Connect with us

कोरबा

मातृ शक्ति के बिना पुरूष शक्ति की परिकल्पना भी नहीं – डॉ. मनीषा सिंह

Published

on

राष्ट्र सेविका समिति द्वारा प्रबुद्ध महिला संगोष्ठी आयोजन
कोरबा। 16 नवम्बर को सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेण्डरी स्कूल सीएसईबी कोरबा पूर्व बुधवारी के प्रांगण में राष्ट्र सेविका समिति की संस्थापिका लक्ष्मी बाई केलकर की पुण्यतिथि पर राष्ट्र सेविका समिति कोरबा इकाई द्वारा प्रबुद्ध महिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में रायपुर महानगर की बौद्धिक प्रमुख वर्षा मिश्रा ने कहा कि आज मातृशक्ति सभी क्षेत्रों में अपना डंका बजा रही है। नारी शक्ति जहां फाइटर जेट चला रही है, वहीं ट्रेन, बस चलाने के साथ-साथ आईएएस, आईपीएस जैसे ओहदों पर रह कर राष्ट्र सेवा कर रही हैं। आपरेशन सिंदूर में हमारे देश की शान और नारी शक्ति कार्नल सोफिया और एयरफोर्स की विंग कमांडर व्योमिका सिंह की बहादुरी का डंका पूरे विश्व ने देखा। उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र में नारी शक्ति वंदनीय बन रही है।
वक्ता के रूप में कोरबा की प्रख्यात वक्ता एवं पंचकर्म चिकित्सा विशेषज्ञ तथा युगशिल्पी कार्यकर्ता डॉ. मनीषा सिंह ने ओजस्वी उद्बोधन देखकर सबका ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने मातृ शक्ति को ब्रह्मांड का सर्वोच्च शक्तिमान बताया और कहा कि मातृशक्ति के बिना पितृशक्ति की परिकल्पना भी नहीं की जा सकती। आज नारीशक्ति को अपने भीतर की शक्ति और प्रतिभा को जानने और प्रदर्शित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हम किसी से कम नहीं हैं, इस भाव को हर नारी को जानना होगा। हम वो शक्ति हैं, जो असंभव को संभव करने का सामर्थ्य रखते हैं। पितृशक्ति समाज में नारीशक्ति को अपनी प्रतिभा दिखानी होगी।
इतिहास गवाह है कि जब-जब नारी पर विपदा आई है, वह कभी दुर्गा बनकर तो कभी काली बनकर राक्षसों का संहार किया है। हम अबला नहीं, बल्कि सबला हैं और कुछ भी काम ऐसा नहीं, जिसेे हम करने में सामर्थ्य नहीं। पुरातनकाल से लेकर आज तक हर क्षेत्र में नारी वंदनीय हैं और जिस-जिस ने भी नारी का अपमान किया, उसका काल और पतन निश्चित है।
कार्यक्रम को महिला मोर्चा की अध्यक्ष वैशाली रत्नपारिखी सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में राष्ट्र सेविका सुनीता देवांगन, गीता सिंह तथा सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिंह देकर समानित किया गया। कार्यक्रम में कोरबा से बड़ी संख्या में नारीशक्ति की उपस्थिति रही।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

छत्तीसगढ़ में 10 जिलों के DEO बदले:13 प्राचार्यों और अधिकारियों का तबादला, बिलासपुर-सरगुजा के प्रभारी उपसंचालक भी बदले गए

Published

on

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक आधार पर 13 प्राचार्यों और अधिकारियों का तबादला किया गया है। विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आदेश के तहत संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारी स्तर के अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है।

इस फेरबदल में बिलासपुर और सरगुजा संभाग के प्रभारी उप संचालकों की अदला-बदली की गई है। इसके अलावा बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सूरजपुर, दुर्ग, मुंगेली, बलौदाबाजार-भाटापारा और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई समेत कई जिलों में DEO स्तर पर जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

बिलासपुर-सुरगुजा संभाग प्रभारी उप संचालकों की अदला-बदली

आदेश के अनुसार राजेश सिंह प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर को सरगुजा संभाग के प्रभारी उप संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। उन्हें संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

वहीं अश्वनी भारद्वाज प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा को बिलासपुर संभाग का प्रभारी उप संचालक बनाया गया है। उन्हें संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

जिला शिक्षा अधिकारियों की भी बदली जिम्मेदारी

ए.के. सिन्हा, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर बनाया गया है। वहीं शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खिसोरा, बलौदा के प्राचार्य मनोहर प्रताप सिंह को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा की जिम्मेदारी दी गई है।

लोक शिक्षण संचालनालय, नवा रायपुर में सहायक संचालक जगजीत धीर को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग बनाया गया है। इसी तरह प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली *एल.पी. डहीरे* को सहायक संचालक, संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर के कार्यालय में पदस्थ किया गया है।

डॉ. मोहन लाल पटेल प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजेन्द्र नगर, बिलासपुर को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली की जिम्मेदारी दी गई है।

बिलासपुर, बलौदाबाजार समेत कई जिलों में नए प्रभारी DEO

प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर रामेश्वर जायसवाल को प्रतिनियुक्ति पर लेते हुए जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा जांजगीर-चांपा बनाया गया है। वहीं संदीप कुमार पांडे प्राचार्य, कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी करतला, को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर की जिम्मेदारी मिली है।

उपेंद्र कुमार देवांगन, प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला विचारपुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई बनाया गया है। शिव कुमार गेंदले प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला धरमपुरा, मुंगेली को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार-भाटापारा बनाया गया है।

मोहला-मानपुर और खैरागढ़ में भी बदलाव

पुरुषोत्तम लाल साहू प्राचार्य शासकीय कन्या शिक्षा परिसर चौकी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को इसी जिले का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। वहीं वर्तमान प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी योगदास साहू को प्रतिनियुक्ति पर लेकर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में प्राचार्य बनाया गया है।

Continue Reading

कोरबा

जनता प्राथमिक उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति नगोईखार का मतदाता सूची प्रकाशित

Published

on

दावा- आपत्ति 15 सितंबर तक आमंत्रित

कोरबा 09 सितंबर 2026। जनता प्राथमिक उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति मर्यादित नगोईखार पंजीयन क्रमांक 3584 के सदस्यों के मतदाता सूची को अंतिम रूप देने के लिए मतदाता सूची प्रकाशित किया गया है। मतदाता सूची के संबंध में सदस्यों से दावा-आपत्ति 15 सितंबर 2026 तक आमंत्रित किया गया है।
रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्रीमती सुष्मिता लकड़ा ने बताया कि दावा- आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के साथ सोसायटी कार्यालय नगोईखार में समिति प्रबंधक विजय कुमार अग्रवाल के पास  15 सितंबर 2026 तक कार्यालयीन समय पर  प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा- आपत्तियों का निराकरण 16 सितंबर को 12 बजे से किया जायेगा। निराकरण उपरांत अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

Continue Reading

कोरबा

रोजगार मेला के आयोजन हेतु नियोजकों से रिक्त पदों की मंगाई गई जानकारी

Published

on

कोरबा 09 सितंबर 2026। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के माध्यम से जिला स्तरीय ”रोजगार मेला“ का आयोजन शासकीय ई.व्ही.पी.जी.कॉलेज, कोरबा में किया जायेगा। जो नियोजक अपने संस्थाओं के रिक्त पदों को रोजगार मेला के माध्यम से पूर्ति करना चाहते हैं, वे अपने रिक्त पदों की जानकारी 15 सितंबर 2026 तक रोजगार कार्यालय कोरबा के ई-मेल पर उपलब्ध करा सकते हैं या जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। ताकि जिला स्तरीय ”रोजगार मेला“ में  शामिल किया जा सके।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677