Connect with us

छत्तीसगढ़

द्वितीय  छत्तीसगढ़ राज्य मास्टर्स रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता – मुकाबले अंतिम चरण में 

Published

on

रायपुर। छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की छत्तीसगढ़ वेटरन्स टेबल टेनिस समिति द्वारा आज दिनांक23 नवंबर, 2025 को सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, बुढ़ापारा, रायपुर में चल रही” द्वितीय छत्तीसगढ़ राज्य मास्टर्स रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2025″ में पुरुष एकल (आयु वर्ग 40), पुरुष एकल (आयु वर्ग 50), पुरुष एकल (आयु वर्ग 60), पुरुष एकल (आयु वर्ग 65), पुरुष एकल (आयु वर्ग 70), पुरुष एकल (आयु वर्ग 75) एवं महिला एकल (आयु वर्ग 40), महिला एकल (आयु वर्ग 60)के अंतिम दौर के सुपर लीग के मुकाबले खेले जा रहे हैं । उक्त प्रतियोगिता के सम्बन्ध में आयोजन सचिव प्रदीप जोशी ने जानकारी दी की  प्रतियोगिता के उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ एवं उड़ीसा सब एरिया के सेना मेडल, कमांडर ब्रिगेडियर तेजिंदर सिंह बावा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर उत्तर के पूर्व विधायक एवं छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा ने किया तथा विशेष अतिथि छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला  थे। मंच पर श्रीमती कुक्की बावा, छत्तीसगढ़  वेटरन्स टेबल टेनिस समिति के चेयरमेन प्रदीप जनवदे, छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस  संघ के उपाध्यक्ष एवं आयोजन सचिव प्रदीप जोशी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के सह सचिव विमल नायरने किया।

प्रतियोगिता में सभी वर्गों के सुपर लीग के मुकाबले खेले जा रहे हैं जिसमें अभी तक खेले गए मैचों के अंतिम परिणाम निम्नानुसार है:-

पुरुष एकल (आयु वर्ग 40):-     ए. संतोष (दुर्ग), शैलेश डागा (रायपुर), शिरीष देव (रायपुर), रजनीश ओबेराय (दुर्ग), चिरंजीत राय (रायपुर महानगर), दीपक वर्मा (रायपुर), मंधार कुलकर्णी (रायपुर), निशांत क़ानूगा (रायपुर)  के मध्य मुकाबले खेले जा रहे हैं जिसमें ए. संतोष (दुर्ग), शैलेश डागा (रायपुर), रजनीश ओबेराय (दुर्ग) अपने मैच जीतकर आगे चल रहे हैं |    

पुरुष एकल (आयु वर्ग 50):-    विनय बैसवाड़े (रायपुर), राजेश अग्रवाल (रायपुर), डी. साईं कृष्णा (बिलासपुर), राजशेखर शर्मा  (रायपुर महानगर), प्रमोद शार्दुल (धमतरी), राकेश यादव (रायपुर महानगर)  के मध्य मुकाबले खेले जा रहे हैं जिसमें विनय बैसवाड़े (रायपुर), राजशेखर शर्मा  (रायपुर महानगर), राजेश अग्रवाल (रायपुर) अपने मैच जीतकर आगे चल रहे हैं |                                                          

पुरुष एकल (आयु वर्ग 60):-  हनी अरोरा (बिलासपुर), पवन सादीजा (रायपुर), अरविन्द कुमार शर्मा  (रायपुर महानगर), किशोर जादवानी  (रायपुर), संजय लहेजा (बिलासपुर), एल.एस. साहू (दुर्ग), गिरिराज बागड़ी (रायपुर), योगेश प्रधान (रायपुर)के मध्य मुकाबले खेले जा रहे हैं जिसमें संजय लहेजा (बिलासपुर),  गिरिराज बागड़ी (रायपुर), योगेश प्रधान (रायपुर)अपने मैच जीतकर आगे चल रहे हैं|                                     

पुरुष एकल (आयु वर्ग 65):-   पी.एन. मजुमदार (कोरिया), के. रविशंकर (बिलासपुर), हरीश पांडे (रायपुर), अजीता बेनर्जी (रायपुर), आर.एन. केलकर (दुर्ग), दिलीप जैन (धमतरी) के मध्य मुकाबले खेले जा रहे हैं जिसमें पी.एन. मजुमदार (कोरिया),  के. रविशंकर (बिलासपुर), हरीश पांडे (रायपुर) अपने मैच जीतकर आगे चल रहे हैं|
पुरुष एकल (आयु वर्ग 70):-     सुरजीत सेनगुप्ता (बिलासपुर), प्रदीप जनवदे (रायपुर),  के.बी. सिंह (रायपुर), विनोद पटेरिया (रायपुर), एम.आर. निरापुरे (रायपुर महानगर), टी.के. डे (बिलासपुर) के मध्य मुकाबले खेले जा रहे हैं जिसमें सुरजीत सेनगुप्ता (बिलासपुर), प्रदीप जनवदे (रायपुर), के.बी. सिंह (रायपुर) अपने मैच जीतकर आगे चल रहे हैं|  
पुरुष एकल (आयु वर्ग 75):-   डा. भरत अग्रवाल ( खैरागढ़), एच.डी. चौधरी (खैरागढ़), प्रदीप सूद (दुर्ग), ए.बी. पुरंग (दुर्ग), एम.सी. जैन (दुर्ग), अरुण पटेल (धमतरी) के मध्य मुकाबले खेले जा रहे हैं जिसमें डा. भरत अग्रवाल (खैरागढ़), ए.बी. पुरंग (दुर्ग), अरुण पटेल (धमतरी) अपने मैच जीतकर आगे चल रहे हैं  |
महिला एकल (आयु वर्ग 40):-  सुश्री दिव्या आमदे (रायपुर महानगर), सुश्री प्रमिला देवांगन (रायपुर महानगर), 

डा. स्वाति बांठिया (रायपुर), मोनिका दीवान (बिलासपुर), निखत परवीन (रायपुर) के मध्य मुकाबले खेले जा रहे हैं जिसमें  सुश्री दिव्या आमदे (रायपुर महानगर),सुश्री प्रमिला देवांगन (रायपुर महानगर), डा. स्वाति बांठिया (रायपुर) अपने मैच जीतकर आगे चल रहे हैं |  महिला एकल (आयु वर्ग 60):- प्रमिला ठाकुर (रायपुर महानगर), सुश्री ईरा पंत (रायपुर), रेणुका सुब्बा (रायपुर), गौरी डे (बिलासपुर), सरबरी मोइत्रा (बिलासपुर), दीप्ति गुप्ता (दुर्ग) के मध्य मुकाबले खेले जा रहे हैं जिसमेंप्रमिला ठाकुर (रायपुर महानगर), सुश्री ईरा पंत (रायपुर), रेणुका सुब्बा (रायपुर)अपने मैच जीतकर आगे चल रहे हैं |   

प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय अंपायर अभिनव शर्मा एवं सहायक मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय अंपायर प्रवीण निरापुरे, राष्ट्रीय अंपायर पुलकित यदु हैं | 

उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्रतियोगिता के आयोजन सचिव प्रदीप जोशी ने दी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

सिंगल यूज प्लास्टिक…मोबाइल एप से होगी जांच और शिकायतों की निगरानी

Published

on

जांजगीर। सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक को लेकर ​नगरीय निकायों में अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक के साथ 120 माइक्रोन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक कैरी बैग के उपयोग पर भी विशेष नजर रखी जाएगी।

अब अभियान में फील्ड अधिकारियों को एसयूपी (फील्ड इंस्पेक्शन मोबाइल एप) के माध्यम से निरीक्षण करना होगा। इसे जिले के 11 नगरीय निकायों में लागू किया जाएगा। टीम द्वारा शहर में हुए निरीक्षण की रिपोर्ट तत्काल पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। पोर्टल पर विक्रेताओं, उपयोगकर्ताओं, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से संबंधित जानकारी भी दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही आम नागरिकों से एसयूपी एप के माध्यम से फीडबैक भी लिया जाएगा। इसके जरिए सिंगल यूज प्लास्टिक से जुड़ी शिकायतें भी दर्ज की जा सकेंगी। संबंधित स्थानीय निकाय को उनका निराकरण करना होगा।

Continue Reading

कोरबा

बिलासपुर जोन की 10 ट्रेनें कैंसिल:13-14 सितंबर को रायपुर-उरकुरा सेक्शन में काम, तीजा पर मायके जाने वाली महिलाओं की बढ़ी परेशानी

Published

on

बिलासपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ में तीज पर्व पर मायके जाने की तैयारी कर रही महिलाओं और दूसरे यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में उरकुरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा।

इसके चलते 13 और 14 सितंबर को रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड और इतवारी के बीच चलने वाली 10 ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं 2 मेमू ट्रेनों का परिचालन बिलासपुर तक सीमित रहेगा। रेलवे के मुताबिक यह काम उरकुरा-रायपुर स्टोर डिपो के बीच दोहरीकरण परियोजना के तहत उरकुरा स्टेशन के यार्ड रीमॉडलिंग के लिए किया जा रहा है।

यात्रियों के लिए जरूरी बात

तीजा पर्व के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और परिवार मायके आने-जाने के लिए ट्रेनों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में 13 और 14 सितंबर को यात्रा से पहले ट्रेन नंबर जरूर चेक कर लें। रद्द ट्रेन से यात्रा की योजना है तो वैकल्पिक ट्रेन या बस की व्यवस्था पहले कर लेना बेहतर होगा।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

मंत्री खुशवंत के बड़े भाई ने ज्वॉइन की कांग्रेस:भूपेश बघेल ने कराया प्रवेश, ढालदास बोले- जनता जानती है कि भाजपा क्या कर रही है

Published

on

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ की राजनीति में शुक्रवार को बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया। भाजपा सरकार में मंत्री खुशवंत साहेब के बड़े भाई और सतनामी समाज के धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े बेटे ढाल दास ने कांग्रेस ज्वॉइन कर ली। रायपुर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीजा-पोरा कार्यक्रम के दौरान उन्हें कांग्रेस में प्रवेश कराया।

ढाल दास ने कहा कि जनता भी जानती है कि भाजपा क्या कर रही है। अगर कांग्रेस मुझे मौका देती है तो मैं मुंगेली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहूंगा। पार्टी जहां से मुझे चुनाव लड़ने के लिए चयनित करेगी, मैं वहां से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं।

उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने से पहले मैंने अपने भाई और पिताजी से बातचीत की थी और उन्हें इस बारे में बताया था। दोनों ने अपनी सहमति दे दी। वहीं उनके भाई मंत्री खुशवंत साहेब ने कहा कि कांग्रेस हमेशा तोड़ने की नीति से काम करती है।

रायपुर में पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने ढाल दास को कांग्रेस में प्रवेश कराया।

रायपुर में पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने ढाल दास को कांग्रेस में प्रवेश कराया।

सामाजिक-राजनीतिक रूप से प्रभावशाली है परिवार

ढाल दास के कांग्रेस में शामिल होने के बाद प्रदेश की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं। उनका परिवार सामाजिक और राजनीतिक रूप से प्रभावशाली माना जाता है। ऐसे में एक ही परिवार के एक सदस्य के भाजपा सरकार में मंत्री होने और दूसरे के कांग्रेस में शामिल होने को सियासी तौर पर महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।

गुरु बालदास के 4 बेटे, ढाल दास सबसे बड़े

सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब का परिवार बाबा गुरु घासीदास की वंश परंपरा से जुड़ा हुआ है। गुरु बालदास के चार बेटे हैं- ढाल दास, सोमेश दास, खुशवंत दास और सौरभ दास। उनकी एक बेटी भी है। इनमें ढाल दास सबसे बड़े बेटे हैं।

गुरु परिवार का सतनामी समाज में धार्मिक और सामाजिक प्रभाव माना जाता है। गिरौधपुरी धाम और भंडारपुरी धाम से जुड़े प्रमुख आयोजनों में परिवार की सक्रिय भूमिका रहती है।

मंत्री के भाई का कांग्रेस में जाना क्यों अहम?

ढाल दास के कांग्रेस में शामिल होने को सिर्फ एक राजनीतिक ज्वाइनिंग के तौर पर नहीं देखा जा रहा है। वे मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई हैं और गुरु बालदास के परिवार से आते हैं। ऐसे में उनके कांग्रेस में जाने से एक ही परिवार के राजनीतिक रूप से अलग-अलग दलों में होने का समीकरण सामने आया है।

ढाल दास ने मुंगेली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। मुंगेली विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है और इसे भाजपा के मजबूत प्रभाव वाली सीट माना जाता है। यहां भाजपा के पुन्नूलाल मोहले लंबे समय से प्रमुख राजनीतिक चेहरा हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की थी।

2023 के चुनाव में पुन्नूलाल मोहले को 85,429 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी संजीत बनर्जी को 73,648 वोट मिले थे। दोनों के बीच जीत का अंतर 11,781 वोट रहा था। ऐसे में अगर भविष्य में कांग्रेस ढाल दास को मुंगेली से अपना प्रत्याशी बनाती है, तो चुनावी समीकरण कुछ बदले हुए नजर आ सकते हैं।

कांग्रेस तोड़ने के नीयत से काम करती है- मंत्री खुशवंत

मंत्री खुशवंत साहेब ने भाई के कांग्रेस प्रवेश को लेकर कहा कि वह मेरे भाई हैं। सुख-दुख हो या किसी तरह का तीज-त्योहार, हम हमेशा एक-दूसरे के साथ मिलते हैं और आगे भी मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीयत ही समाज और परिवार को तोड़ने की रही है।

उन्होंने कहा कि एक धर्म को दूसरे धर्म से, एक समाज को दूसरे समाज से और एक परिवार को दूसरे परिवार से लड़ाने की कांग्रेस कितनी भी कोशिश कर ले, वह कभी सफल नहीं होगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677