Connect with us

कोरबा

मुआवजा घोटाले में खुशाल-राजेश, SECL अधिकारियों पर FIR:9 करोड़ की धोखाधड़ी का केस दर्ज, CBI जांच के बाद कई लोग और अधिकारी संलिप्त

Published

on

कोरबा। SECL और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर आर्थिक आपराधिक षड्यंत्र रचने के आरोप में खुशाल जायसवाल और राजेश जायसवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

इसी मामले में SECL के अधिकारियों और अन्य अज्ञात व्यक्तियों पर भी समान धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। सीबीआई टीम ने हाल ही में मलगांव और रलिया गांवों का दौरा कर जांच आगे बढ़ाई है।

दरअसल, ACB-CBI को मिली शिकायतों की जांच में पता चला कि कुछ लोगों ने SECL के उन अधिकारियों के साथ मिलकर (जो जमीन के असली मालिक तय करने वाली समितियों में थे) सरकार को 9 करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान पहुंचाया।

माइनिंग की तस्वीर। (फाइल)

माइनिंग की तस्वीर। (फाइल)

1.60 करोड़ रुपए से अधिक मुआवजा हड़पने का आरोप

जांच में यह भी सामने आया कि खुशाल जायसवाल ने सरकारी जमीन पर बने घरों के नाम पर 1 करोड़ 60 लाख रुपए से ज्यादा का मुआवजा ले लिया। जानकारी के मुताबिक, खुशाल जायसवाल ने मलगांव और अमगांव में सरकारी या दूसरों की जमीन पर बने घरों के नाम पर, खुद और अपने परिवार के करीबियों के नाम से 7 से ज्यादा बार मुआवजा लिया।

बिना पात्रता जांच के बाद में बने घरों को भी मुआवजा देने का खुलासा

इस तरह उन्होंने 1 करोड़ 83 लाख रुपए से अधिक की रकम प्राप्त की। जांच में यह भी पता चला कि कई मामलों में बिना पात्रता जांच किए बाद में बनाए गए घरों के लिए भी मुआवजा दे दिया गया। SECL में मुआवजा पाने के लिए जरूरी था कि घर, कुएं, पेड़ जैसी संपत्तियां 2004, 2009 या 2010 में जारी हुए नोटिफिकेशन से पहले बनी हों।

नोटिफिकेशन से पहले बनी संपत्तियों को ही मिलता था मुआवजे का अधिकार

इन्हीं तारीखों से जमीन राज्य या केंद्र सरकार के नाम पर गई थी। अगर संपत्ति इन तिथियों के बाद बनाई गई हो, तो वह मुआवजे के लिए योग्य नहीं मानी जाती। खुशाल जायसवाल, राजेश जायसवाल, एसईसीएल के कुछ अज्ञात अधिकारियों और अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।

जायसवाल भाइयों और अधिकारियों पर केस दर्ज

उन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी (साजिश), 420 (धोखाधड़ी) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला बनाया गया है। फिलहाल पुलिस/एजेंसी इस मामले की आगे जांच कर रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति : केंद्र सरकार की 37,500 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी योजना को मंजूरी

Published

on

भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम

साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में भी संभावनाओं पर कार्य जारी

बिलासपुर/कोरबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश में सतही कोयला/लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए 37,500 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी योजना को मंजूरी प्रदान की है। यह योजना वर्ष 2030 तक 100 मिलियन टन कोयला गैसीकरण के राष्ट्रीय लक्ष्य को गति देने, ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करने तथा एलएनजी, यूरिया, अमोनिया और मेथेनॉल जैसे उत्पादों के आयात पर निर्भरता कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

इस योजना के अंतर्गत लगभग 75 मिलियन टन कोयला/लिग्नाइट गैसीकरण क्षमता विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। योजना के तहत नई परियोजनाओं को प्लांट एवं मशीनरी लागत का अधिकतम 20 प्रतिशत तक वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा। परियोजनियों का चयन पारदर्शी एवं प्रतिस्पर्धात्मक बोली प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।

केंद्र सरकार द्वारा कोयला गैसीकरण क्षेत्र में दी जा रही इस नई गति का प्रभाव देश की प्रमुख कोयला कंपनियों में भी दिखाई दे रहा है। इसी क्रम में साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) द्वारा भी कोयला गैसीकरण की संभावनाओं पर कार्य किया जा रहा है। SECL के भटगांव क्षेत्र स्थित महामाया खदान में कोल गैसीफिकेशन की संभावनाओं का परीक्षण एवं अध्ययन किया जा रहा है। यह पहल भविष्य में कोयले के वैकल्पिक एवं स्वच्छ उपयोग की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

कोयला गैसीकरण तकनीक के माध्यम से कोयले को ‘सिंथेसिस गैस’ (Syngas) में परिवर्तित किया जाता है, जिसका उपयोग उर्वरक, रसायन, ईंधन तथा अन्य औद्योगिक उत्पादों के निर्माण में किया जा सकता है। इससे न केवल आयातित ईंधनों पर निर्भरता घटेगी, बल्कि देश में वैल्यू एडिशन एवं औद्योगिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

सरकार के अनुसार इस योजना से लगभग 2.5 से 3 लाख करोड़ रुपये तक का निवेश आकर्षित होने की संभावना है तथा लगभग 50 हजार प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे। साथ ही कोयला उत्पादक क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।

भारत के पास लगभग 401 बिलियन टन कोयला एवं 47 बिलियन टन लिग्नाइट भंडार उपलब्ध हैं। ऐसे में कोयला गैसीकरण को ऊर्जा सुरक्षा, आत्मनिर्भर भारत एवं ‘मेक इन इंडिया’ अभियान के लिए एक महत्वपूर्ण रणनीतिक पहल माना जा रहा है।

Continue Reading

कोरबा

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय एवं रोटरी क्लब कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में 18 मई को ‘खुशियों का पासवर्ड’ का शुभारम्भ

Published

on

कोरबा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय एवं रोटरी क्लब कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम ‘खुशियों का पासवर्ड’ का शुभारम्भ दिनांक 18-05-2026 को संध्या 6:00 बजे को मंत्री छत्तीसगढ़ शासन लखन लाल देवांगन, कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रेम चन्द पटेल एवं महापौर कोरबा श्रीमती संजू देवी राजपूत द्वारा इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा परिसर में स्थित राजीव गाँधी इंडोर ऑडिटोरियम में होने जा रहा है। जिसके मुख्य वक्ता सुप्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर, कॉर्पोरेट ट्रेनर, हिप्नोथेरेपिस्ट एवं लाइफ कोच डॉ. सचिन परब मुंबई होंगे । आपने देश-विदेश में मानवता के कल्याण के लिए एवं निराश, हताश तथा तनाव ग्रस्त लोगे के जीवन में अपने उदबोधन से नव उर्जा का संचार कर खुशियों से से आप्लावित कर दिया | त्रिदिवसीय कार्यक्रम के पूर्व उपरोक्त स्थान व समय पर ही कॉर्पोरेट जगत, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, रेड क्रॉस सोसाइटी आई.डी.ए एसोसिएशन, मीडिया प्रभाग 25 क्रास सोसायटरी व अन्य गणमान्य लोगो के लिए ‘हील योर माइंड हील योर लाइफ’ का कार्यक्रम दिनांक 17-05-2026 को एस.इ.सी.एल. बिलासपुर सिपत व डब्लू.सी.एल. नागपुर के उर्जावान सी.एम.डी हरीश दुहान के मुख्य आतिथ्य में सम्पादित होगा | दिनांक 19-05-26 के कार्यक्रम हेतु मुख्य अतिथि के रूप में कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत तथा पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद होंगे तथा दिनांक 20-05-26 के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत से भी निवेदन किया गया है तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में आशुतोष पाण्डेय आयुक्त नगर पालिक निगम कोरबा एवं श्रीमती प्रेमलता यादव डी.ऍफ़. ओ कोरबा ।

अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय आबू पर्वत राजस्थान से ‘नशा मुक्त भारत अभियान रथ’ का शुभागमन होने जा रहा है जिसका विधिवत उदघाटन दिनांक 18-05-2026 को सम्पन्न होगा | इस रथ का मुख्य आकर्षण ऑडियो-विडियो एवं चित्र प्रदर्शनी के साथ साथ कुंभकर्ण के मॉडल द्वारा अज्ञानता की निद्रा में सुषुप्त जनमानस को इस ईश्वरीय सन्देश के द्वारा जागरुक करना है। इसके साथ ही इस अभियान के प्रमुख उद्देश्यों में शिक्षा जागरूकता और आध्यात्मिक सशक्तिकरण के माध्यम से नशे के दुरोपयोग को रोकना, जमीनी स्तर पर गतिविधियों और सोशल मीडिया के माध्यम से नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूकता बढ़ाना, युवा सशक्तिकरण, विद्यालयों एवं विश्व विद्यालयों में नशा मुक्त परिसर बनाना, नशा मुक्त समाज के लिए सहयोग, आध्यत्मिक मार्गदर्शन और सामाजिक सहभागिता के माध्यम से स्वस्थ जीवन को बढावा देना, रैली, सेमिनार और कार्यशालाओ का आयोजन तथा योग और ध्यान के माध्यम से स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ाना आदि है उक्त रथ कोरबा के शहरी और ग्रामीण अंचल के प्रमुख स्थानों पर जा कर कार्यक्रम आयोजित करने हेतु प्रस्तावित है। इसके अतिरिक्त बी. के. डॉ. सचिन परब द्वारा एन.टी.पी.सी टाउनशिप स्थित अम्बेडकर ऑडिटोरियम में त्रिदिवसीय शिविर “खुशियों का पासवर्ड” दिनांक 18 मई से 20 मई तक प्रातः 9 बजे से 10:30 बजे तक आयोजित है तथा अन्य कार्यक्रमों में जिला जेल कोरबा के बंदियों के लिए दिनांक 18-05-26 को दोपहर 12 से 01 बजे, गेवरा के सी.आई.एस. ऍफ़. केंद्र में सायं 4 से 5 बजे, दिनांक 19-05-26 को कोरवा ब्रांच ऑफ़ CIRC ऑफ़ ICAI के लिए टी.पी. नगर स्थित होटल गणेश इन् में दोपहर 12 से 1 बजे तथा सायं को एस.ई.सी.एल. क्लब कोरबा में समय सायं 4 से 5 बजे तक अपना कार्यक्रम देंगे इस अवसर पर संस्था की मुख्य संचालिका ब्रह्माकुमारी रुक्मणी के द्वारा कार्यक्रम का लाभ लेने के लिए समस्त कोरबा वासियों को आहवान किया गया है।

Continue Reading

कोरबा

NEET परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों के समर्थन में आगे आया Physics Wallah Vidyapeeth Pathshala Korba, 15 मई से शुरू होंगी RE-NEET 2026 के लिए Free Classes एवं Test Series

Published

on

कोरबा । देशभर में NEET परीक्षा रद्द होने की खबर ने लाखों छात्रों और उनके परिवारों को गहरे भावनात्मक संकट में डाल दिया है। वर्षों की मेहनत, त्याग और सपनों के बीच अचानक आई इस खबर ने कई छात्रों का आत्मविश्वास हिला दिया है। खासकर कोरबा और आसपास के वे छात्र, जो डॉक्टर बनने के सपने को लेकर दिल्ली, कोटा, रायपुर और बिलासपुर जैसे बड़े शहरों में रहकर तैयारी कर रहे थे, उनके लिए यह समय बेहद कठिन साबित हो रहा है।

इसी परिस्थिति को देखते हुए Physics Wallah के अंतर्गत संचालित Physics Wallah Vidyapeeth Pathshala Korba ने छात्रों और अभिभावकों के लिए एक बड़ा और संवेदनशील कदम उठाने की घोषणा की है। संस्थान ने RE-NEET 2026 के लिए 15 मई से बिल्कुल Free Classes एवं Free Test Series Initiative शुरू करने का निर्णय लिया है, ताकि किसी भी छात्र की तैयारी आर्थिक या मानसिक दबाव की वजह से प्रभावित न हो।

संस्थान की ओर से जारी बयान में कहा गया- “हम समझ सकते हैं कि इस समय कई छात्र टूट चुके हैं। लेकिन उनका सपना अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्हें सिर्फ एक और मजबूत शुरुआत की जरूरत है, और इस लड़ाई में PW Korba हर छात्र के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।”

इस पहल के अंतर्गत छात्रों को कोरबा में ही गुणवत्तापूर्ण NEET तैयारी, नियमित टेस्ट सीरीज़, डाउट सपोर्ट,

अनुशासित स्टडी एनवायरनमेंट और अनुभवी फैकल्टी का मार्गदर्शन दिया जाएगा। संस्थान का उद्देश्य सिर्फ मुफ्त क्लासेस उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि छात्रों और अभिभावकों के बीच यह विश्वास मजबूत करना है कि अब बेहतर

परिणाम पाने के लिए बड़े शहरों की ओर पलायन जरूरी नहीं है।

PW Korba ने पिछले कुछ वर्षों में लगातार शानदार परिणाम देकर अपनी मजबूत शैक्षणिक पहचान बनाई है। इस वर्ष कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में संस्थान के विद्यार्थियों ने 98%+ तक अंक हासिल किए। कई छात्रों ने Maths, Science और SST जैसे विषयों में 100 में 100 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

वहीं JEE परीक्षा में भी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाए हैं। पिछले वर्ष NEET परीक्षा में भी PW Korba के छात्रों ने बेहतरीन परिणाम देकर यह साबित किया कि कोरबा के छात्र अब किसी बड़े शहर के छात्रों से कम नहीं हैं।

संस्थान का कहना है कि उसका उद्देश्य सिर्फ शिक्षा देना नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसा भरोसा तैयार करना है जहाँ हर अभिभावक गर्व से कह सके-

“अब हमारे बच्चों का भविष्य बनाने के लिए कोरबा ही काफी है।”

PW Korba ने यह भी स्पष्ट किया कि कोई भी छात्र केवल आर्थिक कारणों की वजह से अपने सपनों से समझौता न करे, यही इस पहल की सबसे बड़ी सोच है। संस्थान छात्रों के आत्मविश्वास को दोबारा मजबूत करने और उन्हें फिर से पूरी ताकत के साथ तैयारी में लौटाने के लिए प्रतिबद्ध है।

अंत में संस्थान ने छात्रों के लिए संदेश देते हुए कहा- “मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती, और जो बच्चे गिरकर दोबारा उठना जानते हैं, वही इतिहास बनाते हैं। यह समय हार मानने का नहीं, बल्कि फिर से पूरी ताकत के साथ उठ खड़े होने का है। PW Korba हर कदम पर छात्रों के साथ है।” अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें: 7880189142

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677