Connect with us

कोरबा

प्रशिक्षण और लाख किट के नाम पर 15 करोड़ फूंक दिए, किसानों को कौड़ी का भी लाभ नहीं

Published

on

पूर्व जनपद सदस्य कय्यूम बेग ने कहा – जनपद पंचायत पाली में प्रशिक्षण के नाम पर करोड़ों का घोटाला, कलेक्टर से उच्च स्तरीय जांच की मांग
जांच कार्यवाही तक सीईओ को अन्यत्र स्थानांतरित करने की भी मांग

चेक काटने से क्या भ्रष्टाचार हो जाता है- सोनवानी
कोरबा/पाली। कई आरोप लगने के बाद भी जनपद पंचायत पाली के सीईओ भूपेन्द्र सोनवानी के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो पाई है, जिसके कारण जनपद पंचायत पाली में भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी और मनमानी कार्यशैली चरम पर है। कई सरपंच-सचिव इसलिए परेशान हैं, क्योंकि वे कमीशन देने के खिलाफ है, जिसके कारण उनकी पंचायतों में कई कार्य रूके हुए हैं और जनपद पंचायत पाली द्वारा फंड स्वीकृत नहीं हो रहा है। भाजपा नेता एवं पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष पाली द्वारा जनपद सीईओ भूपेन्द्र सोनवानी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था और सोनवानी पर 10 प्रतिशत कमीशन का आरोप लगाकर, इसकी शिकायत प्रशासन से लेकर शासन तक की थी।
अब जनपद पंचायत पाली के पूर्व सदस्य मिर्जा कय्यूम बेग ने सनसनी खेज खुलासा करते हुए प्रशिक्षण के नाम पर 15 करोड़ का फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाते हुए मयदस्तावेज कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।
जिले की बहुचर्चित जनपद पंचायत पाली एक बार फिर से विवादों में घिरता नजर आ रहा है। जनपद पंचायत पाली में पदस्थ सीईओ भूपेंद्र कुमार सोनवानी पर विगत लंबे समय से सरपंच सचिवों ने कमीशनखोरी का आरोप लगाकर अन्यत्र स्थानांतरित करने की पुरजोर मांग प्रशासन से की थी। सरपंचों की मानें तो शासन द्वारा ग्राम विकास के लिए स्वीकृत किसी भी कार्यों के लिए मोटी रकम बतौर कमीशन के रूप में लिया जाता है। जिसके कारण निर्माण कार्यों में गुणवत्ता नहीं के बराबर होती है।
सरपंचों द्वारा सीईओ को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग को भले ही प्रशासन द्वारा नजर अंदाज कर दिया गया हो, लेकिन इसका सीधा असर सरकार एवं प्रशासन के ऊपर सवालिया निशान लगा दिया है और छवि धूमिल हुई है।
वहीं दूसरी ओर पूर्व जनपद सदस्य मिर्जा कय्यूम बेग ने डीएमएफ योजना में प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं हितग्राहियों को सामाग्री वितरण के नाम पर लगभग 15 करोड़ रुपए का घोटाले का आरोप लगाकर उच्च स्तरीय जांच कराने के संबंध में लिखित पत्र/ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा है तथा जांच कार्यवाही तक सीईओ को अन्यत्र स्थानांतरित करने की भी मांग की है। श्री बेग ने ज्ञापन में उल्लेख करते हुए कहा है कि यदि जांच कार्यवाही तक सीईओ को अन्यत्र स्थानांतरित नहीं किया जाता है, तो निष्पक्ष जांच को प्रभावित किये जाने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।
उन्होंने बताया है कि डीएम एफ योजना के तहत वर्ष 2020-21 में लगभग 1,89,76,340/- रुपए, 2021-22 में 5,83,59,880/- रुपए तथा 2022-23 में 7,18,11,900/- रुपए केवल प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं हितग्राहियों को सामाग्री वितरण के नाम पर कुल 15 करोड़ रुपए की भारी भरकम राशि स्वीकृत किए गए थे। किंतु धरातल पर कहीं भी ना प्रशिक्षण कार्यक्रम और ना ही हितग्राहियों को सामाग्री वितरण किया गया है। केवल कागजों में ही इतने बड़े भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया है।
सीईओ सोनवानी द्वारा नहीं दी जा रही जानकारी
श्री बेग ने बताया है कि डीएमएफ योजना के तहत स्वीकृत इन सभी कार्यों की जानकारी हेतु उनके द्वारा भारतीय साक्ष्य अधिनियम के तहत विगत 5 माह पूर्व उनके द्वारा अलग-अलग आवेदन पत्र जमा किया गया था जिस पर सीईओ द्वारा उन्हें पत्र प्रेषित कर राशि जमा करने लिखा गया था, जिसके आधार पर श्री बेग द्वारा संपूर्ण राशि जमा कर दिए जाने के बाद भी सीईओ द्वारा उन्हें जानकारी प्रदान नहीं की जा रही है, जो भ्रष्टाचार की आशंका को और मजबूत करता है।
इस संबंध में श्री बेग ने कलेक्टर कोरबा को ज्ञापन सौंपकर जनपद पंचायत पाली में हुए व्यापक भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच कराने तथा जांच कार्यवाही तक सीईओ को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की है।
2022 से पदस्थ हैं सीईओ सोनवानी
मिर्जा कय्यूम बेग ने कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि 15 करोड़ की स्वीकृति तात्कालीन सीईओ व्ही के राठौर के समय कोरोना काल में हुई थी और प्रशिक्षण हेतु एजेंसी भी दी गई थी, लेकिन राठौर का स्थानांतरण पोड़ी-उपरोड़ा हो गया था और इसके बाद ईडी ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
राठौर के जाने के बाद करीब 13 करोड़ का चेक सोनवानी ने बिना जांच किए एजेंसियों के नाम काट दिया। यदि सोनवानी ईमानदार अधिकारी हैं, तो कय्यूम बेग द्वारा मांगी गई जानकारी को क्यों नहीं दे रहे हैं, जबकि जानकारी मांगे 5 माह बीत गए।
चेक काटने से क्या भ्रष्टाचार हो जाता है- सोनवानी


पाली जनपद सीईओ ने कहा कि एजेंसियों को भुगतान मैंने ही किया है। उन्होंने कहा कि क्या चेक काटने से भ्रष्टाचार हो जाता है।
मयदस्तावेज कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन की प्रतिलिपि-

???? ?????? ???? ?????? ???? ???? ??????? ????????? ????? ??? ???????? ????? 01.12.25
???? ?????? ???? ?????? ???? ???? ??????? ????????? ????? ??? ???????? ????? 01.12.25
???? ?????? ???? ?????? ???? ???? ??????? ????????? ????? ??? ???????? ????? 01.12.25
???? ?????? ???? ?????? ???? ???? ??????? ????????? ????? ??? ???????? ????? 01.12.25
???? ?????? ???? ?????? ???? ???? ??????? ????????? ????? ??? ???????? ????? 01.12.25
???? ?????? ???? ?????? ???? ???? ??????? ????????? ????? ??? ???????? ????? 01.12.25
???? ?????? ???? ?????? ???? ???? ??????? ????????? ????? ??? ???????? ????? 01.12.25
???? ?????? ???? ?????? ???? ???? ??????? ????????? ????? ??? ???????? ????? 01.12.25
???? ?????? ???? ?????? ???? ???? ??????? ????????? ????? ??? ???????? ????? 01.12.25
???? ?????? ???? ?????? ???? ???? ??????? ????????? ????? ??? ???????? ????? 01.12.25
???? ?????? ???? ?????? ???? ???? ??????? ????????? ????? ??? ???????? ????? 01.12.25
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

SECL बलगी सब स्टेशन में चोरी, सुरक्षाकर्मी से मारपीट:जान से मारने और बेटी को उठाने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार

Published

on

कोरबा। कोरबा के बांकिमोंगरा थाना क्षेत्र के SECL बलगी सब स्टेशन में चोरी और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं।

घटना 23 मई की रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। SECL बलगी के प्रधान सुरक्षा प्रहरी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि कुछ युवक जबरन सब स्टेशन में घुस गए।

चोरी करने, जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गितफ़्तार कर लिया है

चोरी करने, जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गितफ़्तार कर लिया है

आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी

इस दौरान आरोपियों ने सुरक्षाकर्मी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि यदि घटना की जानकारी किसी को दी गई तो वे उसकी बहन-बेटी को घर से उठा ले जाएंगे।

पाइप और 100 मीटर केबल चोरी

चोर सब स्टेशन से पाइप और करीब 100 मीटर केबल चोरी कर ले गए। चोरी की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई।

बताया गया कि आरोपियों ने चोरी किए गए पाइप एंगल को पहले बाउंड्रीवाल के बाहर फेंका और बाद में उसे लेकर फरार हो गए। सुरक्षाकर्मी ने घटना की जानकारी संबंधित विभागीय अधिकारियों को दी,

CCTV फुटेज से आरोपी की पहचान

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान अर्जुन सिंग और एक नाबालिग सहित अन्य आरोपियों के नाम सामने आए। पुलिस ने 25 मई को अर्जुन सिंह (20), पिता स्व. बनवारी सिंह, निवासी शांतिनगर बलगी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना में उपयोग किये गए बिक को भी जब्त कर लिया गया है

घटना में उपयोग किये गए बाइक को भी जब्त कर लिया गया है

पूछताछ में कबूला जुर्म

पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात में शामिल होना स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि चोरी किया गया केबल फरार आरोपियों के पास है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई बाइक (CG 12 BS 7092) भी जब्त की है। बाइक में प्रेशर हॉर्न लगा हुआ था। फिलहाल पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

Continue Reading

कोरबा

अग्निवीर भर्ती के परिणाम घोषित, छत्तीसगढ़ के 1163 अभ्यर्थियों को मिली सफलता

Published

on

कोरबा। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा जनवरी माह में धमतरी (छ0ग0) में आयोजित भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती के लिए विभिन्न पदों का परिणाम दिनांक 25 मई 2026 को घोषित कर दिया गया है जिसमें छत्तीसगढ़ के 1163 युवाओं को सफलता प्राप्त हुई है। यह परिणाम भारतीय सेना के वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in  पर उपलब्ध है तथा सेना भर्ती कार्यालय रायपुर (छ0ग0) के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित किया गया है।
सभी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को 28 मई 2026 को सुबह 7ः00 बजे सभी मूल दस्तावेजों के साथ सेना भर्ती कार्यालय रायपुर (छ0ग0) जो कि शहीद वीर नारायण सिंह अंतराष्ट्रीय स्टेडियम नया रायपुर के पास स्थित है, में प्रारंभिक निर्देशों के लिए उपस्थित होने निर्देषित किया गया है।
अधिक जानकारी हेतु अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के नजदीक, सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212/0771-2965214 पर सम्पर्क कर सकते हैं। भारतीय सेना में चयन पारदर्शी है और केवल योग्यता के आधार पर चयन होता है। अभ्यर्थियों को दलाल से सावधान रहने की सलाह दी गई है।

Continue Reading

कोरबा

रेडियोग्राफर भर्ती हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी

Published

on

05 जून तक कर सकते हैं दावा-आपत्ति

कोरबा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कोरबा द्वारा जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत रेडियोग्राफर के 06 पदों (अनारक्षित 02, अनुसूचित जाति 01, अनुसूचित जनजाति 02 एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के 01) पर भर्ती हेतु प्राप्त आवेदनों के आधार पर पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। सूची कार्यालयीन सूचना पटल तथा जिला कोरबा की आधिकारिक वेबसाइट  https://korba.gov.in  पर अवलोकनार्थ उपलब्ध करा दी गई है। अभ्यर्थी सूची का सूक्ष्म परीक्षण कर आवश्यक दस्तावेजों सहित अपना दावा-आपत्ति 05 जून 2026 सायं 5 बजे तक कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
प्राप्त दावा-आपत्तियों के निराकरण उपरांत अंतिम पात्रता सूची कार्यालयीन सूचना पटल एवं वेबसाइट पर पृथक से प्रकाशित की जाएगी। विभाग द्वारा आवेदको से  दावा आपत्ति हेतु लिफाफे के ऊपर पदनाम रेडियोग्राफी (डीएमएफ) का उल्लेख अनिवार्य रूप से करने का आग्रह किया गया है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677