Connect with us

कोरबा

एसईसीएल मुख्यालय में दो दिवसीय ‘नारी शक्ति खेल महोत्सव 2025’ का भव्य समापन

Published

on

28 खेल स्पर्धाओं में 250 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग, रेड हाउस विजेता एवं पर्पल हाउस उपविजेता

बिलासपुर। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) मुख्यालय, बिलासपुर में आयोजित दो दिवसीय ‘एसईसीएल नारी शक्ति खेल महोत्सव 2025’ का आज वसंत विहार स्पोर्ट्स ग्राउंड में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में भव्य समापन हुआ। इस आयोजन में 28 विभिन्न खेल एवं मनोरंजक स्पर्धाओं में 300 से अधिक महिला प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई।

समापन समारोह के अवसर पर एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) हरीश दुहन एवं श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती शशि दुहन की गरिमामयी उपस्थिति रही। वसंत विहार स्पोर्ट्स ग्राउंड पहुँचने पर मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का पारंपरिक रूप से पौधे भेंट कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर एसईसीएल के निदेशक (तकनीकी संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन के साथ श्रद्धा महिला मंडल की उपाध्यक्षगण श्रीमती अनीता फ्रैंकलिन, श्रीमती हसीना कुमार एवं श्रीमती विनिता जैन उपस्थित रहीं।

प्रतियोगिताओं में रेड हाउस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि पर्पल हाउस मात्र एक अंक के अंतर से उपविजेता रहा। दोनों टीमों के बीच कड़ा एवं रोमांचक मुकाबला देखने को मिला।

मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों ने बैडमिंटन के फाइनल मुकाबले का अवलोकन किया तथा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इसके साथ ही रस्साकस्सी, मटका रेस, नींबू-चम्मच दौड़ एवं जलेबी रेस जैसे फन गेम्स के फाइनल मुकाबले भी आयोजित किए गए, जिनमें प्रतिभागियों के साथ दर्शकों ने भी भरपूर आनंद लिया।

समारोह के दौरान विभिन्न खेल स्पर्धाओं के विजेताओं एवं उपविजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समापन अवसर पर अपने संबोधन में सीएमडी एसईसीएल हरीश दुहन ने कहा कि
“नारी शक्ति किसी भी संगठन और राष्ट्र की वास्तविक ऊर्जा है। इस प्रकार के आयोजन महिलाओं में आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को सुदृढ़ करते हैं। एसईसीएल में महिला सशक्तिकरण केवल एक विचार नहीं, बल्कि निरंतर क्रियान्वयन की प्रक्रिया है। ‘नारी शक्ति खेल महोत्सव’ इसी सोच का सशक्त उदाहरण है। उन्होंने कहा कि श्रद्धा महिला मंडल के तत्वावधान में आयोजित यह महोत्सव कार्यरत एवं गृहिणी महिलाओं को एक मंच पर जोड़ने का अनूठा व बेहद सार्थक प्रयास है ।

इसी क्रम में एसईसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में भी नारी शक्ति खेल महोत्सव आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका भव्य फाइनल आगामी दिनों में एसईसीएल के हसदेव क्षेत्र में संपन्न होगा।

कार्यक्रम में मंच संचालन श्रीमती प्रियेशा चौरसिया तथा डॉ संजीवनी पाणिग्रही ने किया वहीं धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक कल्याण श्यामला राव ने किया ।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी, जिला कोरबा द्वारा जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु विज्ञापन प्रकाषित कर आवेदन आमंत्रित किया गया था।
कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विज्ञापित पद पर प्राप्त आवेदन के आधार पर स्टॉफ नर्स, डेªसर, ग्रामीण स्वास्थय संयोजक महिला एवं ग्रामीण स्वास्थय संयोजक पुरूष के पद पर पात्र/अपात्र की सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा कोरबा जिले के शासकीय वेबसाईट www.korba.gov.in  मे सर्व संबंधितों के अवलोकनार्थ एवं दावा आपत्ति हेतु अपलोड़ कर दिया गया है। सूची के समस्त कॉलमों का उम्मीद्वारों द्वारा सूक्ष्म अवलोकन कर दावा आपत्ति कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी में 31 अगस्त 2026 समय 5ः00 बजे तक मय आवश्यक दस्तावेज सहित प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात् किसी भी प्रकार का दावा आपत्ति स्वीकार नही किया जायेगा। निर्धारित समय पर प्राप्त दावा आपत्ति का नियमानुसार निराकरण कर पृथक से दावा आपत्ति निराकरण सूची एवं पात्र सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा उक्त वेबसाईट पर अपलोड किया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

विधायक अमर अग्रवाल 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण

Published

on

स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

कोरबा। जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में विधायक अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह फुटबॉल ग्राउंड सीएसईबी कोरबा(पूर्व) में आयोजित होगा। प्रातः 08ः59 बजे मुख्य अतिथि का समारोह स्थल पर आगमन होगा। प्रातः 09 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, प्रातः 09ः01 बजे सलामी एवं राष्ट्रगान, प्रातः 09ः03 बजे से 09.12 बजे तक मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण एवं हर्ष फायर, 09ः12 बजे से 09.25 तक परेड का मार्च पास्ट, 09.25 से 09.27 बजे परेड की समीक्षा एवं सलामी, 09.27 तक 09.47 बजे तक मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, 09ः47 से 09.50 बजे रंगीन गुब्बारा उड़ाना, 09.50 से 10.05 बजे परेड का प्रस्थान एवं परेड कमाण्डरों का परिचय, 10ः05 से 10.10 बजे मुख्य अतिथि के साथ परेड कमाण्डरों की छायाचित्र, 10.10 से 10.15 बजे शहीद परिवारों का सम्मान,10.15 से 10.45 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10.45 से 11 बजे सम्मान/पुरस्कार वितरण, प्रातः 11 से 11.10 बजे आभार प्रदर्शन एवं कार्यक्रम का समापन होगा।

Continue Reading

कोरबा

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता  के लिए जिला लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा में 5 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए पूर्व से संबंधित व्यवसाय में कुशल अथवा कार्यरत व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
प्रशिक्षण के लिए सोलर इंस्टॉलर (सूर्यमित्र) में 150 सीट, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन में 150 सीट, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट में 120 सीट, जल वितरण संचालक (नल जल मित्र) में 180 सीट, असिस्टेंट मेसन में 120 सीट तथा सिक्यूरिटी गार्ड में 120 सीट निर्धारित हैं। प्रत्येक प्रशिक्षण की अवधि 5 दिवस (30 घंटे) होगी। प्रशिक्षण के लिए आयु सीमा 15 से 59 वर्ष रखी गई है।
प्रशिक्षण के दौरान हितग्राहियों को संबंधित कोर्स की सामान्य जानकारी दी जाएगी। इसके पश्चात राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा तृतीय पक्ष मूल्यांकन के आधार पर संबंधित कोर्स में प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण में 100 प्रतिशत आधार आधारित फेस उपस्थिति अनिवार्य होगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677