Connect with us

देश

सिर्फ 4,000 की करें मंथली बचत और बन जाएं लखपति! जानें कौन देगा सबसे ज्यादा रिटर्न? SIP, PPF या फिर…

Published

on

मुंबई, एजेंसी। नए निवेशकों के लिए निवेश की शुरुआत करना अक्सर भ्रमित करने वाला (Confusing) हो सकता है। रिकरिंग डिपॉजिट (RD) और पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) जैसे पारंपरिक विकल्प तो लोग पहले से जानते हैं लेकिन सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) हाल ही में ज़्यादा प्रचलित हुआ है।

रू.4,000 की छोटी मासिक रकम से निवेश की शुरुआत करना काफी आसान हो सकता है। यह जेब पर ज़्यादा असर डाले बिना बचत शुरू करने का एक शानदार तरीका है। आइए जानते हैं कि 15 साल की अवधि के लिए SIP, PPF और RD में से कौन सा विकल्प सबसे ज़्यादा रिटर्न दे सकता है और आपके लिए सही चुनाव क्या होगा।

PunjabKesari

₹4,000 मासिक निवेश पर 15 साल में रिटर्न की तुलना

यदि आप 15 साल तक हर महीने रू.4,000 का निवेश करते हैं तो आपका कुल निवेश रू.7,20,000 होगा। तीनों विकल्पों में संभावित रिटर्न नीचे दी गई तालिका में दर्शाया गया है:

निवेश विकल्पमासिक निवेश (₹)अवध‍िअनुमानित ब्याज दर (%)मैच्योरिटी वैल्यू (₹)कुल मुनाफा (₹)
SIP (म्यूचुअल फंड)4,00015 साल12%19,03,72611,83,726
PPF (पब्लिक प्रोविडेंट फंड)4,00015 साल7.1%13,01,8275,81,827
RD (रिकरिंग डिपॉजिट)4,00015 साल6.5%12,17,0594,97,059

अनुमानित 12% औसत वार्षिक ब्याज दर के साथ SIP (Systematic Investment Plan) 15 साल में रू.19 लाख से अधिक का सबसे बड़ा फंड तैयार कर सकता है।

कौन सा विकल्प आपके लिए सही है?

1. SIP (म्यूचुअल फंड) – सबसे ज़्यादा रिटर्न की संभावना

यह सबसे ज़्यादा रिटर्न (रू.11,83,726 का मुनाफा) दे सकता है क्योंकि इसे उच्च ब्याज दर (12% माना गया) और कंपाउंडिंग (चक्रवृद्धि) का लाभ मिलता है। SIP में कोई न्यूनतम अवधि तय नहीं है। आप अवधि से पहले भी खाता बंद करवा सकते हैं (कुछ पेनल्टी के साथ)। यह बाज़ार से जुड़ा होने के कारण जोखिम भरा विकल्प है लेकिन लंबी अवधि (15 साल) में जोखिम कम हो जाता है।

2. PPF (पब्लिक प्रोविडेंट फंड) – सुरक्षा और टैक्स लाभ

यह सरकारी गारंटी वाला विकल्प है जो RD से बेहतर रिटर्न (रू.5,81,827 का मुनाफा) देता है। इसमें न्यूनतम 15 साल तक निवेश करने की बाध्यता होती है। कुछ स्पेशल केस (जैसे जानलेवा बीमारी या उच्च शिक्षा) में 5 साल के बाद पैसा निकाला जा सकता है लेकिन ब्याज दर घटाकर 6.1% कर दी जाती है। यह EEE (Exempt-Exempt-Exempt) श्रेणी में आता है यानी निवेश, ब्याज और मैच्योरिटी राशि तीनों पर टैक्स छूट मिलती है।

PunjabKesari

3. RD (रिकरिंग डिपॉजिट) – सुरक्षा और तरलता (Liquidity)

तीनों में सबसे कम रिटर्न (रू.4,97,059 का मुनाफा) मिलता है। यह बैंक या पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित होता है इसलिए यह पूरी तरह सुरक्षित है। SIP की तरह ही इसमें भी अवधि से पहले निकासी का विकल्प होता है (कुछ पेनल्टी के साथ)।

अंतिम फैसला

यदि आप उच्च रिटर्न के लिए बाज़ार जोखिम लेने को तैयार हैं तो SIP सबसे अच्छा विकल्प है। यदि आप गारंटीड रिटर्न, टैक्स लाभ और पूरी सुरक्षा चाहते हैं तो PPF सर्वश्रेष्ठ है। यदि आप कम जोखिम और आसान पहुंच चाहते हैं तो RD चुन सकते हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

रुपया 25 पैसे की बढ़त के साथ 95.36 प्रति डॉलर पर

Published

on

मुंबई, एजेंसी। अमेरिका-ईरान तनाव कम होने के बाद कच्चे तेल की कीमतें और डॉलर सूचकांक में नरमी के बीच रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 25 पैसे मजबूत होकर 95.36 (अस्थायी) पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, इजराइल और ईरान के बीच तनाव में नरमी के संकेतों, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा संभावित हस्तक्षेप, सकारात्मक घरेलू बाजार और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में कमी ने रुपए को समर्थन दिया। 

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.47 पर खुला। कारोबार के दौरान 95.23 के उच्चतम स्तर और 95.67 के न्यूनतम स्तर को छूते हुए अंत में यह 95.36 (अस्थायी) पर बंद हुआ, जो पिछले बंद स्तर से 25 पैसे की बढ़त है। रुपया सोमवार को 43 पैसे कमजोर होकर 95.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ”पश्चिम एशिया में अनिश्चितता के कारण रुपए में गिरावट की आशंका है और युद्ध में किसी भी नए तनाव से कच्चे तेल की कीमतों में फिर से उछाल आ सकता है तथा रुपए पर दबाव पड़ सकता है।” 

उन्होंने कहा, ”हालांकि, अगर तनाव कम होने का सिलसिला जारी रहता है तो रुपए में कुछ सुधार देखने को मिल सकता है। कारोबारियों की नजर एडीपी के साप्ताहिक रोजगार, व्यापार संतुलन और अमेरिका से जारी मौजूदा गृह बिक्री आंकड़ों पर रहेगी। डॉलर के मुकाबले रुपए की हाजिर दर 95.10 से 95.80 के बीच रहने की संभावना है।” इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.80 पर रहा। 

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 2.04 प्रतिशत गिरकर 92.33 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स 394.50 अंक चढ़कर 73,918.76 अंक पर और निफ्टी 119.10 अंक बढ़कर 23,242.10 अंक पर पहुंच गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 5,555.67 करोड़ रुपए के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की। 

Continue Reading

देश

गोदरेज प्रॉपर्टीज ने बेंगलुरु की नई परियोजना में 1,000 फ्लैट बेचे

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। रियल एस्टेट क्षेत्र की कंपनी ‘गोदरेज प्रॉपर्टीज’ ने बेंगलुरु में अपनी नई आवासीय परियोजना में 2,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के 1,000 से ज्यादा फ्लैट बेचे हैं। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि बेंगलुरु स्थित उसकी आवासीय परियोजना ‘गोदरेज वनतारा’ में 2,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के मकानों की बिक्री हुई है। यह परियोजना 36 एकड़ में फैली हुई है, जिसकी कुल संभावित विकास क्षमता 35.3 लाख वर्ग फुट है। परियोजना से लगभग 3,700 करोड़ रुपए की आय की संभावना है। 

गोदरेज प्रॉपर्टीज ने इस परियोजना की शुरुआत जून के पहले सप्ताह में की थी और शुरुआती सप्ताह के भीतर 1,000 से अधिक घरों की बिक्री दर्ज की गई। कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गौरव पांडेय ने कहा कि ग्राहकों की ओर से मिली मजबूत प्रतिक्रिया कंपनी के ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण में उसके विश्वास को और मजबूत करती है। 

Continue Reading

देश

SBI के करोड़ों ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, YONO App में होने जा रहा बदलाव

Published

on

मुंबई, एजेंसी। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI के करोड़ों ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। अगर आप एसबीआई योनो ऐप (YONO App) का इस्‍तेमाल करते हैं तो जल्‍द ही इसका बड़ा फायदा मिलने वाला है। एसबीआई के चेयरमैन चल्‍ला श्रीनिवासुलु शेट्टी ने बताया कि बैंक ने दिसंबर 2025 में एसबीआई के YONO ऐप 2.0 का वर्जन लॉन्‍च किया था। बैंक जल्द ही YONO 3.0 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

एसबीआई चेयरमैन ने बताया कि YONO 2.0 को शानदार प्रतिक्रिया मिली है। उन्होंने बताया कि जून 2026 की शुरुआत तक ऐप से 4.5 करोड़ से अधिक ग्राहक जुड़ चुके हैं और यह संख्‍या जल्द ही 5 करोड़ के पार हो सकती है।

शेट्टी ने बताया कि YONO पर रोजाना करीब 2 करोड़ ग्राहक लॉग इन करते हैं और मुझे नहीं लगता कि अन्‍य कोई भी ऐसा बैंकिंग ऐप होगा, जिस पर इतनी बड़ी संख्‍या में ट्रैफिक आता है। बैंक का दावा है कि ऐप 99.9 फीसदी उपलब्‍धता और स्थिकता के लक्ष्‍य को पूरा कर चुका है।

योनो ऐप पर फंड ट्रांसफर, बिना कार्ड के एटीएम से पैसे निकालने की सुविधा, पानी-बिजली-गैस-मोबाइल और कार्ड के बिल भरने की सुविधा भी मिलती है। इसके अलावा सभी तरह के लोन का एप्‍लीकेशन, बीमा प्रोडक्‍ट खरीदने की सुविधा, निवेश और बचत के प्रोडक्‍ट भी यहां मिलते हैं। आप एफडी, आरडी, एमएफ, टैक्‍स का भुगतान करना, खरीदारी और होटल-फ्लाइट बुकिंग जैसी सर्विस भी इस ऐप पर मिल जाती है। योनो के 3.0 वर्जन में इन सभी सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाएगा।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677