Connect with us

देश

रोजगार मोर्चे पर अच्छी खबर, बेरोजगारी दर घटी, अप्रैल के बाद सबसे निचले स्तर पर

Published

on

नई दिल्ली,एजेंसी। भारत में रोजगार के मोर्चे पर राहत की खबर है। नवंबर 2025 में 15 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों के बीच बेरोजगारी दर घटकर 4.7 प्रतिशत पर आ गई, जो अप्रैल 2025 के बाद का सबसे निचला स्तर है। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर में यह दर 5.2 प्रतिशत थी। ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी नए निचले स्तर 3.9 प्रतिशत पर पहुंच गई, जबकि शहरी इलाकों में यह घटकर 6.5 प्रतिशत रही। इस साल अप्रैल में बेरोजगारी दर 5.1 प्रतिशत थी। 

सरकारी बयान के अनुसार, कुल मिलाकर ये आंकड़े मजबूत श्रम बाजार की स्थितियों का संकेत देते हैं, जिन्हें ग्रामीण रोजगार और महिला भागीदारी में बढ़ोतरी और शहरी श्रम मांग में क्रमिक सुधार का समर्थन मिला है। नवंबर 2025 में 15 साल और इससे ज्यादा उम्र के पुरुषों और महिलाओं, दोनों के लिए बेरोजगारी दर में बड़ी गिरावट देखने को मिली। महिलाओं के बीच बेरोजगारी दर नवंबर 2025 में घटकर 4.8 प्रतिशत रह गई, जो अक्टूबर 2025 में 5.4 प्रतिशत थी। ये गिरावट ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्रों में महिला बेरोजगारी दर में कमी के कारण आई। ग्रामीण क्षेत्रों में ये 4.0 प्रतिशत से घटकर 3.4 प्रतिशत और शहरों में 9.7 प्रतिशत से घटकर 9.3 प्रतिशत हो गई। 

पुरुष बेरोजगारी दर घटकर 4.6 प्रतिशत पर पहुंची

इसके अलावा, कुल पुरुष बेरोजगारी दर नवंबर 2025 में घटकर 4.6 प्रतिशत रह गई, जो अक्टूबर 2025 में 5.1 प्रतिशत थी। ग्रामीण और शहरी आंकड़ों के अनुसार, नवंबर 2025 में ग्रामीण पुरुष बेरोजगारी दर 4.1 प्रतिशत रही और शहरी पुरुष बेरोजगारी दर 5.6 प्रतिशत रही, जबकि इससे पिछले महीने ये क्रमशः 4.6 प्रतिशत और 6.1 प्रतिशत थी। बयान में कहा गया कि अप्रैल से नवंबर 2025 के दौरान पुरुषों, महिलाओं और कुल व्यक्तियों के बीच बेरोजगारी दर में स्थिर और व्यापक आधार पर गिरावट दर्ज की गई। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

SBI के करोड़ों ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, YONO App में होने जा रहा बदलाव

Published

on

मुंबई, एजेंसी। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI के करोड़ों ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। अगर आप एसबीआई योनो ऐप (YONO App) का इस्‍तेमाल करते हैं तो जल्‍द ही इसका बड़ा फायदा मिलने वाला है। एसबीआई के चेयरमैन चल्‍ला श्रीनिवासुलु शेट्टी ने बताया कि बैंक ने दिसंबर 2025 में एसबीआई के YONO ऐप 2.0 का वर्जन लॉन्‍च किया था। बैंक जल्द ही YONO 3.0 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

एसबीआई चेयरमैन ने बताया कि YONO 2.0 को शानदार प्रतिक्रिया मिली है। उन्होंने बताया कि जून 2026 की शुरुआत तक ऐप से 4.5 करोड़ से अधिक ग्राहक जुड़ चुके हैं और यह संख्‍या जल्द ही 5 करोड़ के पार हो सकती है।

शेट्टी ने बताया कि YONO पर रोजाना करीब 2 करोड़ ग्राहक लॉग इन करते हैं और मुझे नहीं लगता कि अन्‍य कोई भी ऐसा बैंकिंग ऐप होगा, जिस पर इतनी बड़ी संख्‍या में ट्रैफिक आता है। बैंक का दावा है कि ऐप 99.9 फीसदी उपलब्‍धता और स्थिकता के लक्ष्‍य को पूरा कर चुका है।

योनो ऐप पर फंड ट्रांसफर, बिना कार्ड के एटीएम से पैसे निकालने की सुविधा, पानी-बिजली-गैस-मोबाइल और कार्ड के बिल भरने की सुविधा भी मिलती है। इसके अलावा सभी तरह के लोन का एप्‍लीकेशन, बीमा प्रोडक्‍ट खरीदने की सुविधा, निवेश और बचत के प्रोडक्‍ट भी यहां मिलते हैं। आप एफडी, आरडी, एमएफ, टैक्‍स का भुगतान करना, खरीदारी और होटल-फ्लाइट बुकिंग जैसी सर्विस भी इस ऐप पर मिल जाती है। योनो के 3.0 वर्जन में इन सभी सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाएगा।

Continue Reading

देश

शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, इन 5 वजहों से आई तेजी

Published

on

मुंबई, एजेंसी। मंगलवार (9 जून) को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स-निफ्टी दोनों हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 394.50 अंक उछल कर 73,918.76 पर बंद हुआ, तो निफ्टी में भी 119.10 अंक की तेजी आई, 23,242.10 के स्तर पर बंद हुआ।  

शेयर बाजार में तेजी की वजह

जियोपॉलिटिकल टेंशन में नरमी

ईरान और इजरायल ने सोमवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अपील पर उन्होंने एक-दूसरे पर हमले बंद कर दिए हैं। इससे मार्केट में रौनक आ गई।

कच्चे तेल में गिरावट

ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स फिसलकर प्रति बैरल $97 से टूटकर रू.93 के आसपास आ गया।

बैंकिंग शेयरों में खरीदारी

पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक, दोनों के निफ्टी इंडेक्स में 1-1% से अधिक तेजी आई। इन्हें मिनिमम तीन साल के मेच्योरिटी वाले विदेशी कर्ज को लेकर कंसेशनल स्वैप फैसिलिटी को आरबीआई की मंजूरी से सपोर्ट मिला है। 

एशियाई बाजारों में रौनक

दक्षिण कोरिया का कोस्पी 7% से अधिक, इंडोनेशिया के जकार्ता कंपोजिट में करीब 5%, ताइवान के ताइवान वेटेड में करीब 3%, जापान के निक्केई 225 में 2% से अधिक और चीन के शंघाई कंपोजिट में आधे फीसदी से अधिक तेजी है।

India VIX में नरमी

मार्केट की घबराहट को मापने वाला इंडिया विक्स फिसलकर 17 के नीचे आया तो मार्केट को सपोर्ट मिला। फिलहाल यह 5.05% की गिरावट के साथ 16.17 पर है। इसके अधिक होने का मतलब मार्केट में वोलैटिलिटी का बढ़ना और नीचे आने का मतलब होता है इसका कम होना।

Continue Reading

देश

FTA का लाभ उठाने की भारत की दर साझेदार देशों से बहुत कम

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) का लाभ उठाने की भारत की दर महज 20-30 प्रतिशत तक सीमित है, जबकि भारत को निर्यात करने वाले साझेदार देशों में यह उपयोग दर 60-70 प्रतिशत तक है। मंगलवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। निजी शोध संस्था जीटीआरआई की रिपोर्ट कहती है कि भारत के निर्यातक उच्च अनुपालन लागत और कई देशों में पहले से ही कम शुल्क के कारण एफटीए से मिलने वाले लाभों का पूरा उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। 

ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (जीटीआरआई) ने कहा कि मुक्त व्यापार समझौतों के चलते उलटे शुल्क ढांचे की समस्या और जटिल हो गई है, क्योंकि कई तैयार उत्पाद अब आसियान, जापान, दक्षिण कोरिया, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ऑस्ट्रेलिया जैसे साझेदार देशों से शून्य या कम शुल्क पर भारत में आ रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में कच्चे माल और उत्पादन सामग्रियों पर अपेक्षाकृत अधिक आयात शुल्क लगता है, जबकि उन्हीं सामग्रियों से बने तैयार उत्पाद एफटीए के तहत कम या शून्य शुल्क पर आयात हो जाते हैं, जिससे घरेलू उद्योगों की प्रतिस्पर्धा प्रभावित होती है। 

जीटीआरआई ने एक उदाहरण देते हुए कहा कि इस्पात और एल्युमीनियम पर 7.5 से 10 प्रतिशत तक सर्वाधिक तरजीही देश (एमएफएन) शुल्क लगता है लेकिन इन्हीं से बने मशीनरी और उपकरण कई एफटीए के तहत बिना शुल्क भारत में प्रवेश कर सकते हैं। जीटीआरआई के संस्थापक अजय श्रीवास्तव ने कहा, “भारत के एफटीए साझेदार देशों में औसतन एमएफएन शुल्क बहुत कम या लगभग शून्य है, जबकि भारत का औसत व्यापार-भारित एमएफएन शुल्क लगभग 12.6 प्रतिशत है।” 

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पिछले तीन वर्षों में भारत का आसियान, जापान और दक्षिण कोरिया के साथ औसत वार्षिक व्यापार घाटा लगभग 62 अरब अमेरिकी डॉलर रहा है। थिंक टैंक ने सुझाव दिया कि भारत को शुल्क संरचना में सुधार, उलटी शुल्क संरचना को ठीक करने, घरेलू विनिर्माण को मजबूत करने और एफटीए उपयोग की निगरानी के लिए एक अलग संस्था बनाने पर विचार करना चाहिए।

Continue Reading

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677