छत्तीसगढ़
नक्सली हिड़मा के पक्ष में भड़काऊ गाना:कहा-बंदूकवालों ने जंगल का चीर डाला सीना, शहीद बताया, यूट्यूबर पर UAPA के तहत FIR, लोग बोले-फिल्म बने
रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के कुख्यात नक्सली माडवी हिड़मा के एनकाउंटर के बाद सोशल मीडिया पर उसके समर्थन में भड़काऊ गाना रिलीज हुआ है। कला टीवी नाम के यू-ट्यूब चैनल पर वीडियो अपलोड किया गया है। रायपुर में सिविल लाइन पुलिस ने यूट्यूबर के खिलाफ UAPA के तहत FIR दर्ज की है।
गाने में बोल है…’ओ रे केन्द्र वाले, ओर रे कोबरा वाले, क्यों है ये कब्जा, क्यों लूट रहे। ओ रे बंदूकवाले जंगल का चीर डाला सीना’ जैसे शब्दों के माध्यम से सरकार और फोर्स की कार्रवाई को गलत बताया जा रहा है। वीडियो में AI से बनाई गई तस्वीरों का भी उपयोग किया गया है।

वीडियो में नक्सली हिड़मा की मौत को शहादत बताया गया है। केंद्र सरकार और सुरक्षा बलों की नीति पर टिप्पणी की गई है। पुलिस के अनुसार, यह वीडियो नक्सली विचारधारा को बढ़ावा देने और मुख्यधारा में लौट चुके नक्सलियों को भड़काने के उद्देश्य से बनाया गया है।

वीडियो में जंगलों की कटाई और पहाड़ों पर कब्जा दिखाया है।
अब जानिए क्या है वीडियो में, जिससे विवाद बढ़ा ?
दरअसल, कला टीवी यू-ट्यूब चैनल पर हिड़मा स्मृति लिखकर अपलोड किया गया है। अपलोड वीडियो करीब 5.20 मिनट का है। वीडियो में हिड़मा को महान बताया है। साथ ही फोर्स की कार्रवाई पर सवाल उठाने की कोशिश की गई है। भड़काऊ वीडियो को करीब 4 लाख लोगों ने देख लिया है।
वीडियो में हिड़मा को फोर्स से अकेले लड़ते और गोलीबारी करते दिखाया है। फोर्स की गोली लगने से घायल दिखाया है। जंगलों की कटाई और पहाड़ों पर कब्जा दिखाया है। पहाड़ पर बड़ी-बड़ी मशीनों से खुदाई और जंगलों की कटाई दिखाया गया है।
इसके साथ ही गाने में है कि हमारा उबलता लहू हिड़मा…बढ़ती सेना हिड़मा हमारी बंदूक…हमारी हिम्मत तू हिड़मा और हमारा चमकता हिड़मा। हमारे हक की जंग है हिड़मा, ओ रे बंदूकवाले जंगल का चीर डाला सीना’ जैसे शब्दों का उपयोग किया गया है।

वीडियो में AI से बनाई गई तस्वीरों का भी उपयोग किया गया है।
चैनल के खिलाफ एक्शन
मामले में सिविल लाइन CSP रमाकांत साहू ने बताया कि इंटेलिजेंस ब्रांच की सोशल मीडिया निगरानी समिति ने इसकी जांच शुरू की है। समिति ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित चैनल के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने ‘कला टीवी’ चैनल के संचालक के खिलाफ यूएपीए (गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान आईपी एड्रेस के आधार पर की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।
CSP रमाकांत साहू ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर देशविरोधी गतिविधियों या नक्सल समर्थक सामग्री को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में तकनीकी निगरानी बढ़ाई जा रही है। जिससे नक्सल विचारधारा फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा सके।
कमेंट्स पर लोग बोले- हिड़मा पर फिल्म बननी चाहिए
इसके समर्थन वाले इस गाने के कमेंट्स पर हजारों लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। अशोक नाम के यूजर ने इस दिल को छूने वाला गाना बातकर हिड़मा को क्रांति वीर बताया है। ब्रिला नाम के एक यूजर ने गाने को क्रांतिकारी बताया है। वही पवन नाम के यूजर का कहना है कि हिड़मा पर फिल्म बननी चाहिए। फिलहाल सिविल लाइन पुलिस इस पूरे मामले में जांच में जुट गई है।

लोग इस गाने के कमेंट बॉक्स में 300 से ज्यादा हत्या के जिम्मेदार कुख्यात हिड़मा को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
कोरबा
खतरनाक एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्यवाही, थार जप्त
- वाहन जप्त – वाहन क्रमांक CG 04 NG 8300 (थार कार)
कोरबा। पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सतत कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना सिविल लाइन रामपुर क्षेत्रांतर्गत दिनांक 19.03.2026 को दोपहर लगभग 03:30 बजे से 04:00 बजे के मध्य घंटाघर ओपन थियेटर मैदान में कुछ वाहन चालकों द्वारा लापरवाहीपूर्वक एवं खतरनाक तरीके से वाहन चलाने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त कृत्य से वहां उपस्थित आम नागरिकों के लिए दुर्घटना की स्थिति निर्मित हो रही थी।

प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन रामपुर में अपराध क्रमांक 236/2026 धारा 281, 3(5) BNS एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जांच के दौरान वाहन क्रमांक CG 11 AA 6166 (स्कॉर्पियो), CG 12 BJ 2975 (बोलेरो), CG 12 BF 3890 (स्विफ्ट) एवं CG 04 NG 8300 (थार) के चालकों के विरुद्ध प्रथम सूचना पत्र दर्ज किया गया।
वाहन मालिकों का पता लगाकर वाहन क्रमांक CG 04 NG 8300 (थार) को जप्त कर लिया गया है तथा अन्य वाहनों की तलाश जारी है। वाहनों की जप्ती के उपरांत मोटर व्हीकल एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

पुलिस द्वारा ऐसे लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध सतत अभियान चलाकर निगरानी रखी जा रही है एवं भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
जिला पुलिस कोरबा आम नागरिकों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, तेज गति एवं स्टंट जैसे खतरनाक कृत्यों से बचें तथा सुरक्षित ड्राइविंग अपनाएं। किसी भी प्रकार की संदिग्ध या खतरनाक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

कोरबा
आदर्श राजवाड़े कुर्मी समाज का होली मिलन समारोह: दिखा खुशियों का रंग, उठाया स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त
कोरबा। 15 मार्च को दोपहर आदर्श राजवाड़े कुर्मी समाज ने राजवाड़े भवन कुंआभट्ठा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। केन्द्रीय अध्यक्ष कृपासिंधु राजवाड़े के नेतृत्व में समाज से बड़ी संख्या में पदाधिकारी, सदस्य एवं समाज के वरिष्ठजन उपस्थित होकर होली मिलन समारोह का आनंद उठाया। सभी ने एक-दूसरे को हर्बल गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और एकता का परिचय दिया।

होली मिलन समारोह में सामाजिक एकता को बढ़ावा देने आवश्यक चर्चा भी हुई और पदाधिकारियों ने अपने विचार साझा किए। यहां उपस्थित समाज के लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त भी उठाया।
केन्द्रीय अध्यक्ष कृपासिंधु राजवाड़े ने सभी को रंगोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्यक्रमों से सांगठनिक एकता को बढ़ावा मिलता है और विचार साझा होते हैं। अन्य पदाधिकारियों ने भी होली की शुभकामनाएं प्रेषित की।

कोरबा
शोभायात्रा में दिखी देशभर की संस्कृति की झलक
कोरबा। शहर के हर वर्ग में गुरुवार को हिन्दू नववर्ष का उत्साह रहा। पूरे शहर में भगवा ध्वज लहरा रहे थे, वहीं रंग-बिरंगी आकर्षक लाइट से सजे चौक-चौराहों के साथ सड़कों पर रोशनी बिखरी थी। गुरुवार को निकाली गई शोभायात्रा में देशभर की लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। कलाकारों की टीमों ने विविध रूप धारण कर युवाओं का उत्साह बढ़ाया, तो शहर में जगह-जगह लगी आकर्षक व आधुनिक लाइट के बीच डीजे पर गूंज रहे भक्ति गीतों पर शहरवासी थिरकते रहे। युवतियों व महिलाओं के साथ युवाओं की टोली हाथों में ध्वज लिए जय श्रीराम का जय घोष कर रही थी।

शोभायात्रा का आयोजन हिंदू क्रांति सेना, बजरंग दल, विहिप व सर्व हिंदू समाज के नेतृत्व में नगर में दो दिशाओं से किया गया। पहली शोभायात्रा सीतामढ़ी रामजानकी मंदिर से और दूसरी कोसाबाड़ी हनुमान मंदिर से शुरू हुई। दोनों ही शोभायात्रा टीपी नगर पर आकर समाप्त हुई। दोपहर 3 बजे निकलने वाली शोभायात्रा शाम 6 बजे के बाद निकलनी शुरू हुई। इसके पहले ही लोगों की भीड़ पूरे शहर में उमड़ रही थी। दोनों ही दिशाओं की शोभायात्रा में प्रदेश समेत, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, बंगाल, ओडिशा समेत 13 राज्यों के लोक कलाकारों की टीम शामिल रही।
शोभायात्रा में शामिल कलाकारों की जीवंत झांकियों का सीतामढ़ी से लेकर कोसाबाड़ी तक स्वागत किया गया। जगह-जगह युवाओं का उत्साह बढ़ाने सेवा स्टॉल लगाए गए थे। कहीं ठंडा पानी, तो कहीं शरबत, कहीं खाने का सामान बांटा जा रहा था। शोभायात्रा के दौरान झांकियों का विशेष प्रदर्शन सुभाष चौक निहारिका, घंटाघर सहित अन्य जगह स्वागत हुआ।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
