Connect with us

कोरबा

पत्रकारवार्ता : प्रखर राष्ट्रवादी विचारक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ जी का कोरबा आगमन “राष्ट्रवाद और वर्तमान चुनौतियां” विषय पर करेंगे संवाद

Published

on

कोरबा। अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार और प्रखर वक्ता पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ आगामी 22 दिसंबर को ऊर्जाधानी कोरबा के प्रवास पर रहेंगे। अपने इस एकदिवसीय प्रवास के दौरान वे नगर के प्रबुदध जनों और युवाओं को संबोधित करेंगे। इस निमित 12 से 15 लोगों के दवारा राष्ट्रीय विचार मंच का गठन किया गया है। उक्ताशय की जानकारी तिलक भवन टीपी नगर कोरबा में आयोजित पत्रकारवार्ता में एमआईसी मेंबर हितानंद अग्रवाल ने दी। पत्रकारवार्ता में नितिन गुप्ता, दीपक मित्तल, गौरव मोदी सहित अन्य उपस्थित थे।

पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार, राष्ट्रवादी वक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वे विशेष रूप से कश्मीर, इस्लामी कटटरवाद और भारतीय इतिहास के विषयों पर अपने प्रखर विचारों के लिए जाने जाते हैं। उनका जन्म 2 दिसंबर, 1965 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा अलीगढ़ से पूरी की। इसके बाद उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविदयालय (AMU) से राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया। पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ का पत्रकारिता करियर लगभग 25-30 वर्षों का रहा है, जिसमें उन्होंने कई बड़े मीडिया सस्थानों के साथ काम किया वे Zee News, BBC World और Sahara TV जैसे प्रतिष्ठित चैनलों से जुड़े रहे। उन्होंने पाकिस्तान के पहले निजी न्यूज़ चैनल ‘Aaj TV’ के लिए भारत के संवाददाता (India Correspondent) के रूप में लगभग 12 वर्षों तक काम किया। वे प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के लगातार तीन बार (कुल 4 साल) महासचिव (Secretary General) भी रहे हैं, जो एक रिकॉर्ड माना जाता है। पत्रकारिता से इस्तीफा देने के बाद, वे एक सार्वजनिक वक्ता के रूप में उभरे। उन्होंने अनुच्छेद 370 और 35A इन संवैधानिक प्रावधानों के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ी और जन जागरूकता फैलाई। उन्होंने “We The Citizens” नामक एक एनजीओ की स्थापना भी की। वे अक्सर भारतीय इतिहास के ‘विकृत’ स्वरूप पर बात करते हैं और सनातनी मूल्यों की पुनर्स्थापना पर जोर देते हैं। वे वर्तमान में यूटयूब और विभिन्न सार्वजनिक मंचों के माध्यम से लोगों को कश्मीर की स्थिति और देश की आंतरिक सुरक्षा की चुनौतियों के बारे में जागरूक करते हैं। पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ जी देश के उन चुनिंदा वक्ताओं में से है जो कश्मीर मुददे, लव जिहाद, राम मंदिर मुददा, भारतीय सीमा सुरक्षा संवैधानिक इतिहास कानूनी मुददे, प्लेसेस ऑफ वरशिप (एक्ट 1991), ऐतिहासिक पुनर्मूल्यांकन, इस्लामिक कटटरवाद, हिंदू समाज की एकता, व्यवस्था परिवर्तन की मांग और राष्ट्रवाद जैसे विषयों पर बेबाक और तथ्य परख राय रखने के लिए जाने जाते हैं। कोरबा प्रवास के दौरान वे ना केवल अपना व्याख्यान देंगे, बल्कि उपस्थित जनसमूह के साथ प्रश्न उत्तर के माध्यम से संवाद भी करेंगे। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस कार्यक्रम का उददेश्य समाज में वैचारिक जागरूकता लाना और देश के गौरवशाली इतिहास एवं वर्तमान चुनौतियों से आम जनमानस को अवगत कराना है।

कार्यक्रम का विवरण

मुख्य वक्ता- पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ

विषय-भारत का वर्तमान परिदृश्य और हमारी सामूहिक जिम्मेदारी।

स्थान-आशीर्वाद पॉइंट ट्रांसपोर्ट नगर कोरबा।

समय-22 दिसंबर सोमवार शाम 4:00 बजे से।

अपील- आयोजन समिति ने कोरबा के समस्त नागरिकों, प्रब्दध जनों और छात्र शक्ति से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस बौदधिक परामर्श का लाभ उठाने की अपील की है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

अवॉर्ड सेरेमनी में लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल को मिला अनेकों सम्मान

Published

on

बिलासपुर के होटल इंटरसिटी में आयोजित हुआ भव्य समारोह
कोरबा। द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट 3233सी अवॉर्ड सेरेमनी सत्र 2025-26 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन पीएमजेएफ विजय अग्रवाल ने बिलासपुर के होटल इंटरसिटी में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया, जिसमें डिस्ट्रिक्ट 3233सी के सभी क्लबों ने भाग लिया, जिसमें लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल को समाज सेवा, जनकल्याण, एवं उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

यह सम्मान क्लब द्वारा शिक्षा, स्वास्थ एवं पर्यावरण संरक्षण तथा जनहितकारी गतिविधियों में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया।
संस्थापक पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में मिला सम्मान

लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल के संस्थापक क्लब एडवाजर पीएमजीएफ डॉ राजकुमार अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन विजय अग्रवाल द्वारा आउटस्टैंडिंग क्लब डिस्ट्रिक्ट अवॉर्ड लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल को प्रदान किया गया।

बेस्ट जोन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन पवन अग्रवाल आटो सेन्टर को, आउटस्टैंडिंग क्लब अध्यक्ष अवॉर्ड लायंस सुरेंद्र कुमार डनसेना, कैबिनेट मेम्बर सर्विस एक्सीलेंस अवॉर्ड लायंस मनोज कुमार गुप्ता एवं वुमेंस लायंस मेंबरशिप ग्रोथ के लिए लायंस श्रीमती विनीता गुप्ता को सम्मानित किया गया।
पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने दी बधाई

लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के एडवाइजर पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवं संस्थापक पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने क्लब को अवार्ड मिलने पर अपनी टीम को बधाई दी और कहा कि यह सम्मान टीम की संयुक्त गतिविधियों के कारण मिला। हम आने वाले सत्र में और बेहतर करने का प्रयास करेंगे और मुझे आशा है कि नए अध्यक्ष लायन दर्शन अग्रवाल और उनकी टीम लायनवाद को नई ऊंचाई तक ले जाने के लिए प्रयास करेगी।

Continue Reading

कोरबा

झेरिया यादव समाज की कमान अब सैलाना यादव के हाथों में, रायपुर में हुई घोषणा, बधाई देने वालों का उमड़ा जनसैलाब

Published

on

कोरबा। झेरिया यादव समाज के संगठनात्मक इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। रायपुर में आयोजित समाज के गरिमामय कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव ने सैलाना-बाबूलाल यादव को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति मे झेरिया यादव समाज का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की औपचारिक घोषणा की। घोषणा होते ही सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और उपस्थित समाजजनों ने पुष्पमालाओं से उनका भव्य स्वागत किया।

दीपका (जिला कोरबा) निवासी सैलाना-बाबूलाल यादव की प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की सूचना मिलते ही पूरे कोरबा जिले सहित प्रदेशभर के समाजजनों में उत्साह का माहौल बन गया। उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ देने वालों का ताँता लग गया। समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, युवाओं एवं महिलाओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में झेरिया यादव समाज नई ऊर्जा, नई सोच और मजबूत संगठन के साथ आगे बढ़ेगा।इनके पिता श्री रोहित कुमार यादव लवसरा शक्ति मे शिक्षक तथा पति एस ई सी एल मे कर्मचारी रहें है।

समाजजनों ने कहा कि सैलाना-बाबूलाल यादव लंबे समय से सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे हैं तथा समाज की एकता, शिक्षा, युवा नेतृत्व और सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य करते रहे हैं। उनकी सक्रियता, संगठन क्षमता एवं समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

समाज के वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सैलाना-बाबूलाल यादव समाज को नई दिशा देंगे, समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलेंगे तथा संगठन को प्रदेश के प्रत्येक जिले तक और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेंगे।

इस ऐतिहासिक नियुक्ति पर कोरबा सहित प्रदेशभर के समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सैलाना-बाबूलाल यादव को उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

Continue Reading

कोरबा

सीएसईबी कोरबा पूर्व के 324 जर्जर मकानों को तोड़ने की फिर कवायद

Published

on

पिछले साल ठेकेदार ने कुछ मकानों को तोड़ा और उसके बाद अधूरा छोड़ दिया था
इस बार महाराष्ट्र की कम्पनी मे. के के घरत एण्ड कम्पनी को दिया गया है वर्क आर्डर
कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य उत्पादन कम्पनी सीएसईबी कोरबा पूर्व स्थित कालोनी के 324 जर्जर मकानों को डिस्मेंटल करने की कवायद तेज कर दी गई है। सीएसईबी कालोनी सिविल की कार्यपालन अभियंता श्रीमती तिग्गा ने बताया कि कालोनी के 324 जर्जर मकानों को डिस्मेंटल करने के लिए मे. के के घरत एण्ड कम्पनी महाराष्ट्र को वर्क आर्डर दिया गया है और 05 माह के अंदर कार्य पूर्ण करने की शर्त रखी गई है। पुष्पलता गार्डन सड़क किनारे से लेकर कलेक्ट्रेट के सामने सड़क किनारे के सभी जर्जर मकानों को तोड़ने के लिए एक सप्ताह पूर्व नोटिस भी चस्पा किया गया है।
इन मकानों को किया जाएगा डिस्मेंटल

विभाग ने कई जगह नोटिस बोर्ड लगाया है और उन मकानों को तोड़ने के लिए कब्जाधारियों को मकान खाली करने का निर्देश दिया है। जिन मकानों को डिस्मेंटल किया जाएगा, उसमें एनएफ-209 से एनएफ 304 (96 यूनिट), एसएफ-995 से एसएफ 1042 (48 यूनिट), एसएफ 939 से एसएफ 994 (56 यूनिट), एसएफ 907 से एसएफ 938 (32 यूनिट), एसएफ 891 से एसएफ 906 (16 यूनिट), एसएफ 419 से एसएफ 426 (08 यूनिट), एसएफ 859 से एसएफ 890 (32 यूनिट), एसएफ 459 से एसएफ 466 (08 यूनिट), एसएफ 635 से एसएफ 642 (08 यूनिट), एसएफ 515 से एसएफ 522 (16 यूनिट), एसएफ 851 से एसएफ 858 (09 यूनिट), एसएफ 787 से एसएफ 850 (64 यूनिट), एसएफ 747 से एसएफ 786 (40 यूनिट) एवं एसएफ 743 से एसएफ 746 (04 यूनिट) शामिल हैं।
06 दशक पूर्व बने थे ये मकान
जिन 324 जर्जर मकानों को तोड़ा जाएगा वे करीब 06 दशक पूर्व बनाए गए थे, रख-रखाव के अभाव में ये मकान जर्जर हो चुके हैं। ये सभी मकानों को सीएसईबी कर्मियों को अलाट किया गया था, लेकिन जर्जर होने के कारण कुछ वर्ष पूर्व सीएसईबी कर्मी अन्य जगहों पर बने नए भवनों में चले गए और खाली होने पर अन्य विभाग के कर्मचारियों को अलाट किया गया और कई मकानों में बाहरी लोग कब्जा जमा लिए। रख-रखाव के अभाव में अब ये मकान जर्जर हो चुके हैं।
पिछले ठेकेदार ने छोड़ दिया था अधूरा
पिछले वर्ष भी जर्जर मकानों को तोड़ने का काम एक कम्पनी को दिया गया था, लेकिन उसने बीच में ही कार्य अधूरा छोड़कर काम बंद कर दिया। अब फिर से जर्जर मकानों को तोड़ने का काम प्रारंभ किया जा रहा है।
कलेक्टर से मिले अधिकारी
कार्यपालन अभियंता (सिविल) श्रीमती तिग्गा ने बताया कि जर्जर मकानों को खाली कराने प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग जरूरी है और पुलिस तथा प्रशासन के बगैर मकान खाली कराना टेढ़ी खीर है। अत: वे अपनी टीम के साथ कलेक्टर से मिलकर वस्तुस्थिति की जानकारी दी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677