Connect with us

कोरबा

कोरबा : सर्वमंगला जोन के 05 वार्डो केा मिली 01 करोड़ 55 लाख रू.के विकास कार्यो की सौगात

Published

on

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने किया विकास कार्यो का भूमिपूजन

उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने किया विकास कार्यो का भूमिपूजन

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत 05 वार्डो को 01 करोड़  55 लाख रूपये के विकास कार्यो की सौगात प्राप्त हुई। प्रदेश के उद्योग,  श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित इन विकास कार्यो का भूमिपूजन व लोकार्पण किया गया। इनमें से 01 करोड़ 10 लाख रूपये के विकास कार्यो का भूमिपूजन व 44 लाख 29 हजार रूपये के विकास कार्यो का लोकार्पण सम्पन्न हुआ। इस मौके पर सभापति नूतन सिंह ठाकुर सहित निगम के पार्षदगण,  जनप्रतिनिधिगण विशेष रूप से उपस्थित थे। 

    नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वार्ड क्र. 64 सर्वमंगलानगर जोन अंतर्गत स्थित प्राथमिकता शाला इमलीछापर में 31 लाख 30 हजार रूपये की लागत से नवीन भवन का निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 65 आनंद नगर भैरोताल में लोहारघाट खोलर नदी के किनारे सार्वजनिक उपयोग हेतु 15 लाख रूपये की लागत से मंगल भवन निर्माण, वार्ड क्र. 66 अंतर्गत सेन्द्री दफाई से रेलवे दफाई तक 15 लाख रूपये की लागत से सी.सी. रोड निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 61 बरमपुर शिव मंदिर से ठाकुरदिया देव स्थल चैक तक 20 लाख रूपये की लागत से सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 61 कुसमुण्डा मिनी स्टेडियम वैशाली नगर में 10 लाख रूपये की लागत से सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 62 अंतर्गत सर्वमंगला नगर दुरपा मंझवार मोहल्ला में 10 लाख रूपये की लागत से मंगल भवन एवं नाली निर्माण कार्य, नगर पालिक निगम क्षेत्रांतर्गत सर्वमंगला नगर जोन अंतर्गत 03 शासकीय स्कूलों में 09 लाख रूपये की लागत से किचन शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के द्वारा किया गया। 

इन विकास कार्येा का लोकार्पण

इसी प्रकार वार्ड क्र. 65 अंतर्गत कपाटमुड़ा में स्थित शासकीय प्राथमिक शाला भवन में 16 लाख 58 हजार रूपये की लागत से नवीन भवन का निर्माण कराया गया है, सर्वमंगला मंदिर के पास स्वच्छ भारत मिशन 2.0 अंतर्गत 17 लाख 71 हजार रूपये की लागत से आकांक्षीय शौचालय का निर्माण कार्य भी किया गया है तथा  वार्ड क्र. 62 अंतर्गत बजरंग चैक छोटे दशहरा मैदान के पास 10 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण हुआ है, इन तीनों कार्यो का लोकार्पण भी उद्योग मंत्री श्री देवांगन व महापौर श्रीमती राजपूत के करकमलों से सम्पन्न हुआ।

विकास, सुशासन व भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने का कार्य कर रही राज्य सरकार

 इस अवसर पर दिए गए अपने उद्बोधन में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में प्रदेश सरकार राज्य में विकास के साथ-साथ सुशासन व भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने का कार्य कर रही हैं, सम्पूर्ण प्रदेश विगत दो वर्षो के दौरान प्रदेश में जहाॅं एक ओर विकास को तेज गति प्राप्त हुई है, वहीं दूसरी ओर आमजनता के हितों के मद्देनजर दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिला खनिज न्यास मद की एक बड़ी सौगात हम सबको दी है, आज जिला खनिज न्यास मद से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक पैमाने पर विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की अगुवाई में हमारा देश सभी क्षेत्रों में तेजी से प्रगति कर रहा है तथा विकसित भारत का सपना साकार होने की ओर है। उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने आगे कहा कि जहाॅं तक कोरबा के विकास का प्रश्न है तो कोरबा नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डो में बिना किसी भेदभाव के वार्ड की जनता की मांग व आवश्यकता को देखते हुए व्यापक पैमाने पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं तथा प्रतिदिन करोड़ों रूपये के विका कार्य प्रारंभ हो रहे हैं। 

वर्षो की समस्याएं हो रही दूर

 इस मौके पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि नगर पालिक निगम केारबा क्षेत्र में व्याप्त बर्षो की समस्याएं दूर की जा रही हैं तथा उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में व्यापक पैमाने पर विकास कार्य प्रारंभ हो रहे हैं। उन्होने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि आपने देश में, प्रदेश में एवं निगम में हमारी सरकार बनाई है, आपके आशीर्वाद से ट्रिपल इंजन की सरकार काम कर रही है और इसी का परिणाम है कि वार्ड, बस्ती, गली, मोहल्ले आदि का तेजी से विकास हो रहा है। 

    भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान सभापति नूतन सिंह ठाकुर के साथ ही पार्षद आरती लखन सिंह, प्रेम साहू, भानुमति जायसवाल, रामाधर पटेल, लक्ष्मण श्रीवास, मण्डल अध्यक्ष मनीष मिश्रा, माधव जायसवाल, लखन सिंह, नरेन्द्र पाटनवार, आकाश श्रीवास्तव, अनिल यादव, देवकी साहू, दर्शन सिंह चांवला, हरीसिंह पटेल, जितेन्द्र सिंह राजपूत, मीना तिवारी, भूपेन्द्र बरेठ, प्राचार्य दुकालूराम देवांगन, बाबी गभेल, रामेश्वर वैष्णव, नंदनी साहू, प्रशांत मिश्रा, अजय कश्यप, सुनीता पटेल, माखन यादव, रामधन पाण्डेय, श्यामसुंदर राठौर, निगम केा जोन कमिश्न सुनील टांडे, सहायक अभियंता रमेश सूर्यवंशी, उप जोन प्रभारी पुखराज यादव, बालकृष्ण साहू, राधे कौशिक आदि के साथ काफी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली त्वरित राहत, अधूरी पुलिया बनी तो ग्रामीणों का आवागमन हुआ सुगम

Published

on

कुल्हरिया में शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत कर सुरक्षित आवागमन बहाल

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन की सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान का भरोसेमंद माध्यम बनकर उभर रही है।
जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तायुक्त,समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है इसका एक प्रेरक उदाहरण जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत कुल्हरिया में देखने को मिला, जहां सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत के बाद अधूरी पाइप पुलिया का निर्माण पूर्ण कर क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत कर दी गई, जिससे ग्रामीणों का आवागमन पुनः सुचारु और सुरक्षित हो गया।

ग्राम पंचायत कुल्हरिया निवासी राजकुमार शांडिल्य ने 27 जून 2026 को सीएम हेल्पलाइन में टोकन क्रमांक CC260600052681 के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि मनरेगा योजना के तहत गुलाब घर से प्रधानपारा तक मिट्टी-मुरूम सड़क का निर्माण तो पूर्ण हो चुका है, लेकिन पाइप पुलिया अधूरी होने के कारण बरसात के दौरान ग्रामीणों को आवागमन में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

शिकायत प्राप्त होते ही सीएम हेल्पलाइन केंद्र द्वारा प्रकरण संबंधित एल-1 अधिकारी को तत्काल भेजा गया। जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा की टीम ने बिना विलंब ग्राम पंचायत एवं निर्माण एजेंसी के साथ समन्वय स्थापित कर स्थल का निरीक्षण कराया।

जांच में पाया गया कि वर्ष 2022-23 में मनरेगा के अंतर्गत स्वीकृत इस सड़क निर्माण कार्य की कुल लागत 15.52 लाख रुपये थी, जिसमें 10.43 लाख रुपये मजदूरी मद तथा 5.09 लाख रुपये सामग्री मद के लिए स्वीकृत थे। अत्यधिक वर्षा के कारण निर्मित पाइप पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी तथा मिट्टी के कटाव से मार्ग अवरुद्ध हो गया था।

शिकायत के बाद जनपद पंचायत की सक्रिय पहल एवं निर्माण एजेंसी के समन्वित प्रयासों से पाइप पुलिया का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराया गया। साथ ही क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कर आवागमन को पुनः सुरक्षित एवं सुचारु बनाया गया। शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निराकरण निर्धारित समय-सीमा में किया गया।

कार्य पूर्ण होने पर ग्रामवासियों ने संतोष व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ शासन की सीएम हेल्पलाइन व्यवस्था की सराहना की।
शिकायतकर्ता राजकुमार शांडिल्य सहित ग्रामीणों ने कहा कि उनकी समस्या का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान होने से शासन के प्रति उनका विश्वास और मजबूत हुआ है।

Continue Reading

कोरबा

गौधाम में पशुओं को नियमित दाना-पानी उपलब्ध कराएं, स्वच्छता और स्वास्थ्य देखभाल में न हो कोई कमी – सीईओ जिला पंचायत

Published

on

सीईओ प्रतीक जैन ने गौधाम योजना की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

कोरबा। जिले की ग्राम पंचायतों में संचालित गौधामों में निराश्रित गौवंश के समुचित संरक्षण, बेहतर रखरखाव एवं सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को जिला पंचायत सभागार में गौधाम योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रतीक जैन ने की।

बैठक में सीईओ श्री जैन ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी गौधामों में संधारित पशुओं को नियमित रूप से पर्याप्त दाना-पानी उपलब्ध कराया जाए तथा पशु शेड एवं पूरे परिसर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि गौधाम का मूल उद्देश्य निराश्रित पशुओं को सुरक्षित आश्रय, समुचित देखभाल और बेहतर प्रबंधन उपलब्ध कराना है, इसलिए संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

समीक्षा के दौरान गौधाम संचालन के लिए चयनित संस्थाओं के दायित्वों की विस्तार से जानकारी देते हुए उन्होंने निर्देशित किया कि शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई भूमि पर आवश्यकतानुसार बाउंड्रीवाल, पेयजल, विद्युत, पशु शेड, चारा विकास तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जाए। साथ ही सभी पशुओं के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी, समय पर टीकाकरण, कृमिनाशक दवाओं का सेवन, कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरण तथा आवश्यक उपचार सुनिश्चित किया जाए।

सीईओ ने गौवंशीय नर पशुओं का बधियाकरण कर बैल जोड़ी तैयार करने, मादा पशुओं के नस्ल सुधार, सघन चारा विकास, आवश्यक मानव संसाधन की उपलब्धता एवं लेखा-संधारण को भी अनिवार्य बताया। उन्होंने भारत सरकार एवं राज्य शासन द्वारा पशु कल्याण, पशु क्रूरता निवारण तथा पशुओं के रखरखाव संबंधी जारी सभी नियमों, अधिनियमों एवं दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।

उन्होंने गौधामों में गोबर एवं गौमूत्र आधारित जैविक खाद, जैविक कीटनाशक तथा अन्य उपयोगी उत्पादों के निर्माण, प्रशिक्षण एवं प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही परिसर एवं आसपास स्वच्छता और प्रदूषण नियंत्रण बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया।

बैठक में गौधामों में आवश्यक अभिलेखों का नियमित संधारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। इनमें पशु संख्या पंजी, पोषण आहार पंजी, रोकड़ बही, औषधि पंजी, टीकाकरण एवं पशु उपचार पंजी, गौधाम कार्यकारिणी बैठक पंजी, दुग्ध उत्पादन पंजी, भंडार पंजी तथा निरीक्षण पंजी का अद्यतन संधारण शामिल है।

उप संचालक, पशुधन विकास विभाग डॉ. सचिदानंद मिश्रा ने बताया कि जिले की ग्राम पंचायत अमरपुर, कपोंट, केराझरिया एवं लेपरा में गौधामों का सुचारु संचालन किया जा रहा है। बैठक में वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी, संबंधित गौधामों के अध्यक्ष तथा विभागीय मैदानी अमला उपस्थित रहा।

Continue Reading

कोरबा

गोपाल मोदी का बड़ा हमला: कटघोरा नगर पालिका में कथित ₹13.60 लाख घोटाले की निष्पक्ष जांच और सीएमओ की बर्खास्तगी की मांग

Published

on

कटघोरा नगर पालिका में रू.13.60 लाख घोटाले का मामला, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और सीएमओ की तत्काल बर्खास्तगी की मांग की

कटघोरा नगर पालिका में रू.13.60 लाख घोटाले पर भाजपा का हल्ला बोल, सीएमओ की बर्खास्तगी और उच्चस्तरीय जांच की मांग

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कटघोरा नगर पालिका परिषद में अटल परिसर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा निर्माण एवं ‘ब्रॉन्ज’ सामग्री की खरीदी में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर कलेक्टर को शिकायत सौंपते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही उन्होंने नगर पालिका परिषद कटघोरा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) को तत्काल बर्खास्त कर कठोर कार्रवाई किए जाने की भी मांग उठाई है।

यह केवल सरकारी धन का दुरुपयोग नहीं, जनता के विश्वास के साथ भी गंभीर छल – गोपाल मोदी

गोपाल मोदी ने अपने शिकायत पत्र में कहा है कि विभिन्न समाचार माध्यमों एवं जनसामान्य से प्राप्त जानकारी के अनुसार अटल परिसर में ब्रॉन्ज सामग्री के नाम पर किए गए निर्माण कार्य में गंभीर वित्तीय अनियमितताओं की आशंका है। आरोप है कि ब्रॉन्ज के स्थान पर निम्न गुणवत्ता की सामग्री अथवा कंक्रीट का उपयोग किया गया, जबकि भुगतान ब्रॉन्ज सामग्री के नाम पर किया गया। इस पूरे मामले में लगभग रू.13.60 लाख की वित्तीय अनियमितता की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि आरोप सत्य सिद्ध होते हैं, तो यह केवल सरकारी धन का दुरुपयोग नहीं बल्कि जनता के विश्वास के साथ भी गंभीर छल है। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई आवश्यक है, ताकि भविष्य में कोई भी अधिकारी या ठेकेदार सार्वजनिक धन के दुरुपयोग का साहस न कर सके।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कलेक्टर से मांग की है कि पूरे प्रकरण की किसी स्वतंत्र एजेंसी अथवा वरिष्ठ अधिकारी से निष्पक्ष जांच कराई जाए, निर्माण कार्य की तकनीकी गुणवत्ता एवं उपयोग की गई सामग्री की विशेषज्ञों से जांच कराई जाए, भुगतान, निविदा प्रक्रिया, मापन पुस्तिका (एम.बी.), बिल, वाउचर एवं अन्य अभिलेखों की विस्तृत वित्तीय जांच हो तथा जांच में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध विभागीय एवं विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। गोपाल मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव भ्रष्टाचार मुक्त एवं पारदर्शी प्रशासन की पक्षधर रही है। जनहित और शासन की साख बनाए रखने के लिए इस गंभीर मामले में शीघ्र, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई आवश्यक है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677