उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने किया विकास कार्यो का भूमिपूजन
कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत 05 वार्डो को 01 करोड़ 55 लाख रूपये के विकास कार्यो की सौगात प्राप्त हुई। प्रदेश के उद्योग, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित इन विकास कार्यो का भूमिपूजन व लोकार्पण किया गया। इनमें से 01 करोड़ 10 लाख रूपये के विकास कार्यो का भूमिपूजन व 44 लाख 29 हजार रूपये के विकास कार्यो का लोकार्पण सम्पन्न हुआ। इस मौके पर सभापति नूतन सिंह ठाकुर सहित निगम के पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण विशेष रूप से उपस्थित थे।
नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वार्ड क्र. 64 सर्वमंगलानगर जोन अंतर्गत स्थित प्राथमिकता शाला इमलीछापर में 31 लाख 30 हजार रूपये की लागत से नवीन भवन का निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 65 आनंद नगर भैरोताल में लोहारघाट खोलर नदी के किनारे सार्वजनिक उपयोग हेतु 15 लाख रूपये की लागत से मंगल भवन निर्माण, वार्ड क्र. 66 अंतर्गत सेन्द्री दफाई से रेलवे दफाई तक 15 लाख रूपये की लागत से सी.सी. रोड निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 61 बरमपुर शिव मंदिर से ठाकुरदिया देव स्थल चैक तक 20 लाख रूपये की लागत से सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 61 कुसमुण्डा मिनी स्टेडियम वैशाली नगर में 10 लाख रूपये की लागत से सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 62 अंतर्गत सर्वमंगला नगर दुरपा मंझवार मोहल्ला में 10 लाख रूपये की लागत से मंगल भवन एवं नाली निर्माण कार्य, नगर पालिक निगम क्षेत्रांतर्गत सर्वमंगला नगर जोन अंतर्गत 03 शासकीय स्कूलों में 09 लाख रूपये की लागत से किचन शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के द्वारा किया गया।
इन विकास कार्येा का लोकार्पण
इसी प्रकार वार्ड क्र. 65 अंतर्गत कपाटमुड़ा में स्थित शासकीय प्राथमिक शाला भवन में 16 लाख 58 हजार रूपये की लागत से नवीन भवन का निर्माण कराया गया है, सर्वमंगला मंदिर के पास स्वच्छ भारत मिशन 2.0 अंतर्गत 17 लाख 71 हजार रूपये की लागत से आकांक्षीय शौचालय का निर्माण कार्य भी किया गया है तथा वार्ड क्र. 62 अंतर्गत बजरंग चैक छोटे दशहरा मैदान के पास 10 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण हुआ है, इन तीनों कार्यो का लोकार्पण भी उद्योग मंत्री श्री देवांगन व महापौर श्रीमती राजपूत के करकमलों से सम्पन्न हुआ।
विकास, सुशासन व भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने का कार्य कर रही राज्य सरकार
इस अवसर पर दिए गए अपने उद्बोधन में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में प्रदेश सरकार राज्य में विकास के साथ-साथ सुशासन व भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने का कार्य कर रही हैं, सम्पूर्ण प्रदेश विगत दो वर्षो के दौरान प्रदेश में जहाॅं एक ओर विकास को तेज गति प्राप्त हुई है, वहीं दूसरी ओर आमजनता के हितों के मद्देनजर दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिला खनिज न्यास मद की एक बड़ी सौगात हम सबको दी है, आज जिला खनिज न्यास मद से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक पैमाने पर विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की अगुवाई में हमारा देश सभी क्षेत्रों में तेजी से प्रगति कर रहा है तथा विकसित भारत का सपना साकार होने की ओर है। उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने आगे कहा कि जहाॅं तक कोरबा के विकास का प्रश्न है तो कोरबा नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डो में बिना किसी भेदभाव के वार्ड की जनता की मांग व आवश्यकता को देखते हुए व्यापक पैमाने पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं तथा प्रतिदिन करोड़ों रूपये के विका कार्य प्रारंभ हो रहे हैं।
वर्षो की समस्याएं हो रही दूर
इस मौके पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि नगर पालिक निगम केारबा क्षेत्र में व्याप्त बर्षो की समस्याएं दूर की जा रही हैं तथा उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में व्यापक पैमाने पर विकास कार्य प्रारंभ हो रहे हैं। उन्होने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि आपने देश में, प्रदेश में एवं निगम में हमारी सरकार बनाई है, आपके आशीर्वाद से ट्रिपल इंजन की सरकार काम कर रही है और इसी का परिणाम है कि वार्ड, बस्ती, गली, मोहल्ले आदि का तेजी से विकास हो रहा है।
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान सभापति नूतन सिंह ठाकुर के साथ ही पार्षद आरती लखन सिंह, प्रेम साहू, भानुमति जायसवाल, रामाधर पटेल, लक्ष्मण श्रीवास, मण्डल अध्यक्ष मनीष मिश्रा, माधव जायसवाल, लखन सिंह, नरेन्द्र पाटनवार, आकाश श्रीवास्तव, अनिल यादव, देवकी साहू, दर्शन सिंह चांवला, हरीसिंह पटेल, जितेन्द्र सिंह राजपूत, मीना तिवारी, भूपेन्द्र बरेठ, प्राचार्य दुकालूराम देवांगन, बाबी गभेल, रामेश्वर वैष्णव, नंदनी साहू, प्रशांत मिश्रा, अजय कश्यप, सुनीता पटेल, माखन यादव, रामधन पाण्डेय, श्यामसुंदर राठौर, निगम केा जोन कमिश्न सुनील टांडे, सहायक अभियंता रमेश सूर्यवंशी, उप जोन प्रभारी पुखराज यादव, बालकृष्ण साहू, राधे कौशिक आदि के साथ काफी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।
कोरबा। जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में कलेक्टर ने लोक स्वास्थय यांत्रिकी विभाग को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत पूर्ण हो चुके कार्यों को संबंधित ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जाए तथा जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) उनका क्रॉस वेरिफिकेशन करें। उन्होंने निर्देश दिए कि मार्च 2028 तक सभी लंबित कार्य पूर्ण कर लिए जाएं। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जिन योजनाओं में नल से नियमित रूप से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित होगी, उन्हीं कार्यों का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने ग्राम स्तर पर जल एवं स्वच्छता समितियों की नियमित बैठक आयोजित करने के भी निर्देश दिए। पाली के वनांचल क्षेत्र में योजना की दुर्गति कोरबा जिले के पाली ब्लाक के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के कार्यों की दुर्गति है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड कोरबा के कार्यपालन अभियंता रमन उरांव को जानकारी देने के बाद भी साल भर से निरीक्षण करने का समय तक नहीं मिला। क्षेत्र में काम करने वाले ठेकेदारों ने केन्द्र की इस महत्वाकांक्षी योजना का बंटाधार कर दिया है और यदि सही जांच कराई जाए तो करोड़ों का भ्रष्टाचार निकलेगा। जल जीवन मिशन में कार्य करने वाले ठेकेदार करोड़पति बन गए और इनके तथा अधिकारियों की मिलीभगत से जहां योजना का लाभ अधिकांश एवं गांवों को नहीं मिल पा रहा है, वहीं गुणवत्ताहीन निर्माण कार्यों से योजना प्रारंभ होने से पहले ही दम तोड़ रही है और ठेकेदार भी कार्यवाही के अभाव में मदमस्त हैं।
मानदेय शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत पर प्रधानपाठकों की वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश कोरबा। समय सीमा की बैठक में मंगलवार को कलेक्टर कुणाल दुदावत के तेवर सख्त दिखे। उन्होंने शिक्षा विभाग की समीक्षा में विभाग की लापरवाही देखी। शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्कूलों में पाठ्यपुस्तकों के वितरण एवं स्कूलवार स्कैनिंग कार्य की समीक्षा की। मानदेय शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी संबंधी प्राप्त शिकायतों के निराकरण में प्रगति नहीं होने पर कलेक्टर ने संबंधित प्रधानपाठकों की वेतनवृद्धि रोकने तथा जिला शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने विकासखंड कोरबा एवं पोड़ी-उपरोड़ा में स्कैनिंग की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए 31 जुलाई तक सभी विकासखंडों में शत-प्रतिशत स्कैनिंग पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने वेंडर से समन्वय कर सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत बालिकाओं को शीघ्र साइकिल वितरण सुनिश्चित करने तथा स्कूली विद्यार्थियों को गणवेश का दूसरा सेट उपलब्ध कराने के लिए उच्च अधिकारियों से समन्वय करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पीएम पोषण गार्डन के लिए विद्यालयों की जानकारी 31 जुलाई तक उपलब्ध कराने, अहाताविहीन विद्यालयों की सूची तैयार करने तथा संबंधित जनपद पंचायतों के सीईओ को सरपंच एवं सचिव के माध्यम से उसका सत्यापन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अपार आईडी से वंचित विद्यार्थियों के लिए 1 अगस्त से 31 अगस्त तक विशेष शिविर आयोजित कर अपार आईडी बनाने तथा आधार एवं यू-डाइस से संबंधित त्रुटियों का निराकरण करने के निर्देश दिए। छात्र सुरक्षा बीमा की राशि समय पर उपलब्ध नहीं कराए जाने की शिकायत के मामले में कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के संबंधित शाखा प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
कोरबा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने विकासखंड कटघोरा अंतर्गत संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, छुरीकला में विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय की व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं से संबंधित प्राप्त गंभीर शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए चार सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति को प्रकरण की निष्पक्ष एवं तथयपरक जांच कर एक सप्ताह के भीतर अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्राचार्य को हटाने बच्चों ने विधायक पटेल और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन के काफिले का कर दिया था घेराव
गठित जांच समिति में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा, तहसीलदार कटघोरा, सहायक लेखा अधिकारी तथा कनिष्ठ लेखा अधिकारी (कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, कोरबा) को सदस्य बनाया गया है। समिति विद्यालय में उपलब्ध व्यवस्थाओं, विद्यार्थियों को प्रदत्त सुविधाओं तथा शिकायतों से जुड़े सभी बिंदुओं की विस्तृत जांच करेगी। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों के हितों एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। शिकायतों की निष्पक्ष जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
सहायक आयुक्त की कार्यशैली पर भी सवाल!
एकलव्य आवासीय विद्यालय में बच्चों ने कुछ दिन पूर्व पुलिस में शिकायत की थी, लेकिन सहायक आयुक्त को निरीक्षण करने का समय ही नहीं मिला। महीनों से बच्चों को दूषित भोजन दिया जा रहा, लेकिन सहायक आयुक्त को कुछ पता ही नहीं।