छत्तीसगढ़
रायगढ़ में तमनार नगर पंचायत बनाने का विरोध
बासनपाली के ग्रामीण नहीं होना चाहते शामिल, ग्राम सभा में आपत्ति दर्ज कराई
रायगढ़,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तमनार को नगर पंचायत बनाने को लेकर राजपत्र में प्रकाशन के बाद अब बासनपाली के ग्रामीण विरोध जता रहे हैं। ग्राम सभा में सैकड़ों ग्रामीणों ने इस पर आपत्ति जताई है और वे इसमें शामिल नहीं होना चाहते हैं।
ग्राम पंचायत बासनपाली के जगन्नाथ मंदिर चौक बीच बस्ती में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें गांव के सैकड़ों महिला व ग्रामीणों शामिल हुए। 10 अलग-अलग वार्डों के 1408 ऐसे ग्रामीण है जिन्होंने साफ कहा कि वे नगर पंचायत में नहीं रहना चाहते।

ग्राम सभा में काफी संख्या में पहुंचकर ग्रामीणों ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई
1408 ग्रामीण नगर पंचायत में नहीं रहना चाहते
ग्राम सभा में बासनपाली को जोड़कर नगर पंचायत पंचायत तमनार बनाने को लेकर चर्चा की गई। जिसमें बताया गया कि गांव के करीब 1408 जनसंख्या के साथ 10 वार्ड शामिल है और कोई नगर पंचायत में नहीं रहना चाह रहा है।
ग्रामीणों को कहना है कि नगर पंचायत में शामिल होने के बाद हर छोटे निर्माण कार्यों के लिए अनुमति के साथ ही टैक्स भी देना पड़ेगा। इससे हर ग्रामीणों को किसी न किसी तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
ऐसे में ग्रामीणों का साफ कहना है कि वे नगर पंचायत में शामिल नहीं होना चाहते। गांव में पेशा कानून के तहत आयोजित ग्राम सभा में 815 ग्रामीणों ने नगर पंचायत नहीं बनाने को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज करायी है।
ग्रामीणों को परेशान होना पड़ेगा
इस संबंध में गांव की सरपंच सविता जगन्नाथ सिदार ने बताया कि ग्राम सभा में गांव के सैकड़ों लोग उपस्थित थे। पेशा कानून के तहत ग्राम सभा हुआ। जिसमें पहले पेशा कानून के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया।
इसके अलावा ग्राम सभा में बासनपाली को तमनार नगर पंचायत में शामिल किया गया उसके लिए प्रस्ताव आने पर ग्रामीणों ने इस पर आपत्ति दर्ज कराई और सभी साफ कहना था कि वे नगर पंचायत में शामिल नहीं होना चाहते हैं।

छत्तीसगढ़
रायपुर के जैन मंदिर में श्री 1008 रत्नत्रय विधान महोत्सव:8 मार्च तक चलेगा आयोजन, कई धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम होंगे आयोजित
रायपुर,एजेंसी। श्री दिगंबर जैन पंचायत ट्रस्ट रायपुर द्वारा मालवीय रोड स्थित बड़ा मंदिर परिसर में 5 से 8 मार्च 2026 तक श्री 1008 रत्नत्रय विधान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। ट्रस्ट अध्यक्ष यशवंत जैन ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन मुनि श्री 108 सुयश सागर जी महाराज और मुनि श्री 108 कौशल सागर जी महाराज के सान्निध्य में संपन्न होगा, जो कि पट्टाचार्य 108 श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के शिष्य हैं। महोत्सव में जैन समाज के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी लोकेश चंद्रकांत जैन ने बताया कि महोत्सव के दौरान कई धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तीन दिनों तक रत्नत्रय विधान, पूजन और प्रवचन का आयोजन होगा। कार्यक्रम के अंत में विश्व शांति महायज्ञ के साथ महोत्सव का समापन किया जाएगा। समाज के कई परिवारों को विभिन्न धार्मिक दायित्व भी दिए गए हैं।
महोत्सव की शुरुआत गुरुवार 5 मार्च को सुबह 6:30 बजे देव आह्वान, गुरु आह्वान और घट यात्रा से होगी। सुबह 7:40 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद मंडप शुद्धि, इंद्र प्रतिष्ठा, अभिषेक, शांतिधारा और नित्यमह पूजन होगा तथा मुनि श्री के प्रवचन के साथ विधान शुरू होगा। 6 और 7 मार्च को सुबह अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, प्रवचन और आहार चर्या आयोजित होगी। 8 मार्च को अभिषेक, प्रवचन, विश्व शांति महायज्ञ और वरिष्ठ जनों के सम्मान के साथ महोत्सव का समापन किया जाएगा।
छत्तीसगढ़
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट का बदला पता:अब C-3 बंगले में शिफ्ट, कमिश्नर संजीव शुक्ला नए ऑफिस से संभालेंगे राजधानी की सुरक्षा
रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद रायपुर पुलिस कमिश्नर का दफ्तर अब स्थाई रूप से राजस्व कमिश्नर कार्यालय में शिफ्ट हो गया है। रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और एडिशनल सीपी अमित तुकाराम कांबले अब नए दफ्तर से राजधानी की सुरक्षा संभालेंगे।
रायपुर पुलिस कमिश्नर का नया दफ्तर सिविल लाइंस स्थित C-3 बंगले में शिफ्ट कर दिया गया है। गौरतलब है कि यह वही बंगला है, जहां अब तक प्रदेश के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा निवास करते थे। शासन स्तर पर निर्णय के बाद अब इस बंगले को पूरी तरह से पुलिस कमिश्नर कार्यालय के रूप में तब्दील कर दिया गया है।
आज से नए ऑफिस में कामकाज शुरू
कमिश्नरेट प्रणाली के अस्तित्व में आने के बाद शुरुआती कुछ दिनों तक इसका संचालन पुराने राजस्व कमिश्नर कार्यालय से किया जा रहा था। लेकिन अब सेटअप तैयार होने के बाद कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला आज से विधिवत रूप से C-3 बंगले में स्थित नए कार्यालय में बैठना शुरू करेंगे। एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित तुकाराम कांबले भी इसी परिसर से अपना कामकाज संचालित करेंगे।
क्यों बदला गया ठिकाना
पुराने राजस्व कमिश्नर ऑफिस में जगह की कमी और सुरक्षा प्रोटोकॉल को देखते हुए एक स्वतंत्र और सर्वसुविधायुक्त परिसर की तलाश थी। C-3 बंगला सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र में है और यहां से कानून-व्यवस्था की मॉनिटरिंग करना आसान होगा।
छत्तीसगढ़
14 चक्का ट्रक ने वॉचमैन को रौंदा,मौत :50 मीटर तक घसीटते ले गया, सड़क पर चिपके मिले शव के चिथड़े
बालोद,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्लीराजहरा-भानुप्रतापपुर मेन रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने मोपेड सवार को रौंद दिया। इस सड़क हादसे में मोपेड सवार वन विभाग के वॉचमैन की मौत हो गई।
हादसा इतना भयानक था कि मोपेड (बाइक) ट्रक के आगे के पहियों में फंस गई थी और ट्रक उसे करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए राम मंदिर के पास तक ले गया। जहां चौकीदार के शव के चिथड़े हो गए थे।
मामला डौंडी नगर थाना क्षेत्र का है। हादसे का लाइव सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

मोपेड चालक चौकीदार कच्चे रास्ते से मुख्य सड़क पर आ रहा था।

तेज रफ्तार में ट्रक ने सामने से आ रहे मोपेड सवार को टक्कर मारी। रौंदते हुए आगे बढ़ गया।

हादसे के बाद बड़ी संख्या में वार्डवासी सड़क पर उतर आए और चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
जानिए पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक, श्याम सिंह मसीयारे (53) ग्राम परसदा का रहने वाला है। वह होली त्योहार के दूसरे दिन 5 मार्च को जड़ी-बूटी लेने के लिए डौंडी गए हुए थे। लौटते समय उन्होंने कच्चे रास्ते से होते हुए मेन रोड पकड़ा।
इसी दौरान दल्लीराजहरा की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक (CG04 LM 3499) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मोपेड ट्रक के आगे के पहियों में फंस गई और ट्रक उसे करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए राम मंदिर के पास तक ले गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे से भड़के वार्डवासियों ने किया चक्का जाम
हादसे की खबर फैलते ही क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में वार्डवासी और व्यापारी सड़क पर उतर आए और मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
प्रदर्शनकारियों ने लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। चक्का जाम के दौरान लोगों ने माइंस की गाड़ियों को रोक दिया। जबकि सामान्य यातायात को चालू रखा गया।
सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। करीब 10:40 बजे एसडीएम भी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाइश देकर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया।
डौंडी क्षेत्र का प्रसिद्ध वैद्य था मृतक, जड़ी-बूटी लेने गया था
ग्रामीण चुरेन्द्र कुमार हिरवानी ने बताया कि मृतक श्याम सिंह मसीयारे डौंडी क्षेत्र के प्रसिद्ध वैद्य थे, जिनके पास दूर-दूर से लोग आयुर्वेदिक दवा लेने आते थे। गुरुवार (5 मार्च) को भी वे जड़ी-बूटी लेने के लिए डौंडी गए हुए थे।
वापस लौटने के दौरान ही यह हादसा हो गया। मृतक अपने गांव परसोदा (ढोर्रीठेमा) स्थित वन विभाग की नर्सरी में चौकीदारी का भी काम करता था। उनके असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
