छत्तीसगढ़
मारवाड़ी युवा मंच की मंडलीय बैठक संपन्नः मंडल-4 की 10 शाखाओं की सक्रिय सहभागिता, संगठन को मिली नई दिशा
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के मंडल-4 की मंडलीय बैठक 18 जनवरी को मारवाड़ी युवा मंत्र एवं जागृति शाखा जांजगीर-नैला के संयाजन में श्री आनंदम निधि वन रिसॉर्ट, जांजगीर-अकलतरा में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया की गरिमामयी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन ने आयोजन को विशेष सार्थकता प्रदान की।

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, शाखाओं के मध्य समन्वय बढ़ाने तथा युवाओं की भूमिका को प्रभावी ढंग से स्थापित करने पर विस्तार से अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि मंडलीय बैठकें संगठन की जड़ों को मजबूत करती हैं और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा व दिशा का संचार करती हैं। उनके प्रेरक उद्बोधन ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं मंच साथियों में सकारात्मक सोच और सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।
इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष प्रशा´त गांधी, कार्यकारी अध्यक्ष रीना केडिया, राष्ट्रीय संयोजक राज अग्रवाल, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष जयकिशन अग्रवाल, फोरम सदस्य श्रवण अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष रीना केडिया, महामंत्री सलभ अग्रवाल, मुख्यालय उपाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, संयुक्त मंत्री गुंजा सुल्तानिया एवं सहायक मंत्री ललित अग्रवाल की प्रेरक उपस्थिति रही।

बैठक के दौरान प्रांतीय अध्यक्ष प्रशा´त गांधी ने अपने उद्बोधन में मंच की गतिविधियों और आगामी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी देकर सदस्यों को प्रेरित किया। वहीं कार्यकारी अध्यक्ष रीना केडिया ने संगठन के गतिविधियों की रिपोर्टिंग करते हुए सदस्यों का मार्गदशन किया।
इस अवसर पर मंडलीय उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने भी अपने विचार रखते हुए संगठनात्मक एकजुटता, सेवा भाव और निरंतर सक्रियता पर बल दिया। उनके संबोधनों से मंच पर उत्साह और ऊर्जा का वातावरण बना रहा।
अपने संदेश में अमर सुल्तानिया ने कहा कि सभी शाखाओं के साथियों से प्रत्यक्ष संवाद और सहभागिता का अनुभव अत्यंत प्रेरणादायक रहा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह एकता और सामूहिक प्रयास संगठन के साथ-साथ समाज को भी नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक सिद्ध होंगे।
मंडलीय बैठक में मंडल-4 की 10 शाखाओं अकलतरा, अकलतरा जागृति, बलौदा, करगीरोड कोटा बिलासपुर, बिलासपुर जागृति, बिलासपुर संकल्प, भाटापारा ग्रेन सिटी, भाटापारा, भाटापारा जागृति, जांजगीर नैला, जांजगीर नैला जागृति, राहोद के पदाधिकारियों एवं मंच साथियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। बैठक के दौरान सभी शाखाओं के पदाधिकारियों ने संगठन की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। विभिन्न शाखाओं द्वारा साझा किए गए अनुभवों और सुझावों ने बैठक को संवादात्मक, उद्देश्यपूर्ण एवं उपयोगी बनाया।

इस अवसर पर स्वागत उद्बोधन आकाश सिंघानिया व पूनम गुप्ता ने दिया वहीं कार्यक्रम का सफल संचालन दीपक सिंघानिया ने व आभार प्रदर्षन विक्रांत अग्रवाल ने किया।
बैठक के सफल आयोजन में मंडलीय उपाध्यक्ष दीपक सिंघानिया, शाखा अध्यक्ष आकाश सिंघानिया, विक्रांत अग्रवाल, नवदीप गुप्ता, अंकित अग्रवाल, निकुंज भोपालपुरिया, चमन अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अरमान शर्मा, शाखा अध्यक्ष पूनम गुप्ता षिखा अग्रवाल, कल्याणी भोपालपुरिया, अनुपमा गोयल, बरखा गोयल, मनीषा अग्रवाल, कंचन अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, बबीता गर्ग, ममता मादी, खूशबू शर्मा, गायत्री अग्रवाल, ममता अग्रवाल सहित जांजगीर-नैला एवं जागृति शाखा की पूरी टीम की भूमिका उल्लेखनीय रही, जिन्होंने उत्कृष्ट समन्वय और अनुशासन के साथ कार्यक्रम को संपन्न कराया।
समापन अवसर पर सभी अतिथियों, पदाधिकारियों को मोमेंटो भेंटकर सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
कुल मिलाकर, यह मंडलीय बैठक संगठनात्मक एकजुटता, सकारात्मक ऊर्जा और भविष्य की सुदृढ़ कार्ययोजना का सशक्त उदाहरण बनकर उभरी।

छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ: किशोरी बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन
जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत एकीकृत बाल विकास परियोजना बलौदा के सेक्टर पहरिया के ग्राम पंचायत सत्तीगुडी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आत्मरक्षा प्रशिक्षण विषय पर किशोरी बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना बलौदा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरी बालिकाओं में आत्मविश्वास का विकास करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर, निडर एवं सशक्त बनाना तथा संकट की परिस्थितियों में त्वरित एवं उचित निर्णय लेने के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में बालिकाओं को आत्मरक्षा के महत्व, व्यक्तिगत सुरक्षा, सतर्कता एवं हेल्पलाइन सेवाओं के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में बालिकाओं को खतरे की स्थिति की पहचान, सुरक्षित स्थान तक पहुंचने तथा आवश्यकता पड़ने पर महिला हेल्पलाइन एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं का प्रभावी उपयोग करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। साथ ही विद्यालय, घर एवं सार्वजनिक स्थानों पर सदैव सतर्क रहने तथा किसी भी प्रकार की अनुचित घटना होने पर बिना झिझक अपने माता-पिता, शिक्षकों अथवा संबंधित अधिकारियों को तत्काल सूचित करने की सलाह दी। आत्मरक्षा प्रशिक्षण केवल शारीरिक सुरक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मसंयम, मानसिक दृढ़ता, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता के विकास का प्रभावी साधन है। छात्राओं से नियमित अध्ययन के साथ खेल, योग एवं आत्मरक्षा गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, किशोरी बालिकाएं उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा : महतारी वंदन योजना से बदली शकुंतला महंत की जिंदगी, मनिहारी स्टोर से बनीं आत्मनिर्भर
जांजगीर-चांपा। महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि का सही उपयोग कर कई महिलाएं अपने छोटे-छोटे व्यवसाय को आगे बढ़ा रही हैं और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरक कहानी एकीकृत बाल विकास परियोजना बम्हनीडीह के सेक्टर चाम्पा ग्रामीण अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र गुरूनानक-02 की निवासी श्रीमती शकुंतला महंत की है, जिन्होंने महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि का निवेश अपने मनिहारी स्टोर में कर आज अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाया है।

श्रीमती शकुंतला महंत पहले अपने परिवार की आय बढ़ाने के लिए एक छोटा मनिहारी स्टोर चलाती थीं। इससे उनकी आमदनी भी सीमित थी और परिवार की जरूरतें पूरी करना चुनौती बना रहता था। महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह मिलने वाली 1,000 रुपये की सहायता राशि को उन्होंने खर्च करने के बजाय अपने व्यवसाय में निवेश करने का निर्णय लिया। हर माह मिलने वाली राशि से उन्होंने धीरे-धीरे दुकान में नए सामान जोड़ना शुरू किया। इस राशि का सदुपयोग करने से उनका कारोबार बढ़ा और ग्राहकों की संख्या में भी वृद्धि हुई। आज उनका मनिहारी स्टोर परिवार की आय का मजबूत आधार बन चुका है। बढ़ी हुई आय से वे बच्चों की पढ़ाई, घरेलू खर्च और अन्य आवश्यकताओं को आसानी से पूरा कर रही हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर होने के साथ-साथ उनका आत्मविश्वास भी पहले से कहीं अधिक मजबूत हुआ है।
श्रीमती शकुंतला महंत बताती हैं कि महतारी वंदन योजना उनके लिए केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर बनने का एक सशक्त माध्यम साबित हुई है। उनका मानना है कि यदि इस राशि का सही दिशा में उपयोग किया जाए तो छोटे-छोटे प्रयास भी बदलाव ला सकते हैं। श्रीमती शकुंतला महंत ने अपने जीवन में आए इस सकारात्मक परिवर्तन के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना ने उन्हें सम्मान, आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य की नई उम्मीद दी है।
छत्तीसगढ़
रायपुर : ’राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं, तिरंगे के सम्मान की रक्षा का लिया संकल्प’
रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा देश की एकता, अखंडता, स्वतंत्रता और गौरव का प्रतीक है। यह प्रत्येक भारतीय के लिए सम्मान, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा का स्रोत है।

मंत्री श्री चौधरी ने देशवासियों से आह्वान करते हुए कहा कि आइये, राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस के अवसर पर हम सभी राष्ट्रध्वज के सम्मान की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लें।
-
Uncategorized10 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
Uncategorized11 months agoबाँकी कॉलोनी के दुर्गा भवन क्लब का होगा नवनिर्माण, नपा अध्यक्षा ने दिया आश्वाशन….देखे पूरी खबर
-
बाँकी मोगरा10 months agoथाना बाँकी–दर्री के सीमा सुमेधा पुल पर हुई लूट कांड, प्रार्थी तीन दिनों से भटक रहा, अब तक नहीं हुई शिकायत दर्ज…..।
-
कोरबा6 months agoकोरबा बांकीमोंगरा क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म – मुख्य आरोपी तरुण व एक सहयोगी हिरासत में। अन्य की तलाश जारी…..देखे पूरी खबर…।
-
कोरबा2 years agoमहतारी वंदन योजना से महिलाएं परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने सहित समाज की प्रगति में दे रही योगदान’
-
कोरबा12 months agoबांकीमोंगरा सड़क निर्माण गुणवत्ताहीन की शिकायत पर पहुंची न.प्रशा. विकास विभाग परीक्षण टीम, नवनिर्माण सीसी सड़क का किया कोर कटिंग परीक्षण…देखे पूरी खबर
-
कोरबा11 months agoअंकित सिंह बने श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला उपाध्यक्ष
-
Uncategorized1 year agoबाकी मोगरा में गूंजी या अली या हुसैन की सदाएं, मुहर्रम ताजिया जुलूस व झांकी निकाल इमाम हुसैन को याद कर मनाया मुहर्रम पर्व…..।
