Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के 11 पुलिस अफसर होंगे सम्मानित:ASI को प्रेसिडेंट मेडल, IG रामगोपाल, SP शशि मोहन सहित 10 अन्य को मिलेगा पदक, वीरता पदक किसी को नहीं

Published

on

रायपुर,एजेंसी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस अफसरों को दिए जाने वाले प्रतिष्ठित पदकों की घोषणा कर दी गई है। इस साल छत्तीसगढ़ के 11 पुलिस अफसरों को उनके उत्कृष्ट और सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है।

छत्तीसगढ़ से रामअवतार सिंह राजपूत को प्रेसिडेंट मेडल से नवाजा गया है। वे वर्तमान में एएसआई के पद पर पदस्थ हैं। लंबे समय से अनुशासित सेवा और कर्तव्यनिष्ठ कार्य के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया है। वहीं, इस बार किसी भी पुलिसकर्मी को वीरता पदक नहीं मिला है।

इसके अलावा राज्य के 10 सीनियर और युवा पुलिस अफसरों को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया गया है। इनमें वरिष्ठ आईजी से लेकर सहायक पुलिस अधीक्षक और कमांडेंट स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

आईजी राम गोपाल को सराहनीय सेवा पदक मिला है।

आईजी राम गोपाल को सराहनीय सेवा पदक मिला है।

इन अफसरों को मिला सराहनीय सेवा पदक

  1. आईजी राम गोपाल
  2. एसपी शशि मोहन सिंह
  3. एसपी राजश्री मिश्रा
  4. एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा
  5. कमांडेंट निवेदिता पॉल
  6. कमांडेंट मनीषा ठाकुर रावते
  7. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त तारकेश्वर पटेल
  8. एएसपी एम.एस. उनैज़ा खातून अंसारी,
  9. असिस्टेंट कमांडेंट जयलाल मरकाम।
  10. हजारी लाल साहू, प्लाटून कमांडर, छत्तीसगढ़ (वर्तमान में दिल्ली NCR)
एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा को सराहनीय सेवा पदक

एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा को सराहनीय सेवा पदक

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त तारकेश्वर पटेल को सराहनीय सेवा पदक।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त तारकेश्वर पटेल को सराहनीय सेवा पदक।

प्रदेश पुलिस बल का बढ़ेगा मनोबल

पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों का कहना है कि ये सम्मान पुलिस अफसरों के निरंतर समर्पण, प्रशासनिक दक्षता और जनसेवा में योगदान को देखते हुए दिए गए हैं।

हालांकि, इस वर्ष राज्य से किसी को भी वीरता पदक नहीं मिलने को लेकर पुलिस महकमे में चर्चा जरूर है। गणतंत्र दिवस पर घोषित इन सम्मानों से प्रदेश पुलिस बल का मनोबल बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने जनसमर्थन का आह्वान, श्याम एग्रो बनारी में आचार्य स्वामी सोमेंद्र महाराज का उद्बोधन

Published

on

आगामी 27 अप्रैल को देशभर के सभी तहसील कार्यालयों में जनसमर्थन के साथ ज्ञापन सौंपने आचार्य स्वामी सोमेंद्र ने किया आह्वान

जांजगीर-चांपा। गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने और गौ हत्या पूर्णतः निषेध की मांग को लेकर चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के अंतर्गत ब्रह्मलीन आचार्य स्वामी धर्मेंद्र महाराज के सुपुत्र पंचखंड पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी सोमेंद्र महाराज का जांजगीर-चांपा जिले के बनारी (जांजगीर-नैला) आगमन हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता, उद्योगपति व समाजसेवी लीलाधर सुल्तानिया व रमेश सुल्तानिया ने उनका पुष्पमाला अर्पित कर आत्मीय स्वागत किया। श्री श्याम एग्रो मिलिंग परिसर में आयोजित कार्यक्रम में आचार्य श्री ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए गौ संरक्षण और गौ संवर्धन के लिए जनजागरण की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने आह्वान किया कि गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने की मांग को लेकर आगामी 27 अप्रैल को देशभर के सभी तहसील कार्यालयों में जनसमर्थन के साथ ज्ञापन सौंपा जाए।

आचार्य स्वामी सोमेंद्र महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौमाता को विशेष स्थान प्राप्त है और देश की सनातन परंपरा में गौ सेवा को पुण्य और कर्तव्य माना गया है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया कि गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर जनसमर्थन देना चाहिए। इस अभियान के माध्यम से देशभर में लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि गौ संरक्षण के प्रति समाज में व्यापक चेतना विकसित हो सके।

कार्यक्रम में क्षेत्र के समाजसेवी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अमर सुल्तानिया ने मंच संचालन किया। उन्होंने आचार्य श्री के विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति और आस्था का अभिन्न अंग है तथा इस दिशा में समाज की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।
समारोह के दौरान बड़ी संख्या में गोभक्त, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने गौमाता के सम्मान और संरक्षण के लिए सक्रिय सहयोग देने का संकल्प भी व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रव्यापी गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत आचार्य स्वामी सोमेंद्र महाराज इन दिनों छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं। इस क्रम में वे रायपुर में आयोजित सम्मेलन में शामिल होने के बाद बेमेतरा, दुर्ग, राजनांदगांव, बलौदाबाजार-भाटापारा और जांजगीर-चांपा में जनसभाओं को संबोधित कर चुके हैं। आगामी दिनों में वे कोरबा और जशपुर जिलों में भी कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को गौ संरक्षण के प्रति जागरूक करेंगे।

इस अवसर पर लीलाधर सुल्तानिया, रमेश सुल्तानिया, अमर सुल्तानिया, संतोष पालीवाल, मोहन अग्रवाल, सुरेश पालीवाल, सजन अग्रवाल, सुरेन्द्र राठौर, कमल पालीवाल, अरविन्द्र शर्मा, कन्हैया पालीवाल,संजय अग्रवाल, संजय भोपालपुरिया, मनीष तिवारी, हितेश यादव, साकेत तिवारी, जितेन्द्र खाण्डे, भुपेन्द्र साहू ,मुकेश भोपालपुरिया, सुधीर झाझड़िया, सुनील पाण्डेय, मनोज अग्रवाल, विकास जिन्दल,सुनील शर्मा,अग्रवाल, प्रशांत गांधी, राजकुमार, विक्रांत अग्रवाल, दिपक अग्रवाल, जुगल खेमका, सुमित पालीवाल, शैलेश अग्रवाल, गोविन्द अग्रवाल, राजेश अग्रवाल प्रवीण अग्रवाल,  अभिषेक शर्मा, शैलेश भोपालपुरिया, बसंत अग्रवाल, जे.पी. सोनी, विकास सिंह, कृष्णकांत, राकेश तिवारी, प्रदीप राठौर,  मुरली गुरनानी, गोलू दुबे,  देवनारायण सिदार, सरोज साहू, जितेन्द्र राठौर, गंगाराम धीवर, अमर यादव, नंदकिशोर यादव, कृष्ण कुमार राठौर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहें।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

रायपुर में धान में पानी डालने का मामला:ग्रामीणों ने किया हंगामा, आरंग के धान खरीदी केंद्र मामले में कलेक्टर ने लिया संज्ञान, जांच कमेटी गठित

Published

on

रायपुर,एजेंसी। रायपुर के आरंग विकासखंड के भलेरा सहकारी समिति के धान खरीदी केंद्र में धान के स्टैक में पानी डालने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया है, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने तत्काल संज्ञान लिया और पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं। कलेक्टर के निर्देश पर मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। इस टीम को तुरंत मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की वस्तुस्थिति की जांच करने और तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा है कि धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा है कि धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सहायक आयुक्त के नेतृत्व में जांच

प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक आयुक्त विनय शुक्ला के नेतृत्व में सहकारिता विस्तार अधिकारी सुमित डडसेना और सहकारिता निरीक्षक अशोक साहू की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है। टीम द्वारा खरीदी केंद्र में रखे धान के स्टैक, भंडारण व्यवस्था और संबंधित कर्मचारियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया है

वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया है

ग्रामीणों से भी ली जाएगी जानकारी

जांच दल द्वारा स्थानीय ग्रामीणों और किसानों से भी जानकारी ली जा रही है, ताकि पूरे मामले की वास्तविक स्थिति सामने आ सके और जांच रिपोर्ट तथ्यों के आधार पर तैयार की जा सके।

टीम को तुरंत मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की वस्तुस्थिति की जांच करने और तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

टीम को तुरंत मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की वस्तुस्थिति की जांच करने और तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

अनियमितता मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा है कि धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि जांच में किसी कर्मचारी या अधिकारी की संलिप्तता पाई जाती है तो उनके खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

रतनपुर को मिला प्रदेश का पहला डेमोंस्ट्रेशन हाउसिंग प्रोजेक्ट:₹13.12 करोड़ की केंद्रीय सहायता से होगा निर्माण, तोखन साहू की पहल

Published

on

बिलासपुर,एजेंसी। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत रतनपुर को प्रदेश का पहला डेमोंस्ट्रेशन हाउसिंग प्रोजेक्ट (DHP) स्वीकृत किया गया है। इस परियोजना के लिए केंद्र सरकार ने 13.12 करोड़ की वित्तीय सहायता प्रदान की है।

छत्तीसगढ़ का पहला डेमोंस्ट्रेशन हाउसिंग प्रोजेक्ट

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री और बिलासपुर सांसद तोखन साहू के निरंतर प्रयासों और पहल से रतनपुर को यह महत्वपूर्ण परियोजना मिली है।यह परियोजना नई दिल्ली में आयोजित सेंट्रल सैंक्शनिंग एंड मॉनिटरिंग कमेटी (CSMC) की बैठक में टेक्नोलॉजी एंड इनोवेटिव सब-मिशन (TISM) के अंतर्गत मंजूर की गई।

यह छत्तीसगढ़ का पहला डेमोंस्ट्रेशन हाउसिंग प्रोजेक्ट होगा,जो रतनपुर में आधुनिक और उन्नत निर्माण तकनीकों का उपयोग कर आवास निर्माण का एक आदर्श मॉडल प्रस्तुत करेगा।

बिलासपुर सांसद तोखन साहू के प्रयासों से रतनपुर को यह महत्वपूर्ण परियोजना मिली

बिलासपुर सांसद तोखन साहू के प्रयासों से रतनपुर को यह महत्वपूर्ण परियोजना मिली

परियोजना सामाजिक कल्याण गतिविधियों के लिए रेंटल मॉडल पर होगी संचालित

स्वीकृत परियोजना के तहत G+2 मॉडल पर एक आधुनिक आवासीय परिसर विकसित किया जाएगा। प्रत्येक इकाई का कार्पेट एरिया 28.57 वर्गमीटर और प्लिंथ एरिया 42.79 वर्गमीटर निर्धारित किया गया है। यह परियोजना सामाजिक कल्याण गतिविधियों के लिए रेंटल मॉडल पर संचालित होगी।

इस परियोजना में डाइनिंग रूम, किचन, टॉयलेट सहित कार्यालय कक्ष, गतिविधि कक्ष, टॉयलेट सहित मेडिकल रूम, टॉयलेट सहित केयरटेकर कक्ष और लॉन्ड्री रूम जैसी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इसके अतिरिक्त, सामाजिक और सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए एक सामुदायिक भवन का भी निर्माण किया जाएगा।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677