Uncategorized
कतर ने दुनिया को दी बड़ी चेतावनी, कहा- खाड़ी देशों से रुक सकती है तेल और गैस की सप्लाई
दोहा, एजेंसी। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और युद्ध के हालात के बीच कतर के एनर्जी मिनिस्टर साद अल-काबी ने बहुत चिंताजनक चेतावनी दी है। उनके मुताबिक, अगर यह युद्ध जारी रहा तो आने वाले कुछ हफ्तों में खाड़ी देशों से तेल और गैस की सप्लाई पूरी तरह से रुक सकती है, जिसका सीधा असर पूरी दुनिया की इकॉनमी पर पड़ेगा।
इतना महंगा हो सकता है तेल और गैस
एनर्जी मिनिस्टर ने अनुमान लगाया है कि तेल की कीमतें $150 प्रति बैरल तक पहुंच सकती हैं। इसके अलावा, गैस की कीमतों के भी युद्ध से पहले के लेवल से चार गुना बढ़ने का खतरा है। उन्होंने कहा कि अगर युद्ध अभी खत्म भी हो जाता है, तो भी कतर को सप्लाई के नॉर्मल साइकिल पर लौटने में कई हफ्ते या महीने लग सकते हैं।
ईरानी ड्रोन हमले के बाद कतर ने उठाया बड़ा कदम
दुनिया के दूसरे सबसे बड़े LNG प्रोड्यूसर कतर को अपने रास लफ्फान प्लांट पर ईरानी ड्रोन हमले के बाद ‘फोर्स मेज्योर’ घोषित करना पड़ा है। सुरक्षा कारणों से प्लांट में काम रोक दिया गया है और करीब 9,000 कर्मचारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। एनर्जी मिनिस्टर ने साफ किया कि जब तक युद्ध पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता और सेना हरी झंडी नहीं दे देती, तब तक प्रोडक्शन फिर से शुरू नहीं होगा।
होर्मुज स्ट्रेट में ट्रैफिक रुका
दुनिया का करीब पांचवां हिस्सा तेल और गैस इसी रास्ते से सप्लाई होता है, लेकिन अब जहाज का ट्रैफिक लगभग रुक गया है। US और इजरायल के ईरान पर हमला करने के बाद यह इलाका वॉर जोन बन गया है और अब तक कम से कम 10 जहाजों को निशाना बनाया जा चुका है। कतर के मुताबिक, अब जहाज मालिकों के लिए अपने जहाजों और क्रू को इस खतरनाक रास्ते पर भेजना मुमकिन नहीं है।
इसका असर दुनिया भर में महसूस होगा: आर्थिक मंदी का खतरा: युद्ध जारी रहने से दुनिया भर में GDP ग्रोथ रेट पर बुरा असर पड़ेगा। सामान की कमी: एनर्जी के साथ-साथ फर्टिलाइजर और दूसरे पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट्स की सप्लाई भी रुक जाएगी।
बड़े प्रोजेक्ट्स में देरी:
कतर का गैस प्रोडक्शन बढ़ाने का $30 बिलियन का बड़ा प्रोजेक्ट (नॉर्थ फील्ड एक्सपेंशन) भी देरी से चलेगा।
कटघोरा
टोल प्लाजा की अव्यवस्था के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, स्थानीय वाहनों को टोल मुक्त करने की मांग
संवाददाता साबीर अंसारी
कोरबा। जिले में संचालित राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) के टोल प्लाजा को लेकर बढ़ते जनाक्रोश के बीच युवा कांग्रेस ने स्थानीय नागरिकों और CG-12 पासिंग घरेलू वाहनों को टोल शुल्क से मुक्त करने की मांग उठाई है। युवा कांग्रेस जिला महासचिव मधुसूदन दास के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने NHAI अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए टोल प्लाजा की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए। साथ ही मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई।
ज्ञापन में कहा गया कि चोटिया, मदनपुर, बगदेवा और कोथारी टोल प्लाजा में स्थानीय लोगों से बार-बार टोल वसूला जा रहा है, जिससे किसानों, व्यापारियों और रोजाना आवागमन करने वाले आम नागरिकों को आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है। युवा कांग्रेस ने मांग की कि CG-12 पासिंग घरेलू वाहनों और स्थानीय निवासियों को टोल शुल्क से पूर्णतः मुक्त किया जाए।

युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि टोल प्लाजा पर यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार, अभद्र भाषा का प्रयोग और मनमानी आम बात हो गई है। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के लिए टोल प्रबंधन की लापरवाही को जिम्मेदार बताते हुए संबंधित टोल कंपनी और प्रबंधक के खिलाफ अपराध दर्ज करने की मांग भी की गई।
मधुसूदन दास ने कहा कि वाहन खरीदते समय सरकार रोड टैक्स लेती है, इसके बावजूद घरेलू उपयोग के वाहनों से बार-बार टोल वसूली उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि टोल प्लाजा पर सड़क प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि टोल कर्मचारियों की मिलीभगत से ओवरलोड राखड़ वाहनों का अवैध संचालन हो रहा है तथा टोल के आसपास अवैध पार्किंग के कारण यातायात बाधित होने के साथ सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ रहा है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

इस दौरान एनएसयूआई जिलाध्यक्ष मनमोहन राठौर और दीपक वर्मा ने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो युवा कांग्रेस सड़क पर उतरकर व्यापक आंदोलन करेगी, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन और संबंधित विभाग की होगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान असंगठित कांग्रेस जिलाध्यक्ष बबलू मारवा, जिला सचिव धनंजय राठौर, अदनान मेमन, प्रमोद काकरे, यशवर्धन, साहिल सहित युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा
बाँकीमोंगरा का सुलभ शौचालय बदहाल, नगर पालिका की अनदेखी से मंडरा रहा हादसे का खतरा,,,देखे पूरी खबर
संवाददाता साबीर अंसारी
जर्जर छत से गिर रहा मलबा, शराबियों का अड्डा बना परिसर, रोजाना सैकड़ों लोगों की जान जोखिम में
बाँकीमोंगरा। नगर के मुख्य बाजार स्थित सार्वजनिक सुलभ शौचालय अपनी बदहाली की कहानी खुद बयां कर रहा है। वर्षों से मरम्मत और रखरखाव के अभाव में भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। छत से लगातार प्लास्टर और कंक्रीट के टुकड़े गिर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार नगर पालिका प्रशासन अब भी मौन है। ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
मुख्य बाजार, सब्जी मंडी और आसपास के व्यापारिक क्षेत्र के बीच स्थित यह सुलभ शौचालय प्रतिदिन सैकड़ों लोगों की जरूरत पूरी करता है। दुकानदार, ग्राहक, महिलाएं, बुजुर्ग और राहगीर रोज इसका उपयोग करते हैं, लेकिन सुविधा देने वाला यह भवन अब खतरे का पर्याय बन गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, रात होते ही यह परिसर शराबियों और असामाजिक तत्वों का ठिकाना बन जाता है। परिसर में शराब की खाली बोतलें और गंदगी आम बात हो गई है। इससे महिलाओं और आम नागरिकों को असुरक्षा का एहसास होता है, वहीं स्वच्छता व्यवस्था भी पूरी तरह चरमरा गई है।
व्यापारियों का कहना है कि कई बार नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों को इस जर्जर भवन की जानकारी दी गई, लेकिन अब तक न मरम्मत हुई और न ही सुरक्षा के कोई इंतजाम किए गए। छत से गिरते मलबे के बीच लोग मजबूरी में शौचालय का उपयोग कर रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते इस भवन की मरम्मत या पुनर्निर्माण नहीं कराया गया और कोई दुर्घटना होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी।
जनता पूछ रही है…
आखिर नगर पालिका इस जर्जर भवन की सुध कब लेगी?
क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही जिम्मेदारों की नींद खुलेगी?
विकास के दावों के बीच सार्वजनिक सुविधाओं की यह बदहाली आखिर कब तक?
क्या नगर पालिका लोगों की सुरक्षा से ज्यादा किसी दुर्घटना का इंतजार कर रही है?

अब देखना यह है कि नगर पालिका परिषद बाँकीमोंगरा इस गंभीर समस्या पर तत्काल कार्रवाई करती है या फिर यह जर्जर भवन किसी बड़ी अनहोनी का कारण बनने के बाद ही जिम्मेदारों की नींद टूटेगी।
नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा
धूल प्रदूषण और जल संकट पर फूटा जनआक्रोश, 4 घंटे तक ठप रहा बांकीमोंगरा-कोरबा मार्ग,,देखे पूरी खबर
संवाददाता साबीर अंसारी
बांकीमोंगरा :– क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मूलभूत समस्याओं को लेकर सोमवार को पंखा दफाई और सूराकछार के रहवासियों का आक्रोश सड़क पर दिखाई दिया। स्थानीय पार्षद प्रेम कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने बांकीमोंगरा-कोरबा मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर प्रशासन और संबंधित विभागों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि रेलवे साइडिंग से लगातार उड़ रही कोयले की धूल ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। वहीं इस वर्ष खोलार नदी में स्टॉप डेम का निर्माण नहीं होने से क्षेत्र में जल संकट गहराने की आशंका भी बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि धूल प्रदूषण और पानी की समस्या पर कई बार शिकायत की गई, लेकिन जिम्मेदार विभागों ने गंभीरता नहीं दिखाई।

• प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगें
खोलार नदी में तत्काल स्टॉप डेम का निर्माण कर जल संरक्षण सुनिश्चित किया जाए।
रेलवे साइडिंग से उड़ने वाली धूल एवं डस्ट प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण किया जाए।
मुख्य मार्ग पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराया जाए।
रेलवे के क्षतिग्रस्त हाइट कंट्रोलर की जल्द मरम्मत कराई जाए।
सुबह लगभग 9 बजे शुरू हुआ चक्का जाम दोपहर 1 बजे तक जारी रहा। करीब चार घंटे तक मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सूचना मिलने पर दर्री तहसीलदार, बांकीमोंगरा थाना प्रभारी, रेलवे और एसईसीएल के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर उनकी मांगों पर 17 जून तक कार्रवाई का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने आंदोलन समाप्त कर दिया।
स्थानीय नागरिकों ने साफ कहा है कि यदि तय समयसीमा के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो इससे भी बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित विभागों की होगी।
-
Uncategorized9 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
