Connect with us

कोरबा

आगामी नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष द्वारा ली गई न्यायिक अधिकारियों की द्वितीय बैठक

Published

on

कोरबा। राश्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के द्वारा दिनांक 14 मार्च 2026 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जावेगा। इस क्रम में दिनांक 14 मार्च 2026 को जिला न्यायालय कोरबा एवं तहसील विधिक सेवा समिति कटघोरा, करतला एवं पाली तथा समस्त राजस्व न्यायालयों में आगामी नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। उक्त नेशनल लोक अदालत में समस्त राजीनामा योग्य आपराधिक मामले, बैंक के प्रकरण, लिखत पराक्राम्य अधिनियम की धारा 138, वसूली के प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण एवं अन्य व्यवहार वाद के प्रकरण रखे जायेंगे। संतोष शर्मा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा (छ0ग0) के द्वारा नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों जिसमें 05 से 10 वर्श से अधिक वाले प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर समझौता हेतु रखे जाने एवं अधिक से अधिक प्रकरण रखे जाने तथा निराकरण किये जाने के प्रयोजनार्थ न्यायिक अधिकारियों की बैठक जिला न्यायालय परिसर के विडियो कान्फ्रेसिंग कक्ष में ली गई।
इस बैठक में श्रीमती गरिमा शर्मा, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कोरबा (छ0ग0), डॉ. ममता भोजवानी, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश एफ.टी.एस.सी. (पॉक्सो) कोरबा, सुश्री सीमा प्रताप चंद्रा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (एफ.टी.सी.) कोरबा, कु0 मयुरा गुप्ता, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोरबा, सत्यानंद प्रसाद, तृतीय व्यवहार न्यायाधीश वरि. श्रेणी कोरबा, कु0 डॉली धु्रव ,द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वरि. श्रेणी कोरबा, कु0 कुमुदनी गर्ग, प्रथम व्यवहार न्यायाधीश कनि. श्रेणी कोरबा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में बाइक सवार तीन दोस्तों को ट्रेलर ने कुचला:एक की मौत, दो घायल, शादी से लौटते वक्त हुआ हादसा, ट्रेलर चालक फरार

Published

on

कोरबा/कटघोरा। कोरबा में कटघोरा-बिलासपुर मार्ग पर कसनिया के पास एक सड़क हादसे में तीन दोस्त घायल हो गए। इनमें से एक युवक की मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायलों का इलाज जारी है।

यह घटना शनिवार देर शाम की है। दर्री पुलिस थाना क्षेत्र के लाटा बस्ती निवासी 22 वर्षीय प्रवेश यादव अपने दो दोस्तों के साथ पल्सर बाइक पर सवार होकर कटघोरा के आगे सुतर्रा में एक दोस्त की शादी में शामिल होने गया था।

ट्रेलर ने बाइक सवार तीन दोस्तों को मारी टक्कर

शादी से लौटने के दौरान रात में कसनिया मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रेलर ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। ट्रेलर की टक्कर से बाइक का हैंडल वाहन से टकराया और तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

इलाज के दौरान युवक की मौत, दो साथी घायल

प्रवेश के भाई प्रमोद यादव ने बताया कि रविवार को इलाज के दौरान प्रवेश की मौत हो गई। घटना में घायल प्रवेश के दो अन्य साथियों को कहां भर्ती कराया गया है, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। रविवार सुबह मेडिकल कॉलेज अस्पताल चौकी पुलिस ने मेमो के आधार पर मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल से प्राप्त मेमो के आधार पर परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। जांच के लिए संबंधित थाना को डायरी भेजी जाएगी। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा के छाता पाठ में चोरी:शादी में गए परिवार के सूने घर से लाखों के जेवर, नकदी पार, पुलिस जांच में जुटी

Published

on

कोरबा/उरगा। कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छाता पाठ में रविवार रात अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया। चोरों ने घर से लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान चुरा लिए। यह घटना तब हुई जब परिवार के सभी सदस्य एक शादी समारोह में शामिल होने बाहर गए हुए थे।

पीड़ित मकान मालिक ओम कुमार पटेल (पिता पितम्बर पटेल) ने बताया कि उनके परिवार के बाहर जाने का फायदा उठाकर चोरों ने घर का ताला तोड़ दिया। घर लौटने पर उन्हें चोरी का पता चला, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

सूने मकान से टीवी, चांदी और नकदी लेकर चोर फरार

चोरों ने घर से एक टीवी, इंडक्शन चूल्हा, लगभग 30 तोला चांदी की एक जोड़ी पायल, तीन लॉकेट और 80 हजार से 1 लाख रुपए की नकदी चुरा ली। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा मिला। ओम कुमार पटेल राज मिस्त्री का काम करते हैं और उन्होंने यह सामान अपनी मेहनत की कमाई से खरीदा था।

चोरी की जानकारी पड़ोसियों को भी नहीं हो सकी। मकान मालिक के गांव लौटने पर ही उन्हें घटना का पता चला।

बताया जा रहा है कि छाता पाठ में चोरी की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई घरों में चोरियां हो चुकी हैं, जिससे ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। लगातार हो रही इन वारदातों के कारण ग्रामीणों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल ने पुष्टि की कि मकान मालिक द्वारा सूचना दी गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है और इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में बैंक कर्मी की सड़क हादसे में मौत

Published

on

कोरबा/उरगा। कोरबा के उरगा गुमिया के पास भारतमाला मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे में आईसीआईसीआई बैंक के एक कर्मचारी की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार मवेशी से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा भिड़ी थी। घायल चालक को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां शनिवार को उसकी मौत की पुष्टि हुई। मृतक की पहचान कोरबा पुरानी बस्ती, दुरपा रोड निवासी प्रज्वल राठौर (26) के रूप में हुई है। वह आईसीआईसीआई बैंक में कार्यरत थे और मूल रूप से सक्ती के पासिद (सुआ डेरा) के रहने वाले थे, जो पिछले कई सालों से कोरबा में रह रहे थे।

अचानक मवेशी के आने से हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि प्रज्वल कोरबा से रायपुर किसी परिचित को देखने हॉस्पिटल जा रहे थे। भारतमाला मार्ग पर अचानक एक मवेशी सामने आ गया, जिससे यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मवेशी की भी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार के एयरबैग खुल गए थे।
सिविल लाइन थाना पुलिस ने अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677