Connect with us

कोरबा

महतारी वंदन योजना से ब्रज बाई के जीवन में आई नई उम्मीद और आत्मनिर्भरता

Published

on

योजना से परिवार की जरूरतें कर पा रहीं पूरी- हितग्राही ब्रज बाई

कोरबा। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान कर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता मिल रही है, जिससे वे अपने परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में भी आगे बढ़ रही हैं।
कोरबा विकासखंड के ग्राम पंचायत भैंसमा की निवासी श्रीमती ब्रज बाई भी इस योजना का लाभ लेकर अपने जीवन में नया आत्मविश्वास महसूस कर रही हैं। योजना के तहत मिलने वाली राशि ने उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को काफी हद तक सुदृढ़ किया है। ब्रज बाई के पति संतू राम अपने पांच सदस्यीय परिवार के भरण-पोषण के लिए मजदूरी करते हैं। सीमित आय के कारण पहले परिवार की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करना भी कठिन हो जाता था, लेकिन अब महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि से घरेलू खर्चों को संभालना अपेक्षाकृत आसान हो गया है। हितग्राही ब्रज बाई बताती हैं कि इस सहायता राशि से वे घर के लिए राशन, दवाइयां और बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा कर पा रही हैं। इसके साथ ही वे थोड़ी-बहुत बचत भी करने लगी हैं, ताकि भविष्य में किसी आपात स्थिति का सामना करने में कठिनाई न हो। वे कहती हैं कि इस योजना ने उन्हें न केवल आर्थिक सहयोग दिया है, बल्कि आत्मनिर्भर बनने का भरोसा भी दिया है। अब उन्हें परिवार की छोटी-छोटी जरूरतों को लेकर पहले जैसी चिंता नहीं रहती। महतारी वंदन योजना उनके लिए सहारा बनकर उनके जीवन को अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने में मदद कर रही है।

Continue Reading

कोरबा

महतारी वंदन योजना बनी मातृशक्ति के आत्मविश्वास की पहचान

Published

on

योजना की राशि से सुनीता नेताम ने बेटी के स्वास्थ्य पर दिया विशेष ध्यान पौष्टिक आहार और देखभाल से कमजोर बच्ची अब स्वस्थ

कोरबा। राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में संचालित इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। यह राशि केवल आर्थिक सहयोग ही नहीं बल्कि महिलाओं के लिए आत्मविश्वास, सम्मान और सुरक्षा की भावना भी प्रदान कर रही है।
कोरबा जिले के अंतर्गत ग्राम झांझ, ग्राम पंचायत  कसियाडीह की निवासी श्रीमती सुनीता नेताम भी इस योजना से लाभान्वित हो रही हैं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत मिलने वाली राशि बिना किसी से मांगे और बिना किसी प्रतीक्षा के हर माह समय पर उनके बैंक खाते में पहुंच जाती है, जिससे उन्हें काफी सहूलियत होती है।

श्रीमती सुनीता नेताम ने बताया कि उन्हें इस योजना की जानकारी आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से मिली, जिसके बाद उन्होंने आवेदन कर योजना का लाभ लेना शुरू किया। इसी दौरान वे गर्भवती हुईं और उनकी बेटी का जन्म सातवें माह में ही हो गया। समय से पहले जन्म होने के कारण बच्ची काफी कमजोर थी और जन्म के समय उसका वजन मात्र 1 किलो 600 ग्राम था। ऐसे समय में महतारी वंदन योजना से प्राप्त होने वाली राशि उनके लिए सहारा बनी। उन्होंने इस राशि का उपयोग अपने और अपनी बेटी के स्वास्थ्य एवं पोषण पर किया। उन्होंने अपने खान-पान में विशेष ध्यान देते हुए फल, हरी सब्जियां और पौष्टिक आहार लेना शुरू किया, जिससे उन्हें और उनकी बच्ची को लाभ मिला। जब बच्ची छह माह की हुई, तब उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र से मिलने वाले रेडी टू ईट पोषण आहार का भी नियमित रूप से उपयोग कराया। उचित पोषण और देखभाल के कारण आज उनकी बेटी पूरी तरह स्वस्थ है और वर्तमान में उसका वजन लगभग सात किलोग्राम हो चुका है।
श्रीमती सुनीता नेताम ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना जैसी पहल से माताओं को आर्थिक सहयोग के साथ-साथ मानसिक संबल भी मिला है। उन्होंने कहा कि आज उनकी बेटी स्वस्थ है और इसके लिए वे राज्य सरकार की इस जनकल्याणकारी योजना की आभारी हैं।
महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की लाखों महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा के साथ आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरणा मिल रही है और यह योजना मातृशक्ति के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

Continue Reading

कोरबा

ग्राम भंवरखोल में नई उचित मूल्य दुकान स्थापित होने से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

Published

on

अब 14 किलोमीटर दूर नहीं जाना पड़ता राशन के लिए

कोरबा। विकासखंड करतला के ग्राम पंचायत साजापानी का आश्रित ग्राम भंवरखोल लंबे समय से खाद्यान्न प्राप्ति की गंभीर समस्या का सामना कर रहा था। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले राशन के लिए ग्रामीणों को लगभग 14 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी। बरसात के दिनों में मार्ग बाधित होने से स्थितियाँ और अधिक कठिन हो जाती थीं, जिससे विशेष रूप से बुजुर्ग, महिलाएँ एवं दिव्यांग हितग्राहियों को भारी परेशानी होती थी।

साजापानी स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान में सितंबर 2025 तक कुल 670 राशनकार्ड संबद्ध थे, जिनमें अंत्योदय, प्राथमिकता, निःशक्त तथा सामान्य श्रेणी के परिवार शामिल थे। इनमें से भंवरखोल के 276 कार्डधारी परिवारों द्वारा लगातार दूरी एवं असुविधा संबंधी समस्या की जानकारी स्थानीय पंचायत द्वारा जिला प्रशासन तक पहुंचाई गई।

ग्रामीणों की आवश्यकता और सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने संवेदनशीलता के साथ त्वरित निर्णय लिया और ग्राम भंवरखोल में ही नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान की स्थापना स्वीकृत की। अक्टूबर 2025 से इस दुकान में खाद्यान्न आबंटन एवं वितरण का कार्य विधिवत प्रारंभ करा दिया गया। इससे ग्रामीणों को तत्काल बड़ी राहत मिली और अब वे अपने ही गाँव में समय पर और नियमित रूप से राशन प्राप्त कर पा रहे हैं। दुकान का संचालन जय भैरवी महिला स्व-सहायता समूह द्वारा पारदर्शी एवं सुचारू रूप से किया जा रहा है, जिससे वितरण व्यवस्था में सहजता बनी हुई है।

जिला प्रशासन द्वारा दुकान के लिए नवीन पीडीएस भवन की स्वीकृति भी प्रदान की गई है। यह भवन डीएमएफ मद से निर्माणाधीन है और आगामी बरसात से पूर्व पूर्ण हो जाएगा। भवन तैयार होने के पश्चात खाद्यान्न भंडारण एवं वितरण व्यवस्था और अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित हो जाएगी।
ग्राम भंवरखोल के ग्रामीण किशन पिता जीवन, नन्द कुमार पिता प्यारे लाल, योगेश कुमार पिता शहादुर सिंह, राहुल कुमार पिता रामरतन तथा जीवन लाल पिता रामसिंह ने बताया कि पहले उन्हें राशन प्राप्ति हेतु लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी और बरसात में स्थिति अत्यंत जटिल हो जाती थी। अब गांव में ही उचित मूल्य दुकान संचालित होने से न केवल समय और दूरी की समस्या समाप्त हो गई है बल्कि नियमित और समय पर राशन उपलब्ध होने से सभी हितग्राही संतुष्ट हैं।

भंवरखोल में उचित मूल्य दुकान की स्थापना केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि ग्रामीणों की वास्तविक जरूरतों को समझते हुए किए गए संवेदनशील निर्णय का स्पष्ट उदाहरण है। यह सफलता कहानी दर्शाती है कि योजनाओं का प्रभाव तब ही सार्थक होता है, जब वे जन-हित में समय पर और सही स्थान पर लागू की जाती हैं। खाद्य अधिकारी श्री घनश्याम कँवर ने बताया कि आज भंवरखोल के ग्रामीण महसूस कर रहे हैं कि सुविधाएँ उनके द्वार तक पहुँच रही हैं और उनका जीवन पहले की तुलना में कहीं अधिक सरल एवं सहज हो गया है।

Continue Reading

कोरबा

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नई टीम का शक्ति प्रदर्शन — पदाधिकारियों का उमड़ा सैलाब, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के प्रति जताया आभार

Published

on

कोरबा। कोरबा में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नवगठित जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा के बाद भाजपा जिला कार्यालय में भव्य आभार एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए, जिससे संगठन की एकजुटता और ऊर्जा का प्रभावी प्रदर्शन देखने को मिला। कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का आयोजन पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ. विजय राठौर के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, भाजपा जिला महामंत्री संजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष लक्की नंदा, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, चैतमा मंडल अध्यक्ष बृजेश यादव सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी मंचासीन रहे।

सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में संगठन ही सबसे बड़ी शक्ति है और पिछड़ा वर्ग मोर्चा हमेशा से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही संगठन का विस्तार और मजबूती संभव है।
रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की मजबूती का आधार होता है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

वहीं भाजपा जिला महामंत्री संजय शर्मा ने कहा कि पार्टी की विचारधारा और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।
पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ. विजय राठौर ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिले में संगठन विस्तार, सामाजिक समरसता और जनहित के कार्यों को लेकर निरंतर सक्रिय रहेगा।

कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत-सम्मान किया गया तथा सभी ने एकजुट होकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री रामेश्वर सोनी द्वारा किया गया तथा अंत में जिला महामंत्री अजय कुमार चंद्रा ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी पवन सिन्हा भी उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677