छत्तीसगढ़ के होटलों-उद्योगों में कमर्शियल LPG सप्लाई बंद:अस्पताल-स्कूलों में जारी रहेगी, अफसर बोले- घरेलू गैस का पर्याप्त स्टॉक, कालाबाजारी रोकने टोल-फ्री नंबर जारी
रायपुर,एजेंसी। इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध जैसे हालातों से बनी अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के बीच छत्तीसगढ़ में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सीमित कर दी गई है। इसका असर मुख्य रूप से होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर पड़ रहा है।
हालांकि राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि आम उपभोक्ताओं के लिए घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और कहीं भी कमी की स्थिति नहीं है। प्रशासन ने कालाबाजारी और दुरुपयोग को रोकने के लिए सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। साथ ही किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी किया गया है।
राज्य में घरेलू एलपीजी गैस और डीजल-पेट्रोल की उपलब्धता की समीक्षा के लिए मंत्रालय महानदी भवन में खाद्य, नागरिक आपूर्ति-उपभोक्ता संरक्षण विभाग की सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने ऑयल कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में बताया गया कि प्रदेश में संचालित सभी 5 एलपीजी बॉटलिंग प्लांटों में घरेलू गैस का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और इसकी आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। अधिकारियों को गैस की दैनिक आपूर्ति और वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
मीटिंग में खाद्य सचिव ने कहा कि रोजाना आपूर्ति सुचारू बनी रहे और किसी भी उपभोक्ता को गैस या ईंधन की कमी का सामना न करना पड़े। आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-233-3663 भी जारी किया गया है।
एलपीजी बॉटलिंग प्लांटों में पर्याप्त गैस स्टॉक मौजूद
बैठक में यह भी बताया गया कि कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर केवल अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थाओं को ही उपलब्ध कराए जा रहे हैं। खाद्य सचिव ने कहा कि परीक्षाओं के समय स्कूल और छात्रावासों को गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरतमंद होटलों आदि को 15% तक कमर्शियल सप्लाई दी जा सकती है।
जिलों में एलपीजी गैस के दुरुपयोग और अवैध रिफिलिंग पर रोक लगाने के लिए भी अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन को आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है।
बैठक में डीजल, पेट्रोल और सीएनजी गैस की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि राज्य के सभी डिपो में पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और दैनिक आपूर्ति पर निगरानी जारी रहेगी।
शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर जारी
रीना कंगाले ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि एलपीजी गैस और डीजल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। लोग गैस एजेंसी के जरिए सिलेंडर समय पर ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी को आपूर्ति में परेशानी या शिकायत हो, तो टोल फ्री नंबर 1800-233-3663 पर कॉल कर सकते हैं।
बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने खाद्य विभाग और गैस वितरकों की बैठक लेकर हालात की समीक्षा की।
बिलासपुर में एलपीजी गैस पर्याप्त, कलेक्टर ने कहा- पैनिक में मत आएं
वहीं, बिलासपुर में भी घरेलू एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने खाद्य विभाग और गैस वितरकों की बैठक लेकर हालात की समीक्षा की। कलेक्टर ने साफ कहा कि जिले में गैस पर्याप्त है, इसलिए लोगों को घबराने या पैनिक में गैस जमा करने की जरूरत नहीं है।
उन्होंने यह भी कहा कि घरेलू उपभोक्ताओं को नियमित रूप से सिलेंडर मिल रहे हैं, जबकि होटल और उद्योगों के लिए व्यवसायिक गैस फिलहाल रोकी गई है। अस्पतालों और स्कूलों को उनकी जरूरत के मुताबिक गैस दी जा रही है।
कलेक्टर ने गैस एजेंसी संचालकों को सख्त निर्देश दिए कि घरेलू सिलेंडर का व्यवसायिक या गैरकानूनी इस्तेमाल न होने दें। एजेंसी संचालक खुद सप्लाई और वितरण पर निगरानी रखें और किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को सिलेंडर न दें।
बैठक में बताया गया कि जिले में लगभग 4.80 लाख घरेलू कनेक्शन हैं और तीन ऑयल कंपनियों के 38 गैस वितरक इन्हें सिलेंडर दे रहे हैं, जिनमें से 22 वितरक सिर्फ बिलासपुर शहर में काम कर रहे हैं।
वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 5 हजार सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और पिछले 10 दिनों से यह संख्या स्थिर है। सिलेंडर बुकिंग की अवधि 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दी गई है।
कलेक्टर ने शहर में लागू नो-एंट्री प्रतिबंध को लेकर राहत देने की बात कही और लोगों से अपील की कि किसी अफवाह पर ध्यान न दें और पैनिक में गैस न जमा करें। जिले में गैस आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है।
रायपुर में एलपीजी गैस की आपूर्ति पर कलेक्टर की समीक्षा
रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने मंगलवार देर शाम जिले के ऑयल कंपनियों के प्रतिनिधियों और एलपीजी डीलर्स की बैठक लेकर गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति सुचारू रूप से हो और आम उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। बुकिंग के बाद समय पर गैस सिलेंडर की डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया।
कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि गैस की कालाबाजारी या अनियमितता की शिकायत मिलने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में डीलर्स को पारदर्शिता के साथ वितरण व्यवस्था बनाए रखने और उपभोक्ताओं को निर्धारित नियमों के अनुसार गैस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने ऑयल कंपनियों के प्रतिनिधियों और एलपीजी डीलर्स की बैठक ली।
कॉल सेंटर पर कर सकते हैं शिकायत
इस बैठक में कीर्तिमान सिंह राठौर ने बताया कि जिले में एलपीजी गैस का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। आम उपभोक्ताओं को घबराने की आवश्यकता नहीं है। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर उपभोक्ता जिला कलेक्टर कॉल सेंटर के नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर कलेक्टर कॉल सेंटर के नम्बर 9977222564, 9977222574, 9977222584 और 9977222594 पर सम्पर्क करें।
कलेक्टर ने कहा कि, गैस की कालाबाजारी या अनियमितता की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
लोगों से पैनिक न होने की अपील
बैठक में रायपुर के खाद्य नियंत्रक भूपेन्द्र मिश्रा सहित गैस एजेंसियों के संचालक और ऑयल कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान डीलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी उपभोक्ताओं से पैनिक न होने और सहयोग बनाए रखने की अपील की।
इंडेन डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष और ऑल एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स के जिला अध्यक्ष विकास मरकाम ने कहा कि होली के कारण वितरण में थोड़ी देरी हुई थी। अब सुधार हो गया है। जिले में अभी और भविष्य में एलपीजी गैस को लेकर किसी भी प्रकार की समस्या आम उपभोक्ताओं को नहीं होगी।
उन्होंने आम जनता से आग्रह किया कि पैनिक न हो और सहयोग करें, गैस एजेंसियां भी उनका सहयोग करेंगी। भारत गैस वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष मुरारी गौड़ ने बताया कि कॉमर्शियल कनेक्शन में हॉस्पिटल और शैक्षणिक संस्थाओं को ही गैस सिलेंडर की आपूर्ति की जाएगी।
दुर्ग जिले में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध
दुर्गजिले में घरेलू एलपीजी गैस और डीजल-पेट्रोल की उपलब्धता और आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा के लिए कलेक्टर अभिजीत सिंह ने ऑयल कंपनियों के अधिकारियों और गैस वितरकों की बैठक ली।
अधिकारियों ने जानकारी दी कि जिले में एलपीजी गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और इसकी आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। कलेक्टर ने गैस वितरण व्यवस्था पर नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि उज्ज्वला योजना सहित जिले में लगभग 4 लाख गैस कनेक्शन हैं और प्रतिदिन करीब 9750 गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग की जा रही है। वर्तमान में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर केवल अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों जैसे आवश्यक संस्थानों को ही उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अधिकारियों ने यह भी बताया कि जिले में डीजल और पेट्रोल का भी पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।
जिला प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि जिनका ई-केवाईसी नहीं हुआ है वे जल्द से जल्द संबंधित गैस एजेंसी में जाकर प्रक्रिया पूरी करा लें। कलेक्टर ने आश्वस्त किया कि जिले में गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की कोई कमी नहीं है। किसी भी शिकायत या जानकारी के लिए उपभोक्ता टोल-फ्री नंबर 1800-233-3555 पर संपर्क कर सकते हैं।
कलेक्टर अभिजीत सिंह ने ऑयल कंपनियों के अधिकारियों और गैस वितरकों की बैठक ली।
रायगढ़ में होटलों और भोजनालयों में औचक निरीक्षण
रायगढ़जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग को रोकने के लिए प्रशासन की ओरे से विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर एसडीएम महेश शर्मा के नेतृत्व में राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के अलग-अलग होटलों और भोजनालयों में औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान आमंत्रण होटल, तुलसी होटल, राजस्थानी भोजनालय और गणगौर स्वीट्स सहित कई प्रतिष्ठानों की जांच की गई। अधिकारियों ने घरेलू गैस सिलेंडरों के उपयोग की स्थिति का परीक्षण किया और प्रतिष्ठान संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि घरेलू सिलेंडरों का उपयोग केवल घरेलू कार्यों के लिए ही किया जाए। व्यवसायिक उपयोग पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
प्रशासन ने कहा कि जिले में घरेलू गैस की उपलब्धता सामान्य है और नागरिकों को घबराने की जरूरत नहीं है। साथ ही गैस एजेंसियों द्वारा आपूर्ति व्यवस्था और सिलेंडरों की दैनिक उपलब्धता पर नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
सरगुजा में कमर्शियल गैस की आपूर्ति बंद
सरगुजा में कमर्शियल गैस की आपूर्ति शनिवार के बाद से नहीं हो पाई है। इसके कारण होटल संचालकों के साथ ही औद्योगिक संस्थाओं को परेशानी का सामना करना पड़़ रहा है। होटल संचालकों ने बताया कि कमर्शियल सिंलेंडर की आपूर्ति नहीं हो पाने से गैस समाप्त हो गया है।
अंबिकापुर के होटलों में गैस की जगह लकड़ी के भट्टों का उपयोग खाना और मिठाई सहित अन्य सामान बनाने के लिए किया जा रहा है। कोई भी कंपनी कमर्शियल गैस नहीं दे पा रही है।
होटल अनन्या के संचालक कैलाश मिश्रा ने बताया कि अंबिकापुर में घरेलू गैस की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। वर्तमान में गैस उपभोक्ताओं को बुकिंग के लिए डिलेवरी से 25 दिन बाद ही अगली बुकिंग की व्यवस्था की गई है। मांग के अनुरूप गैस सिलेंडरों की सप्लाई नहीं होने से बुकिंग के 9 से 10 दिनों बाद गैस मिल पा रही है।
हालांकि एजेंसी संचालक 5 से 7 दिनों में गैस उपलब्ध कराने का दावा कर रहे हैं।
होटल एसोसिएशन ने जारी की एडवाइजरी
सभी होटलों, रेस्टोरेंट्स, कैटरर्स, क्लाउड किचन और खाद्य बिजनेस के लोग एसोसिएशन के निर्देशों के अनुसार एकजुट और तैयार रहें।
किसी भी बड़े आपूर्ति व्यवधान की जानकारी तुरंत एसोसिएशन को दें।
पैनिक खरीदारी या जमाखोरी से बचें, इससे उद्योग की स्थिति खराब हो सकती है।
जरूरी रसोई संचालन और मुख्य मेन्यू/पहले से तय कार्यक्रमों को प्राथमिकता दें।
जहाँ संभव हो, इलेक्ट्रिक कुकिंग उपकरण (इंडक्शन, हॉट प्लेट, राइस कुकर, केतली) का इस्तेमाल करें।
प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और छत्तीसगढ़ की निरंतर प्रगति के लिए की मंगलकामना
जशपुर 17 अगस्त 2026। सावन मास की पुण्य बेला और नागपंचमी के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय एवं परिवार के सदस्यों के साथ गृहग्राम बगिया स्थित श्री फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने भगवान शिव का अभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली के साथ छत्तीसगढ़ की निरंतर प्रगति की मंगलकामना की।
मैनी नदी के सुरम्य तट पर स्थित श्री फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में 17 से 19 अगस्त तक एक लाख 11 हजार 111 पार्थिव शिवलिंग के निर्माण एवं पूजन का तीन दिवसीय विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय एवं श्रीमती कौशल्या साय ने श्रद्धालुओं के साथ अपने हाथों से पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया और विधि-विधान से पूजन एवं अभिषेक किया। वैदिक मंत्रोच्चार और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर शिवमय हो उठा।
मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को नागपंचमी एवं पवित्र सावन मास की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना का विशेष अवसर है। भगवान भोलेनाथ लोकमंगल और कल्याण के प्रतीक हैं। उन्होंने कामना की कि महादेव की कृपा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक परिवार पर बनी रहे, हमारे अन्नदाता किसानों के खेत-खलिहान समृद्ध हों और प्रदेश में सुख, शांति एवं खुशहाली निरंतर बढ़ती रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी संस्कृति में प्रकृति और परमात्मा के प्रति श्रद्धा का अद्भुत समन्वय है। नदियां, वन, पर्वत और जीव-जगत हमारी आस्था एवं जीवन परंपरा के अभिन्न अंग हैं। सावन के पवित्र महीने में शिव आराधना हमें प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता, लोककल्याण और सेवा का संदेश देती है।
आस्था और भक्ति का केंद्र बना श्री फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर
तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान को लेकर श्री फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर सहित आसपास के क्षेत्र में उत्साह और भक्तिमय वातावरण है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर भगवान भोलेनाथ की आराधना कर रहे हैं। आयोजन के दौरान पार्थिव शिवलिंग निर्माण, पूजन, अभिषेक, आरती, पूर्णाहुति और प्रसाद वितरण सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। प्रथम दिन 17 अगस्त को पार्थिव शिवलिंग निर्माण के साथ पूजन-अभिषेक, आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। 18 अगस्त को भी पार्थिव शिवलिंग निर्माण, पूजन एवं अभिषेक के बाद आरती और प्रसाद वितरण होगा। तीन दिवसीय अनुष्ठान का समापन 19 अगस्त को पार्थिव शिवलिंग पूजन एवं विशेष पूर्णाहुति के साथ होगा।
लोकमंगल की कामना के साथ एक लाख 11 हजार 111 पार्थिव शिवलिंग
इस विशेष अनुष्ठान में एक लाख 11 हजार 111 पार्थिव शिवलिंग के निर्माण और पूजन का संकल्प लिया गया है। श्रद्धालु सामूहिक रूप से पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर भगवान भोलेनाथ की आराधना कर रहे हैं। सामूहिक शिव आराधना के माध्यम से प्रदेश और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं लोककल्याण की कामना की जा रही है। तीन दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान से बगिया और आसपास का पूरा क्षेत्र शिवभक्ति में सराबोर है। मैनी नदी के तट पर वैदिक मंत्रोच्चार, शिव आराधना और श्रद्धालुओं के जयघोष के बीच श्री फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर आस्था और आध्यात्मिक चेतना का केंद्र बना हुआ है।
Balconagar, 17 August 2026: Bharat Aluminium Company Limited, a unit of Vedanta Aluminium Metal Limited, celebrated India’s 80th Independence Day with employees and business partners, reaffirming the commitment to nation building and India’s journey towards Viksit Bharat. The celebration paid tribute to the sacrifices of India’s freedom fighters and recognised the collective responsibility of citizens and institutions in contributing to the nation’s progress.
Mr. Rajesh Singh (Chief Executive Officer and Whole-time Director, BALCO) hoisted the national flag at the Administrative Building premises. The ceremony was followed by the national anthem and an address to employees. Addressing the gathering, Mr. Rajesh Singh said, “Independence Day reminds us that nation building is a continuous responsibility. For over six decades, BALCO has contributed to India’s industrial development, and as we progress towards 1 million tonnes of annual aluminium production capacity, our role in this journey becomes even more significant. Our employees and business partners remain our greatest strength. By putting safety first, strengthening quality, embracing innovation, protecting our environment and contributing to communities, we can create lasting value for the nation. On this Independence Day, let us renew our commitment to working safely, learning continuously and embracing new ideas, because every improvement we make at BALCO contributes to a stronger and more self-reliant India.” The occasion also marked the launch of ‘BALCO Samachar’ the company’s revived communication property aimed at strengthening BALCO’s connection with its nearby communities. This bi-weekly new bulletin publication will bring together stories on BALCO’s business developments, achievements, initiatives and community engagement, enabling communities across Korba, Gevra, Kusmunda, Katghora and Deepka to stay informed about the company’s activities and progress. The company also showcased a special Independence Day video highlighting BALCO’s journey over the decades and its contribution to India’s industrial growth and nation building.
As part of the celebrations, Mr. Rajesh Singh, along with senior officials also visited BALCO Hospital and interacted with patients. Fruits were distributed to patients, wishing them a speedy recovery. Appreciating the contribution of doctors, nurses and healthcare personnel, Mr. Rajesh Singh acknowledged their commitment to providing quality healthcare services and supporting the well-being of employees and the wider community. The 80th Independence Day celebration at BALCO reflected a shared commitment to responsible growth, collective progress and nation building, reinforcing the company’s resolve to contribute to a stronger, safer, sustainable and self-reliant India.
बालकोनगर, 17 अगस्त 2026। वेदांताएल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने कर्मचारियोंऔरबिजनेस पार्टनर्स की उपस्थिति में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया। इस अवसर पर बालको प्रबंधन ने स्वतंत्रता सेनानियों के अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक राजेश सिंह ने प्रशासनिक भवन परिसर में ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया।
राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के उपरांत सीईओ राजेश सिंह ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा, “स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति अपने दायित्वों को दोहराने का संकल्प भी है। बालको की छह दशकों से अधिक की यात्रा देश के औद्योगिक विकास और राष्ट्र निर्माण में योगदान की यात्रा रही है। आज हम 10 लाख टन वार्षिक एल्यूमिनियम उत्पादन क्षमता की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। हमारी सबसे बड़ी ताकत हमारे कर्मचारी और बिजनेस पार्टनर्स हैं। सुरक्षा, गुणवत्ता, नवाचार, पर्यावरण और सामुदायिक विकास हमारी प्राथमिकताएं हैं। आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सुरक्षित और बेहतर काम करने, लगातार सीखने और नए विचारों को अपनाने का संकल्प लें। हमारा हर प्रयास बालको के साथ-साथ देश के विकास में योगदान देता है। मिलकर हम एक मजबूत, सुरक्षित और बेहतर बालको का निर्माण कर सकते हैं।”
इस अवसर पर सीईओ राजेश सिंह ने ‘बालको समाचार’ का शुभारंभ किया। ‘बालको समाचार’ के माध्यम से कोरबा, गेवरा, कुसमुंडा, कटघोरा और दीपका सहित आसपास के क्षेत्रों तक बालको की गतिविधियों, विकास कार्यों और उपलब्धियों से जुड़ी जानकारियां पहुंचाई जाएगी। साथ ही कंपनी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर वीडियो का प्रदर्शन किया गया, जिसमें बालको की विकास यात्रा और राष्ट्र निर्माण में उसके योगदान को प्रदर्शित किया गया।
राजेश सिंह एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने बालको अस्पताल में जाकर मरीजों को फल वितरित किए। उन्होंने मरीजों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने चिकित्सकों, नर्सिंग एवं चिकित्सा कर्मियों की समर्पित सेवाओं की सराहना करते हुए सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।
बालको का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह राष्ट्र के प्रति गौरव, सामूहिक जिम्मेदारी और ‘विकसित भारत’ के निर्माण में निरंतर योगदान देने की कंपनी की प्रतिबद्धता का प्रेरणादायी प्रतीक रहा।