Connect with us

कोरबा

विक्रम लैंडर ने उड़ाई थी 2 टन धूल

Published

on

चंद्रमा पर इस धूल से चमकदार आभामंडल बना, फिर यह 108 वर्ग मीटर में फैल गया

बेंगलुरु (एजेंसी)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने शुक्रवार 27 अक्टूबर को बताया कि चंद्रयान से विक्रम लैंडर जब चांद की सतह पर उतरा, तो उसने करीब 2.06 टन लूनर एपिरेगोलिथ यानी चंद्रमा की धूल को उड़ाया था। इससे वहां एक शानदार इजेक्टा हेलो यानी चमकदार आभामंडल बन गया। लैंडिंग पॉइंट (शिव शक्ति बिंदु) पर उठा यह धूल का गुबार करीब 108.4 वर्ग मीटर के हिस्से में फैल गया था। इसरो ने ङ्ग (पहले ट्विटर) पर एक डॉक्यूमेंट शेयर किया है, जिसमें कहा है कि साइंटिस्ट ने चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर हाई-रेजॉल्यूशन कैमरे से लैंडिंग के पहले और बाद की हाई-रिजॉल्यूशन पंचक्रोमैटिक इमेजरी की तुलना की। जिसमें यह इजेक्टा हेलो लैंडर के चारों ओर एक चमकीले पैच के रूप में दिखा। भारत के चंद्रयान-3 मिशन के जरिए चंद्रमा पर भेजा गया विक्रम लैंडर 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास उतरा था। इसके बाद रोवर प्रज्ञान ने चंद्रमा के सतह पर तापमान, खनिज से जुड़ी जानकारियां भेजी थीं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कोरबा में 16 टन अवैध कबाड़ जब्त:उरगा-कुसमुंडा पुलिस ने 4 वाहन समेत 13.40 लाख का माल पकड़ा, जांच जारी

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले में अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 16 टन लोहे का कबाड़ और चार वाहन जब्त किए हैं। जब्त किए गए कबाड़ और वाहनों की कुल अनुमानित कीमत 13 लाख 40 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल पाठक और नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया।

पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और कबाड़ के स्रोत, इसमें शामिल लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और कबाड़ के स्रोत, इसमें शामिल लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

बंद परिसर में मिला 14 टन कबाड़

थाना उरगा प्रभारी निरीक्षक नवीन पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम कसडोल स्थित एक बंद परिसर में छापा मारा। पंचों की मौजूदगी में की गई तलाशी के दौरान भारी मात्रा में लोहे का कबाड़ बरामद हुआ।

पुलिस ने मौके से एक माजदा डीआरएस पिकअप, एक 407 ट्रक और एक अन्य ट्रक में लदा करीब 14 टन लोहे का कबाड़ और बाइक के कटे हुए पार्ट्स जब्त किए। तीनों वाहनों को भी कब्जे में लिया गया। जब्त सामग्री और वाहनों की कीमत लगभग 12.60 लाख रुपये आंकी गई है।

कुसमुंडा में लावारिस पिकअप से मिला कबाड़

इसी दौरान 7 जून 2026 को थाना कुसमुंडा पुलिस को वैशालीनगर जरहाझेल 06 नंबर बैरियर मार्ग पर एक संदिग्ध पिकअप वाहन खड़े होने की सूचना मिली।

मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप क्रमांक CG-10-E-8576 की तलाशी ली। वाहन में लोहे की जाली, पाइप, रोलर सहित करीब 2 टन लोहे का कबाड़ भरा हुआ मिला। पुलिस को देखकर चालक मौके से फरार हो गया।

वाहन और कबाड़ से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने पिकअप और उसमें भरा कबाड़ जब्त कर लिया।

कार्रवाई के बाद अवैध कबाड़ कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

कार्रवाई के बाद अवैध कबाड़ कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

दस्तावेज नहीं मिलने पर की गई जब्ती

प्रारंभिक जांच में बरामद कबाड़ संदिग्ध और लावारिस प्रकृति का पाया गया। संबंधित व्यक्तियों द्वारा कबाड़ और वाहनों के स्वामित्व संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए।

इसके चलते पुलिस ने समस्त मशरूका को बीएनएसएस की धारा 106 के तहत जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की है।

अवैध कारोबारियों पर आगे भी रहेगी नजर

उरगा और कुसमुंडा थाना क्षेत्र में हुई कार्रवाई में कुल 16 टन कबाड़ और चार वाहन जब्त किए गए हैं। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और कबाड़ के स्रोत तथा इसमें शामिल लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कहा है कि कबाड़ चोरी, अवैध परिवहन और संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में बोलेरो सवारों ने युवक को कुचला:पीछा करने पर साथी से मारपीट कर लूट, दो युवक गंभीर, पुलिस जांच में जुटी

Published

on

कोरबा। कोरबा शहर में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात बोलेरो सवार युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। बुधवारी बाईपास से बलगी मार्ग के बीच हुई इस घटना में एक युवक को बोलेरो से कुचल दिया गया, जबकि उसके साथी का अपहरण कर बेरहमी से मारपीट और लूटपाट की गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान चंद्रमणि रात्रे उर्फ दादू के रूप में हुई है, जो जिला पुलिस बल में पदस्थ एएसआई रामनारायण रात्रे का पुत्र है। बताया जा रहा है कि चंद्रमणि अपने दोस्तों के साथ कार में था। इसी दौरान बोलेरो सवार युवकों से रास्ता देने को लेकर विवाद हो गया।

कार से उतरते ही चढ़ा दी बोलेरो

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद के दौरान जब चंद्रमणि कार से नीचे उतरा, तभी बोलेरो चालक ने तेज रफ्तार में वाहन उसकी ओर दौड़ा दिया। बोलेरो की चपेट में आने से चंद्रमणि गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बोलेरो सवार मौके से फरार हो गए। चंद्रमणि के साथ मौजूद अन्य युवक किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकले।

पीछा करने पर युवक का अपहरण, फिर मारपीट

घटना के बाद चंद्रमणि के साथी अरविंद राठौर और साहिल निर्मलकर स्कूटी से आरोपियों की बोलेरो का पीछा करने लगे। बताया जा रहा है कि बलगी मार्ग पर हमलावरों ने अरविंद को पकड़ लिया और जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया।

इसके बाद 25 से 30 युवकों ने मिलकर अरविंद की बेरहमी से पिटाई की। हमलावरों ने उसे मरा हुआ समझकर सड़क किनारे फेंक दिया।

नकदी, आईफोन और सोने के जेवर लूटे

पीड़ित के परिजनों के अनुसार, आरोपियों ने अरविंद की जेब से एक लाख रुपये नकद, एक आईफोन, सोने की अंगूठी और गले की सोने की चेन लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

निजी अस्पताल में भर्ती दोनों युवक

घटना में घायल चंद्रमणि रात्रे और अरविंद राठौर को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार चंद्रमणि की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अरविंद के हाथ, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी सबूतों के आधार पर बाकी आरोपियों की पहचान की जा रही है।

Continue Reading

कोरबा

युवा कांग्रेस का चुनाव:वर्तमान कमेटी भंग, आचार संहिता लागू, कोरबा शहर अध्यक्ष के लिए एसटी आरक्षित

Published

on

कोरबा। 03 जून को जिला कांग्रेस कार्यालय कोरबा में युवा कांग्रेस चुनाव को लेकर जोनल रिजनल आफिसर अधिवक्ता नरेन्द्र कुमार ने प्रेसवार्ता ली और युवा कांग्रेस चुनाव को लेकर बताया। उन्होंने कहा कि 29 मई से नामांकन प्रारंभ हो गया है और आचार संहिता लागू हो चुकी है। प्रदेश भर में युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी को निरस्त कर दिया गया है और नए सिरे से चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।

कोरबा युवा कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष एसटी और ग्रामीण के लिए सामान्य आरक्षित
ZRO अधिवक्ता नरेन्द्र कुमार ने बताया कि कोरबा जिला की दो सीटों पर जिला अध्यक्ष का चुनाव होगा, जिसमें कोरबा शहर को अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया है, वहीं कोरबा ग्रामीण जिला अध्यक्ष का पद सामान्य है। मेंबरशीप के लिए 75 रूपए की फीस रखी गई है।
18 से 35 वर्ष के युवा ले सकेंगे भाग
नरेन्द्र कुमार ने बताया कि 18 से 35 वर्ष के युवा ही नामांकन दाखिल कर सकेंगे और जो सिर्फ कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ता ही चुनाव में भाग ले सकेंगे। 28.05.1990 से 29.05.2008 के बीच जन्म लेने वाले युवा कांग्रेस कार्यकर्ता चुनाव में भाग ले सकते हैं। युवा कांग्रेस का चुनाव के लिए 06 पद प्रदेश स्तर पर सृजित हैं। प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और ब्लाक अध्यक्ष के लिए वोटिंग होगी।
नरेन्द्र कुमार ने बताया 29 मई से नामांकन प्रारंभ हो चुका है और 13 जून तक नामांकन की प्रक्रिया चलेगी। उसके बाद मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।
IYC एप के माध्यम से होगा चुनाव
नरेन्द्र कुमार ने बताया कि कांग्रेस संगठन ने प्रदेश में 41 जिला संगठन बनाया है, जिसमें जिला अध्यक्षों के लिए IYC एप के माध्यम से नामांकन से लेकर चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 41 जिला अध्यक्षों (शहर एवं ग्रामीण) के साथ 90 विधानसभा अध्यक्षों एवं 307 ब्लाक अध्यक्षों का भी चुनाव IYC एप के माध्यम से सम्पन्न कराया जाएगा। नरेन्द्र कुमार ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया डेढ़ महीने के अंदर पूरी कर ली जाएगी और प्रदेश में लोकतांत्रिक ढंग से युवा कांग्रेस का नया संगठन तैयार होगा। चुनाव में सक्रिय कार्यकर्ता छंटकर आएंगे और संगठन को नई मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्षद्वय मुकेश राठौर, मनोज चौहान, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्षद्वय राकेश पंकज एवं विजय सिंह, जिला प्रवक्ता एवं कार्यालय मंत्री सुरेश अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, कोरबा ब्लाक अध्यक्ष पालूराम साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677