देश
Strongest Currencies: डॉलर और पाउंड से भी ज्यादा ताकतवर हैं ये करेंसी, ये हैं दुनिया की सबसे शक्तिशाली मुद्राएं
दुनिया में जब भी सबसे मजबूत करंसी की बात होती है, तो लोग अक्सर सिर्फ अमेरिकी डॉलर या ब्रिटिश पाउंड को ही सबसे ऊपर मान लेते हैं। लेकिन असलियत कुवैती दीनार दुनिया की सबसे मजबूत मुद्रा मानी जाती है। जानकारी के लिए बता दें कि दुनिया में किसी भी देश की करंसी उसकी आर्थिक स्थिति, महंगाई दर, विदेशी व्यापार और वित्तीय नीतियों से तय होती है।
कुवैती दीनार दुनिया की सबसे मजबूत मुद्रा
मुंबई, एजेंसी। current global exchange rates के अनुसार कुवैती दीनार दुनिया की सबसे मजबूत मुद्रा मानी जाती है। इसकी वैल्यू इतनी अधिक है कि एक कुवैती दीनार लगभग 3.27 अमेरिकी डॉलर के बराबर होता है। कुवैत की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से तेल निर्यात पर आधारित है, जिससे देश को भारी विदेशी मुद्रा प्राप्त होती है और उसकी करेंसी मजबूत बनी रहती है।

बहरीनी दीनार
दूसरे स्थान पर बहरीनी दीनार आता है, जिसकी वैल्यू लगभग 2.65 अमेरिकी डॉलर के बराबर है। बहरीन भी एक तेल और गैस आधारित अर्थव्यवस्था है, जहां कम महंगाई और स्थिर आर्थिक नीतियां इसकी मुद्रा को मजबूती प्रदान करती हैं।
ओमानी रियाल
तीसरे स्थान पर ओमानी रियाल है, जो लगभग 2.60 अमेरिकी डॉलर के बराबर माना जाता है। ओमान की अर्थव्यवस्था भी तेल और गैस निर्यात पर निर्भर है और इसी कारण इसकी मुद्रा अंतरराष्ट्रीय बाजार में काफी मजबूत स्थिति में रहती है।
जॉर्डन दीनार
चौथे स्थान पर जॉर्डन दीनार है, जो तेल उत्पादक देश नहीं होने के बावजूद अपनी स्थिर वित्तीय प्रणाली और मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार के कारण लगभग 1.41 अमेरिकी डॉलर के बराबर मूल्य रखता है।
ब्रिटिश पाउंड
इसके बाद ब्रिटिश पाउंड आता है, जो दुनिया की सबसे पुरानी और भरोसेमंद मुद्राओं में से एक है। इसकी वैल्यू लगभग 1.36 अमेरिकी डॉलर के आसपास रहती है। ब्रिटेन की मजबूत अर्थव्यवस्था और वैश्विक वित्तीय प्रभाव इसे स्थिर बनाते हैं।
जिब्राल्टर पाउंड
इसी मूल्य स्तर पर जिब्राल्टर पाउंड भी आता है, जिसकी वैल्यू ब्रिटिश पाउंड के बराबर मानी जाती है। यह मुद्रा सीधे ब्रिटिश आर्थिक प्रणाली से जुड़ी हुई है, जिससे इसकी स्थिरता बनी रहती है।
आइलैंड्स डॉलर
लिस्ट के अंत में केमैन आइलैंड्स डॉलर शामिल है, जिसकी कीमत लगभग 1.22 अमेरिकी डॉलर के बराबर होती है। यह क्षेत्र एक प्रमुख ऑफशोर फाइनेंशियल सेंटर माना जाता है, जहां अंतरराष्ट्रीय निवेश और बैंकिंग गतिविधियां बड़ी मात्रा में होती हैं।

देश
जल्द ही Trisha Krishnan ज्वाइन करेंगी Thalapathy Vijay की पार्टी ! खाली सीट से लड़ेंगी चुनाव
चेन्नई, एजेंसी। तमिलनाडु में आज-कल हर जगह Thalapathy Vijay के ही चर्चे हैं। हाल ही में उन्होंने विधानसभा चुनावों में 108 सीटों के साथ राजनीति में धमाकेदार एंट्री की है। इतना ही नहीं विजय के साथ-साथ सबकी नजरें उनकी लेडी लक त्रिशा कृष्णन पर टिकी हुई हैं। खबरों के मुताबिक दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं हालांकि इस बात की कोई पक्की खबर नहीं है। इसी के साथ त्रिशा को लेकर बहुत बड़ी खबर सामने आई है कि शायद अब वो भी विजय की पार्टी को ज्वाइन कर सकती हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक त्रिशा तिरुचिरापल्ली ईस्ट सीट से उपचुनाव लड़ेंगी। ऐसा इस वजह से क्योंकि विजय ने एक साथ दो सीटों पर जीत हासिल की है। रूल्स के मुताबिक कोई भी नेता दो सीटों को अपने पास नहीं रख सकता है। इस वजह से 14 दिनों के बीच ही उन्हें एक सीट से स्तीफा देना होगा। इसको लेकर विजय के फैसला किया है कि वो पेरंबूर को अपने पास रखेंगे और तिरुचिरापल्ली ईस्ट से इस्तीफा दे सकते हैं।
एक सीट खाली हो जाएगी, इस वजह से उनके पार्टी के लोग चाहते हैं इस सीट पर भी कोई बड़ा चेहरा लेकर आया जाए। इस मामले पर सबसे पहले त्रिशा का नाम सामने आया है। यदि ऐसा होता है तो इनकी पार्टी और भी ज्यादा मजबूत हो जाएगी।
हालांकि अब कोई कन्फर्म नहीं है क्योंकि तृषा के लिए यह फैसला बहुत ही मुश्किल है। उनका मानना है कि उनका बैकग्राउंड बिल्कुल भी पॉलीटिकल नहीं है और न ही हो इस फैसले को लेकर बहुत ज्यादा उतावली हैं। अगर ऐसा हुआ तो तमिलनाडु की राजनीति की पार्टी में ग्लैम फैक्टर जुड़ जाएगा।

देश
भारत का पाकिस्तान को दो टूक संदेशः पहले आतंकवाद छोड़ों फिर बहाल होगी ‘सिंधु जल संधि’
नई दिल्ली, एजेंसी। आप्रेशन सिंदूर का एक साल पूरा होने पर भारत ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि ‘सिंधु जल संधि’ Indus Waters Treaty तब तक बहाल नहीं होगी, जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को पूरी तरह और विश्वसनीय तरीके से बंद नहीं करता। विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान लंबे समय से आतंकवाद को “राज्य नीति” की तरह इस्तेमाल करता रहा है और भारत को अपनी सुरक्षा का पूरा अधिकार है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता Randhir Jaiswal ने नई दिल्ली में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान यह बयान दिया। उन्होंने पिछले वर्ष 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमला (Pahalgam terror attack) का जिक्र करते हुए कहा कि पूरी दुनिया ने उस आतंकी हमले की सच्चाई देखी थी, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी।

उन्होंने कहा कि भारत ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का “करारा जवाब” दिया था और आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रहा है। जायसवाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “सिंधु जल संधि पाकिस्तान द्वारा सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने के जवाब में स्थगित रखी गई है। पाकिस्तान को विश्वसनीय और अपरिवर्तनीय तरीके से आतंकवाद का समर्थन छोड़ना होगा।” भारत और पाकिस्तान के बीच 1960 में हुई सिंधु जल संधि दोनों देशों के बीच नदी जल बंटवारे का आधार रही है। लेकिन पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने इसे स्थगित कर दिया था, जिसे दोनों देशों के संबंधों में बड़ा रणनीतिक बदलाव माना गया। रिपोर्ट के मुताबिक, एक साल बाद भी भारत ने अपने बांधों के गेट बंद रखे हुए हैं।
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में Baglihar Dam के सभी गेट अब भी बंद हैं। यह बांध चिनाब नदी पर बना है और सिंधु जल संधि से जुड़े प्रमुख परियोजनाओं में गिना जाता है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘Operation Sindoor’ की पहली वर्षगांठ पर कहा कि यह अभियान आतंकवाद के खिलाफ भारत की दृढ़ नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के संकल्प का प्रतीक था। प्रधानमंत्री ने भारतीय सशस्त्र बलों की तारीफ करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने सटीकता, पेशेवर क्षमता और मजबूत इरादे का प्रदर्शन किया। यह अभियान पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ढांचे को निशाना बनाने के लिए शुरू किया गया था।

देश
Penny Stocks Returns: 20 रुपए से कम वाले शेयरों ने 5 साल में किया बड़ा कमाल, निवेशकों के दिया चौंका देने वाला रिटर्न
मुंबई, एजेंसी। भारतीय शेयर बाजार में पेनी स्टॉक्स को आमतौर पर बेहद जोखिम भरा माना जाता है लेकिन पिछले पांच वर्षों में कुछ छोटी कंपनियों ने निवेशकों को चौंकाने वाला रिटर्न दिया है। कभी कुछ पैसों या 20 रुपए से कम कीमत पर मिलने वाले कई शेयर अब हजारों करोड़ रुपए की कंपनियों में बदल चुके हैं।
एक रिपोर्ट के अनुसार, मई 2021 में ऐसे कम से कम 18 शेयर थे जिनकी कीमत 20 रुपए से कम थी लेकिन आज उनकी मार्केट वैल्यू 3,000 करोड़ रुपए से लेकर 12,000 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है।
इस सूची में सबसे चर्चित नाम Diamond Power Infrastructure का है। मई 2021 में कंपनी का शेयर सिर्फ 7 पैसे पर कारोबार कर रहा था, जो अब बढ़कर करीब 167 रुपए तक पहुंच गया है। कंपनी का मार्केट कैप भी 19 करोड़ रुपए से बढ़कर करीब 8,819 करोड़ रुपए हो गया है।

डिफेंस सेक्टर का जलवा
क्लीन एनर्जी और डिफेंस सेक्टर में सरकार के बढ़ते निवेश का फायदा कई छोटी कंपनियों को मिला है। Waaree Renewable Technologies इसका बड़ा उदाहरण है। 2021 में करीब 14 रुपए का यह शेयर अब 1,000 रुपए के पार पहुंच चुका है और निवेशकों को 70 गुना से ज्यादा रिटर्न दे चुका है।
इसी तरह KPI Green Energy का शेयर 6 रुपए से बढ़कर 455 रुपए के ऊपर पहुंच गया। रक्षा क्षेत्र में काम करने वाली Apollo Micro Systems ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी का शेयर 10 रुपए से बढ़कर करीब 308 रुपए तक पहुंच गया, जबकि उसका मार्केट कैप 11,000 करोड़ रुपए से अधिक हो चुका है।
रेलवे और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर
रेलवे और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में सरकारी खर्च बढ़ने से Jupiter Wagons जैसी कंपनियों को भी बड़ा फायदा मिला। कंपनी का शेयर 16 रुपए से बढ़कर करीब 296 रुपए तक पहुंच गया और इसकी बाजार वैल्यू 12,700 करोड़ रुपए हो गई।
इसके अलावा Transformers and Rectifiers India और Avantel जैसी कंपनियों ने भी निवेशकों को मजबूत रिटर्न दिया है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि हर पेनी स्टॉक सफल नहीं होता और निवेश से पहले कंपनी की कमाई, कारोबार और सरकारी नीतियों का गहराई से विश्लेषण जरूरी है।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized7 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
