कोरबा
कॉलेजों में एडमिशन आसान, सीटें अधिक और छात्र कम
कोरबा। उच्च शिक्षा के लिए जिले में 25 सरकारी व निजी कॉलेज हैं। इन कॉलेजों में बीए, बीकॉम, बीएससी मैथ्स व बायो, बीसीए बीबीए प्रथम वर्ष प्रथम सेमेस्टर में 8680 सीटें हैं। इन सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया 16 जून से शुरू हो जाएगी।

कॉलेजों में पहली बार एडमिशन लेने वाले जिले से 12वीं उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं की राह काफी आसान होने वाली है। इसके पीछे सीटों की तुलना में प्रवेश लेने वाले छात्रों की संख्या का कम होना प्रमुख कारण है। सीजी बोर्ड व सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों से 12वीं की परीक्षा पास करने वाले छात्रों की संख्या सत्र 2025-26 में 9878 है। इसमें बेहतर अंकों के साथ उत्तीर्ण होने वाले करीब तीन हजार छात्र पूर्व के वर्षों के साथ किसी न किसी कारण यहां नहीं पढ़ना चाहते हैं। ऐसी स्थिति में जिले में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या 6878 रह जाएंगी।
ऐसे में इन छात्रों को किसी न किसी कॉलेज में दाखिला आसानी से मिल जाएगा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के साथ ही केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से 12वीं में उत्तीर्ण होने वाले जिले के 3 हजार छात्र ऐसे होते हैं, जो उच्च अथवा तकनीकी शिक्षा के साथ मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए कोरबा से बाहर चले जाते हैं। बाहर जाने वाले छात्रों में सीबीएसई के छात्रों की संख्या अधिक होती है, क्योंकि सीजी बोर्ड की तुलना में उनके मार्क अध्यक्ष आते हैं। इस सत्र भी इन छात्रों के बाहर चले जाने से जिले के कॉलेजों की सीटों की तुलना में छात्रों की संख्या और कम हो जाएगी।
जिले में सरकारी और निजी कॉलेजों की बढ़ने का भी फायदा छात्रों को मिल रहा है। 4 साल पहले तक जिले में 18 कॉलेज थे। वर्तमान में कॉलेजों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। इसके कारण स्नातक प्रथम वर्ष प्रथम सेमेस्टर में सीटों की भी बढ़ोतरी हुई है। सीटें बढ़ने का सीधा फायदा क्षेत्र विशेष के छात्रों को मिल रहा है, जिन्हें शहर नहीं आना पड़ रहा है। छात्रों को मनपसंद कॉलेज भले ही नहीं मिल पाएंगे, लेकिन एडमिशन किसी न किसी सरकारी कॉलेज में अवश्य ही हो जाएगा। इसके बाद भी जो छात्र निजी कॉलेजों में पढ़ना चाहेंगे, उन्हें भी कोई परेशानी नहीं होगी।
कोरबा
मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना, कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु मेैरिट सूची जारी
दावा-आपत्ति 9 जुलाई तक आमंत्रित
कोरबा। आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास रायपुर द्वारा दिये गये निर्देशानुसार मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष) योजनान्तर्गत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन 05 जुलाई 2026 (रविवार) को किया गया था। जिसका परीक्षा परिणाम 06 जुलाई को घोषित किया गया।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त परीक्षा में सम्मिलित हुए छात्र-छात्राओं का अंको के आधार पर मैरिट सूची जारी किया गया है। जिसका अवलोकन जिले के वेबसाइट www.korba.gov.in एवं कार्यालयीन सूचना पटल में किया जा सकता है। दावा आपत्ति 09 जुलाई शाम 05 बजे तक कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा में जमा किया जा सकता है। निर्धारित तिथि के पश्चात किसी प्रकार का दावा आपत्ति स्वीकार नहीं किया जायेगा।

कोरबा
260.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज
कोरबा। कोरबा जिले में एक जून से 07 जुलाई तक कुल 260.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई।
अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील कोरबा में 285.7 मिलीमीटर, अजगरबहार 221.7, भैंसमा, 257.2, करतला 179.3, बरपाली 234.1, कटघोरा 308.7, दीपका 324.6, दर्री 309.4, पाली 301.6, हरदीबाजार 234.6, पोंड़ी-उपरोड़ा 303.8, और पसान तहसील में 165 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

कोरबा
नशा मुक्ति अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की बैठक
जिले के सभी शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाने अभियान चलाने दिए निर्देश
अवैध नशा मुक्ति केंद्रों पर कार्रवाई करने व ग्रामीण क्षेत्रो में जनजागरूकता कार्यक्रम चलाने हेतु किया निर्देशित’
नशा मुक्ति केंद्र का निर्धारित क्षमता अनुरूप प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने दिए निर्देश
कोरबा। जिले में नशा मुक्त वातावरण तैयार करने तथा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला दंडाधिकारी कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए नशे की रोकथाम, जनजागरूकता तथा तंबाकू नियंत्रण से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिनेश नाग, अपर कलेक्टर देबेन्द्र पटेल, एसडीएम कटघोरा तन्मय खन्ना, ओएसडी तरुण कुमार किरण, सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग को जिले के सभी शासकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षण संस्थानों में तंबाकू निषेध संबंधी गतिविधियां संचालित की जाएं तथा विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने नशीले सामग्रियों की डिलीवरी पर रोक लगाने हेतु जिले के सभी कुरीयर डिलीवरी एजेंसियों की भी बैठक लेकर उन्हें इस सम्बंध में प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के लिए कहा। उन्होंने समाज कल्याण विभाग को विकासखंड स्तर पर नशा मुक्ति जागरूकता अभियान संचालित करने तथा भारत वाहिनी की इकाइयों को सक्रिय रूप से अभियान से जोड़कर ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशे के दुष्प्रभावों के प्रति समाज को जागरूक करना इस अभियान की प्राथमिकता होनी चाहिए।
बैठक में जिले के नशा मुक्ति केंद्र का निर्धारित क्षमता के अनुरूप प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अवैध रूप से संचालित नशा मुक्ति केंद्रों की पहचान कर उनके विरुद्ध तत्काल नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें बंद कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। कलेक्टर ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ नशा मुक्ति अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने तथा अधिकाधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए नियमित जागरूकता गतिविधियां संचालित करने निर्देशित किया।

-
Uncategorized9 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़3 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
