कोरबा
प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे आवासों को शीघ्र पूरा करे सरकार – जयसिंह अग्रवाल
कोरबा। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रेस नोट जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा लगातार यह दावा किया जा रहा है कि गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके लिए बड़ी संख्या में आवास स्वीकृत किए जाने तथा हितग्राहियों को राशि प्रदान करने की बात कही जा रही है, किंतु जमीनी स्तर पर स्थिति इससे बिल्कुल विपरीत दिखाई दे रही है।

कोरबा जिले में लगभग 1000 ऐसे हितग्राही परिवार हैं, जिनके आवास निर्माण कार्य की शुरुआत तो हो चुकी है तथा प्रथम किस्त की राशि भी प्राप्त हो चुकी है, लेकिन इसके बाद की किस्तें लंबे समय से जारी नहीं की गई हैं। परिणामस्वरूप उनके मकान अधूरे पड़े हुए हैं और निर्माण कार्य पूरी तरह से ठप हो गया है। कई हितग्राहियों ने अपने पुराने मकानों को तोड़कर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नए आवास का निर्माण प्रारंभ किया था। अब राशि के अभाव में उनके घर अधर में लटके हुए हैं, जिससे उन्हें रहने की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही आर्थिक संकट भी लगातार गहराता जा रहा है।
श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि यदि शासन के पास वित्तीय संसाधनों की कमी है तो, पहले से स्वीकृत एवं निर्माणाधीन आवासों को पूर्ण करने की प्राथमिकता तय की जानी चाहिए। वर्तमान में सरकार द्वारा लगातार नए आवासों की घोषणाएं की जा रही हैं, जबकि पहले से शुरू किए गए हजारों गरीब परिवारों के आवास अधूरे पड़े हुए हैं।
सरकार को नए वादे और घोषणाएं करने से पहले उन गरीब परिवारों की चिंता करनी चाहिए जो वर्षों से अपनी अगली किस्त की प्रतीक्षा कर रहे हैं। शासन से मांग है कि लंबित किश्तों का तत्काल भुगतान कर अधूरे आवासों का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए, ताकि गरीब परिवारों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक आवास उपलब्ध हो सके।
स.क. नाम मोबाईल नं. वार्ड नं. पेमेन्ट स्थिति
1 सोमनाथ महतो 9630548486 19 द्वितीय किस्त
2 सोनकुमारी यादव 8959193699 04 द्वितीय किस्त
3 पिंकी देवी साव 6266968367 36 द्वितीय किस्त
4 रीना राजपुत 7880108046 19 द्वितीय किस्त
5 राधा बाई 9630772712 19 द्वितीय किस्त
6 मीनी देवी 8817956576 01 तृतीय किस्त
7 बीना विश्वकर्मा 9098139729 04 तृतीय किस्त
8 युगल किशोर बरेठ 9893657303 19 तृतीय किस्त
9 शैल बरेठ 9826853464 20 तृतीय किस्त
10 मन्नू विश्वकर्मा 8827339741 04 तृतीय किस्त
11 राजू निषाद 7809336023 19 द्वितीय किस्त
12 सुष्मा टोप्पो 8817092859 36 द्वितीय किस्त
13 कौशल्या केवट — 10 द्वितीय किस्त / तृतीय किस्त
14 सीता बाई यादव — 10 द्वितीय किस्त
15 पुंष्पा चौहान — 10 द्वितीय किस्त
16 कमला कुम्हार — 10 तृतीय किस्त
17 शिव कुमार साहू — 10 द्वितीय किस्त
18 कृष्णा बाई निर्मलकर 7725099238 22 द्वितीय किस्त / तृतीय किस्त
ऐसे अनेक परिवार हैं जो दूसरी एवं तीसरी किस्त के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं । बरसात सर पर है और प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के सर पर छत नहीं है । राज्य सरकार इन हितग्राहियों को शीघ्र राशि उपलब्ध कराये जिससे ये अपना घर बना सके ।
कोरबा
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे शामिल
अहिल्याबाई होल्कर कन्वेंशनल हॉल में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम होगा आयोजित
कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों सहित जिलेवासियों को योगाभ्यास में शामिल होने का किया आग्रह
कोरबा। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर कोरबा के देवी अहिल्या बाई होल्कर कन्वेंशनल हॉल में आयोजित जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा व रोजगार एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद लोकसभा क्षेत्र कोरबा श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत, विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, विधायक पाली-तानाखार तुलेश्वर सिंह मरकाम, विधायक रामपुर फूलसिंह राठिया, महापौर नगर निगम कोरबा श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन सिंह, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती निकिता मुकेश जायसवाल व सभापति नूतन सिंह ठाकुर शामिल होंगे। यह सामूहिक योग कार्यक्रम सुबह 7 बजे से 8 बजे तक होगा।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने योग दिवस के सफल आयोजन के लिए समाज कल्याण विभाग सहित विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपे है। कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रातः 7 बजे देवी अहिल्या बाई कन्वेंशन हॉल पहुंचकर योग अभ्यास में शामिल होने हेतु निर्देशित किया है। साथ ही अपने अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों की भी योगाभ्यास कार्यक्रम में उपस्थिति सुनिश्चित कराने की बात कही है। उन्होंने जिले के समस्त ग्राम पंचायतों तथा नगरीय निकायों में भी योग कार्यक्रम कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने स्वस्थ जीवन के लिए योगाभ्यास अपनाने तथा योग दिवस पर सभी जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों सहित जिले वासियों से योगाभ्यास में शामिल होने अपील की है।
कोरबा
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कोरबा महिला पत्रकार समूह द्वारा महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष “योग अभ्यास” शिविर का आयोजन कल
कोरबा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोरबा प्रेस क्लब की महिला पत्रकार समूह द्वारा कल रविवार 21 जून को महिलाओं और बच्चों के लिए एक विशेष “योग अभ्यास” शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामंजस्य, स्वास्थ्य और खुशी मनाएं के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
यह योग शिविर निहारिका स्थित पुष्पलता गार्डन में आयोजित किया जाएगा, जिसकी शुरुआत प्रातः 6:00 बजे से होगी। विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों की शारीरिक और मानसिक सुदृढ़ता को ध्यान में रखकर तैयार किए गए इस सत्र में अनुभवी योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण योगासनों, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया जाएगा।

आयोजकों ने जानकारी दी कि इस शिविर में प्रवेश और भागीदारी पूर्णतः निःशुल्क (फ्री) रखी गई है। कोई भी महिला या बच्चा बिना किसी शुल्क के इसमें अपना पंजीकरण करा सकता है। आधुनिक जीवन की व्यस्त दिनचर्या में मानसिक शांति और उत्तम स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए योग एक अचूक माध्यम है, इसी उद्देश्य के साथ महिला पत्रकार समूह ने यह सराहनीय पहल की है।
कार्यक्रम की मुख्य जानकारी:
कार्यक्रम: योग अभ्यास (अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस)
दिनांक व दिन: 21 जून, रविवार
समय: प्रातः 6:00 बजे से
स्थान: पुष्पलता गार्डन, निहारिका, कोरबा
लक्षित वर्ग: केवल महिलाएं एवं बच्चे
पंजीकरण: पूर्णतः निःशुल्क (Free Registration)
कोरबा महिला पत्रकार समूह ने शहर की सभी माताओं, बहनों और बच्चों से अपील की है कि वे रविवार सुबह अधिक से अधिक संख्या में पुष्पलता गार्डन पहुँचकर इस योग शिविर का लाभ उठाएं और अपने जीवन में स्वास्थ्य व सकारात्मकता का संचार करें।
कोरबा
गोकुलगंज से सीतामणी मेन रोड तक सड़क डामरीकरण कार्य प्रारंभ
महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने पूजा अर्चना कर कार्य प्रारंभ कराया, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन सहित पार्षदगणों, जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति
कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रातंर्गत पुराने कोरबा शहर स्थित मोतीसागरपारा के गोकुलगंज से सीतामणी मेन रोड तक सड़क डामरीकरण का कार्य आज प्रारंभ हुआ। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने पूजा अर्चना कर कार्य का शुभारंभ कराया, इस मौके पर वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन सहित निगम के पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण एवं काफी संख्या में आमनागरिकगण उपस्थित थे।

यहॉं उल्लेखनीय है कि उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के सतत प्रयासों से निगम क्षेत्र में हो रहे व्यापक विकास कार्यो के साथ-साथ लगभग 15 करोड़ रूपये के सड़क डामरीकरण के कार्य स्वीकृत हुये थे, इन सड़क डामरीकरण के कार्यो को डामर की उपलब्धता के आधार पर क्रमशः प्रारंभ कराया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वार्ड क्र. 08 मोतीसागरपारा गोकुलगंज से सीतामणी मेन रोड तक 20 लाख रूपये की लागत से बहुप्रतीक्षित सड़क डामरीकरण का कार्य किया जाना हैं, जिसका शुभारंभ आज किया गया। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने इस मौके पर पूजा अर्चना की तथा कार्य को प्रारंभ कराया, उन्होने पूरी गुणवत्ता के साथ डामरीकरण का कार्य करते हुये कार्य को शीघ्र पूर्ण किये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिये।
इस मौके पर महापौर श्रीमती राजपूत ने कहा कि आज यहॉं बहुप्रतीक्षित सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ किया गया है, सड़क के निर्माण से यहॉं का आवागमन सुगम होगा तथा आवागमन में होने वाली परेशानियॉं दूर होंगी। उन्होने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के विकास एवं यहां पर जनसुविधाओं के विस्तार के लिये लगातार विकास कार्य किये जा रहे हैं, जिनके कारण समस्याएं दूर हो रही हैं तथा लोगों की परेशानियॉं खत्म हो रही हैं। उन्होने कहा कि कोरबा नगर निगम क्षेत्र के समस्त 67 वार्डो में समान रूप से विकास कार्य कराये जा रहे हैं तथा जनताजनार्दन की मांग व आवश्यकता को सम्मान देते हुये इस दिशा में सर्वप्राथमिकता के साथ कार्य हो रहे हैं। इस मौके पर वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन ने कहा कि उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के मार्गदर्शन में नगर निगम कोरबा क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा है, व्यापक पैमाने पर विकास कार्य कराये जा रहे हैं तथा बरसों की समस्याओं को दूर किया जा रहा है। उन्होने कहा कि हम जनप्रतिनिधियों का यह प्रथम दायित्व बनता है कि हम बिना किसी भेदभाव के केवल जनताजनार्दन की इच्छा का सम्मान करते हुये अपने दायित्वों का निर्वहन करें, तथा आमनागरिकों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध करायें, मुझे खुशी है कि इस दिशा में बडे़ पैमाने पर निगम द्वारा कार्य लगातार कराये जा रहे हैं।
इस अवसर पर पार्षद रूबीदेवी सागर, उर्वशी राठौर, राधा महंत, धनश्री साहू, उपेन्द्र पटेल, ईश्वर पटेल, रामशंकर साहू, प्रमिला सागर, भाजपा कोरबा मण्डल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, पूर्व पार्षद सुफलदास महंत, रंजू यादव, रितु जायसवाल, विजय गुप्ता, नवीन जायसवाल, राजेन्द्र राजपूत, बीरू पाहुजा, सुखदेव सिंह संधू, भोलू यादव, उत्तम पाठक, नागेन्द्र सिंह आदि के साथ काफी संख्या में आमनागरिकगण उपस्थित थे।

-
Uncategorized9 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
