कोरबा
नशे में धुत ठेकेदार ने मॉल की सीढ़ियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाई:कोरबा के पाम मॉल में देर रात की घटना,वाहन जब्त,चालक हिरासत में
कोरबा। कोरबा के पाम मॉल में देर रात एक कथित ठेकेदार ने नशे की हालत में अपनी स्कॉर्पियो मॉल की सीढ़ियों पर चढ़वा दी। घटना रात करीब 1:15 बजे की है। सुरक्षा सुपरवाइजर की शिकायत पर पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार, बिलासपुर निवासी कथित ठेकेदार रमन सिंह अपने दो साथियों के साथ रात करीब 1 बजे ONC बार में शराब पीने गया था। बार से निकलने के बाद वह मॉल के बाहर पहुंचा, जहां उसकी सफेद स्कॉर्पियो (CG 10 CD 0513) खड़ी थी।

चालक को दिया मॉल के अंदर गाड़ी ले जाने का निर्देश
आरोप है कि नशे की हालत में रमन सिंह ने चालक को स्कॉर्पियो मॉल के अंदर ले जाने के लिए कहा। चालक ने वाहन को सीधे मॉल के प्रवेश द्वार की सीढ़ियों पर चढ़ा दिया। मौके पर मौजूद गार्ड और अन्य लोगों ने विरोध किया, लेकिन गाड़ी नहीं रोकी गई।
सुरक्षा कर्मियों से भी हुई बहस
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुरक्षा कर्मियों के रोकने पर रमन सिंह उनसे उलझ गया। वह चालक को बार-बार सीढ़ियों पर गाड़ी चढ़ाने के लिए कहता रहा। पूरी घटना मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है।

देर रात तक बार खुलने पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों का आरोप है कि ONC बार निर्धारित समय के बाद भी खुला रहता है। उनका कहना है कि नियमों के उल्लंघन और देर रात तक शराब परोसने के कारण इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। लोगों ने आबकारी विभाग की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं।
पुलिस ने वाहन किया जब्त
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि पाम मॉल के सुरक्षा सुपरवाइजर की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार आरोपी ने लापरवाही और तेज रफ्तार से वाहन चलाकर मॉल की सीढ़ियों को नुकसान पहुंचाया और रोकने पर भी नहीं रुका। पुलिस ने वाहन जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोरबा
कोरबा में दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत:4 घायल, एक की हालत गंभीर, दोनों कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त, पुलिस ने शुरू की जांच
कोरबा। कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एमपी नगर में शुक्रवार (10 जुलाई) देर रात दो कारों की आमने-सामने टक्कर में चार लोग घायल हो गए। हादसे में एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कारों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और सड़क पर मलबा बिखर गया।
जानकारी के अनुसार, एमपी नगर रोड पर तेज रफ्तार से आ रही एक कार सामने से आ रही दूसरी कार से जा भिड़ी। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस और डायल-112 को सूचना दी।

चार लोग घायल, एक की हालत गंभीर
पुलिस के मुताबिक पहली कार में प्रशांत पैकरा और दीपक सिंह सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह कार तेज रफ्तार में थी और अनियंत्रित होकर दूसरी कार से टकरा गई।
दूसरी कार में पति-पत्नी आशीष अग्रवाल और काजल अग्रवाल सवार थे। हादसे में चारों लोग घायल हुए हैं। दोनों कारों के एयरबैग खुल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने जब्त किए वाहन
सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
सिविल लाइन थाना प्रभारी आस्था शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे का मुख्य कारण सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की पुष्टि के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार अन्य घायलों की हालत खतरे से बाहर है, जबकि एक घायल का इलाज जारी है।

कोरबा
कोरबा में एक्टिवा में घुसा विषैला कॉमन करैत सांप:RCRS टीम ने पुर्जे खोलकर सुरक्षित रेस्क्यू कर वन में छोड़ा,बारिश में बढ़ रहे मामले
कोरबा। कोरबा के मानस नगर में शुक्रवार (10 जुलाई) को एक एक्टिवा के अंदर भारत के सबसे विषैले सांपों में शामिल कॉमन करैत घुसा मिला। सूचना पर रेप्टाइल केयर एंड रेस्क्यूअर सोसाइटी (RCRS) की टीम मौके पर पहुंची और करीब 20 मिनट के रेस्क्यू अभियान के बाद सांप को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।
मानस नगर निवासी एक व्यक्ति सुबह अपनी एक्टिवा निकालने जा रहा था। इसी दौरान उसे गाड़ी के अंदर हलचल महसूस हुई। सीट के नीचे देखने पर काले रंग का सांप छिपा मिला। पहचान करने पर वह कॉमन करैत निकला, जिसका जहर बेहद घातक माना जाता है।

सूचना मिलते ही पहुंची रेस्क्यू टीम
घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में दहशत फैल गई। लोगों ने तुरंत RCRS की टीम को सूचना दी। संस्था के अध्यक्ष अविनाश यादव अपनी टीम के सदस्य मानस के साथ मौके पर पहुंचे और सबसे पहले आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित दूरी पर किया।

कॉमन करैत का जहर अत्यंत घातक माना जाता है।
20 मिनट तक चला रेस्क्यू
टीम ने एक्टिवा की सीट और अंदरूनी हिस्से को सावधानी से खोला। सीट के नीचे करीब दो फीट लंबा कॉमन करैत कुंडली मारकर बैठा मिला। विशेष रेस्क्यू उपकरणों की मदद से बिना सांप या वाहन को नुकसान पहुंचाए उसे सुरक्षित पकड़ लिया गया। करीब 20 मिनट तक चले अभियान के बाद सांप को रेस्क्यू बॉक्स में रखा गया।
जंगल में छोड़ा गया सांप
रेस्क्यू के बाद टीम ने कॉमन करैत को शहर से दूर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया। RCRS के अनुसार मानसून के दौरान सांप सूखी और सुरक्षित जगह की तलाश में अक्सर घरों और वाहनों में घुस जाते हैं।

सीट के नीचे एक काले रंग का सांप छिपा हुआ था
लोगों से की अपील
संस्था के अध्यक्ष अविनाश यादव ने लोगों से अपील की कि यदि कहीं सांप दिखाई दे तो उसे मारने या खुद पकड़ने की कोशिश न करें। सुरक्षित दूरी बनाए रखें और तुरंत प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम या वन विभाग को सूचना दें।

कोरबा
लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल का शपथ ग्रहण कल
कोरबा। पीड़ित मानवता की सेवा में समर्पित लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल का शपथ समारोह 12 जुलाई को होटल कावेरी डीडीएम रोड कोरबा के सभागार में संध्या 6.00 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट 3233सी के नवनिर्वाचित प्रथम वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन पवन मलिक विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। गेस्ट ऑफ आनर के रूप में पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन रामसिंह अग्रवाल, शपथ अधिकारी के रूप में रीजन चेयरमेन एमजेएफ लायन पवन अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मल्टीपल काऊंसिल वाईस चेयरमेन पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल एवं जोन चेयरमेन लायन मनोज गुप्ता उपस्थित रहेंगे। क्लब अध्यक्ष लायन सुरेन्द्र कुमार डनसेना एवं सचिव लायन दर्शन अग्रवाल ने कार्यक्रम को सफल बनाने सभी सदस्यों की शत प्रतिशत उपस्थिति की अपील की है।
2026-27 के लिए दर्शन अग्रवाल अध्यक्ष, सचिव सुरेन्द्र कुमार डनसेना

लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल की नई कार्यकारिणी में लायन दर्शन अग्रवाल को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं लायन सुरेन्द्र कुमार डनसेना सचिव, लायन शोमा सोनी कोषाध्यक्ष मनोनित किए गए हैं। प्रथम उपाध्यक्ष लायन पार्वती दास, द्वितीय उपाध्यक्ष लायन सुभाष चंद अनंत, सहसचिव लायन अतुल साहू, टेलट्विस्टर लायन ज्योति साहू, टेमर लायन मधू पाल, पीआरओ लायन मनोज गुप्ता, मेम्बरशीप चेयरपर्सन लायन प्रेमलता अग्रवाल, सर्विस चेयरपर्सन लायन आशीष अग्रवाल, एलसीआईएफ चेयरपर्सन एमजेएफ लायन पवन अग्रवाल रहेगे। साथ ही क्लब संचालक सदस्य के रूप में लायन नूतन राजवाड़े, लायन विकास अग्रवाल, लायन प्रीति अग्रवाल, लायन ओमप्रकाश अग्रवाल रहेगें। क्लब मार्गदर्शक के रूप में पूर्व प्रान्तपाल पीएमजेएफ लायन डॉ.राजकुमार अग्रवाल अपनी सेवायें क्लब को देगें।

-
Uncategorized9 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
Uncategorized10 months agoबाँकी कॉलोनी के दुर्गा भवन क्लब का होगा नवनिर्माण, नपा अध्यक्षा ने दिया आश्वाशन….देखे पूरी खबर
-
बाँकी मोगरा10 months agoथाना बाँकी–दर्री के सीमा सुमेधा पुल पर हुई लूट कांड, प्रार्थी तीन दिनों से भटक रहा, अब तक नहीं हुई शिकायत दर्ज…..।
-
कोरबा6 months agoकोरबा बांकीमोंगरा क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म – मुख्य आरोपी तरुण व एक सहयोगी हिरासत में। अन्य की तलाश जारी…..देखे पूरी खबर…।
