Connect with us

कोरबा

फर्जी लोन के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एक महिला गिरफ्तार

Published

on

न्यायालय ने आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर, गिरोह के पूरे नेटवर्क की जांच तेज

बैंक खातों, डिजिटल साक्ष्यों और फरार आरोपियों की भूमिका की हो रही गहन जांच, कई और खुलासों की संभावना

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत आर्थिक अपराधियों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी

कोरबा। कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत फर्जी लोन दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। चौकी सीएसईबी, थाना सिविल लाइन रामपुर में दर्ज अपराध क्रमांक 643/2026, धारा 318(4), 316(5) बी.एन.एस. के प्रकरण की विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि अभिवृद्धि फाइनेंशियल सर्विसेस, टीपी नगर, कोरबा के माध्यम से लोगों को कम ब्याज दर पर लोन उपलब्ध कराने का झांसा दिया जाता था। इसके एवज में प्रोसेसिंग फीस एवं अन्य शुल्क के नाम पर पीड़ितों से राशि उनके बैंक खातों में जमा कराई जाती थी। राशि प्राप्त करने के बाद न तो लोन उपलब्ध कराया गया और न ही जमा की गई रकम वापस की गई, जिससे अनेक लोग ठगी का शिकार हुए।

विवेचना के दौरान बैंक खातों, मोबाइल नंबरों, डिजिटल साक्ष्यों एवं अन्य दस्तावेजों का गहन परीक्षण कर पर्याप्त साक्ष्य एकत्रित किए गए। साक्ष्यों के आधार पर आरोपी प्रियंका कलसे, पिता राजेन्द्र कलसे, उम्र 22 वर्ष, निवासी प्रताप नगर, नया पुल के पास, थाना दर्री, जिला कोरबा को दिनांक 14 जुलाई 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तथा गिरोह के अन्य सदस्यों, बैंक खातों में हुए लेन-देन, ठगी की राशि एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों के संबंध में विस्तृत विवेचना जारी है। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने पर न्यायालय द्वारा न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

कोरबा पुलिस द्वारा प्रकरण में फरार अन्य आरोपियों की तलाश लगातार की जा रही है। साथ ही बैंक खातों में हुए लेन-देन, डिजिटल उपकरणों, दस्तावेजों एवं ठगी की राशि के प्रवाह का तकनीकी विश्लेषण कर गिरोह के पूरे नेटवर्क का खुलासा करने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई जारी है।

कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संस्था या व्यक्ति द्वारा लोन दिलाने के नाम पर अग्रिम राशि, प्रोसेसिंग शुल्क अथवा अन्य शुल्क जमा करने से पहले उसकी वैधता की पूरी जांच अवश्य करें।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा

Continue Reading

कोरबा

बिलासपुर जोन की 10 ट्रेनें कैंसिल:13-14 सितंबर को रायपुर-उरकुरा सेक्शन में काम, तीजा पर मायके जाने वाली महिलाओं की बढ़ी परेशानी

Published

on

बिलासपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ में तीज पर्व पर मायके जाने की तैयारी कर रही महिलाओं और दूसरे यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में उरकुरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा।

इसके चलते 13 और 14 सितंबर को रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड और इतवारी के बीच चलने वाली 10 ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं 2 मेमू ट्रेनों का परिचालन बिलासपुर तक सीमित रहेगा। रेलवे के मुताबिक यह काम उरकुरा-रायपुर स्टोर डिपो के बीच दोहरीकरण परियोजना के तहत उरकुरा स्टेशन के यार्ड रीमॉडलिंग के लिए किया जा रहा है।

यात्रियों के लिए जरूरी बात

तीजा पर्व के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और परिवार मायके आने-जाने के लिए ट्रेनों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में 13 और 14 सितंबर को यात्रा से पहले ट्रेन नंबर जरूर चेक कर लें। रद्द ट्रेन से यात्रा की योजना है तो वैकल्पिक ट्रेन या बस की व्यवस्था पहले कर लेना बेहतर होगा।

Continue Reading

कोरबा

बालको में सितंबर 2008 बैच का 18 साल पूरा, मिलन समारोह हुआ

Published

on

कोरबा/बालको नगर। बालको में सितंबर 2008 बैच के कर्मचारियों ने 18 वर्षों की सेवा पूरी होने पर वार्षिक मिलन समारोह का आयोजन किया। समारोह में बैच के 35 कर्मियों ने हिस्सा लिया और अपने बालको में बिताए 18 साल के अनुभव साझा किए। उपलब्धियां और चुनौतियों को सामने रखा। बालको कर्मियों ने अपने सेवाकाल के कई यादगार किस्से सुनाए। पुराने साथियों से मिलकर माहौल उत्साह से भरा रहा।

इस आयोजन से कर्मियों के बीच आपसी स्नेह, सौहार्द, भाईचारा, एकजुटता मजबूत हुई। समारोह में राजशेखर साहू, गगन गुप्ता, टिकेश्वर चेलक, अमित शर्मा, कमलेश बोहरपी, ज्ञानेंद्र, सुमन यादव, देवेंद्र प्रताप, सुमित सोनी, कुंदन, आशीष शुक्ला, आशीष दुबे, मधुरेश श्रीवास्तव, संजय न नारवानी, जितेंद्र द्विवेदी, अभिषेक साहू, दुर्गेश साहू, पूर्णानंद साहू, केशव साहू, हेमंत वर्मा, अरविंद, विकास गुरुदीवान, लेखराज लोधी, प्रकाश ठाकुर, प्रकाश रघुवंशी समेत अन्य उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

तेल से भरे टैंकर में लगी आग आसपास के घर खाली कराए

Published

on

कोरबा/कटघोरा। पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में गुरुवार को आग की लपटें उठी तो विस्फोट की आशंका पर आसपास घरों को खाली कराया गया। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। लेकिन कटघोरा- अंबिकापुर हाइवे पर लगभग 2 घंटे आवाजाही थमी रही।

कोरबा से तेल से भरी टैंकर कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाइवे के रास्ते से वाड्रफनगर जाने रवाना हुआ। बांगो थाना क्षेत्र के गुरसिया ढाबा के पास टैंकर चालक ने खाना खाने वाहन रोका। कुछ देर बाद वहां से चालक आगे बढ़ने टैंकर स्टार्ट किया, तभी बैटरी में चिंगारी उठी और केबिन तक आग की लपटें उठने लगी। संभवत: शार्ट सर्किट से आग वाहन तक फैली होगी। टैंकर में 12 हजार लीटर तेल भरने की कैपिसिटी है। सूचना पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हाइवे पर आवाजाही को रोकवाया। साथ ही आसपास के घरों को खाली कराया गया। इस तरह सुरक्षा के जरूरी ऐहतियात बरते गए।

सूचना पर बांगो, कटघोरा नगर पालिका, सीएसईबी कोरबा की दमकल टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद दमकल कर्मियों ने पानी और फोम से आग बुझाई। इसमें करीब दो घंटे लग गए। आग पर काबू पा लेने के बाद हाइवे पर आवाजाही सामान्य हुई। एनएएआई की टीम को सूचना देने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची। कटघोरा-अंबिकापुर हाइवे के साथ बायपास पर दो साल के भीतर वाहनों में आग लगने की यह तीसरी घटना है। इसी महीने कटघोरा-बायपास के हुकरा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार 407 वाहन रोड किनारे पेड़ से टकराया। इसके बाद वाहन में आग लगने की घटना सामने आई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई थी। साल 2024 में 28-29 दिसंबर की रात अंबिकापुर-कटघोरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बांगो थाना क्षेत्र के चोटिया टोल प्लाजा के पास ट्रक और कार में भिड़ंत हो गई थी। इस दुर्घटना में ट्रक पलट गया, वहीं कार सवार दो युवकों की वाहन में आग लगने पर जलकर मौत हो गई।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677