कोरबा
महिला बनकर ज्वेलरी दुकान में लूट करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार:कोरबा पुलिस ने मुख्य आरोपी को कर्नाटक सीमा से दबोचा, सभी 3 आरोपी पकड़े गए
कोरबा। कोरबा पुलिस ने छुरीकला स्थित राज ज्वेलर्स में 1 जुलाई को हुई लूटकांड के मुख्य आरोपी विष्णु राठिया को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का वेश धारण कर वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी कर्नाटक के हिन्दूपुरम इंडस्ट्रियल एरिया से पकड़ा गया। इस गिरफ्तारी के साथ ही मामले के सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं।
1 जुलाई की दोपहर तीन बदमाश ग्राहक बनकर राज ज्वेलर्स पहुंचे। आरोपियों ने कर्मचारियों पर कट्टा तानकर उनकी आंखों में मिर्च पाउडर फेंका और सोने-चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था।

सीसीटीवी से मिला था सुराग
जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक आरोपी महिला के वेश में दिखाई दिया। पुलिस ने पहले ही दो आरोपी गोपाल सिंह और परदेशी राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि मुख्य आरोपी विष्णु राठिया फरार था।
कर्नाटक में मजदूर बनकर छिपा था
मुखबिर की सूचना पर कोरबा पुलिस की विशेष टीम कर्नाटक के हिन्दूपुरम इंडस्ट्रियल एरिया पहुंची। वहां विष्णु राठिया मजदूर बनकर रह रहा था और पहचान छिपाकर काम कर रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

जेवर और हथियारों को लेकर पूछताछ जारी
कटघोरा क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर ने बताया कि विष्णु राठिया ही महिला बनकर ज्वेलरी दुकान में घुसा था। आरोपी से लूटे गए जेवरात और वारदात में इस्तेमाल हथियारों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद उसे कोरबा लाकर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
कोरबा
करोड़ों की नल-जल योजना के बाद भी बूंद-बूंद पानी को तरस रहे दीपका के ग्रामीण, दो महीने से पेयजल आपूर्ति ठप्प, आक्रोशित वार्डवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
कोरबा/दीपका। दीपका नगर पालिका प्रशासन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न वार्डों में मूलभूत सुविधाओं को लेकर प्रशासन की गंभीर लापरवाही सामने आई है। लगभग 6 वर्ष पूर्व क्षेत्र के 3 से 4 वार्डों के निवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से करोड़ों रुपये की भारी-भरकम लागत से नल-जल योजना के तहत वाटर फिल्टर प्लांट और पानी टंकी का भव्य निर्माण कराया गया था, इसके साथ ही लाखों रुपये खर्च कर मोहल्लों में पाइपलाइन का जाल भी बिछाया गया था, ताकि हर घर तक निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके परंतु धरातल पर सच्चाई इसके बिल्कुल विपरीत है ।
योजना के क्रियान्वयन के लगभग 6 साल बीत जाने के बाद भी क्षेत्र में पानी की भीषण समस्या जस की तस बरकरार है। स्थानीय रहवासियों के अनुसार पाइपलाइन के माध्यम से शुद्ध और सुचारू पीने का पानी घरों तक नहीं पहुँच पा रहा है। इस घोर अव्यवस्था के कारण त्रस्त ग्रामीणों और विशेषकर महिलाओं को दैनिक उपयोग तथा पीने के पानी की व्यवस्था के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है, जिससे जनमानस में भारी आक्रोश व्याप्त है ।
विशेष रूप से वार्ड क्रमांक 01 शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड के गोबरघोरा रोहिदास मोहल्ला में स्थिति अत्यंत चिंताजनक हो चुकी है। यहाँ पिछले 02 महीनों से पेयजल की आपूर्ति पूरी तरह से ठप्प पड़ी हुई है और नल से एक बूंद पानी भी नहीं आ रहा है ।
वार्ड पार्षद कमलेश जायसवाल ने प्रशासन पर साधा निशाना
दीपका नगर प्रशासन को इस गंभीर पेयजल संकट से कई बार मौखिक रूप से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। गोबरघोरा रोहिदास मोहल्ला के लोग आज भी पानी जैसी मूलभूत आवश्यकता के लिए संघर्ष कर रहे हैं। दीपका नगर प्रशासन के क्षेत्र में अब ऐसी दुर्दशा हो गई है कि यहाँ की जनता को समस्याओं को ही विकास मानकर समझौता करना पड़ रहा है ।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वार्ड पार्षद कमलेश जायसवाल एवं रोहिदास मोहल्ले के पीड़ित नागरिकों ने संयुक्त रूप से मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) नगर पालिका परिषद दीपका को एक लिखित ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। 12 जुलाई 2026 को सौंपे गए इस आधिकारिक ज्ञापन पर प्रशासन द्वारा अब तक कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे नागरिकों का धैर्य अब जवाब दे रहा है ।
आंदोलन और कार्यालय घेराव की चेतावनी
वार्ड पार्षद और मोहल्लावासियों ने प्रशासन को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि पेयजल जैसी इस अति-आवश्यक मूलभूत समस्या का निराकरण शीघ्र-अतिशीघ्र नहीं किया गया, तो समस्त आक्रोशित वार्डवासियों द्वारा नगर पालिका कार्यालय का जंगी घेराव किया जाएगा, इस दौरान होने वाले किसी भी प्रकार के जन-आक्रोश या कानून व्यवस्था की स्थिति की संपूर्ण जिम्मेदारी सीधे तौर पर दीपका नगर पालिका प्रशासन की होगी ।
कोरबा
कोरबा में ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार की मौत:सर्वमंगला-राताखार मार्ग पर हादसा, चालक फरार, ट्रेलर जब्त, पुलिस जांच में जुटी
कोरबा। कोरबा में रविवार (19 जुलाई) शाम कोतवाली थाना क्षेत्र के सर्वमंगला-राताखार मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद करीब एक घंटे तक सड़क पर लंबा जाम लगा रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार सर्वमंगला से राताखार की ओर जा रहा था। तभी मोड़ पर सामने से आए तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक उछलकर दूर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

ट्रेलर जब्त, चालक फरार
सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।
जेब से मिला डीएसपीएम प्लांट का गेट पास
मृतक की जेब से डीएसपीएम प्लांट का एक गेट पास मिला है। पास पर हरियर दास, पिता इतवारी दास, निवासी बिरदा (कोरबा) का नाम दर्ज है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। उनके पहुंचने के बाद शव की औपचारिक पहचान और अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एक घंटे तक बाधित रहा यातायात
हादसे के बाद सर्वमंगला-राताखार मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों से यातायात बहाल कराया। स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर चिंता जताते हुए स्पीड ब्रेकर और ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की मांग की है।
जांच जारी
फिलहाल, पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कोरबा
हरकिशन पब्लिक स्कूल में हुआ छात्र परिषद का चुनाव, वोट डालने उत्साह
कोरबा। हरकिशन पब्लिक स्कूल, टीपी नगर में शनिवार को छात्र परिषद का चुनाव उत्साह और अनुशासन के साथ हुआ। आयोजन का उद्देश्य छात्रों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करना रहा। चुनाव प्रक्रिया प्राचार्य के मार्गदर्शन में चली। शिक्षकगण का सहयोग रहा। छात्रों ने बढ़-चढ़कर मतदान किया। अपने प्रतिनिधि चुने। हेड बॉय, हेड गर्ल, स्पोर्ट्स इंचार्ज, अनुशासन इंचार्ज, सांस्कृतिक इंचार्ज पदों के लिए वोटिंग हुई। निष्पक्षता और पारदर्शिता के लिए पूरी प्रक्रिया शिक्षकों की निगरानी में कराई गई। स्कूल परिसर में पूरे समय उत्साह का माहौल रहा।
-
Uncategorized10 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
Uncategorized11 months agoबाँकी कॉलोनी के दुर्गा भवन क्लब का होगा नवनिर्माण, नपा अध्यक्षा ने दिया आश्वाशन….देखे पूरी खबर
-
बाँकी मोगरा10 months agoथाना बाँकी–दर्री के सीमा सुमेधा पुल पर हुई लूट कांड, प्रार्थी तीन दिनों से भटक रहा, अब तक नहीं हुई शिकायत दर्ज…..।
-
कोरबा6 months agoकोरबा बांकीमोंगरा क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म – मुख्य आरोपी तरुण व एक सहयोगी हिरासत में। अन्य की तलाश जारी…..देखे पूरी खबर…।
-
कोरबा2 years agoमहतारी वंदन योजना से महिलाएं परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने सहित समाज की प्रगति में दे रही योगदान’
-
कोरबा12 months agoबांकीमोंगरा सड़क निर्माण गुणवत्ताहीन की शिकायत पर पहुंची न.प्रशा. विकास विभाग परीक्षण टीम, नवनिर्माण सीसी सड़क का किया कोर कटिंग परीक्षण…देखे पूरी खबर
-
Uncategorized1 year agoबाकी मोगरा में गूंजी या अली या हुसैन की सदाएं, मुहर्रम ताजिया जुलूस व झांकी निकाल इमाम हुसैन को याद कर मनाया मुहर्रम पर्व…..।
-
कोरबा11 months agoअंकित सिंह बने श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला उपाध्यक्ष
