Connect with us

कोरबा

समय पर जांच और शासन की योजना से मिली नई जिंदगी

Published

on

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं चिरायु योजना के तहत निःशुल्क हृदय सर्जरी से स्वस्थ हुए सुनील कुमार पोया

कोरबा। शासन की जनकल्याणकारी  स्वास्थ्य  योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए नई उम्मीद बन रही हैं। समय पर बीमारी की पहचान, विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह और निःशुल्क उपचार की सुविधा ने जिले के विकासखंड पोंड़ी-उपरोड़ा के ग्राम नवापारा (जटगा) निवासी सुनील कुमार पोया को नया जीवन दिया है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थय कार्यक्रम (आरबीएसके) एवं चिरायु योजना के अंतर्गत हुई सफल हृदय सर्जरी के बाद आज सुनील पूरी तरह स्वस्थ हैं और अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
सुनील कुमार पोया, पिता संतोष सिंह, बचपन से ही सांस फूलना, जल्दी थक जाना, कमजोरी और लगातार वजन कम होने जैसी गंभीर स्वास्थय समस्याओं से परेशान थे। इन कारणों से उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार ने कई स्थानों पर उपचार कराया, लेकिन कोई स्थायी लाभ नहीं मिला।
जब सुनील कक्षा 10वीं में अध्ययनरत थे, तब राष्ट्रीय बाल स्वास्थय कार्यक्रम (आरबीएसके) की टीम विद्यालय में बच्चों के  स्वास्थ्य  परीक्षण के लिए पहुंची। जांच के दौरान चिकित्सकों ने हृदय संबंधी बीमारी की आशंका व्यक्त करते हुए उन्हें चिरायु शिविर, कटघोरा में विस्तृत जांच कराने की सलाह दी। इको जांच में यह स्पष्ट हुआ कि वे रूमेटिक हार्ट डिजीज (आरएचडी) से पीड़ित हैं तथा उन्हें सीवियर माइट्रल वाल्व एवं सीवियर एओर्टिक वाल्व की गंभीर समस्या है, जिसके लिए तत्काल ऑपरेशन आवश्यक था।

आर्थिक अभाव के कारण परिजन शुरुआत में ऑपरेशन कराने के लिए तैयार नहीं हुए। उन्होंने वैकल्पिक उपचार का भी सहारा लिया, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद आरबीएसके एवं चिरायु टीम ने लगातार संपर्क बनाए रखते हुए परिवार को समझाया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत संपूर्ण उपचार और ऑपरेशन निःशुल्क कराया जाएगा। टीम के प्रयासों से परिवार का विश्वास बढ़ा और उन्होंने ऑपरेशन के लिए सहमति दी।
चिरायु टीम पोंड़ी-उपरोड़ा के विशेष प्रयासों से सुनील को रायपुर स्थित एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने 20 मई 2026 को उनकी डबल वाल्व रिप्लेसमेंट (डीवीआर) सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न की। ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा और अब सुनील स्वस्थ जीवन जी रहे हैं।
सुनील के माता-पिता ने बताया कि उनके लिए इतने बड़े हृदय ऑपरेशन का खर्च उठाना संभव नहीं था। शासन की चिरायु योजना के माध्यम से जांच, उपचार और ऑपरेशन पूरी तरह निःशुल्क होने से उनके बेटे को नया जीवन मिला। उन्होंने जिला प्रशासन एवं स्वास्थय विभाग के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कहा कि शासन की मंशा है कि आर्थिक अभाव के कारण कोई भी बच्चा उपचार से वंचित न रहे। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं चिरायु योजना के माध्यम से बच्चों में जन्मजात एवं गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान कर उनका निःशुल्क उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराएं तथा किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर शासन की योजनाओं का लाभ अवश्य लें।
सुनील कुमार पोया की यह प्रेरक कहानी इस बात का प्रमाण है कि समय पर स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श और शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ लेकर गंभीर से गंभीर बीमारी पर भी विजय प्राप्त की जा सकती है। यह कहानी अनेक परिवारों के लिए आशा, विश्वास और प्रेरणा का संदेश देती है।

Continue Reading

कोरबा

बिलासपुर जोन की 10 ट्रेनें कैंसिल:13-14 सितंबर को रायपुर-उरकुरा सेक्शन में काम, तीजा पर मायके जाने वाली महिलाओं की बढ़ी परेशानी

Published

on

बिलासपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ में तीज पर्व पर मायके जाने की तैयारी कर रही महिलाओं और दूसरे यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में उरकुरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा।

इसके चलते 13 और 14 सितंबर को रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड और इतवारी के बीच चलने वाली 10 ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं 2 मेमू ट्रेनों का परिचालन बिलासपुर तक सीमित रहेगा। रेलवे के मुताबिक यह काम उरकुरा-रायपुर स्टोर डिपो के बीच दोहरीकरण परियोजना के तहत उरकुरा स्टेशन के यार्ड रीमॉडलिंग के लिए किया जा रहा है।

यात्रियों के लिए जरूरी बात

तीजा पर्व के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और परिवार मायके आने-जाने के लिए ट्रेनों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में 13 और 14 सितंबर को यात्रा से पहले ट्रेन नंबर जरूर चेक कर लें। रद्द ट्रेन से यात्रा की योजना है तो वैकल्पिक ट्रेन या बस की व्यवस्था पहले कर लेना बेहतर होगा।

Continue Reading

कोरबा

बालको में सितंबर 2008 बैच का 18 साल पूरा, मिलन समारोह हुआ

Published

on

कोरबा/बालको नगर। बालको में सितंबर 2008 बैच के कर्मचारियों ने 18 वर्षों की सेवा पूरी होने पर वार्षिक मिलन समारोह का आयोजन किया। समारोह में बैच के 35 कर्मियों ने हिस्सा लिया और अपने बालको में बिताए 18 साल के अनुभव साझा किए। उपलब्धियां और चुनौतियों को सामने रखा। बालको कर्मियों ने अपने सेवाकाल के कई यादगार किस्से सुनाए। पुराने साथियों से मिलकर माहौल उत्साह से भरा रहा।

इस आयोजन से कर्मियों के बीच आपसी स्नेह, सौहार्द, भाईचारा, एकजुटता मजबूत हुई। समारोह में राजशेखर साहू, गगन गुप्ता, टिकेश्वर चेलक, अमित शर्मा, कमलेश बोहरपी, ज्ञानेंद्र, सुमन यादव, देवेंद्र प्रताप, सुमित सोनी, कुंदन, आशीष शुक्ला, आशीष दुबे, मधुरेश श्रीवास्तव, संजय न नारवानी, जितेंद्र द्विवेदी, अभिषेक साहू, दुर्गेश साहू, पूर्णानंद साहू, केशव साहू, हेमंत वर्मा, अरविंद, विकास गुरुदीवान, लेखराज लोधी, प्रकाश ठाकुर, प्रकाश रघुवंशी समेत अन्य उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

तेल से भरे टैंकर में लगी आग आसपास के घर खाली कराए

Published

on

कोरबा/कटघोरा। पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में गुरुवार को आग की लपटें उठी तो विस्फोट की आशंका पर आसपास घरों को खाली कराया गया। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। लेकिन कटघोरा- अंबिकापुर हाइवे पर लगभग 2 घंटे आवाजाही थमी रही।

कोरबा से तेल से भरी टैंकर कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाइवे के रास्ते से वाड्रफनगर जाने रवाना हुआ। बांगो थाना क्षेत्र के गुरसिया ढाबा के पास टैंकर चालक ने खाना खाने वाहन रोका। कुछ देर बाद वहां से चालक आगे बढ़ने टैंकर स्टार्ट किया, तभी बैटरी में चिंगारी उठी और केबिन तक आग की लपटें उठने लगी। संभवत: शार्ट सर्किट से आग वाहन तक फैली होगी। टैंकर में 12 हजार लीटर तेल भरने की कैपिसिटी है। सूचना पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हाइवे पर आवाजाही को रोकवाया। साथ ही आसपास के घरों को खाली कराया गया। इस तरह सुरक्षा के जरूरी ऐहतियात बरते गए।

सूचना पर बांगो, कटघोरा नगर पालिका, सीएसईबी कोरबा की दमकल टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद दमकल कर्मियों ने पानी और फोम से आग बुझाई। इसमें करीब दो घंटे लग गए। आग पर काबू पा लेने के बाद हाइवे पर आवाजाही सामान्य हुई। एनएएआई की टीम को सूचना देने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची। कटघोरा-अंबिकापुर हाइवे के साथ बायपास पर दो साल के भीतर वाहनों में आग लगने की यह तीसरी घटना है। इसी महीने कटघोरा-बायपास के हुकरा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार 407 वाहन रोड किनारे पेड़ से टकराया। इसके बाद वाहन में आग लगने की घटना सामने आई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई थी। साल 2024 में 28-29 दिसंबर की रात अंबिकापुर-कटघोरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बांगो थाना क्षेत्र के चोटिया टोल प्लाजा के पास ट्रक और कार में भिड़ंत हो गई थी। इस दुर्घटना में ट्रक पलट गया, वहीं कार सवार दो युवकों की वाहन में आग लगने पर जलकर मौत हो गई।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677