Connect with us

कोरबा

समय-सीमा में राजस्व प्रकरणों का निराकरण न होने पर होगी कार्रवाई: कलेक्टर

Published

on

अपार आईडी की जानकारी अपडेट नहीं किए जाने पर डीईओ पर जताई नाराजगी

नदी किनारे और विभागीय कार्यालयों में वृक्षारोपण के निर्देश

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने की समीक्षा

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज समय-सीमा की बैठक में विभागीय कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने टीएल के लिए चिन्हित प्रकरणों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पीएमओ-पीजी, मुख्यमंत्री जनदर्शन सहित अन्य महत्वपूर्ण विभागों के लंबित प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिए।
समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री दुदावत ने तहसीलवार राजस्व से संबंधित विवादित, अविवादित, त्रुटि सुधार, सीमांकन आदि से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए समय-सीमा के बाहर वाले प्रकरणों पर नाराजगी जाहिर करते हुए प्रगति लाने के निर्देश दिए और कार्रवाई की चेतावनी दी। कलेक्टर ने ई-कोर्ट के लंबित प्रकरणों को एक सप्ताह के भीतर निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने एग्रीस्टैक और बकेट क्लेम की समीक्षा करते हुए प्रगति लाने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन अंतर्गत लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए विद्युत विभाग, नगरीय निकायों और राजस्व विभाग को निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने राजस्व के प्रकरणों में प्रतिवेदन में प्रकरण क्रमांक दर्ज करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में कलेक्टर ने क्रेडा को निर्देशित किया कि 30 जुलाई तक ग्राम पंचायतों से समन्वय कर खराब सोलर ड्यूल पंप की जानकारी प्रस्तुत करें, ताकि आवश्यक सुधार सुनिश्चित कराया जा सके।
कलेक्टर ने शिक्षा विभाग को स्कूली विद्यार्थियों की अपार आईडी सूची अभी तक प्रस्तुत नहीं किए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए सोमवार तक सूची प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग को अहाता-विहीन और अहाता वाले संस्थानों तथा पेयजल की कमी वाले विद्यालयों की सूची भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर दुदावत ने स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग को बोर की कमी वाले संस्थानों की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री दुदावत ने ब्लॉक मुख्यालय सहित दूरस्थ क्षेत्रों में डीएमएफ से बनाए गए चिकित्सक-शिक्षक आवास भवनों का आबंटन एसडीएम के माध्यम से सुनिश्चित करने तथा मेंटेनेंस के लिए न्यूनतम किराया निर्धारित करने और बैंक का खाता खोलकर उक्त खाते में किराए की राशि जमा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आवास का आबंटन चिकित्सकों एवं शिक्षकों को दूरी को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता तय कर करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल संसाधन विभाग को नदी के किनारे सड़क से लगी हुई जमीन पर पौधरोपण के लिए चिन्हांकन करने सहित सभी विभागों को अपने संस्थानों में पौधरोपण करने तथा आवश्यकता अनुसार पौधे प्राप्त करने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर श्री दुदावत ने खाद्य अधिकारी को डुबान क्षेत्र के कृषकों की सूची तैयार करने, समाज कल्याण विभाग को बैटरी ट्राइसाइकिल की खरीदी करने तथा सहकारिता विभाग को समितियों के लिए आवश्यक अतिरिक्त भूमि का चिन्हांकन सहकारिता निरीक्षक एवं एसडीएम के माध्यम से करने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने समग्र शिक्षा अंतर्गत निर्माणाधीन भवनों की प्रगति की समीक्षा की और फोटोग्राफ के साथ जानकारी प्रस्तुत करने तथा अपूर्ण कार्यों में वसूली योग्य प्रकरणों में वसूली के निर्देश दिए। उन्होंने मत्स्य विभाग अंतर्गत पीएम मत्स्य संपदा योजना के कार्यों की समीक्षा की और तालाब निर्माण, मछली पालन के लिए बायो फ्लॉक, केज कल्चर के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्टर ने मसाहती ग्रामों के अंतर्गत सर्वे पूर्ण करने और प्रारंभिक प्रकाशन के निर्देश दिए। उन्होंने श्रम विभाग को ई-केवाईसी की साप्ताहिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने, कौशल विकास विभाग को लक्ष्य के अनुरूप प्रशिक्षण पूर्ण कराने तथा नगरीय निकायों को 100 प्लस आधार सत्यापन के शेष कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, डीएफओ कोरबा श्रीमती प्रेमलता यादव, निगमायुक्त आशुतोष पांडेय, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, ओंकार यादव, सहायक कलेक्टर तरुण कुमार किरण, विशाल जायसवाल सहित सभी एसडीएम एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

बिलासपुर जोन की 10 ट्रेनें कैंसिल:13-14 सितंबर को रायपुर-उरकुरा सेक्शन में काम, तीजा पर मायके जाने वाली महिलाओं की बढ़ी परेशानी

Published

on

बिलासपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ में तीज पर्व पर मायके जाने की तैयारी कर रही महिलाओं और दूसरे यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में उरकुरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा।

इसके चलते 13 और 14 सितंबर को रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड और इतवारी के बीच चलने वाली 10 ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं 2 मेमू ट्रेनों का परिचालन बिलासपुर तक सीमित रहेगा। रेलवे के मुताबिक यह काम उरकुरा-रायपुर स्टोर डिपो के बीच दोहरीकरण परियोजना के तहत उरकुरा स्टेशन के यार्ड रीमॉडलिंग के लिए किया जा रहा है।

यात्रियों के लिए जरूरी बात

तीजा पर्व के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और परिवार मायके आने-जाने के लिए ट्रेनों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में 13 और 14 सितंबर को यात्रा से पहले ट्रेन नंबर जरूर चेक कर लें। रद्द ट्रेन से यात्रा की योजना है तो वैकल्पिक ट्रेन या बस की व्यवस्था पहले कर लेना बेहतर होगा।

Continue Reading

कोरबा

बालको में सितंबर 2008 बैच का 18 साल पूरा, मिलन समारोह हुआ

Published

on

कोरबा/बालको नगर। बालको में सितंबर 2008 बैच के कर्मचारियों ने 18 वर्षों की सेवा पूरी होने पर वार्षिक मिलन समारोह का आयोजन किया। समारोह में बैच के 35 कर्मियों ने हिस्सा लिया और अपने बालको में बिताए 18 साल के अनुभव साझा किए। उपलब्धियां और चुनौतियों को सामने रखा। बालको कर्मियों ने अपने सेवाकाल के कई यादगार किस्से सुनाए। पुराने साथियों से मिलकर माहौल उत्साह से भरा रहा।

इस आयोजन से कर्मियों के बीच आपसी स्नेह, सौहार्द, भाईचारा, एकजुटता मजबूत हुई। समारोह में राजशेखर साहू, गगन गुप्ता, टिकेश्वर चेलक, अमित शर्मा, कमलेश बोहरपी, ज्ञानेंद्र, सुमन यादव, देवेंद्र प्रताप, सुमित सोनी, कुंदन, आशीष शुक्ला, आशीष दुबे, मधुरेश श्रीवास्तव, संजय न नारवानी, जितेंद्र द्विवेदी, अभिषेक साहू, दुर्गेश साहू, पूर्णानंद साहू, केशव साहू, हेमंत वर्मा, अरविंद, विकास गुरुदीवान, लेखराज लोधी, प्रकाश ठाकुर, प्रकाश रघुवंशी समेत अन्य उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

तेल से भरे टैंकर में लगी आग आसपास के घर खाली कराए

Published

on

कोरबा/कटघोरा। पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में गुरुवार को आग की लपटें उठी तो विस्फोट की आशंका पर आसपास घरों को खाली कराया गया। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। लेकिन कटघोरा- अंबिकापुर हाइवे पर लगभग 2 घंटे आवाजाही थमी रही।

कोरबा से तेल से भरी टैंकर कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाइवे के रास्ते से वाड्रफनगर जाने रवाना हुआ। बांगो थाना क्षेत्र के गुरसिया ढाबा के पास टैंकर चालक ने खाना खाने वाहन रोका। कुछ देर बाद वहां से चालक आगे बढ़ने टैंकर स्टार्ट किया, तभी बैटरी में चिंगारी उठी और केबिन तक आग की लपटें उठने लगी। संभवत: शार्ट सर्किट से आग वाहन तक फैली होगी। टैंकर में 12 हजार लीटर तेल भरने की कैपिसिटी है। सूचना पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हाइवे पर आवाजाही को रोकवाया। साथ ही आसपास के घरों को खाली कराया गया। इस तरह सुरक्षा के जरूरी ऐहतियात बरते गए।

सूचना पर बांगो, कटघोरा नगर पालिका, सीएसईबी कोरबा की दमकल टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद दमकल कर्मियों ने पानी और फोम से आग बुझाई। इसमें करीब दो घंटे लग गए। आग पर काबू पा लेने के बाद हाइवे पर आवाजाही सामान्य हुई। एनएएआई की टीम को सूचना देने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची। कटघोरा-अंबिकापुर हाइवे के साथ बायपास पर दो साल के भीतर वाहनों में आग लगने की यह तीसरी घटना है। इसी महीने कटघोरा-बायपास के हुकरा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार 407 वाहन रोड किनारे पेड़ से टकराया। इसके बाद वाहन में आग लगने की घटना सामने आई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई थी। साल 2024 में 28-29 दिसंबर की रात अंबिकापुर-कटघोरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बांगो थाना क्षेत्र के चोटिया टोल प्लाजा के पास ट्रक और कार में भिड़ंत हो गई थी। इस दुर्घटना में ट्रक पलट गया, वहीं कार सवार दो युवकों की वाहन में आग लगने पर जलकर मौत हो गई।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677