Connect with us

विदेश

स्पेसएक्स का 4000 किलो वजनी रॉकेट चांद से टकराया:8,690 kmph की रफ्तार से अंतरिक्ष में घूम रहा था, NASA ने कहा- धरती को खतरा नहीं

Published

on

वाशिंगठन, एजेंसी। इलॉन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का एक बेकाबू रॉकेट चांद की सतह से टकरा गया है। 4 हजार किलो वजनी और करीब 5 मंजिला इमारत जितना बड़ा यह रॉकेट करीब 8,690 किमी/घंटा की रफ्तार से टकराया। नासा ने कहा कि इस टक्कर से पृथ्वी को कोई खतरा नहीं है। हालांकि इस टक्कर की पुष्टि तस्वीरों के आने के बाद होगी।

यह बेकाबू टुकड़ा स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट का ऊपरी हिस्सा है। इसे जनवरी 2025 में फ्लोरिडा से अमेरिका और जापान के दो लूनर लैंडर को अंतरिक्ष में भेजने के लिए लॉन्च किया गया था। मिशन पूरा होने के बाद रॉकेट का यह हिस्सा अंतरिक्ष में तैरता रह गया।

पिछले 18 महीनों के दौरान पृथ्वी, चंद्रमा और सूर्य के गुरुत्वाकर्षण की वजह से इसका रास्ता धीरे-धीरे बदल गया। खगोलविदों ने डेटा का अध्ययन करके पहले ही अनुमान लगा लिया था कि यह रॉकेट भटककर सीधे चांद की ओर जा रहा है और उससे टकराएगा।

15 जनवरी 2025 को केनेडी स्पेस सेंटर के फ्लोरिडा स्थित लॉन्च सेंटर 39A से 'ब्लू घोस्ट' और 'हकुटो-आर' को लेकर स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट ने उड़ान भरी थी।

15 जनवरी 2025 को केनेडी स्पेस सेंटर के फ्लोरिडा स्थित लॉन्च सेंटर 39A से ‘ब्लू घोस्ट’ और ‘हकुटो-आर’ को लेकर स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट ने उड़ान भरी थी।

आइंस्टीन क्रेटर के पास टक्कर हुई, दूरबीन से भी देखना मुश्किल

यह टक्कर चांद के ‘आइंस्टीन क्रेटर’ के पास हुई। यह क्षेत्र चांद के उस हिस्से में है जहां दिन का उजाला रहता है और जो पृथ्वी से दिखाई देता है। हालांकि, वैज्ञानिकों के मुताबिक इसे आम टेलिस्कोप से देखना नामुमकिन था, क्योंकि टक्कर के वक्त बनी रोशनी बेहद हल्की थी।

कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के खगोलविद डॉ. मैट बोथवेल का कहना है कि टक्कर के कारण चांद की धूल का एक बड़ा गुबार उठा होगा, जो 100 किलोमीटर तक ऊपर गया होगा और कई मिनटों तक रहा होगा।

फिलहाल जब यह हादसा हुआ, तब चांद का चक्कर लगा रहा कोई भी स्पेसक्राफ्ट सही पोजिशन में नहीं था, इसलिए लाइव तस्वीरें नहीं मिल पाई हैं।

दक्षिण कोरिया का ‘दानुरी’ ऑर्बिटर और नासा का ‘लूनर रिकोनिसेंस ऑर्बिटर’ (LRO) आने वाले दिनों में टक्कर वाली जगह के ऊपर से गुजरेंगे और तस्वीरें लेंगे। वैज्ञानिक पुरानी और नई तस्वीरों की तुलना करके चांद की सतह पर बने नए निशान की पहचान करेंगे।

चांद पर पहले से मौजूद है 190 टन कचरा

इस टक्कर के बाद चांद पर इंसानों की छोड़ी गई या दुर्घटनाग्रस्त हुई चीजों की संख्या बढ़कर लगभग 3,000 हो गई है। इनका कुल वजन करीब 190 टन हो चुका है।

सितंबर 1959 में सोवियत संघ का ‘लूना 2’ चांद की सतह पर पहुंचने वाला पहला मानव निर्मित ऑब्जेक्ट था। इसके अलावा नासा के अकेले अपोलो प्रोग्राम से जुड़ी 796 चीजें चांद पर मौजूद हैं।

चांद पर कोई वायुमंडल या पर्यावरण नहीं है, इसलिए इस कचरे से वहां किसी ईकोसिस्टम को नुकसान नहीं पहुंचता। हालांकि, वैज्ञानिक चिंतित हैं कि भविष्य में बढ़ते लूनर ट्रैफिक के कारण ऐतिहासिक अपोलो लैंडिंग साइट्स को नुकसान न पहुंचे और नए स्पेसक्राफ्ट्स के टकराने का जोखिम न बढ़े।

NASA और वैज्ञानिकों को इस टक्कर से क्या फायदा होगा?

साइंस म्यूजियम की स्पेस हेड लिब्बी जैक्सन के अनुसार, यह वैज्ञानिकों के लिए काफी रोमांचक प्रयोग है क्योंकि रॉकेट की स्पीड, वजन और आकार का डेटा पहले से मौजूद था।

आमतौर पर जब कोई प्राकृतिक उल्कापिंड चांद से टकराता है, तो वैज्ञानिकों के पास उसका शुरुआती डेटा नहीं होता। इस टक्कर से बने नए गड्ढे और उड़ी हुई धूल की परत का अध्ययन करके वैज्ञानिक यह समझ सकेंगे कि अरबों साल पहले चांद और हमारे सौर मंडल का निर्माण कैसे हुआ था।

इधर ऊपरी हिस्सा टकराया, उधर 18वीं बार उड़ने को तैयार बूस्टर

स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट का निचला हिस्सा रीयूजेबल होता है। इसे बूस्टर कहते हैं और लैंडिंग करके धरती पर वापस आ जाता है। जिस जनवरी 2025 वाले मिशन का ऊपरी हिस्सा भटककर चांद से टकराया, उसी रॉकेट के निचले बूस्टर को 10 अगस्त को 18वीं बार लॉन्च किया जाएगा।

इंसान द्वारा अंतरिक्ष में भेजे गए रॉकेट्स के छूटे हुए टुकड़े, निष्क्रिय सैटेलाइट्स और मलबे को स्पेस डैब्रिस कहा जाता है। वहीं चंद्रमा के पश्चिमी किनारे पर स्थित एक बड़ा गड्ढा है, जिसका व्यास करीब 170 किलोमीटर है। इसे आइंस्टीन क्रेटर नाम दिया गया है।

Continue Reading

खेल

एशियन गेम्स में भारत को अब तक 6 मेडल:4 सिल्वर, 2 ब्रॉन्ज; भारत ने पाकिस्तान को टेबल टेनिस में क्लीन स्वीप किया

Published

on

आइची-नागोया/नई दिल्ली, एजेंसी। भारत ने जापान के नगोया में चल रहे एशियन गेम्स के दूसरे दिन 4 मेडल जीते। इनमें से 3 मेडल शूटर्स ने दिलाए। जबकि, एक मिक्स्ड मार्शल आर्टस में आया।

सोमवार को मेंस 10 मीटर राइफल के इंडिविजुअल्स इवेंट में हिमांशु ढिल्लों (252.4 अंक) को सिल्वर और रुद्रांश पाटिल (230.9 अंक) को ब्रॉन्ज मिला। चीन के शेंग लिहाओ (254.2 अंक) ने गोल्ड जीता।

टीम इवेंट में भारत ने सिल्वर जीता। पार्थ माने, रुद्रांक्ष पाटिल और हिमांशु ढिल्लों वाली टीम 1890.1 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही। चीन (1899.9 अंक) पहले और कोरिया (1884.2 अंक) तीसरे स्थान पर रहे।

इस बीच सुचिका तारियाल ने मिक्स्ड मार्शल आर्टस के विवादित मुकाबले में ब्रॉन्ज हासिल किया। यह इस खेल में एशियाड का पहला मेडल भी है।

इंडिया को महिला हॉकी और कबड्‌डी में भी जीत मिली। लेकिन, टेबल टेनिस में भारत की दोनों टीमों ने पाकिस्तान को हराया। खास बात यह रही कि पाकिस्तानी खिलाड़ी एक भी गेम नहीं जीत सके।

भारतीय मेंस राइफल टीम के खिलाड़ी।

भारतीय मेंस राइफल टीम के खिलाड़ी।

भारत 12वें स्थान पर पहुंचा, चीन नंबर-1

भारत एशियन गेम्स की मेडल टैली में 12वें स्थान पर है। उसके खाते में अब 4 सिल्वर समेत 6 मेडल हैं। चीन 23 गोल्ड समेत 38 मेडल लेकर पहले स्थान पर है।

जापान 8 गोल्ड समेत 32 मेडल के साथ दूसरे और साउथ कोरिया 5 गोल्ड समेत 23 मेडल के सहारे तीसरे स्थान पर है।

अब तीनों शूटरों के बारे में जानें…

रुद्रांश पाटिल: वर्ल्ड चैंपियन भारतीय शूटर

रुद्रांश बालासाहेब पाटिल का जन्म 16 दिसंबर 2003 को ठाणे, महाराष्ट्र में हुआ। वे 10 मीटर एयर राइफल के शूटर हैं। उन्होंने 2022 में काहिरा वर्ल्ड चैंपियनशिप में इंडिविजुअल और टीम इवेंट का गोल्ड जीता। इंडिविजुअल वर्ल्ड टाइटल जीतने वाले वे अभिनव बिंद्रा के बाद दूसरे भारतीय बने। 2022 में वे 10 मीटर एयर राइफल में वर्ल्ड नंबर-1 भी रहे।

पार्थ राकेश माने: जूनियर वर्ल्ड चैंपियन

पार्थ राकेश माने का जन्म 13 नवंबर 2007 को हुआ। वे 10 मीटर एयर राइफल शूटर हैं। उन्होंने 2024 में पेरू के लीमा में ISSF जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर जूनियर वर्ल्ड टाइटल हासिल किया। इसी साल उन्होंने जूनियर वर्ल्ड कप में सिल्वर और एशियन चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज भी जीता।

हिमांशु ढिल्लों: भारत के उभरते राइफल शूटर

हिमांशु ढिल्लों का जन्म 29 सितंबर 2005 को हुआ। वे 10 मीटर एयर राइफल शूटर हैं। 2025 में उन्होंने ISSF जूनियर वर्ल्ड कप में दो गोल्ड और एक ब्रॉन्ज जीता। 2026 में एशियन चैंपियनशिप में भी दो गोल्ड अपने नाम किए। म्यूनिख में 2026 के सीनियर वर्ल्ड कप में वे 9वें रहे और क्वालिफिकेशन में 635.7 अंक बनाए।

टेबल टेनिस- भारतीय पुरुष टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया

टेबल टेनिस में भारतीय पुरुष टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हरा दिया। तीसरे मैच में पायस जैन ने मुहम्मद खान को सीधे गेम में 11-2, 11-5, 11-7 से हराया।

भारत ने ईरान से मिली हार के बाद जीत की राह पर वापसी की है। भारत टीम इवेंट के क्वार्टर फाइनल में लगभग पहुंच चुका है।

वुशु- आर्यन क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

वुशु के पुरुष 56 किग्रा वर्ग में भारत के आर्यन ने अफगानिस्तान के शाहजादा सफी को 2-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए आर्यन का अगला मुकाबला कल होगा।

टेबल टेनिस- हरमीत देसाई जीते, भारत ने पाकिस्तान पर बढ़त बनाई

टेबल टेनिस में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 1-0 की बढ़त बना ली है। हरमीत ने खान को सीधे गेम में 11-4, 11-3, 11-5 से हराया।

मैच के बाद दोनों खिलाड़ियों ने मुस्कुराते हुए एक-दूसरे से हाथ मिलाया। अब दूसरे सिंगल्स में जी. साथियान का सामना अब्बास खान से होगा।

वुशु- भारत की रोशिबिना देवी क्वार्टर फाइनल में

भारत की रोशिबिना देवी ने वुशु की महिला 60 kg वेट कैटेगरी में बांग्लादेश की मोस्ट खातून को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

रोशिबिना का सेमीफाइनल मुकाबला 22 सितंबर को खेला जाएगा। वे एशियन गेम्स में दो मेडल जीत चुकी हैं। उन्होंने जकार्ता में ब्रॉन्ज और हांगझोउ में सिल्वर मेडल जीता था

डबल मेडल के साथ हिमांशु

भारतीय महिला हॉकी टीम की लगातार दूसरी जीत

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में इंडोनेशिया को 17-1 से हराया। काकामिगाहारा में पूल-बी के मुकाबले में दीपिका सेहरावत, रुतुजा पिसाल और नवनीत कौर ने 3-3 गोल किए। भारत की यह लगातार दूसरी जीत है।

तैराकी: श्रीहरि नटराज 50 मीटर बैकस्ट्रोक में आखिरी स्थान पर रहे

श्रीहरि नटराज पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल में आखिरी स्थान पर रहे। उन्होंने 25.52 सेकंड का समय निकाला।चीन के जू जियायु ने 24.04 सेकंड के गेम्स रिकॉर्ड समय के साथ गोल्ड मेडल जीता।

बैडमिंटन : भारतीय मेंस टीम ने बांग्लादेश को 3-0 से हराया

भारतीय मेंस बैडमिंटन टीम ने ग्रुप स्टेज के मैच में बांग्लादेश को 3-0 से हराया दिया। तीसरे मैच में किदांबी श्रीकांत ने अल-अमीन जुमार को 21-15, 21-9 से हराया। दूसरा गेम सिर्फ 9 मिनट चला।

इससे पहले आयुष शेट्‌टी और लक्ष्य सेन ने अपने-अपने मैच जीते। इस जीत के साथ टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। जहां भारत का सामना जापान से होगा।

कबड्डी: भारत ने जापान को 49-24 से हराया

भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने पहले ग्रुप मैच में मेजबान जापान को 49-24 से हराया। टोकाई सिटिजन्स जिम्नेजियम में भारत ने हाफ टाइम तक 31-9 की बढ़त बना ली थी।

टीम ने दूसरे हाफ में 18 अंक और जोड़े। टीम ग्रुप ए में जापान, दक्षिण कोरिया, चाइनीज ताइपेई और बांग्लादेश के साथ है। भारतीय टीम का अगला मुकाबला मंगलवार को दक्षिण कोरिया से होगा।

मुकाबले से पहले भारतीय कबड्‌डी टीम।

मुकाबले से पहले भारतीय कबड्‌डी टीम।

सॉफ्ट टेनिस: जय-आध्या की जोड़ी क्वार्टर फाइनल से चूकी

जय मीणा और आध्या तिवारी सॉफ्ट टेनिस के मिक्स्ड डबल्स इवेंट के पहले राउंड में हार गई है। भारतीय जोड़ी क्वार्टर फाइनल में जगह नहीं बना सकी। उसे फिलीपींस के शेरविन नुगुइट और क्रिस्टी सैनोसा ने 5-2 से हराया। इस मैच का सेट स्कोर 4-2, 2-4, 2-4, 3-5, 2-4, 5-3, 6-8 रहा।

मैच में पॉइंट सेलिब्रेट करते जय-आध्या।

मैच में पॉइंट सेलिब्रेट करते जय-आध्या।

सुचिका की हार के बाद विवाद

सुचिका की हार पर विवाद खड़ा हो गया है। सुचिका के कोच निखिल कुंदर ने बताया कि तय समय तक मैच बराबर था।’

कुंदर ने कहा- ‘एक जज ने भारत के पक्ष में फैसला दिया, जबकि 2 ने एक्स्ट्रा राउंड में सिंगापुर की खिलाड़ी को विजेता माना। निखिल ने कहा, ‘हमने फैसले को चुनौती दी है। उम्मीद है कि इससे अंतिम नतीजा बदलेगा।’

यह है नियम?

मैच ड्रा होने पर कम वजन वाले खिलाड़ी को विजेता माना जाता है। सिंगापुर की खिलाड़ी का वजन सुबह के वेट इन में सुचिका से 700 ग्राम कम था, इसलिए उन्हें विजेता घोषित कर फाइनल में भेज दिया गया।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स : सुचिका ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सुचिका तारियाल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के महिला ट्रेडिशनल 60 किग्रा कैटेगरी का सेमीफाइनल मैच हार गईं। उन्हें ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।

सुचिका को सिंगापुर की हुई हून टियो ने 2-0 से हराया। नतीजे के बाद सुचिका भावुक हो गईं। उन्होंने अंपायर्स के फैसले को चैलेंज किया।

मेडल के साथ सुचिका तरियाल।

मेडल के साथ सुचिका तरियाल।

बॉक्सिंग: सुमित राउंड ऑफ-16 में पहुंचे

सुमित ने बॉक्सिंग के मेंस 70 kg में थाईलैंड के बुंजोंग सिंसिरी को हराया। वे राउंड ऑफ-16 में पहुंच गए हैं। सुमित ने तीसरे राउंड में संभलकर खेलते हुए 5-0 से जीत दर्ज की। वह पूरे मुकाबले में अपने प्रतिद्वंद्वी से ज्यादा प्रभावी रहे।

रेफरी ने सुमित को सर्वसम्मत से विजेता घोषित किया।

रेफरी ने सुमित को सर्वसम्मत से विजेता घोषित किया।

टेबल टेनिस- भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया

भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। भारत ने ग्रुप-एफ में लगातार तीसरी जीत दर्ज कर टॉप किया।

सुतीर्था मुखर्जी ने अलीना खान को 11-3, 11-3, 11-4 से हराकर भारत को बढ़त दिलाई। इसके बाद 17 साल की सिंड्रेला दास ने कलसूम खान को 11-6, 11-7, 11-5 से हराकर स्कोर 2-0 कर दिया।

श्रीजा अकुला ने फातिमा खान को 11-4, 11-4, 11-5 से हराकर भारत की जीत पक्की की। श्रीजा ने केवल 11 मिनट में मुकाबला अपने नाम किया। भारत ने इससे पहले ग्रुप में इंडोनेशिया और सिंगापुर को हराया था।

मैच खत्म होने के बाद सुतीर्था और अलीना ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया।

मैच खत्म होने के बाद सुतीर्था और अलीना ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया।

Continue Reading

विदेश

रूसी संसदीय चुनाव में पुतिन समर्थक पार्टी जीती:यूक्रेन जंग के बाद पहला चुनाव, रूसी राष्ट्रपति के लिए बहुमत क्यों जरूरी

Published

on

मॉस्को, एजेंसी। रूस के संसदीय चुनाव में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की समर्थक यूनाइटेड रशिया पार्टी ने जीत हासिल कर ली है। शुरुआती नतीजों में पार्टी ने 57.5% वोट के साथ अजेय बढ़त बना ली है। चुनाव के आधिकारिक नतीजे अभी आने बाकी हैं।

यह फरवरी 2022 में यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद पहला संसदीय चुनाव है। पुतिन ने चुनाव को यूक्रेन में लड़ रहे रूसी सैनिकों के समर्थन से जोड़कर पेश किया था।

2021 के पिछले संसदीय चुनाव में यूनाइटेड रशिया ने स्टेट ड्यूमा की 450 में से 324 सीटें जीती थीं।

स्टेट ड्यूमा रूस की संसद का निचला सदन है। इसमें कुल 450 सीटें हैं। इनमें 225 सीटें पार्टी को मिले वोट के आधार पर और 225 सीटें अलग-अलग क्षेत्रों में सीधे चुनाव से तय होती हैं।

तस्वीर रूस की संसद के निचले सदन स्टेट ड्यूमा की है।

तस्वीर रूस की संसद के निचले सदन स्टेट ड्यूमा की है।

यूक्रेन युद्ध का विरोध करने वाली पार्टी चुनाव से बाहर

रूस की युद्ध-विरोधी पार्टी याब्लोको को इस बार पार्टी के नाम पर चुनाव लड़ने से रोक दिया गया। हालांकि, पार्टी के कुछ नेताओं को अलग-अलग सीटों से चुनाव लड़ने की अनुमति मिली।

इसके अलावा कई सरकार विरोधी नेताओं और उम्मीदवारों को भी चुनाव लड़ने का मौका नहीं मिला। रूस में इस चुनाव में 56.66% लोगों ने वोट डाला। मॉस्को में मतदान रिकॉर्ड स्तर पर रहा।

पुतिन ने सैनिकों के नाम पर वोट मांगा

चुनाव से पहले राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने लोगों से यूक्रेन में लड़ रहे रूसी सैनिकों के समर्थन में वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोगों का वोट सैनिकों के समर्थन को दिखाएगा।

पुतिन यूनाइटेड रशिया पार्टी के सदस्य नहीं

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूनाइटेड रशिया पार्टी के सदस्य नहीं हैं। हालांकि, वे 2008 से 2012 तक पार्टी के चेयरमैन रह चुके हैं। उस समय भी वे पार्टी के औपचारिक सदस्य नहीं थे।

यूनाइटेड रशिया के नियमों के मुताबिक, पार्टी का चेयरमैन होना जरूरी नहीं कि उसकी सदस्यता से जुड़ा हो। इसलिए पुतिन पार्टी के सदस्य बने बिना भी इसके चेयरमैन रहे।

2012 में पुतिन ने पार्टी चेयरमैन का पद छोड़ दिया। इसके बाद दिमित्री मेदवेदेव को पार्टी का चेयरमैन बनाया गया।

पुतिन ने खुद सार्वजनिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं किया है कि उन्होंने यूनाइटेड रशिया की सदस्यता क्यों नहीं ली। इसलिए इसके पीछे किसी खास राजनीतिक रणनीति को वजह बताना सही नहीं होगा।

चुनाव के आखिरी दिन मॉस्को पर यूक्रेन का ड्रोन हमला

रूस में संसदीय चुनाव के आखिरी दिन रविवार को यूक्रेन ने मॉस्को और आसपास के इलाकों में 1,600 से ज्यादा ड्रोन भेजे। रूसी अधिकारियों के मुताबिक, इनमें करीब 450 ड्रोन मॉस्को की तरफ बढ़ रहे थे। हमले में कम से कम 2 लोगों की मौत हुई। इनमें एक 44 साल की महिला और एक बुजुर्ग व्यक्ति शामिल हैं।

मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन के मुताबिक, हमले में राजधानी की एक बड़ी ऑयल रिफाइनरी को भी नुकसान पहुंचा है। रिफाइनरी में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

एक ड्रोन 21 मंजिला अपार्टमेंट से टकरा गया, जिससे इमारत में आग लग गई। इसके बाद करीब 400 लोगों को बाहर निकाला गया। इनमें 70 बच्चे भी शामिल थे

मॉस्को की ऑयल रिफाइनरी में लगी आग से उठता धुआं। रूसी अधिकारियों के मुताबिक, रविवार को यूक्रेन के बड़े ड्रोन हमले में रिफाइनरी को नुकसान पहुंचा।

मॉस्को की ऑयल रिफाइनरी में लगी आग से उठता धुआं। रूसी अधिकारियों के मुताबिक, रविवार को यूक्रेन के बड़े ड्रोन हमले में रिफाइनरी को नुकसान पहुंचा।

मॉस्को की ऑयल रिफाइनरी में लगी आग से उठता धुआं। रूसी अधिकारियों के मुताबिक, रविवार को यूक्रेन के बड़े ड्रोन हमले में रिफाइनरी को नुकसान पहुंचा।

Continue Reading

खेल

एशियन गेम्स के पहले दिन भारत को 2 सिल्वर:दोनों राइफल शूटिंग में आए, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में भी मेडल पक्का

Published

on

आइची- नागोया/ नई दिल्ली, एजेंसी। भारत ने 20वें एशियन गेम्स के पहले दिन 2 सिल्वर मेडल जीत लिए हैं। दोनों मेडल 10 मीटर राइफल शूटिंग में आए। जबकि स्विमिंग और वुशु के मेडल गंवाए हैं।

रविवार को एलावेनिल वलारिवन ने 10 मीटर राइफल इंडिविजुअल्स इवेंट में 252.4 अंक के साथ सिल्वर जीता। वे 0.6 अंक से गोल्ड मेडल चूक गईं। जापान की हिनाता ताइची ने 253.0 पॉइंट्स लेकर गोल्ड जीता।

इससे पहले भारतीय महिला टीम ने 1898.0 अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। इस टीम में एलावेनिल, सोनम मस्कर और विदारसा विनोद शामिल रहीं।

सिल्वर मेडल के साथ भारतीय महिला टीम।

सिल्वर मेडल के साथ भारतीय महिला टीम।

सुचिका ने पहला मेडल पक्का किया

सुचिका तरियाल ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की ट्रेडिशनल कैटेगरी (-60 kg) के सेमीफाइनल में पहुंचकर मेडल पक्का किया। उन्होंने मंगोलिया की अल्तनचिमेग बैगलमा को 2-0 से हराया।

क्वार्टर फाइनल मैच जीतने के बाद सुचिका तरियाल।

क्वार्टर फाइनल मैच जीतने के बाद सुचिका तरियाल।

चीन 11 गोल्ड के साथ नंबर-1, भारत 10वें स्थान पर आया

भारत मेडल टैली में 10वें स्थान पर है। चीन 11 गोल्ड समेत 20 मेडल जीतकर पहले स्थान पर है। वहीं, मेजबान जापान 6 गोल्ड के साथ नंबर-2 पर है।

टेबल टेनिस- मेंस टीम को ईरान ने हराया

टेबल टेनिस के मेंस टीम ग्रुप-F मुकाबले में भारत को ईरान के खिलाफ 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। मानुष शाह को नोशाद अलामियान ने 3-0 से हराया, जबकि मानव ठक्कर भी बेन्यामिन फराजी के खिलाफ 0-3 से हार गए।

इसके बाद हरमीत देसाई ने नीमा अलामियान के खिलाफ कड़ा मुकाबला खेला, लेकिन 2-3 से हार गए। इस जीत के साथ ईरान ने मुकाबला 3-0 से अपने नाम किया।

फाइनल हारने पर कहा- ‘मेडल पक्का होने के बाद मैं थोड़ी रिलैक्स हो गई थीं-वलारिवन

एशियन गेम्स में 10 मीटर एयर राइफल में सिल्वर मेडल जीतने वाली एलावेनिल वलारिवन ने कहा- ‘यह पूरी टीम की मेहनत का नतीजा है। यह पूरी टीम का कॉन्फिडेंस बढ़ाएगा।’

  • फाइनल हारने पर कहा- ‘मेडल पक्का होने के बाद मैं थोड़ी रिलैक्स हो गई थीं। मुझे फाइनल में अपने प्रदर्शन पर और काम करने की जरूरत है।
  • अपने प्रदर्शन पर कहा, ‘मुझे लगा कि मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। मेरे लिए यह सीखने की प्रोसेस है। मैं अब आराम और रिकवरी पर ध्यान दूंगी।
  • मजाक में कहा कि उन्हें अपना बिस्तर बहुत याद आ रहा है। वे कोच व टीम साथियों के साथ मेडल सेलिब्रेट करना चाहती हैं।

टेबल टेनिस- भारत ने सिंगापुर को 3-2 से हराया

भारत ने सिंगापुर को 3-2 से हराकर रोमांचक मैच अपने नाम किया। यशस्विनी घोरपड़े ने लोय मिंग को रोमांचक मुकाबले में 5-11, 11-8, 12-10, 4-11, 11-9 से हराकर भारत की जीत पक्की की।

इससे पहले यशस्विनी ने अपने दोनों मैच जीते, जबकि श्रीजा अकुला ने अपना दूसरा मैच जीतकर भारत की वापसी की उम्मीद बनाए रखी।

तैराकी- ऋषभ दास 100 मीटर बैकस्ट्रोक में छठे स्थान पर रहे

भारतीय तैराक ऋषभ दास 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्विमिंग के फाइनल में छठे स्थान पर रहे। वे हीट्स में 54.85 सेकंड के साथ पांचवें स्थान पर रहकर फाइनल में पहुंचे थे। इस इवेंट का गोल्ड चीन के जियायु शू ने जीता। जापान के हिदेकाजु ताकेहारा को सिल्वर और साउथ कोरिया के जुहो ली को ब्रॉन्ज मिला।

हॉकी- भारतीय पुरुष टीम ने इंडोनेशिया को 13-1 से हराया

भारतीय पुरुष टीम ने इंडोनेशिया को 13-1 से हराकर हॉकी टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की। भारत ने 13 गोल किए, जबकि इंडोनेशिया सिर्फ एक गोल कर सका। क्रेग फुल्टन की टीम का अगला मुकाबला मंगलवार को श्रीलंका से होगा।

वजन कम करने सौना बाथ लेने गया भारतीय खिलाड़ी बेहोश, एशियाड से बाहर

एशियाड में हिस्सा लेने गया भारतीय खिलाड़ी सौना बाथ के दौरान बेहोश हो गया। इसके बाद उसे मेडिकल अनफिट घोषित कर दिया गया।

MMA फाइटर वरुण सान्याल 77 KG वेट कैटेगरी का क्वार्टर फाइनल खेलने वाले थे। वरुण शनिवार रात को वजन कम करने के लिए सौना बाथ लेने गए थे। एक नेपाली खिलाड़ी ने उन्हें देखा और मेडिकल टीम तक पहुंचाने में मदद की।

भारत महिला क्रिकेट के फाइनल में, श्रीलंका से मुकाबला 22 सितंबर को

भारतीय टीम महिला क्रिकेट के फाइनल में पहुंच गई है। उसने रविवार को बांग्लदेश को 114 रन के बड़े अंतर से हराया। टीम इंडिया का फाइनल मैच 22 सितंबर को श्रीलंका से होगा।

बैडमिंटन: भारत ने कजाकिस्तान को 3-0 से हराया

भारतीय महिला टीम ने बैडमिंटन के पहले राउंड में कजाकिस्तान को 3-0 से हराया। भारतीय टीम ने तीनों मुकाबलों में जीतकर क्लीन स्वीप किया।

तन्वी शर्मा ने आखिरी मुकाबले में डायना नामेनोवा को 21-5, 21-10 से हराया। इससे पहले उन्नति हुड्‌डा ने अलीसा कुलेशोवा को 21-7, 21-10 से और पीवी सिंधु ने कामीला स्मागुलोवा को 21-7, 21-9 से हराया।

भारत अब महिला टीम इवेंट में पदक पक्का करने के लिए 22 सितंबर को जापान से भिड़ेगा।

पहले मैच के दौरान भारतीय स्टार पीवी सिंधु।

पहले मैच के दौरान भारतीय स्टार पीवी सिंधु।

हॉकी- भारतीय महिला टीम ने उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में जीत से शुरुआत की है। उसने रविवार को अपने पहले मैच में उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया।

नागोया में खेले गए पूल बी के विमेंस मैच में दीपिका ने सबसे ज्यादा 8 गोल दागे। उन्होंने 8वें, 22वें, 25वें, 33वें, 36वें, 38वें, 41वें और 54वें मिनट में गोल किए। वे महिला हॉकी के किसी एक मैच में सबसे ज्यादा गोल करने वाली खिलाड़ी बनीं।

एलावेनिल ने सिल्वर दिलाया, आखिरी शॉट में गोल्ड छूटा

भारतीय शूटर एलावेनिल वलारिवन ने विमेंस 10 मीटर एयर राइफल फाइनल में फाइनल की शुरुआत से बढ़त बनाई। वे 21 शॉट तक गोल्ड मेडल की दावेदार थीं।

22 शॉट के बाद एलावेनिल 231.9 अंक के साथ दूसरे स्थान पर आ गईं। हिनाता 232.2 अंक के साथ पहले स्थान पर थीं।

अंतिम शॉट में एलावेनिल ने 10.1 अंक बनाए। हिनाता ने 10.2 अंक हासिल कर गोल्ड मेडल जीता। मजबूत प्रदर्शन के बाद एलावेनिल को सिल्वर मेडल मिला। भारतीय शूटर सोनम मस्कर ने 167.0 अंक के साथ छठे स्थान पर रहीं।

टेबल टेनिस- भारतीय पुरुष टीम भी जीती

टेनिस टेनिस में भारतीय पुरुष टीम ने जीत से शुरुआत की है। ग्रुप-F में भारत ने इंडोनेशिया को 3-0 से हराया।

  • पहला मैच: जी. साथियान ने एम. नेगारा को 3-0 से हराया।
  • दूसरा मैच: मानव ठक्कर ने एम. जुनिंद्रा को 3-2 से हराया।
  • तीसरा मैच: मनुष शाह ने ए. प्रतामा को 3-0 से हराया।

भारत का अगला मुकाबला 20 सितंबर को ईरान के खिलाफ दोपहर 3 बजे से होगा।

शूटिंग- 2 भारतीय 10 मीटर राइफल के फाइनल में

  • सोनम मस्कर ने तीसरे स्थान पर रहकर फाइनल में जगह बनाई। उन्होंने 634.1 अंक हासिल किए।
  • एलावेनिल वलारिवन ने 633.5 अंक के साथ 7वें स्थान पर रहीं। वे भी फाइनल में पहुंची।

शूटिंग- महिला 10 मी. राइफल टीम इवेंट में सिल्वर आया, चीन को गोल्ड

भारत ने 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर जीता। एलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदारसा विनोद की टीम ने 1898.0 अंक हासिल किए।

चीन ने 1904.2 अंकों के वर्ल्ड रिकॉर्ड स्कोर के साथ गोल्ड जीता। मेजबान जापान 1897.1 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। यह एची-नागोया 20वें एशियन गेम्स में भारत का पहला पक्का मेडल है।

फाइनल मैच के दौरान भारतीय महिला टीम की एलावेनिल वलारिवन।

फाइनल मैच के दौरान भारतीय महिला टीम की एलावेनिल वलारिवन।

सुचिका के बारे में जानिए

  • 36 साल की सुचिका लंबे समय से कई मुकाबला खेलों में हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने जूडो, कुराश, जिउ-जित्सु और अब MMA में अपना करियर बनाया है।
  • सुचिका ने 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में जूडो में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने 2023 एशियन गेम्स में कुराश में भी हिस्सा लिया।
  • 2024 में सुचिका जिउ-जित्सु की वर्ल्ड चैंपियन बनी थीं। खेल से दूर होने के बाद दोस्तों के प्रोत्साहन पर उन्होंने दोबारा प्रतियोगिताओं में वापसी की।
  • सुचिका ने MMA को नई चुनौती के तौर पर चुना। घुटने की चोट और कई मुश्किलों के बावजूद उन्होंने इस खेल में एशियन गेम्स डेब्यू किया।
मेडल पक्का करने के बाद सुचिका।

मेडल पक्का करने के बाद सुचिका।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677