छत्तीसगढ़
कांग्रेस के बड़े नेताओं पर गिर सकती है गाज:छत्तीसगढ़ में हार पर PCC करेगी समीक्षा, सभी स्तरों पर चर्चा की उठ रही मांग
रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद अब संगठन में बड़े बदलाव होने को लेकर चर्चा जोरों पर चल रही है। कांग्रेस संगठन में आवाज उठने लगी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ही समीक्षा को लेकर मांग उठाने लगी है।
8 जून को दिल्ली में CWC की बैठक के बाद अब PCC जल्द ही प्रदेश में भी समीक्षा बैठक करने वाली है। चर्चा है कि 15 दिन के भीतर हार पर मंथन के साथ ही सभी स्तरों की भी समीक्षा होगी।
कामकाज की भी होगी समीक्षा
चुनाव के दौरान कई क्षेत्रों में स्थानीय विधायकों, पदाधिकारियों और संगठन के बीच भी तालमेल नहीं बैठा। कई पदाधिकारी घर बैठे रहे, चुनाव में पार्टी को उनका कोई योगदान नहीं मिला। बैठक में इसे लेकर भी चर्चा का दबाव है।
आने वाले दिनों में होंगे बड़े बदलाव
कांग्रेस पार्टी के सूत्रों की माने तो आने वाले दिनों में कांग्रेस संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी में है। तय ये भी है कि विधानसभा और लोकसभा की हार का ठीकरा भी फूटेगा। हार के बाद नैतिक तौर पर किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। अब संगठन में बड़े बदलाव को लेकर सभी की नजर दिल्ली के रुख पर भी टिकी हुई है।
प्रत्याशियों की रिपोर्ट भी अहम
हार की समीक्षा के दौरान सभी प्रत्याशियों की रिपोर्ट भी अहम होगी। कई क्षेत्रों में प्रत्याशी अपने हिसाब से चुनाव प्रबंधन करते रहे। वहीं स्थानीय संगठन प्रत्याशी के हिसाब से काम करता रहा, इसका भी नुकसान उठाना पड़ा। प्रत्याशियों की मनमानी के बाद भी हार जाने वाली सीटों पर पार्टी की ज्यादा नजर होगी।
जिन राज्यों में ज्यादा खराब प्रदर्शन वहां बदलाव तय
चर्चा है कि जिन राज्यों में उम्मीद से ज्यादा खराब प्रदर्शन हुआ वहां जरूर जवाबदेही तय होगी। इनमें छत्तीसगढ़ राज्य भी शामिल है। हालांकि किन बड़े नेताओं पर गाज गिर सकती है ये अभी चर्चा का विषय बना हुआ है।
सीनियर नेताओं ने की अनदेखी, कार्यकर्ताओं में नाराजगी
बड़े नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं तक में ये चर्चा है कि प्रदेश से लेकर जिला और ब्लॉक स्तर पर संगठनात्मक खामियों को लेकर कई शिकायतें भी आती रहीं, लेकिन जिम्मेदार नेताओं ने इसे नजर-अंदाज कर दिया। कार्यकर्ताओं और निचले स्तर के पदाधिकारियों की नाराजगी सामने आती रही है। चुनाव के दौरान पदाधिकारियों के बीच तालमेल का भी अभाव रहा।
जल्द ही पार्टी मीटिंग कर सकती है- सुशील आनंद शुक्ला
इस मामले में कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जल्द ही पार्टी मीटिंग कर सकती है। सभी मुद्दों पर विस्तार से बातें होंगी।
कोरबा
खतरनाक एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्यवाही, थार जप्त
- वाहन जप्त – वाहन क्रमांक CG 04 NG 8300 (थार कार)
कोरबा। पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सतत कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना सिविल लाइन रामपुर क्षेत्रांतर्गत दिनांक 19.03.2026 को दोपहर लगभग 03:30 बजे से 04:00 बजे के मध्य घंटाघर ओपन थियेटर मैदान में कुछ वाहन चालकों द्वारा लापरवाहीपूर्वक एवं खतरनाक तरीके से वाहन चलाने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त कृत्य से वहां उपस्थित आम नागरिकों के लिए दुर्घटना की स्थिति निर्मित हो रही थी।

प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन रामपुर में अपराध क्रमांक 236/2026 धारा 281, 3(5) BNS एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जांच के दौरान वाहन क्रमांक CG 11 AA 6166 (स्कॉर्पियो), CG 12 BJ 2975 (बोलेरो), CG 12 BF 3890 (स्विफ्ट) एवं CG 04 NG 8300 (थार) के चालकों के विरुद्ध प्रथम सूचना पत्र दर्ज किया गया।
वाहन मालिकों का पता लगाकर वाहन क्रमांक CG 04 NG 8300 (थार) को जप्त कर लिया गया है तथा अन्य वाहनों की तलाश जारी है। वाहनों की जप्ती के उपरांत मोटर व्हीकल एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

पुलिस द्वारा ऐसे लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध सतत अभियान चलाकर निगरानी रखी जा रही है एवं भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
जिला पुलिस कोरबा आम नागरिकों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, तेज गति एवं स्टंट जैसे खतरनाक कृत्यों से बचें तथा सुरक्षित ड्राइविंग अपनाएं। किसी भी प्रकार की संदिग्ध या खतरनाक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

कोरबा
आदर्श राजवाड़े कुर्मी समाज का होली मिलन समारोह: दिखा खुशियों का रंग, उठाया स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त
कोरबा। 15 मार्च को दोपहर आदर्श राजवाड़े कुर्मी समाज ने राजवाड़े भवन कुंआभट्ठा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। केन्द्रीय अध्यक्ष कृपासिंधु राजवाड़े के नेतृत्व में समाज से बड़ी संख्या में पदाधिकारी, सदस्य एवं समाज के वरिष्ठजन उपस्थित होकर होली मिलन समारोह का आनंद उठाया। सभी ने एक-दूसरे को हर्बल गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और एकता का परिचय दिया।

होली मिलन समारोह में सामाजिक एकता को बढ़ावा देने आवश्यक चर्चा भी हुई और पदाधिकारियों ने अपने विचार साझा किए। यहां उपस्थित समाज के लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त भी उठाया।
केन्द्रीय अध्यक्ष कृपासिंधु राजवाड़े ने सभी को रंगोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्यक्रमों से सांगठनिक एकता को बढ़ावा मिलता है और विचार साझा होते हैं। अन्य पदाधिकारियों ने भी होली की शुभकामनाएं प्रेषित की।

कोरबा
शोभायात्रा में दिखी देशभर की संस्कृति की झलक
कोरबा। शहर के हर वर्ग में गुरुवार को हिन्दू नववर्ष का उत्साह रहा। पूरे शहर में भगवा ध्वज लहरा रहे थे, वहीं रंग-बिरंगी आकर्षक लाइट से सजे चौक-चौराहों के साथ सड़कों पर रोशनी बिखरी थी। गुरुवार को निकाली गई शोभायात्रा में देशभर की लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। कलाकारों की टीमों ने विविध रूप धारण कर युवाओं का उत्साह बढ़ाया, तो शहर में जगह-जगह लगी आकर्षक व आधुनिक लाइट के बीच डीजे पर गूंज रहे भक्ति गीतों पर शहरवासी थिरकते रहे। युवतियों व महिलाओं के साथ युवाओं की टोली हाथों में ध्वज लिए जय श्रीराम का जय घोष कर रही थी।

शोभायात्रा का आयोजन हिंदू क्रांति सेना, बजरंग दल, विहिप व सर्व हिंदू समाज के नेतृत्व में नगर में दो दिशाओं से किया गया। पहली शोभायात्रा सीतामढ़ी रामजानकी मंदिर से और दूसरी कोसाबाड़ी हनुमान मंदिर से शुरू हुई। दोनों ही शोभायात्रा टीपी नगर पर आकर समाप्त हुई। दोपहर 3 बजे निकलने वाली शोभायात्रा शाम 6 बजे के बाद निकलनी शुरू हुई। इसके पहले ही लोगों की भीड़ पूरे शहर में उमड़ रही थी। दोनों ही दिशाओं की शोभायात्रा में प्रदेश समेत, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, बंगाल, ओडिशा समेत 13 राज्यों के लोक कलाकारों की टीम शामिल रही।
शोभायात्रा में शामिल कलाकारों की जीवंत झांकियों का सीतामढ़ी से लेकर कोसाबाड़ी तक स्वागत किया गया। जगह-जगह युवाओं का उत्साह बढ़ाने सेवा स्टॉल लगाए गए थे। कहीं ठंडा पानी, तो कहीं शरबत, कहीं खाने का सामान बांटा जा रहा था। शोभायात्रा के दौरान झांकियों का विशेष प्रदर्शन सुभाष चौक निहारिका, घंटाघर सहित अन्य जगह स्वागत हुआ।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
