Connect with us

कोरबा

कोरबा में सुशासन तिहार शिविर में ACB का छापा:GPF एंट्री के नाम पर 40 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क गिरफ्तार

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के तुमान में आयोजित ‘सुशासन तिहार’ समाधान शिविर में शुक्रवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सहायक ग्रेड-2 के क्लर्क प्रदीप मिश्रा को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, सेवानिवृत्त शिक्षक अमृतलाल बघेल अपनी जीपीएफ पासबुक में एंट्री कराने के लिए समाधान शिविर पहुंचे थे। आरोप है कि वहां पदस्थ बाबू प्रदीप मिश्रा ने काम कराने के एवज में उनसे 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।

ACBने रिटायर शिक्षक की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की

ACBने रिटायर शिक्षक की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की

रिटायर टीचर ने परेशान हो कर ACBसे की शिकायत

परेशान शिक्षक ने मामले की शिकायत बिलासपुर ACB से की। शिकायत के सत्यापन के बाद डीएसपी अजीत सिंह के नेतृत्व में ACB की टीम गठित की गई और कार्रवाई की योजना बनाई गई।

रिश्वत लेते ही दबोचा

शुक्रवार को शिक्षक अमृतलाल बघेल जैसे ही तय रकम लेकर आरोपी बाबू के पास पहुंचे और 40 हजार रुपये दिए, पहले से घात लगाए बैठी ACB टीम ने प्रदीप मिश्रा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद टीम ने आरोपी को तत्काल हिरासत में ले लिया।

कार्रवाई के दौरान शिविर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ACB अधिकारियों ने आरोपी को शिविर में बने एक कमरे में ले जाकर पूछताछ शुरू की। अचानक हुई इस कार्रवाई से मौजूद अधिकारी और कर्मचारी भी सकते में आ गए।

कार्रवाई करती हुई ACB की टीम

कार्रवाई करती हुई ACB की टीम

पहले भी विवादों में रह चुका है आरोपी

जानकारी के अनुसार, आरोपी बाबू प्रदीप मिश्रा के खिलाफ पहले भी वित्तीय अनियमितताओं को लेकर कार्रवाई हो चुकी है। इसके बावजूद वह विभाग में पदस्थ था और कथित तौर पर छोटे-छोटे कामों के लिए भी रिश्वत मांगता था।

बताया जा रहा है कि जीपीएफ पासबुक एंट्री जैसे सामान्य कार्य के लिए भी वह खुलेआम पैसों की मांग करता था, जिससे कर्मचारी और सेवानिवृत्त लोग परेशान थे।

अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच

‘सुशासन तिहार’ जैसे सरकारी कार्यक्रम के दौरान हुई इस कार्रवाई से राजस्व और शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। ACB अब यह जांच कर रही है कि आरोपी ने और किन लोगों से पैसे की मांग की थी तथा मामले में किसी अन्य कर्मचारी की भूमिका तो नहीं है।

फिलहाल ACB टीम आरोपी प्रदीप मिश्रा को अपने साथ ले गई है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Continue Reading

कोरबा

सुशासन  तिहार में जनमन सहित अन्य प्रचार समाग्री का किया गया वितरण

Published

on

कोरबा। सुशासन तिहार के उपलक्ष्य में जनसंपर्क विभाग द्वारा राज्य शासन की जन कल्याणकारी और महत्वकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित तथा जिले के विकास कार्यों, उपलब्धियों  एवं नवाचारों पर आधारित प्रदर्शनी के साथ ही जिले के सभी पांच ब्लाक में आयोजित महत्वपूर्ण शिविर स्थल-ग्राम पिपरिया, जल्के, बसीबार, बैरा, चोढ़ा, चुईया, गिधौरी, केराकछार, सिरमिना, लमना, नगोई, मोरगा, निरधी, जटगा, छिंदपुर आदि स्थानों में शिविर के माध्यम से जनमन सहित अन्य पत्रिका का वितरण भी किया गया।

ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में शिविर का अवलोकन किया। शिविर के माध्यम से केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के जीवन मे हुए सकारात्मक बदलाव सहित जिले के अनेक विकास कार्यों, उपलब्धियों, नवाचार के संबंध में प्रचार सामग्री सुशासन के नवीन आयाम, तब और अब, विकसित भारत के बढ़ते कदम, बिल्डिंग टूमारो छ.ग.टूडे, अटल निर्माण वर्ष 2 साल (रिपोर्ट कार्ड) आदि का वितरण किया गया।

Continue Reading

कोरबा

31 मई को मनाया जाएगा विश्व तम्बाकू निषेध दिवस

Published

on

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में कोरबा जिले में 31 मई 2026 को राष्ट्रीय तम्बाकू निषेध दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिले में तंबाकू सेवन एवं धुम्रपान  से हाने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जनसामान्य को जागरूक करने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिससे जनसामान्य में धुम्रपान और तम्बाकू सेवन करने की प्रवृत्ति पर प्रभावी नियंत्रण हो सके।
कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता रैली, शपथ ग्रहण, जनजागरूकता अभियान, स्वास्थ्य परामर्श एवं तंबाकू मुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देने संबंधी गतिविधयां आयोजित की जाएंगी। स्कूलों, महाविद्यालयों एवं स्वास्थ्य संस्थाओं में विशेष जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं एवं आम नागरिकों को तंबाकू सेवन से दूर रहने हेतु प्रेरित किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि तंबाकू सेवन न केवल व्यक्तिगत स्वाथ्य के लिए हानिकारक है , बल्कि यह हमारे परिवारों और पर्यावरण को भी नुकसान पहॅंुचाता है वर्तमान समय में कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की गंभीर बिमारियॉं एवं अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का प्रमुख कारण तंबाकू सेवन  है।
उन्होंने आमजन से अपील किया है कि वे स्वयं तंबाकू उत्पादों का सेवन न करें तथा अपने परिवार एवं समाज को भी इसके दुष्प्रभावो के प्रति जागरूक करें साथ ही विश्व तंबाकू निषेघ कार्यक्रम में सहभागिता कर तंबाकू मुक्त समाज निर्माण में सहयोग प्रदान करें।

Continue Reading

कोरबा

औद्योगिक प्रषिक्षण संस्थाओं में  प्रवेश हेतु 15 जून तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रषिक्षण संस्थाओं में  प्रवेश हेतु रिक्त स्थानों के लिये ऑनलाईन आवेदन 15 जून 2026 रात्रि 11.59 बजे तक आमंत्रित किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट   cgiti.admissions.nic.in   पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के पूर्व अभ्यर्थी उक्त वेबसाइट पर उपलब्ध  प्रवेश   विवरणिका का भली-भांति अध्ययन कर लें। किसी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिये अभ्यर्थी निकटतम शासकीय औद्योगिक प्रषिक्षण संस्था अथवा उक्त वेबसाइट पर प्रदर्षित हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर मार्गदर्षन प्राप्त कर सकते हैं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677