Connect with us

कोरबा

तेज धारदार हथियार से हत्या का प्रयास करने वाला आरोपी घोड़ा गिरफ्तार

Published

on

घटना में प्रयुक्त चाकू, स्टील का कटर जप्त
कोरबा। गत 13 अगस्त 2025 की रात लगभग 10.00 बजे प्रार्थी कोमल प्रसाद दुबे पिता हेमचंद दुबे उम्र 50 वर्ष निवासी सर्वमंगला रोड फोकटपारा थाना कोतवाली कोरबा अपने पड़ोसी सुदेश पाल के घर से निकल रहा था। उसी दौरान आरोपी निखलेश पाल ने बिना कारण गाली-गलौज करते हुए प्रार्थी को जान से मारने की धमकी दी तथा अपने पास रखे धारदार हथियार से गले पर प्राणघातक हमला कर दिया। हमले से प्रार्थी घायल होकर जमीन पर गिर गया, उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे परिवार वाले कृष्णा अस्पताल कोरबा में भर्ती करा दिया।
घटना की जानकारी होने पर थाना कोतवाली पुलिस कृष्णा अस्पताल पहुंच पीड़ित से पूछताछ कर मौके पर बिना नंबरी अपराध धारा 296, 361(3), 115(2), 109 बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस की कार्यवाही
घटना के सूचनाप्राप्त होने पर मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीगण घटनास्थल पहुंच। बारीकी से निरीक्षण कर घटना घटित कर भागे आरोपी निखिलेश पाल की गिरफ्तारी हेतु दो टीम बनाकर कर आरोपी के दोस्तों , कार्यस्थल व रिश्तेदारों की जानकारी प्राप्त कर आरोपी के छुपने के स्थानों पर लगातार दाबिश दी जा रही थी। आरोपी घटना घटित कर अपना मोबाईल फोन बंद कर दिया था। घटनास्थल पर उपस्थित रहे लोगों से चर्चा कर हर प्राप्त सूचना की ओर पुलिस द्वारा तस्दीक की जा रही थी। इसी दौरान मुखबीर से फरार आरोपी घोड़ा के जांजगीर मे छूपे होने की सूचना मिलने पर थाना कोतवाली कोरबा पुलिस द्वारा मुखबीर व्दारा बताये स्थान पर घेराबंदी कर जांजगीर से आरोपी को पकड़कर हिरासत में ले कोरबा लाकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना अपराध कारित करना स्वीकार किया व घटना में प्रयुक्त हथियार चाकू, स्टील कटर पेश किया, जिससे गवाहों के समक्ष जप्त किए गए। आरोपी निखलेश पाल उर्फ घोड़ा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया एवं रिमांड पर जेल भेजा गया ।
इस संपूर्ण कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा नीतिश ठाकुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मोती पटेल, सह उप निरीक्षक रामकृष्ण उइके, आरक्षक चंद्रकांत गुप्ता, सुनील राजपूत,अलोक पांडे, संदीप टण्डन ,रामधर पटेल का विशेष योगदान रहा ।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी, जिला कोरबा द्वारा जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु विज्ञापन प्रकाषित कर आवेदन आमंत्रित किया गया था।
कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विज्ञापित पद पर प्राप्त आवेदन के आधार पर स्टॉफ नर्स, डेªसर, ग्रामीण स्वास्थय संयोजक महिला एवं ग्रामीण स्वास्थय संयोजक पुरूष के पद पर पात्र/अपात्र की सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा कोरबा जिले के शासकीय वेबसाईट www.korba.gov.in  मे सर्व संबंधितों के अवलोकनार्थ एवं दावा आपत्ति हेतु अपलोड़ कर दिया गया है। सूची के समस्त कॉलमों का उम्मीद्वारों द्वारा सूक्ष्म अवलोकन कर दावा आपत्ति कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी में 31 अगस्त 2026 समय 5ः00 बजे तक मय आवश्यक दस्तावेज सहित प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात् किसी भी प्रकार का दावा आपत्ति स्वीकार नही किया जायेगा। निर्धारित समय पर प्राप्त दावा आपत्ति का नियमानुसार निराकरण कर पृथक से दावा आपत्ति निराकरण सूची एवं पात्र सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा उक्त वेबसाईट पर अपलोड किया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

विधायक अमर अग्रवाल 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण

Published

on

स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

कोरबा। जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में विधायक अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह फुटबॉल ग्राउंड सीएसईबी कोरबा(पूर्व) में आयोजित होगा। प्रातः 08ः59 बजे मुख्य अतिथि का समारोह स्थल पर आगमन होगा। प्रातः 09 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, प्रातः 09ः01 बजे सलामी एवं राष्ट्रगान, प्रातः 09ः03 बजे से 09.12 बजे तक मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण एवं हर्ष फायर, 09ः12 बजे से 09.25 तक परेड का मार्च पास्ट, 09.25 से 09.27 बजे परेड की समीक्षा एवं सलामी, 09.27 तक 09.47 बजे तक मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, 09ः47 से 09.50 बजे रंगीन गुब्बारा उड़ाना, 09.50 से 10.05 बजे परेड का प्रस्थान एवं परेड कमाण्डरों का परिचय, 10ः05 से 10.10 बजे मुख्य अतिथि के साथ परेड कमाण्डरों की छायाचित्र, 10.10 से 10.15 बजे शहीद परिवारों का सम्मान,10.15 से 10.45 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10.45 से 11 बजे सम्मान/पुरस्कार वितरण, प्रातः 11 से 11.10 बजे आभार प्रदर्शन एवं कार्यक्रम का समापन होगा।

Continue Reading

कोरबा

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता  के लिए जिला लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा में 5 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए पूर्व से संबंधित व्यवसाय में कुशल अथवा कार्यरत व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
प्रशिक्षण के लिए सोलर इंस्टॉलर (सूर्यमित्र) में 150 सीट, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन में 150 सीट, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट में 120 सीट, जल वितरण संचालक (नल जल मित्र) में 180 सीट, असिस्टेंट मेसन में 120 सीट तथा सिक्यूरिटी गार्ड में 120 सीट निर्धारित हैं। प्रत्येक प्रशिक्षण की अवधि 5 दिवस (30 घंटे) होगी। प्रशिक्षण के लिए आयु सीमा 15 से 59 वर्ष रखी गई है।
प्रशिक्षण के दौरान हितग्राहियों को संबंधित कोर्स की सामान्य जानकारी दी जाएगी। इसके पश्चात राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा तृतीय पक्ष मूल्यांकन के आधार पर संबंधित कोर्स में प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण में 100 प्रतिशत आधार आधारित फेस उपस्थिति अनिवार्य होगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677