कटघोरा
कटघोरा न्यायालय के अपर सत्र न्यायाधीश एच के रात्रे ने आम जनों से साझा किया कानूनी जानकारीया,,,देखे पूरी खबर
“छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विशेष मध्यस्थता अभियान का आयोजन संपन्न”
बाँकी मोगरा :– छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विशेष मध्यस्थता अभियान समय समय पर आयोजित की जाती है। इस अभियान आयोजित करने का मुख्य विषय कानून संबंधित आवश्यक जानकारियां आम जनों तक पहुंचाने या साझा करने की होती है।

उपरोक्त कार्यक्रम आज दिनांक 31 जुलाई को बाँकी मोगरा के शांति नगर सामुदायिक भवन में दोपहर 02 बजे आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कटघोरा न्यायालय से अपर सत्र न्यायाधीश एच के रात्रे ने शामिल होकर आवश्यक कानूनी धाराए और कानूनी जानकारियां आसान शब्दों में आम जनों से साझा किए साथ ही कानून से जुड़ी हुई जानकारियां क्षेत्रवासी तक पहुंचाते हुए उनका ज्ञानवर्धन किया, जिससे क्षेत्र वाशी काफी लाभान्वित हुए।

कार्यक्रम में पीठासीन अधिकारी एच के रात्रे, थाना प्रभारी बाँकी मोगरा चमन लाल सिन्हा सहित पुलिस स्टाफ, वार्ड 06 की पार्षद तालिका साहू (लालू), संजय आजाद, अधिकार मित्र प्रबंध कार्यलय कटघोरा प्रदयुम यादव, क्षेत्र के प्रतिष्ठित नागरिक, क्षेत्र के महिलाएं उपस्थित रहे,,। कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय आजाद ने मुख्य व महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
संवाददाता साबीर अंसारी
कटघोरा
लायन्स क्लब कटघोरा-छुरी ने विधायक प्रेमचन्द पटेल के आतिथ्य में निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा का का किया शुभारंभ
कोरबा/कटघोरा। नगर में जनसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए लायंस क्लब कटघोरा-छुरी द्वारा निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद पटेल रहे, जबकि नगर पालिका कटघोरा के अध्यक्ष राज जायसवाल एवं नगर निरीक्षक धर्मनारायण तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान संचालन कर रहे क्लब के संरक्षक अजय धनोंदिया ने स्वागत उद्बोधन देते हुए अतिथियों एवं उपस्थित जनसमुदाय का स्वागत किया तथा निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा की आवश्यकता और उसके उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह सेवा नगर और आसपास के क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों के लिए आपातकालीन परिस्थितियों में अत्यंत उपयोगी साबित होगी और समय पर मरीजों को अस्पताल पहुँचाने में मदद करेगी।
मुख्य अतिथि विधायक प्रेमचंद पटेल ने अपने उद्बोधन में लायंस क्लब की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज सेवा के ऐसे कार्य लोगों के जीवन को बचाने और जरूरतमंदों की सहायता करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने क्लब के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को इस जनहितकारी कार्य के लिए बधाई दी।
विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल ने भी अपने संबोधन में कहा कि लायंस क्लब द्वारा शुरू की गई यह निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा नगरवासियों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगी व क्लब की इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए इसकी सराहना की व बताया नगर के लिए भी यह सम्मान की बात है कि ऐसी संस्था के द्वारा नगर के सांथ आसपास के छेत्रो में लगातार निःस्वार्थ भाव से सेवा के कार्य कर रही है।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री संजय शर्मा ,मण्डल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग,सहायक निरीक्षक राजेन्द्र सिंह राजपूत,समंजित सिंह,अनुराग दुहलानी,मनोज नायडू,सर्वजीत सिंह,अमित जायसवाल,मंदीप जायसवाल,रूपेश जायसवाल,मनोज दुबे,डाकेश्वर शुक्ला,क्लब अध्यक्ष मनोज अग्रवाल,संरक्षक अजय धनोंदिया,अजय गर्ग,दीपक गर्ग,कोषाध्यक्ष राकेश गोयल,डॉ गोपाल बन गोस्वामी,मुकेश गोयल,नरेंद्र अग्रवाल,राकेश शर्मा,सहित सभी सदस्यगण एवं नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
राज जायसवाल ने की वाटर कूलर की घोषणा
क्लब के द्वारा गर्मी को देखते हुए नगर पालिका के अध्यक्ष राज जायसवाल से एक नग वाटर कूलर की मांग की जिस पर अध्यक्ष के द्वारा तत्काल अपने अध्यक्ष निधि से 1 नग वाटर कूलर देने की घोषणा की जिसका उपस्थित सभी जनसमुदाय ने ताली बजाकर अभिनंदन किया गया।

कटघोरा
शॉर्ट सर्किट से कचरे में आग,कार जलकर खाक:कटघोरा में ट्रांसफार्मर के नीचे कचरा से हुआ हादसा,शिकायत के बाद भी नहीं हटाए जाने से आक्रोश
कोरबा/कटघोरा। कोरबा के कटघोरा में देर रात भीषण आगजनी की घटना हुई। कटघोरा थाना क्षेत्र के मीरा टॉकीज वार्ड नंबर 7, अंबिकापुर रोड पर स्थित एक ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने से उसके नीचे जमा कचरे के ढेर में आग लग गई। आग की चपेट में आकर एक कार भी पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
जानकारी के अनुसार, यह घटना देर रात लगभग 1 बजे हुई। शॉर्ट सर्किट के बाद कचरे के ढेर में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और ट्रांसफार्मर भी धू-धू कर जलने लगा।
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि ट्रांसफार्मर के पास दुकान के बाहर खड़ी एक कार भी इसकी चपेट में आ गई। अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों व दुकानदारों में अफरा-तफरी फैल गई।

घटना के बाद क्षेत्र की बिजली बंद
घटना के बाद सुरक्षा कारणों से पूरे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई। हालांकि, 12 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी बिजली बहाल नहीं हो पाई है। सूचना मिलने पर विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सुधार कार्य जारी है।

ट्रांसफार्मर के नीचे जमा कचरे से हादसा
बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर के नीचे लंबे समय से कचरा जमा था। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने इस कचरे को हटाने के लिए नगर पालिका कटघोरा को कई बार पत्र भी लिखा था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इसी लापरवाही के कारण यह गंभीर हादसा हुआ। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो ट्रांसफार्मर के पास स्थित आधा दर्जन से अधिक दुकानों में भी आग फैल सकती थी, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता था।
कचरा नहीं हटाने से लगी आग
स्थानीय व्यक्ति अब्दुल सद्दाम ने बताया कि इस जगह पर कचरे का ढेर रहता है, जिसे हटाने के लिए नगर पालिका कटघोरा को कई बार पत्राचार किया गया था। इसके बावजूद स्थिति जस की तस बनी रही, जिसके परिणामस्वरूप यह आगजनी की घटना हुई।
उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी ऐसी घटना हो चुकी है, जिस पर स्थानीय लोगों ने खुद काबू पाया था। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और व्यापारियों में नगर पालिका और विद्युत विभाग के प्रति भारी आक्रोश है, और वे संबंधित विभागों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

कटघोरा
कटघोरा तहसील में अवैध रेत उत्खनन पर कड़ी कार्रवाई-तीन ट्रैक्टर जप्त
कोरबा/कटघोरा। एसडीएम तन्मय खन्ना के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध सख्त अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासनिक टीम ने मौके पर अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे तीन ट्रैक्टरों को पकड़कर जप्त किया तथा उन्हें थाना कटघोरा में सुपुर्द किया है।
प्रशासन की यह कार्रवाई कटघोरा तहसील क्षेत्र में लगातार बढ़ते अवैध उत्खनन पर नियंत्रण लगाने के उद्देश्य से की गई है। एसडीएम के निर्देशन में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण कर अवैध रेत खनन एवं परिवहन में संलग्न वाहनों पर त्वरित कार्रवाई की।
एसडीएम ने स्पष्ट किया है कि अवैध रेत उत्खनन से न केवल राजस्व की हानि होती है, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन पर भी गंभीर प्रभाव पड़ता है। इसी कारण जिले में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में अवैध खनन में लिप्त पाए जाने पर और भी कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि अवैध उत्खनन संबंधी कोई भी सूचना मिलने पर तत्काल प्रशासन को अवगत कराएं, ताकि ऐसे कृत्यों पर प्रभावी रूप से रोक लगाई जा सके।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
