Connect with us

कोरबा

एग्रीस्टेक फार्मर आईडी. किसानों के लिए डिजिटल सशक्तिकरण की नई पहल

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग रायपुर द्वारा राज्य के कृषक पंजीयन अभियान के संबंध में विस्तृत दिषा निर्देष जारी किया गया है।
कृषक पंजीयन डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के तहत एक महत्वपूर्ण पहल है जिसका उद्देष्य देष भर के कृषि भूमिस्वामी की एक व्यापक और एकीकृत पंजीयन बनाना है। यह पंजीयन यह सुनिष्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है कि सरकारी योजनांए और लाभ सही लाभार्थियों तक कुषलतापूर्ण पहुंचे। कृषक पंजीयन न केवल पारदर्षिता को बढ़ावा देती है बल्कि कृषि अनुदान, बीमा और इसी तरह की अन्य सहायता प्रणालियों के विवरण को भी सुव्यवस्थित करती है। कृषक पंजीयन कृषि क्षेत्र के डिजिटल परिवर्तन का अभिन्न अंग है जिससे कृषकों की आजीविका में सुधार के लिए बेहतर योजनाएं, नीति निर्माण और संसाधन का आबंटन संभव हो पाता है। कृषक पंजीयन कृषि भ्ूामिधारक के पहचान पत्र ;फार्मर आईडीद्ध को भूमि स्वामित्व के साथ जोड़कर कृषक को सत्यापित करती है।
एग्रीस्टेक फार्मर आई.डी. क्यों है जरूरी और कैसे बनवाएं –
किसान स्वयं ऑनलाइन पोर्टल  https://cgfr.agristack.gov.in./farmer-registry-cg/#/    द्वारा पंजीयन के लिए एग्रीस्टेक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा सकते है, साथ ही लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से एवं सहकारी समिति के पोर्टल से पंजीयन करा सकते है। जहां आधार आधारित किसानों का विवरण सत्यापन के बाद किसान को एक यूनिक फार्मर आई.डी. (ग्यारह अंक की) जारी की जाती है। विभाग द्वारा राजस्व, कृषि एवं लोेक सेवा केन्द्र के ( व्ही.एल.ई.) के साथ संयुक्त टीम द्वारा चयनित ग्राम पंचायतों में 31 जुलाई 2026 तक विषेष अभियान चलाया जा रहा है ताकि किसी भी किसान को योजना से वंचित न होना पड़े।
पंजीकरण हेतु आवश्यक दस्तावेज –
पंजीकरण के लिए किसान को आधार कार्ड, आधार लिंक्ड मोबाईल नंबर और खसरा/बी-1 अनिवार्य है।
प्रशिक्षण एवं प्रचार-प्रसार –
सहायक संचालक कृषि के मार्गदर्शन में कार्य को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के लिए कृषक द्वारा स्व पंजीकरण के संबंध में संबंधित विभागीय मैदानी अमलों के अधिकारियों/कर्मचारियों को विशेष/विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। वरिष्ठ कृषि अधिकारी/ग्रा.कि.वि.अधिकारी/किसान मित्र/ के द्वारा ग्राम/ग्राम पंचायतों में लोक सेवा केन्द्र एवं समितियों के माध्यम से एग्रीस्टेक बनाने हेतु प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जिससे जिले के कोई भी पात्र किसान इस प्रक्रिया से वंचित न रहे।
उप संचालक कृषि द्वारा जिले के सभी किसान भाई-बहनों से अपील की गई है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, धान बेचने वाले किसान एवं समितियों में खाद/उर्वरक/कृषि ऋण लेने वाले कृषक अपने नजदीकी सेवा सहकारी समितियों/लोक सेवा केन्द्र में आवश्यक दस्तावेज के साथ उपस्थित होकर एग्रीस्टेक पोर्टल अंतर्गत 11 अंकों का एग्रीस्टेक आई.डी. बनवा सकते है। और एग्रीस्टैक से संबंधित समस्त शासकीय योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।

Continue Reading

कोरबा

राजकुमार अग्रवाल ने दी रथयात्रा पर शुभकामनाएं

Published

on

कोरबा। 16 जुलाई को विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथपुरी में विशाल और अद्भूत रथयात्रा निकलती है, इसके अलावा कोरबा सहित पूरे छत्तीसगढ़ एवं भारत भर में भगवान मधुसूदन के लिए रथयात्रा का आयोजन किया जाता है। कोरबा के प्रसिद्ध समाजसेवी, उद्योगपति, द इंटरनेशल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स डि. 3233 सी के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्र्रवाल ने कोरबा एवं प्रदेशवासियों को रथयात्रा की शुभकामनाएं प्रेषित की है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि महाप्रभु भगवान श्री जगन्नाथ सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि एवं वैभव प्रदान करें और मधुसूदन की कृपा सभी पर बनी रहे। यह पावन यात्रा हम सबके लिए आध्यात्मिक ऊर्जा और एकता का संदेश लाए और भगवान जगन्नाथ घर-घर पधारें। सुभद्रा और बलभद्र संग भगवान जगन्नाथ की ऐसी कृपा हो, कि विश्व में शांति की स्थापना हो और सबका जीवन आनंदित और सुलभ बन सके।

Continue Reading

कोरबा

दादरखुर्द में 125 साल पुरानी जगन्नाथ रथयात्रा:16 जुलाई को निकलेगी, तैयारियां पूरी, पुलिस बल रहेगा तैनात

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के दादरखुर्द में 125 सालों से चली आ रही भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथयात्रा इस साल 16 जुलाई को निकाली जाएगी। यह सदियों पुराना महापर्व लाखों श्रद्धालुओं के लिए आस्था और लोककल्याण का केंद्र बना हुआ है। मंदिर समिति, प्रशासन और स्थानीय लोगों ने इस बार आयोजन को भव्य बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।

दादरखुर्द स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह है। पूरे मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी झालरों, फूलों और लाइटों से सजाया जा रहा है। भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के दिव्य श्रृंगार और वस्त्राभूषण की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पुजारी और सेवायत लगातार पूजा-अनुष्ठान में जुटे हैं।

16 जुलाई की सुबह विशेष पूजा-अर्चना के बाद तीनों देवताओं को भव्य रथ पर विराजमान किया जाएगा। इसके बाद ‘जय जगन्नाथ’ के उद्घोष के साथ रथ नगर भ्रमण के लिए निकलेगा। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान स्वयं अपने भक्तों के बीच आते हैं। रथ की रस्सी खींचना अत्यंत शुभ माना जाता है और इससे भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

मंदिर के मुख्य पुजारी श्री कुंज द्विवेदी ने बताया कि दादरखुर्द की रथयात्रा कोरबा जिले की सबसे पुरानी धार्मिक परंपराओं में से एक है। यह यात्रा पिछले 125 वर्षों से बिना किसी रुकावट के निकाली जा रही है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि भगवान जगन्नाथ को ‘जगत के नाथ’ यानी पूरे संसार के पालनहार कहा जाता है। उनकी बड़ी-बड़ी आंखें इस बात का प्रतीक हैं कि वे हर जाति, वर्ग और समुदाय के भक्तों पर समान दृष्टि रखते हैं। इसी कारण इस रथयात्रा को समानता, सेवा और लोककल्याण का महापर्व भी कहा जाता है।

इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। मंदिर समिति के साथ मिलकर पुलिस, नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है, ताकि यात्रा सुचारु और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का शपथ समारोह 22 को, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे प्रभारी मंत्री अरूण साव

Published

on

कोरबा। कुछ दिन पूर्व प्रेस क्लब कोरबा की नई कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न हुआ था, जिसमें नौशाद खान अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे, नौशाद खान के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले और शपथ ग्रहण के लिए उन्हें आमंत्रित किया। उन्होंने आश्वासन दिया है कि वे शपथ समारोह में शामिल होंगे, लेकिन उनके आने में संशय है और उपमुख्यमंत्री अरूण साव 22 जुलाई को नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाएंगे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677