Connect with us

छत्तीसगढ़

रायपुर के साइंस कॉलेज चौपाटी से हटेंगी सभी 60 दुकानें:5 करोड़ लागत से हुई थी तैयार, विधायक मूणत बोले-एरिया को एजुकेशन हब बनाएंगे

Published

on

रायपुर,एजेंसी। रायपुर स्मार्ट सिटी की तरफ से 5 करोड़ की लागत से जी.ई रोड के किनारे साइंस कॉलेज के पास एनआईटी चौपाटी बनाई गई थी। अब सभी 60 दुकानों को शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। परामर्शदात्री समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया है।

रायपुर पश्चिम से बीजेपी विधायक राजेश मूणत ने कहा कि, जिस जगह पर चौपाटी चल रही है, वो पूरा एरिया एजुकेशन हब है। वहां एजुकेशन से संबंधित कोई भी चीजें नहीं बनाई गई है। इसलिए यह एजुकेशन पर्पस से तैयार होना चाहिए। मेरा शुरू से ही उद्देश्य रहा है कि छात्रों का हित होना चाहिए।

किसी को विस्थापित करने की समस्या नहीं

विधायक राजेश मूणत ने कहा कि, वहां से किसी को विस्थापित करने की बात ही नहीं है। जिन लोगों को दुकानें दी गई है, वो किराए पर है। 25 हजार से 27 हजार रुपए किराया एक दुकान से वसूल किया जा रहा है।

एक तरफ कहा जा रहा है कि, लोग बेरोजगार हो जाएंगे। लेकिन पहले जो दुकान लगा रहे थे उन दुकानदारों को किराए पर नहीं दिया गया। बल्कि स्पेशल ठेका कर दुकानें किराए पर दी गई।

शासन को दुकानें जहां शिफ्ट करनी है, उसे वहां शिफ्ट करे। इस पर पूरी बात हो गई है। कैसे शिफ्टिंग करनी है, यह शासन स्तर पर कमेटी बनी है। वह कमेटी अपनी अलग जांच कर रही है।

वेंडिंग जोन में शिफ्ट होगी दुकानें

स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक पी.के. पंचायती ने बताया कि, साइंस कॉलेज यूथ हब चौपाटी पर निर्णय के लिए नगरीय प्रशासन संचालक कुंदन कुमार की अध्यक्षता में समिति बनी है। मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है, यहां यूथ हब में टेंडर के बाद 60 दुकानों को चलाने दिया गया है, उन्हें जल्द शिफ्ट किया जाएगा।

अधिकारियों पर कार्रवाई की भी तैयारी

पहले भी राजेश मूणत ने चौपाटी का विरोध किया था। वहीं अब परामर्शदात्री समिति की बैठक में दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश विधायक ने की है। इस मामले में अब एक समिति जांच करेगी और कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों से जानकारी लेनी होगी- मेयर

इस मामले में रायपुर मेयर एजाज ढेबर से जब दैनिक भास्कर ने उनका पक्ष जनना चाहा, तो उन्होंने अधिकारियों से जानकारी लेने के बाद ही कुछ कह पाने की बात कही है।

ओपन रीडिंग जोन बनाने की प्लानिंग

यूथ हब से चौपाटी हटाए जाने के बाद वहां ओपन रीडिंग जोन बनाने की प्लानिंग है। इसके साथ ही स्टूडेंट के लिए वहां वाई-फाई की सुविधा होगी। ओपन रीडिंग जोन में लाइब्रेरी भी तैयार करने की प्लानिंग है। एजुकेशन मटेरियल भी यूथ हब में मौजूद रहेंगे।

5 करोड़ में बनी थी चौपाटी

जी.ई रोड के किनारे साइंस कॉलेज यूथ हब चौपाटी को रायपुर स्मार्ट सिटी ने 5 करोड़ खर्च कर तैयार किया था। वहां 60 दुकानें लगाई गई। बड़े-बड़े डेकोरेटिव स्ट्रक्चर, लाइट, पाथ-वे, प्लांटेशन और टॉयलेट सुविधाएं स्मार्ट सिटी की ओर से दी गई थी। हालांकि वर्तमान में सभी स्ट्रक्चर वैसे ही रहेंगे, केवल दुकानों को शिफ्ट किया जाएगा।

2022 में पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने साइंस कॉलेज चौपाटी बनाने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना दे दिया था।

2022 में पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने साइंस कॉलेज चौपाटी बनाने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना दे दिया था।

धरना दे चुके हैं मूणत

2022 में पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ साइंस कॉलेज चौपाटी बनाने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना दिया था। उन्होंने कहा था कि, यहां पर कई कॉलेज और विश्वविद्यालय समेत लाइब्रेरी भी है। यहां पढ़ने के लिए शांत माहौल रहना चाहिए, जो चौपाटी के कारण बिगड़ जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

रीजन कान्फ्रेंस में लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल को शिक्षा गुणवत्ता और अन्य सामाजिक सेवा कार्यो के लिए मिला 15 लायंस अवार्ड

Published

on

कोरबा। 05 अप्रैल 2026 को होटल ब्लू डायमंड टी.पी.नगर कोरबा में रीजन 1 के रीजन चेयरमेन पीएमजेएफ लायन कैलाशनाथ गुप्ता की अध्यक्षता एवं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन विजय अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में रीजन कान्फ्रेंस ”काव्याÓÓ का आयोजन किया गया। साथ ही कान्फ्रेंस के विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्रान्तपाल पीएमजेएफ लायन डॉ.राजकुमार अग्रवाल, पीएमजेएफ लायन शैलेश अग्रवाल, एमजेएफ लायन राजेन्द्र तिवारी, एमजेएफ लायन एम.डी.माखीजा उपस्थित थे। कान्फ्रेंस में रीजन 1 के अंतर्गत आने वाले समस्त क्लबों के पदाधिकारियो एवं सदस्यों की उपस्थिति में रीजन चेयरमेन द्वारा सत्र भर लायंस क्लबों द्वारा किये गये सेवा कार्यो की समीक्षा के आधार पर पुरस्कृत किया गया।


इसी क्रम में लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल को शिक्षा गुणवत्ता, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य शिविर, विभिन्न सेवा कार्यो के लिए कुल 15 लायंस एवार्ड से सम्मानित किया गया। रीजन चेयरमेन पीएमजेएफ लायन कैलाश अग्रवाल ने बताया कि लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल अपने क्लब के मार्गदर्शक पीएमजेएफ लायन डॉ.राजकुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में विभिन्न सेवा कार्यो को अंजाम दे रहा है। जिसमें प्रमुख ग्राम मड़वारानी में संचालित सीबीएसई मान्यता प्राप्त विद्यालय एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा है, जहां 700 से अधिक बच्चे उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल द्वारा बैनर प्रेजेन्टेशन में क्लब के सेवा कार्यो को सादगी पूर्ण रूप से सभी के सम्मुख प्रस्तुत किया, जिसकी सभी ने प्रशंसा की।
कान्फ्रेंस में क्लब अध्यक्ष लायन सुरेन्द्र कुमार डनसेना को आउटस्टेडिंग लीडरशीप अवार्ड, क्लब सचिव लायन दर्शन अग्रवाल को बेस्ट सचिव एवार्ड से सम्मानित किया गया, वहीं क्लब के मार्गदर्शक पीएमजेएफ लायन डॉ.राजकुमार अग्रवाल को एमएएमई के केन्द्रीय सदस्य के रूप में किये गये सेवा कार्यो के लिए नीति आयोग एवं जीवन जागृति सेवा संस्थान द्वारा प्रदत्त परम विभूषण सेवा रत्न सम्मान से भी सम्मानित किया गया।
रीजन कान्फ्रेस में लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल से लायन सुभाषचंद अनंत, लायन पार्वती दास, लायन मनोज गुप्ता, लायन शोमा सोनी, लायन मधु पाल, लायन गणेश राम, लायन मनोरमा शर्मा, लायन रूबिना अली सहित अन्य क्लबों के सदस्य उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

भेल कंपनी के प्लांट दर्री में रखे लगभग 200 मीटर पावर केबल चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published

on

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा अभियान के तहत दर्री पुलिस की कार्यवाही

कोरबा। कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना दर्री पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए चोरी के मामले का खुलासा किया गया है।

दिनांक 05/04/2026 को प्रार्थी कमलकांत ठाकुर, पिता स्व. ओंकार ठाकुर, उम्र 46 वर्ष, निवासी फ्लैट नंबर 307, ब्लॉक 2/बी, महावीर विलो अपार्टमेंट, कंगरी सैटेलाइट टाउन, बेंगलोर (कर्नाटक) हाल मुकाम एच.आई.जी.-13 साडा कॉलोनी, थाना दर्री, जिला कोरबा (छ.ग.) द्वारा लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया कि भेल कंपनी के प्लांट दर्री में रखे गए लगभग 200 मीटर पावर केबल को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है।

प्राप्त रिपोर्ट पर थाना दर्री में अपराध क्रमांक 136/2026 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की जांच के दौरान मुखबिर सूचना पर संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार किया गया एवं चोरी गया मशरूका बरामद किया गया।

आरोपियों का नाम व पता इस प्रकार है

  1. योगेश सोनवानी, पिता जवाहर लाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी राजीव नगर, दर्री, थाना दर्री, जिला कोरबा (छ.ग.)

एक विधि संघर्षरत बालक

आरोपी योगेश सोनवानी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है तथा विधि संघर्षरत बालक के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।

कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत अपराधों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही जारी है।

Continue Reading

कोरबा

प्रेसवार्ता: द इंटरनेशनल एसोसिएशन आफ लायंस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट 3233सी एवं रीजन में लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल का शिक्षा प्रकल्प मॉडल

Published

on

कोरबा। लायंस क्लब बालको के आयोजकत्व में कोरबा टीपी नगर स्थित ब्लू डायमंड होटल के कांफ्रेंस हाल में रीजन कांफ्रेंस के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन विजय अग्रवाल एवं रीजन चेयरमेन पीएमजेएफ लायन कैलाशनाथ गुप्ता, क्लब अध्यक्ष विक्रम अग्रवाल, पीडिजी एमजेएफ लायन एमडी माखीजा ने प्रेसवार्ता ली, जिसमें डिस्ट्रिक्ट एवं रीजन में लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल का स्थायी प्रोजेक्ट शिक्षा प्रकल्प नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा को मॉडल बताया और कहा कि लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा छत्तीसगढ़ को सर्वश्रेष्ठ सीबीएसई अंग्रेजी माध्यम विद्यालय है, जिसे 7स्टार रेटिंग हासिल है, जहां पर कुछ बच्चों को पूर्णत: नि:शुल्क एवं ग्रामीण तथा निर्धन बच्चों को काफी कम फीस लेकर उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान की जा रही है, जो लायनवाद का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।
लायन विजय अग्रवाल ने कहा कि उनके डिस्ट्रिक्ट गवर्नर कार्यकाल में पूरा छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश का आधा हिस्सा डिस्ट्रिक्ट 3233 सी के अंतर्गत आता है और डिस्ट्रिक्ट के अंदर संचालित क्लबों द्वारा शिक्षा, पर्यावरण एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई स्थायी प्रोजेक्ट सहित सामाजिक सरोकार से जुड़े रचनात्मक कार्य किए जा रहे हैं।

सारागांव में भी लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा की तर्ज पर खुलेगा विद्यालय
रीजन चेयरपर्सन पीएमजेएफ लायन कैलाशनाथ गुप्ता ने बताया कि रीजन कांफ्रेंस में नया क्लब, लायंस क्लब सारागांव का गठन किया गया है, जिसका शपथग्रहण रीजन कांफ्रेंस में किया गया। लायन गुप्ता ने बताया कि सारागांव में भी लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा की तर्ज पर विद्यालय खोला जाएगा, इसके लिए लायन सदस्य दीपक अग्रवाल ने 03 एकड़ जमीन दान में दी है।
जल संरक्षण, भूख उन्मुलन, स्कूल डेव्हलपमेंट एवं स्वास्थ्य में विशेष काम
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन विजय अग्रवाल ने कहा कि द इंटरनेशनल एसोसिएशन आफ लायंस क्लब्स 8 क्षेत्रों में काम कर रहा है जिसमें दृष्टि, भूख उन्मूलन, पर्यावरण संरक्षण, बचपन का केंसर, मधुमेह नियंत्रण, मानवीय प्रयास एवं आपदा राहत। डिस्ट्रिक्ट में भी इन क्षेत्र में काम किया जा रहा है, लेकिन डिस्ट्रिक्ट में मुख्य रूप से शिक्षा, पर्यावरण एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर विजन लेकर कार्य किया जा रहा है, जिसमें स्कील डेव्हलपमेंट को भी प्राथमिक्ता से रखा गया है।
लायन कैलाशनाथ गुप्ता ने कहा कि रीजन कांफ्रेंस का नाम रखा गया है-काव्या। काव्या हमें संवेदना, मानवता सिखाती है और कविता से एकता एवं सद्भाव का संचार होता है। रीजन कांफ्रेंस का भी यही मुख्य ध्येय है। इस अवसर पर अन्य क्लब, जोन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677