कोरबा
कथित लव जिहाद…युवक के घर शूटर ने की फायरिंग:कोरबा कोर्ट में मैरिज के लिए देने वाले थे आवेदन, उससे पहले हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार
कोरबा। कोरबा जिले में एक व्यवसायी के मकान पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। देशी कट्टे से चली एक गोली दुकान के शटर में लगी, जबकि दूसरी गोली दरवाजे के पार हो गई। लोगों की सूझबूझ और साहस से बस में सवार होकर भाग रहा एक आरोपी पकड़ा गया।
पुलिस ने इस मामले में दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार और वाहन बरामद कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि यह विवाद कथित लव जिहाद और एक प्रेमी जोड़े के भागने और फिर लौटने से जुड़ा है। इसी विवाद के चलते उत्तर प्रदेश से किराए के शूटर बुलवाकर वारदात को अंजाम दिया गया।

तौसीफ के घर फायरिंग करने वाले पुलिस ने तीन आरोपी को पकड़ा
घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर में मौजूद थे
यह मामला कटघोरा थाना क्षेत्र के कसनियां गांव का है। ग्राम कसनियां में सिकंदर मेमन अपने परिवार के साथ रहते हैं और अपने मकान के सामने ही उनकी एक दुकान है। घटना की रात परिवार के सभी सदस्य घर में मौजूद थे। रात लगभग 9:45 बजे उन्हें गोली चलने की आवाज सुनाई दी। इस पर वे घर से बाहर निकले। इस दौरान एक बाइक सवार युवक घर के सामने खड़ा था।
परिवार के सदस्यों को बाहर निकलते देख उसने दूसरी बार गोली चला दी। फायरिंग होते देख परिवार के सदस्य तुरंत घर के अंदर चले गए। बदमाशों द्वारा चलाई गई एक गोली शटर में जा लगी, जबकि दूसरी गोली दरवाजे के पार हो चुकी थी। गनीमत रही कि परिवार के किसी सदस्य को कोई चोट नहीं आई।

ग्राम कसनियां में
भागते वक्त लोगों ने आरोपी को पकड़ा
घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश भाग रहा था, लेकिन थोड़ी दूर जाने के बाद वह बाइक सहित सड़क पर गिर गया। उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए कपड़े भी बदल लिए थे। इलाके के लोगों ने उसे पकड़ा लिया।
पुलिस ने इस मामले में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ निवासी शूटर दुर्गेश पांडे और कोरबा शहर के हर्ष सिंह और आशीष जांगड़े को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई बाइक और देसी कट्टा भी बरामद कर लिया है। मुख्य आरोपी की तलाश अभी जारी है।
कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि मामले में तीन गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

पुलिस ने जांच के दौरान घटनास्थल से गोली बरामद किया।

तौसीफ मेमन बोले- कोर्ट में आवेदन से पहले घर पर की गई फायरिंग
शादी से पहले ही घर पर फायरिंग, पहले से मिल रही थीं धमकियां
तौसीफ मेमन ने बताया कि उनके प्रेम संबंध और शादी को लेकर जो मामला चल रहा है, उसे लेकर वे पहले हाईकोर्ट गए थे। कोर्ट ने उन्हें स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत विवाह करने का सुझाव दिया था। इसके बाद उन्होंने अपर कलेक्टर कार्यालय में शादी के लिए आवेदन भी दिया था, लेकिन 18 सितंबर को वह आवेदन खारिज कर दिया गया।
तौसीफ ने कहा, हम आज जिला अदालत (डिस्ट्रिक्ट कोर्ट) में दोबारा आवेदन देने जा रहे थे, लेकिन उससे पहले ही हमारे घर पर फायरिंग हो गई।
उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी उन्हें फोन और व्हाट्सऐप के जरिए धमकियां मिल रही थीं। धमकी देने वाला खुद को विश्व हिंदू परिषद से जुड़ा बता रहा था। तौसीफ ने अपने और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

तौसीफ के चाचा सिकंदर मेमन का आरोप, तिलमिलाकर कांड करवाए
तौसीफ के चाचा सिकंदर मेमन ने बताया, मेरे भतीजे के कोर्ट मैरिज के लिए हाईकोर्ट से आदेश लेकर आए थे। कोर्ट के आदेश के तहत अपर कलेक्टर के यहां आवेदन लगाए थे। लेकिन अपर कलेक्टर ने आवेदन खारिज कर दिया था। इसके बाद कोरबा जिला कोर्ट में आवेदन लगाने वाले थे। इसी से तिलमिलाकर कांड करवाए हैं।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, कटघोरा निवासी कॉलेज की छात्रा 21 अप्रैल 2025 को घर से कॉलेज जाने के नाम पर निकली थी, जिसके बाद वो लापता हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन छात्रा नहीं मिली। इससे परेशान होकर उन्होंने थाने में गुमशुदगी की शिकायत की।
कोलकाता में युवक-युवती ने किया निकाह
जांच के दौरान पता चला कि युवती को तौसीफ मेनन के साथ कोलकाता में देखा गया है, जहां कथित रूप से मस्जिद में निकाह कराया गया है। पुलिस ने दोनों को कोरबा लाकर पूछताछ की, फिर युवती को तौसीफ के घर भेज दिया गया। हिंदू संगठनों के हस्तक्षेप पर कोरबा के सखी सेंटर में रखा गया।
इसके बाद तौसीफ ने खुद को युवती का पति बताते हुए हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दाखिल की थी। हाईकोर्ट ने 15 मई को याचिकाकर्ता को एक लाख रुपए की राशि जमा करने के निर्देश दिए थे। रकम जमा होने के बाद केस की सुनवाई हुई। युवती और उसके माता-पिता भी हाईकोर्ट में उपस्थित हुए थे।
कोर्ट ने सुनवाई करते हुए युवक-युवती की शादी को वैध नहीं ठहराया था। कोर्ट यह भी कहा था कि हालांकि युवक-युवती दोनों बालिग हैं, इसलिए दोनों स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत विवाह करने के लिए स्वतंत्र हैं।
इसी आदेश के तहत तौसीफ मेमन ने कोरबा विवाह कार्यालय में आवेदन दिया था। हालांकि, परिवार और कुछ हिंदू संगठनों की आपत्ति के चलते यह आवेदन निरस्त कर दिया गया। अब करीब दो महीने बाद दोबारा विवाह के लिए आवेदन करने की तैयारी की जा रही है।
नाम और पहचान छिपाकर विवाह करने का आरोप
युवती के परिजन के वकील ने बताया कि युवक ने नाम छिपाकर शादी की है, जो अवैधानिक है। लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाया गया है। साथ ही लव जिहाद का आरोप लगाया था। कोर्ट ने सुनवाई के बाद लड़की को सखी सेंटर में रखने का निर्देश दिए हैं।
कोरबा
ग्रामीणों को दी दुर्घटना से बचाव की जानकारी
कोरबा। राज्य में सड़क दुर्घटना की चिंताजनक स्थिति से बचाव तथा सुरक्षित यात्रा के टिप्स बताते हुए सड़क सुरक्षा नियमों व मोटर वाहन अधिनियम 1988 और इसके प्रावधानों की जानकारी ग्रामवासियों को दी गई। यह जानकारी केएन कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा गोदग्राम भादा में दिवा शिविर में दी गई।
प्राचार्य डॉ.प्रशांत बोपापुरकर के मार्गदर्शन व रासेयो जिला संगठक वायके तिवारी के नेतृत्व में वाहन चलाते समय ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण प्रमाण पत्र, बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज साथ रखने की जानकारी प्रदान की गई।

बिना हेलमेट दो पहिया वाहन और बिना सीट बेल्ट के चार पहिया वाहन चलाने, नशे की हालत, ओवर स्पीडिंग, नाबालिग के द्वारा वाहन चलाने व बिना इंश्योरेंस के वाहन चलाने पर दंड के प्रावधानों की जानकारी ग्रामवासियों को प्रदान की गई।सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा तथा सुरक्षित यात्रा हर नागरिक की जिम्मेदारी के साथ सुखद यात्रा सुनिश्चित करने के लिए यात्रा के दौरान आवश्यकता पड़ने पर राष्ट्रीय आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112, एंबुलेंस सेवा 108, पुलिस सहायता 100, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना हेल्पलाइन 1033 की जानकारी दी गई।
दिवा शिविर के दौरान ग्राम के पटेल बैजू राम यादव, सोहन दास महंत, मुकेश कुमार यादव, लक्ष्मण दास महंत, कन्हैया लाल यादव, तीरथ राम यादव दुलार प्रसाद यादव ग्राम के पंच सत्यनारायण यादव आदि उपस्थित थे। दिवा शिविर के आयोजन में रासेयो कार्यक्रम अधिकारी जीएम उपाध्याय, प्रीति महंत, वरिष्ठ स्वयंसेवक देवांश कुमार तिवारी, राम कुमारी पटेल, किशोर चौहान, आरती यादव, आंचल यादव, अनसूईया आदि का सहयोग रहा।
कोरबा
अग्रवाल सभा कोरबा के चुनाव की अधिसूचना जारी
कोरबा। अग्रवाल सभा कोरबा के चुनाव 2026-28 के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी आशीष खेतान ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी की है। जिसमें कहा गया है कि 4 अप्रैल को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन व 8 अप्रैल को दावा आपत्ति तथा 10 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। 19 अप्रैल को सुबह 12 बजे नामांकन पत्रों का विक्रय, दोपहर 1 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा।
दोपहर 2 बजे तक नामांकन पत्रों का निरीक्षण व प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। दोपहर 4 बजे तक नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके साथ ही पर्यवेक्षकण पुन: एक राय होकर पदाधिकारियों के चयन की कोशिश करेंगे। अगर सफल हो जाते हैं समय बढ़ाया जाएगा। 21 अप्रैल को अग्रसेन भवन में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद के लिए मतदान सुबह 10 से शाम 5 बजे तक होगा। मतदान समाप्ति के एक घंटे बाद अग्रसेन भवन में मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी।
कोरबा
युवा तबला कलाकार पार्थ को मिला कला गौरव रत्न सम्मान
कोरबा। संगीत महोत्सव नटरंग 2026 में प्रदेश के युवा तबला वादक पार्थ यादव को उत्कृष्ट कला-साधना और प्रभावशाली प्रस्तुति के लिए “कला गौरव रत्न” सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें भारतीय शास्त्रीय संगीत, विशेष रूप से तबला वादन के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
कम उम्र में ही पार्थ यादव ने अपने गुरु के सानिध्य में कठिन साधना, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के माध्यम से लय-ताल पर अद्भुत पकड़ स्थापित की है। उनके तबला वादन में तकनीकी शुद्धता के साथ-साथ भावात्मक अभिव्यक्ति का सुंदर समन्वय देखने को मिलता है, जो श्रोताओं और संगीत विशेषज्ञों को समान रूप से प्रभावित करता है। पार्थ यादव अब तक राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के अनेक प्रतिष्ठित मंचों पर अपनी कला का प्रदर्शन कर चुके हैं। “नटरंग 2026” जैसे संगीत महोत्सव में “कला गौरवरत्न” सम्मान प्राप्त करना उनकी प्रतिभा, साधना का प्रमाण है।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
