छत्तीसगढ़
अम्बिकापुर : योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दें : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
विश्व को भारत की अमूल्य देन है योग, इसे जन-जन तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अम्बिकापुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सामूहिक योगाभ्यास

अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में हजारों नागरिकों, विद्यार्थियों, महिलाओं, युवाओं, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग भारत की सनातन ऋषि परंपरा का अमूल्य उपहार है, जिसने आज संपूर्ण विश्व को स्वस्थ, संतुलित और शांतिपूर्ण जीवन का मार्ग दिखाया है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करने वाली जीवन पद्धति है, जो व्यक्ति को आत्मबल, अनुशासन, सकारात्मक ऊर्जा और जीवन के प्रति संतुलित दृष्टिकोण प्रदान करती है।



मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” वर्तमान समय की आवश्यकता को प्रतिबिंबित करती है। तेजी से बदलती जीवनशैली, बढ़ते तनाव और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के बीच योग प्रत्येक आयु वर्ग के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा का सबसे सरल और प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक रूप से सक्रिय, मानसिक रूप से सजग और भावनात्मक रूप से संतुलित बनाए रखता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ परिवार, स्वस्थ समाज और विकसित राष्ट्र की आधारशिला होता है, इसलिए योग को केवल एक आयोजन तक सीमित न रखकर जीवन का हिस्सा बनाना होगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और सतत प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है। वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत द्वारा रखे गए प्रस्ताव को रिकॉर्ड समय में व्यापक समर्थन प्राप्त होना इस बात का प्रमाण है कि विश्व ने भारतीय ज्ञान परंपरा और योग की उपयोगिता को स्वीकार किया है। आज 21 जून को पूरी दुनिया जिस उत्साह से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रही है, वह भारत की सांस्कृतिक विरासत और वैश्विक नेतृत्व का गौरवशाली उदाहरण है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि योग स्वास्थ्य और आरोग्य की ऐसी विश्वसनीय साधना है, जो जीवन के हर चरण में व्यक्ति का मार्गदर्शन करती है। योग शरीर को निरोग, मन को शांत और विचारों को सकारात्मक बनाता है। मधुमेह, उच्च रक्तचाप, तनाव, अनिद्रा और मोटापे जैसी जीवनशैली जनित समस्याओं से बचाव में योग अत्यंत प्रभावी सिद्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि आधुनिक चिकित्सा विज्ञान भी आज योग की उपयोगिता को स्वीकार कर रहा है और इसे बेहतर स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण आधार के रूप में देख रहा है।

मुख्यमंत्री ने भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि महर्षि पतंजलि ने योग को व्यवस्थित एवं वैज्ञानिक स्वरूप प्रदान किया। भगवान शिव को आदियोगी के रूप में स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि भारत की सांस्कृतिक चेतना में योग सदियों से जीवन का अभिन्न अंग रहा है। भगवान श्रीकृष्ण ने भी श्रीमद्भगवद्गीता के माध्यम से कर्मयोग, ज्ञानयोग और भक्तियोग का संदेश देकर संतुलित और उद्देश्यपूर्ण जीवन का मार्ग प्रशस्त किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार योग के व्यापक विस्तार और संस्थागत विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से योग विषय को समाज कल्याण विभाग से चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन लाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि योग आयुष पद्धति का महत्वपूर्ण अंग है और इस निर्णय से योग शिक्षा, प्रशिक्षण, अनुसंधान तथा जनजागरूकता गतिविधियों को नई दिशा और गति मिलेगी। राज्य सरकार का लक्ष्य योग को गांव-गांव, स्कूलों, कॉलेजों और समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है ताकि स्वस्थ जीवनशैली को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा सके।
मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से बच्चों और युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। विद्यालयों में योग को प्रोत्साहित करने का उद्देश्य केवल शारीरिक स्वास्थ्य नहीं, बल्कि एकाग्रता, आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक सोच का विकास करना भी है। उन्होंने कहा कि जो लोग अब तक योग से नहीं जुड़ पाए हैं, वे आज से इसकी शुरुआत करें, क्योंकि जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कोई भी समय देर नहीं होता।
मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय रूपनारायण सिन्हा को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए कहा कि प्रदेश में योग के प्रचार-प्रसार में उनका योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि योग को घर-घर तक पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आयोग प्रदेश में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने जनजातीय युवाओं की शिक्षा और भविष्य को लेकर राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि दिल्ली स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल में सीटों की संख्या 50 से बढ़ाकर 200 की गई है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। हाल ही में जनजातीय वर्ग के 13 युवाओं द्वारा यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को अवसर, संसाधन और मार्गदर्शन उपलब्ध कराकर उन्हें देश और समाज के नेतृत्व के लिए तैयार कर रही है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में ब्रह्ममुहूर्त का विशेष महत्व है और इसी समय योगाभ्यास करना सबसे अधिक लाभकारी माना गया है। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन धरोहर है, जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से वैश्विक प्रतिष्ठा प्राप्त हुई है।
इस अवसर पर विधायक प्रबोध मिंज, विधायक रामकुमार टोप्पो, छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष राम किशुन सिंह, सरगुजा संभाग के कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा, आईजी दीपक झा, आयुष विभाग के संचालक राजेंद्र कुमार कटारा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और नागरिक उपस्थित थे।
कोरबा
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा का विशेष आयोजन: कोरबा के आशीर्वाद पॉइंट में गोपाल मोदी की अगुवाई में हुआ भव्य योग शिविर
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा का वृहद योग जागरूकता शिविर आशिर्वाद पॉइंट टीपी नगर में संपन्न
कोरबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे “12 साल बेमिसाल – विश्वास, विकास एवं जनकल्याण” अभियान के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा वृहद योग जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर योग के महत्व और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से योग को मिली वैश्विक पहचान : गोपाल मोदी

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सतत प्रयासों के कारण आज योग को वैश्विक पहचान मिली है तथा यह विश्वभर में भारतीय संस्कृति और जीवन दर्शन का गौरव बढ़ा रहा है।
शिविर में छत्तीसगढ़ प्रभारी, पतंजलि योगपीठ की जया मिश्रा ने योगाभ्यास का संचालन किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा योग से होने वाले स्वास्थ्य लाभों की विस्तृत जानकारी दी। योगाभ्यास के दौरान उपस्थित जनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नियमित योग करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर संजूदेवी राजपूत, रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, छत्तीसगढ़ राज्य विपणन सहकारी संघ के अध्यक्ष भोजराम देवांगन, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन, जिला मंत्री कमला बरेठ, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, योगेश मिश्रा, जिला सह मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र यादव, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रीति स्वर्णकार, जिला संयोजक विधि प्रकोष्ठ अखिलेश पांडेय एवं राकेश नागरमल अग्रवाल सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़
रायपुर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लोकभवन में किया गया योगाभ्यास


रायपुर। अंतर्राराष्ट्रीय योग दिवस केे अवसर पर आज लोकभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम में सामूहिक योगाभ्यास कराया गया। योगाभ्यास में राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर.प्रसन्ना, विधिक सलाहकार श्रीमती सत्यभामा अजय दुबे, उप सचिव सुश्री निधि साहू सहित लोकभवन के अधिकारी, कर्मचारी शामिल हुए।

ईशा फाउंडेशन के योग प्रशिक्षक श्री रितेश प्रधान ने योग नमस्कार का अभ्यास कराया। वहीं योग आयोग के प्रशिक्षक भोजराज साहू, अशोक साहू, धनश्री साहू, दीनू राम साहू एवं तुषार साहू ने योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया।
छत्तीसगढ़
सक्ती : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सक्ती में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम संपन्न
सांसद, कलेक्टर, एसपी सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक किया योगाभ्यास
योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन अपनाएं दृ सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत दिलाई गई सामूहिक शपथ



सक्ती। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय सक्ती अंतर्गत जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय के समीप स्थित सामुदायिक भवन में जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर सांसद, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं नगरवासियों ने एकजुट होकर सामूहिक योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन जीने की एक समग्र जीवनशैली है। नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक रूप से सुदृढ़, मानसिक रूप से शांत तथा आत्मिक रूप से मजबूत बनाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज पूरा देश योग के माध्यम से स्वस्थ भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सांसद ने सभी नागरिकों से प्रतिदिन कुछ समय योग के लिए निकालने तथा इसे अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ एवं सुखमय जीवन के लिए प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रूप से योग अवश्य करना चाहिए।
इस अवसर पर कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज संपूर्ण विश्व अपना रहा है। योग के माध्यम से व्यक्ति तनावमुक्त रहकर स्वस्थ, प्रसन्न एवं ऊर्जावान जीवन व्यतीत कर सकता है। उन्होंने नागरिकों को संदेश देते हुए कहा कि “स्वस्थ रहिए, मस्त रहिए” और नियमित योगाभ्यास के माध्यम से अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाइए।
पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को “करो योग, रहो निरोग” का संदेश देते हुए योग को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
योग सत्र के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में ग्रीवा चालन, स्कंध चालन, कटि संचालन, घुटना संचालन, ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रासन, मंडूकासन, मकरासन, भुजंगासन, सेतुबंधासन, उत्तानपादासन, पवनमुक्तासन, शवासन, पद्मासन तथा सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया गया। इसके साथ ही कपालभाति, अनुलोम-विलोम एवं भ्रामरी प्राणायाम का प्रशिक्षण देकर योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत उपस्थित सभी लोगों को नशामुक्ति की सामूहिक शपथ दिलाई गई। सभी प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज के लोगों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करेंगे।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के सभी विकासखंडों में भी सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए नियमित योग करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि संजय रामचंद्र, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, एसडीएम सक्ती सुश्री कावेरी मरकाम, जिला आयुष अधिकारी डॉ. जवाहर लाल बंजारे, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक सुनील मिश्रा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी, गणमान्य नागरिक, आमजन, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
-
Uncategorized9 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
