Connect with us

कोरबा

” सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत 19 साइबर ठगी पीड़ितों को रू.1,55,440 की राशि वापस दिलाई गई

Published

on

साइबर पुलिस थाना कोरबा की सतत कार्रवाई

साइबर पुलिस थाना कोरबा द्वारा ऑनलाइन साइबर ठगी के मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी

  • MRM Portal के माध्यम से 19 शिकायतकर्ताओं के बैंक खातों में कुल रू.1,55,440 की ठगी गई राशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई
  • NCRP (National Cyber Crime Reporting Portal) पर प्राप्त शिकायतों पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई करते हुए शेष राशि को होल्ड कराने एवं वापस दिलाने की प्रक्रिया भी लगातार जारी है

कोरबा। पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा लखन पटले तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (कटघोरा) एवं साइबर नोडल अधिकारी नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में साइबर पुलिस थाना कोरबा द्वारा “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत ऑनलाइन साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी एवं निरंतर कार्रवाई की जा रही है।

राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर प्राप्त ऑनलाइन साइबर ठगी संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक एवं वित्तीय संस्थानों के समन्वय से धोखाधड़ी की राशि को तत्काल होल्ड कराया गया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत MRM Portal के माध्यम से 19 पीड़ित शिकायतकर्ताओं के बैंक खातों में कुल रू.1,55,440 (एक लाख पचपन हजार चार सौ चालीस रुपये) की राशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई।

उक्त प्रकरणों में शेष बची राशि को भी नियमानुसार संबंधित बैंक खातों में होल्ड कराने की कार्रवाई सतत जारी है। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत होल्ड की गई राशि भी पात्र पीड़ितों के बैंक खातों में वापस दिलाई जाएगी। साइबर पुलिस थाना द्वारा प्रत्येक प्रकरण में निरंतर फॉलो-अप कर राशि वापसी की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त, साइबर पुलिस थाना द्वारा NCRP पोर्टल पर प्राप्त अन्य ऑनलाइन साइबर ठगी संबंधी शिकायतों में भी लगातार कार्रवाई की जा रही है। पात्र मामलों में धोखाधड़ी की राशि होल्ड कराने तथा नियमानुसार पीड़ितों को राशि वापस दिलाने की प्रक्रिया निरंतर जारी है।

कोरबा पुलिस की अपील

यदि आप किसी भी प्रकार की ऑनलाइन साइबर ठगी के शिकार होते हैं, तो बिना विलंब राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर तत्काल शिकायत दर्ज करें, ताकि समय रहते धोखाधड़ी की राशि होल्ड कर पीड़ितों को वापस दिलाने की कार्रवाई की जा सके।

कोरबा पुलिस का संदेश

“सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। साइबर अपराध से बचाव ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है।”

Continue Reading

कोरबा

बिलासपुर जोन की 10 ट्रेनें कैंसिल:13-14 सितंबर को रायपुर-उरकुरा सेक्शन में काम, तीजा पर मायके जाने वाली महिलाओं की बढ़ी परेशानी

Published

on

बिलासपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ में तीज पर्व पर मायके जाने की तैयारी कर रही महिलाओं और दूसरे यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में उरकुरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा।

इसके चलते 13 और 14 सितंबर को रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड और इतवारी के बीच चलने वाली 10 ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं 2 मेमू ट्रेनों का परिचालन बिलासपुर तक सीमित रहेगा। रेलवे के मुताबिक यह काम उरकुरा-रायपुर स्टोर डिपो के बीच दोहरीकरण परियोजना के तहत उरकुरा स्टेशन के यार्ड रीमॉडलिंग के लिए किया जा रहा है।

यात्रियों के लिए जरूरी बात

तीजा पर्व के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और परिवार मायके आने-जाने के लिए ट्रेनों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में 13 और 14 सितंबर को यात्रा से पहले ट्रेन नंबर जरूर चेक कर लें। रद्द ट्रेन से यात्रा की योजना है तो वैकल्पिक ट्रेन या बस की व्यवस्था पहले कर लेना बेहतर होगा।

Continue Reading

कोरबा

बालको में सितंबर 2008 बैच का 18 साल पूरा, मिलन समारोह हुआ

Published

on

कोरबा/बालको नगर। बालको में सितंबर 2008 बैच के कर्मचारियों ने 18 वर्षों की सेवा पूरी होने पर वार्षिक मिलन समारोह का आयोजन किया। समारोह में बैच के 35 कर्मियों ने हिस्सा लिया और अपने बालको में बिताए 18 साल के अनुभव साझा किए। उपलब्धियां और चुनौतियों को सामने रखा। बालको कर्मियों ने अपने सेवाकाल के कई यादगार किस्से सुनाए। पुराने साथियों से मिलकर माहौल उत्साह से भरा रहा।

इस आयोजन से कर्मियों के बीच आपसी स्नेह, सौहार्द, भाईचारा, एकजुटता मजबूत हुई। समारोह में राजशेखर साहू, गगन गुप्ता, टिकेश्वर चेलक, अमित शर्मा, कमलेश बोहरपी, ज्ञानेंद्र, सुमन यादव, देवेंद्र प्रताप, सुमित सोनी, कुंदन, आशीष शुक्ला, आशीष दुबे, मधुरेश श्रीवास्तव, संजय न नारवानी, जितेंद्र द्विवेदी, अभिषेक साहू, दुर्गेश साहू, पूर्णानंद साहू, केशव साहू, हेमंत वर्मा, अरविंद, विकास गुरुदीवान, लेखराज लोधी, प्रकाश ठाकुर, प्रकाश रघुवंशी समेत अन्य उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

तेल से भरे टैंकर में लगी आग आसपास के घर खाली कराए

Published

on

कोरबा/कटघोरा। पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में गुरुवार को आग की लपटें उठी तो विस्फोट की आशंका पर आसपास घरों को खाली कराया गया। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। लेकिन कटघोरा- अंबिकापुर हाइवे पर लगभग 2 घंटे आवाजाही थमी रही।

कोरबा से तेल से भरी टैंकर कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाइवे के रास्ते से वाड्रफनगर जाने रवाना हुआ। बांगो थाना क्षेत्र के गुरसिया ढाबा के पास टैंकर चालक ने खाना खाने वाहन रोका। कुछ देर बाद वहां से चालक आगे बढ़ने टैंकर स्टार्ट किया, तभी बैटरी में चिंगारी उठी और केबिन तक आग की लपटें उठने लगी। संभवत: शार्ट सर्किट से आग वाहन तक फैली होगी। टैंकर में 12 हजार लीटर तेल भरने की कैपिसिटी है। सूचना पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हाइवे पर आवाजाही को रोकवाया। साथ ही आसपास के घरों को खाली कराया गया। इस तरह सुरक्षा के जरूरी ऐहतियात बरते गए।

सूचना पर बांगो, कटघोरा नगर पालिका, सीएसईबी कोरबा की दमकल टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद दमकल कर्मियों ने पानी और फोम से आग बुझाई। इसमें करीब दो घंटे लग गए। आग पर काबू पा लेने के बाद हाइवे पर आवाजाही सामान्य हुई। एनएएआई की टीम को सूचना देने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची। कटघोरा-अंबिकापुर हाइवे के साथ बायपास पर दो साल के भीतर वाहनों में आग लगने की यह तीसरी घटना है। इसी महीने कटघोरा-बायपास के हुकरा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार 407 वाहन रोड किनारे पेड़ से टकराया। इसके बाद वाहन में आग लगने की घटना सामने आई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई थी। साल 2024 में 28-29 दिसंबर की रात अंबिकापुर-कटघोरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बांगो थाना क्षेत्र के चोटिया टोल प्लाजा के पास ट्रक और कार में भिड़ंत हो गई थी। इस दुर्घटना में ट्रक पलट गया, वहीं कार सवार दो युवकों की वाहन में आग लगने पर जलकर मौत हो गई।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677