Connect with us

कोरबा

छत्तीसगढ़ में भाजपा के जिला अध्यक्षों का ऐलान:दुर्ग, कांकेर, रायपुर ग्रामीण समेत कई जगह बदले चेहरे; इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष की प्रक्रिया

Published

on

रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने अपने जिला अध्यक्षों का ऐलान कर दिया। रविवार को कई रायपुर ग्रामीण, दुर्ग समेत कई जिला अध्यक्ष बदले गए। इसके अलावा शाम तक या सोमवार तक बाकी नाम का भी ऐलान हो सकता है। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष भी बदले जाएंगे।

देखिए नए बीजेपी जिला अध्यक्षों की लिस्ट

जिलाबीजेपी अध्यक्ष
कांकेरमहेश जैन
रायगढ़अरुणधर दीवान
भिलाईपुरुषोत्तम देवांगन
सूरजपुरमुरलीधर सोनी
कोरबामनोज शर्मा
रायपुर ग्रामीणश्याम नारंग
रायपुर शहररमेश ठाकुर
बलरामपुरओम प्रकाश जायसवाल
गौरेला-पेंड्रा-मरवाहीलालजी यादव
मुंगेलीदीनानाथ केशरवानी
जशपुरभरत सिंह
बीजापुरघासीराम नाग
मोहला-मानपुर-चौकीनम्रता सिंह
बालोदचेमन देशमुख
दुर्गसुरेंद्र कौशिक
श्याम नारंग को रायपुर ग्रामीण का जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

श्याम नारंग को रायपुर ग्रामीण का जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

अलग-अलग जगह हुआ ऐलान

  • भिलाई

भिलाई में जिला चुनाव अधिकारी गौरीशंकर अग्रवाल और पर्यवेक्षक भूपेंद्र सवन्नी ने पुरुषोत्तम देवांगन के नाम की घोषणा की। इसके बाद फूल माला के साथ कार्यकर्ताओं ने नए नेता का भव्य स्वागत किया। पुरुषोत्तम देवांगन को जमीनी कार्यकर्ता माना जाता है। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में अहम रोल भी रहा। बैठक में पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे भी मौजूद रहे।

  • सूरजपुर

सूरजपुर जिले में मुरली सोनी को जिला अध्यक्ष बनाया गया। चुनाव प्रभारी चंपा देवी पावले ने उनके नाम की घोषणा की। मुरली सोनी इससे पहले जिला महामंत्री थे।

  • रायपुर ग्रामीण

बीजेपी संगठन में रायपुर ग्रामीण से श्याम नारंग जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं। श्याम नारंग पेशे से वकील हैं। विधायक मोतीलाल साहू, नारायण चंदेल ने इनके नाम का ऐलान किया है। इससे पहले श्याम नारंग भाजपा ग्रामीण में जिला महामंत्री रह चुके हैं।

  • रायपुर शहर

रमेश ठाकुर (रायपुर शहर) भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष घोषित हुए। रमेश ठाकुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी के करीबी माने जाते हैं। विधानसभा चुनाव के पहले से ही पार्टी के अभियानों में शहर संगठन के कार्यक्रम में सक्रिय थे।

बदले जाएंगे प्रदेश अध्यक्ष

जिला अध्यक्षों का फाइनल ऐलान 6 जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर प्रक्रिया शुरू होगी। इस वक्त भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के लिए भी वरिष्ठ नेताओं के नामों की चर्चा तेज है। इस बार भाजपा नया प्रदेश अध्यक्ष किसी ओबीसी वर्ग के वरिष्ठ नेता को बना सकती है।

प्रदेश अध्यक्ष की रेस में ये नाम

  • धरमलाल कौशिक
  • शिवरतन शर्मा
  • विक्रम उसेंडी
  • नारायण चंदेल

मंडल अध्यक्षों का हो चुका है चुनाव

बीजेपी में बूथ कमेटियों के बाद मंडल अध्यक्षों का चुनाव हो चुका है। इसके बाद जिला अध्यक्ष बनाए जा रहे हैं। पिछले दिनों प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश कार्यालय में सभी जिलों से आए नामों की समीक्षा कर 3-3 नामों का पैनल तैयार किया था। इसे केन्द्रीय नेतृत्व के पास मंजूरी के लिए भेजा गया था। वहां से लिफाफा आने के बाद अब जिलाध्यक्षों की घोषणा हो रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

CG Forest Department Pramotion: छत्तीसगढ़ वन विभाग में 18 रेंजरों को प्रमोशन, बने सहायक वन संरक्षक

Published

on

रायपुर/कोरबा। CG Forest Department Pramotion: छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग (Forest and Climate Change Department) ने 18 वन क्षेत्रपालों को प्रमोशन दिया है।

CG Forest Department Pramotion: छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग (Forest and Climate Change Department) ने 18 वन क्षेत्रपालों को पदोन्नति दी है। इन अधिकारियों को वन क्षेत्रपाल (Forest Ranger) से सहायक वन संरक्षक यानी ACF (Assistant Conservator of Forests) के पद पर प्रमोशन दिया गया है। विभाग ने 7 सितंबर 2026 को इसका आदेश जारी किया।

18 रेंजरों को मिला प्रमोशन

जारी आदेश के अनुसार 18 अधिकारियों की पदोन्नति (CG Forest Department Pramotion) की गई है। इनमें विभिन्न वन मंडलों में तैनात वन क्षेत्रपाल शामिल हैं। प्रमोशन के बाद इन्हें सहायक वन संरक्षक (CG Forest Department Pramotion) के पद पर नियुक्त किया जाएगा।

किन अधिकारियों को मिली पदोन्नति

पदोन्नति पाने वालों में राममूर्ति घघेल, मृत्युंजय शर्मा, जोगेश्वर भट, राजेंद्र कुमार रावत, कुंवर बहादुर सिंह, अभिषेक कुमार दुबे, देव सिंह ठाकुर, निखिल सक्सेना, पुष्पेंद्र चंद्र गोस्वामी, प्रतीक वर्मा, मनीष सिंह, अनुराग वर्मा, ज्योति गुप्ता, तीरथराज साहू, किशोर कुमार साहू, धीरेंद्र साहू, सौरभ रजक और ऋषि माधुरी सिंह शामिल हैं।

Continue Reading

कोरबा

1028.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

Published

on

कोरबा 08 सितंबर 2026। कोरबा जिले में एक जून से आज तक कुल 1028.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई।
अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील अजगरबहार में 918.1, कोरबा 1384.1 मिलीमीटर, भैंसमा, 1148.2, करतला 1132.9, बरपाली 895.6, कटघोरा 1001.2, दीपका 1090.6, दर्री 1119.6, पाली 1017.3, हरदीबाजार 797.8, पोंड़ी उपरोड़ा 976.8, और पसान तहसील में 856.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसी तरह पिछले 24 घंटे में जिले में 1.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

Continue Reading

कोरबा

ध्यानचंद चौक से रिसदी चौक तक सड़क निर्माण का कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण

Published

on

ध्यानचंद चौक से बजरंग चौक एवं रिसदा से रिसदी चौक तक सड़क निर्माण का कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण

ढेंगुरनाला-बेलगिरी पुल का भी लिया जायजा, डायवर्सन और सड़क निर्माण को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
कोरबा, 08 सितम्बर 2026। कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने आज ध्यानचंद चौक से रूमगरा होते हुए बालको के बजरंग चौक तथा रिसदा चौक से रिसदी चौक तक निर्माणाधीन सड़क का पैदल निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति एवं सड़क की वर्तमान स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा शीघ्रता से कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान आम नागरिकों एवं अन्य वाहनों के सुचारू आवागमन के लिए उचित डायवर्सन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री दुदावत ने सड़क पर उतरकर निर्माण कार्य का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने हाल ही में हुई बारिश के कारण सड़क के प्रभावित हिस्सों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग तथा विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने तक आम नागरिकों की सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए। सड़क की स्थिति का नियमित निरीक्षण करते हुए जहां आवश्यक हो, तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि आवागमन सुचारू बना रहे और नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ध्यानचंद चौक से रिसदी चौक तक लगभग 5.74 किलोमीटर लंबी निर्माणाधीन टू-लेन सीसी सड़क का निर्माण निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण सड़क तैयार करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर एवं एसपी ने निरीक्षण के दौरान ढेंगुरनाला-बेलगिरी पुल का भी अवलोकन किया। कलेक्टर ने पुल पर सड़क की स्थिति तथा आवश्यक मरम्मत कार्यों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक मरम्मत शीघ्र कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सेतु लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को रिसदा-बेलगिरी पुल पर आवागमन को सुचारू बनाने तथा पुल के आसपास बने गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। इसी तरह बजरंग चौक परसाभाठा क्षेत्र में भी आवागमन सुचारू रखने के लिए सड़क निर्माण के दौरान बेहतर डायवर्सन व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
उल्लेखनीय है कि ध्यानचंद चौक से बालको के बजरंग चौक तथा रिसदा से रिसदी चौक तक कुल 5.74 किलोमीटर सड़क को टू-लेन सीसी सड़क के रूप में विकसित करने के लिए जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से लगभग 29 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। सड़क निर्माण कार्य वर्तमान में प्रगति पर है। वहीं ढेंगुरनाला एवं बेलगिरी पुल के मरम्मत कार्य के लिए भी कार्यादेश जारी किया जा चुका है तथा शीघ्र ही मरम्मत कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता जी.आर. जांगड़े, परिवहन अधिकारी अतुल कुमार असैय्या, एसडीओ राकेश द्विवेदी सहित नगर निगम, सेतु लोक निर्माण विभाग एवं बालको के अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677