देश
नहीं रहीं Asha Bhosle, बॉलीवुड की दिग्गज गायिका ने 92 उम्र में ली अंतिम सांस, कल होगा अंतिम संस्कार
मुंबई, एजेंसी। मनोरंजन जगत से बहुत ही दुःख भरी खबर सामने आई है। 92 की उम्र में सुरो की मलिका Asha Bhosle ने आज 12 अप्रैल को अंतिम सांस ली है। 11 अप्रैल शनिवार की रात सीने में हुए इंफेक्शन के चलते अचानक से उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके तुरंत बाद ही उन्हें Breach Candy Hospital में भर्ती कराया गया था। सुबह तक उनकी सेहत में सुधार था लेकिन 12 अप्रैल करीब दोपहर 1 बजे के पास आशा भोसले के निधन की जानकारी उनके बेटे ने दी और कहा कि आज मेरी मां आशा भोसले का निधन हो गया है और कल शाम को 4 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इस खबर के बाद से ही पूरी इंडस्ट्री शोक की लहर में डूब गई है। छोटा हो चाहे बड़ा हर कोई व्यक्ति इस खबर को सुनकर दुःख में है।

Asha Bhosle career आशा भोसले का करियर
आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को हुआ था और उन्होंने बेहद कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था। अपने लंबे और सफल करियर में उन्होंने हिंदी के अलावा कई भाषाओं में भी गीत गाए। उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा गया, जिनमें पद्म विभूषण भी शामिल है।
1948 में सावन आया गाने से आशा भोसले के करियर की शुरुआत हुई थी, उनके इस गाने को लोगों के बेहद पसंद किया था। जिसके बाद से उनकी लोकप्रियता बहुत बढ़ गई। उनके करियर की शुरुआत से लेकर अब तक आशा ताई ने 16,000 से ज्यादा गाने गाए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने हिंदी के साथ-साथ मराठी, बंगाली, तमिल और रूसी भाषाओं में भी गाने गाकर अपनी पहचान बनाई है। यूं भी कहा जा सकता है कि उनकी मीठी आवाज के बिना हर फिल्म अधूरी मानी जाती थी।
अब तक आशा भोसले को मिले ये अवॉर्ड
ऐसा कोई नहीं होगा जिसने अब तक Asha Bhosle की आवाज ना सुनी हो। उनकी इसी आवाज की वजह से उन्हें बहुत से अवार्ड्स से नवाजा गया है। 2008 में सबसे पहले उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया और उसके बाद 2000 में उन्हें फाल्के पुरस्कार मिला। इतना ही नहीं उन्हें अब तक 2 बार नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। 1981 और 1986 में उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला प्लेबैक गायिका का अवॉर्ड मिला। इसके बाद उन्हें 7 बार फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आशा भोसले की कामयाबी किसी गिनती की मोहताज नहीं है, उन्होंने अपनी आवाज से देश-विदेश के लोगों को अपना दीवाना बनाया हुआ था।


कोरबा
नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल – सरोज पांडेय
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय ने “नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023” को देश के लोकतांत्रिक इतिहास का क्रांतिकारी मोड़ बताते हुए कहा कि अब मातृशक्ति के भाग्य और भविष्य को नई दिशा देने का निर्णायक समय आ गया है। होटल गणेश इन में आयोजित एक प्रभावशाली पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्षों तक महिलाओं को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया गया, लेकिन उन्हें वास्तविक अधिकार देने का साहस किसी भी सरकार ने नहीं दिखाया। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह ऐतिहासिक कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में संभव हो पाया है, जिन्होंने महिलाओं को नीति-निर्माण में समान भागीदारी दिलाने का मार्ग प्रशस्त किया है।

“नारी शक्ति वंदन” बना बदलाव की आधारशिला – सरोज पांडेय

सरोज पाण्डेय ने कहा कि “नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023” केवल एक कानून नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी को सशक्त बनाने का सशक्त माध्यम है, जो आने वाले समय में राजनीति और समाज दोनों में बड़ा परिवर्तन लाएगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीना शर्मा तथा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस पत्रकार वार्ता में स्पष्ट संदेश दिया गया कि अब देश की मातृशक्ति केवल दर्शक नहीं, बल्कि निर्णय लेने वाली शक्ति बनेगी।
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” से बदली तस्वीर

सरोज पांडेय ने यह भी कहा कि इससे पहले सरकार ने “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसे अभियान चलाकर समाज में जागरूकता बढ़ाने का काम किया। एक समय था जब बेटियों के जन्म पर उन्हें मार दिया जाता था, जिससे लिंगानुपात में भारी गिरावट आई थी। लेकिन इन अभियानों के कारण आज स्थिति में सुधार देखने को मिल रहा है और महिलाओं की भागीदारी समाज में बढ़ी है। अंत में सरोज पांडेय ने इस ऐतिहासिक पहल के लिए माननीय प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम देश में महिला सशक्तिकरण को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

देश
आशा भोसले ने भारतीय संगीत पर अमिट छाप छोड़ी: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन
नई दिल्ली,एजेंसी। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने रविवार को प्रख्यात गायिका आशा भोसले के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी बहुमुखी प्रतिभा ने उन्हें विभिन्न शैलियों में सहजता से गाने की क्षमता प्रदान की। भोसले का 92 वर्ष की उम्र में रविवार को मुंबई में निधन हो गया। उन्हें सीने में संक्रमण और कमजोरी के कारण शनिवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उपराष्ट्रपति ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”आशा जी की आवाज में विविधता ने उन्हें विभिन्न शैलियों में सहजता से गाने की क्षमता प्रदान की, जिससे उन्होंने भावपूर्ण गजलों और पारंपरिक भजनों में महारत हासिल की।” राधाकृष्णन ने कहा कि आशा भोसले ने भारतीय संगीत पर एक अमिट छाप छोड़ी है। उपराष्ट्रपति ने कहा, ”उनकी कालजयी आवाज और संगीत की विरासत लाखों लोगों के दिलों में गूंजती रहेगी और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।”

देश
ममता सरकार पर जमकर बरसे PM मोदी, कहा- TMC को पाई-पाई का हिसाब देना होगा
सिलीगुड़ी/दार्जिलिंग,एजेंसी। पहले चलरण के लिए असम, केरल और पुडुचेरी में वोट पड़ चुके हैं। अब तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 23 अप्रैल के मतदान होना है ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां कर रही है। इसी कड़ी पीएम मोदी ने सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। पीएम ने कहा केंद्रीय योजनाओं का 25 प्रतिशत से भी कम काम पूरा हुआ है। क्योंकि यहां की सरकार काम में हमेशा बाधा डाल रही थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा TMC को पाई-पाई का हिसाब देना होगा। ये लोगों को भयभीत रखते थे अब बंगाल सहन नहीं करेगा। भाजपा का मंत्र है सबका साथ, सबका विकास लेकिन बंगाल में भाजपा का फॉर्मूला होगा सबका साथ, सबका विकास और TMC के लुटेरों का पूरा हिसाब किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा TMC ने काम नहीं केवल काले कारनामे किए हैं। TMC ने नॉर्थ बंगाल की संरचना को पीछे रखा हुआ है। हर क्षेत्र में उपेक्षा ही मिली है।TMC सरकार ने मदरसों के लिए करीब 6 हजार करोड़ का बजट दिया है।TMC अपने खास वोट बैंकरों के लिए ही तुष्टीकरण करती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा आपका स्नेह और आशीर्वाद मेरी सबसे बड़ी ऊर्जा है। मैं आपके लिए खुद को हर पल खपा दूंगा। मैं केवल आप लोगों के लिए ही जीऊंगा। उन्होंने कहा कि सिलीगुड़ी की यह रैली TMC के महान जंगलराज की बिदाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा आपको हर बंगाली का दिल जीतना है। मैं कल बंगाल के अलग-अलग क्षेत्रों में गया था और वहां मैंने काफी उत्साह देखा जहां कई बुजुर्ग लोग मीलों तक पैदल चलकर आए थे। इस बार बंगाल से TMC का जाना तय है। मैं आपके प्यार को कभी भूल नहीं सकता हूं।
सिलीगुड़ी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “बंगाल कला की धरती है। बहुत सारे आर्टिस्ट दोस्त बहुत बढ़िया पेंटिंग्स लाए हैं। किसी ने मोदी को नेपाली बना दिया है। जो लोग पेंटिंग्स लाए हैं, उनसे मैं अपील करता हूं; अगर आपका पता पीछे लिखा है, तो मैं आपको थैंक-यू लेटर भेजूंगा। मैं अपने SPG साथियों से कह रहा हूं कि जो आर्टिस्ट दोस्त ऐसी पेंटिंग्स लाए हैं, कृपया उन्हें ले लें।
हालांकि पश्चिम बंगाल में इस बार भी चुनाव जीतने के लिए ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस पूरा जोर लगाए हुए है। जबकि भाजपा भी पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में हैं। फिलहाल देखना होगा कि इस चुनाव में बीजेपी या फिर TMC को जनता बहुमत देती है।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
