Connect with us

कोरबा

अटल विहार खरमोरा: मकानों की इन्क्वायरी करने पहुंचे 400 लोग, मौके पर पांच बुकिंग

Published

on

कोरबा। निगम क्षेत्र के खरमोरा में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का अटल विहार आवास योजना प्रस्तावित है। अलग-अलग प्रकार के मकानों की 6 मंजिला सर्व सुविधायुक्त प्रीमियम कालोनी होगी ऐसा विभाग का दावा है। इस कॉलोनी में 2 बीएचके एमआईजी, 2 बीएचके एलआईजी व 1 बीएचके ईडब्ल्यूएस टाइप के मकान बनेंगे। साथ ही कॉलोनी में 200 से 230 वर्गफीट के बिल्डप एरिया में व्यावसायिक दुकानें भी बनेंगी।

इस नई कॉलोनी का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू हो सके, इसके लिए मकानों व दुकानों की बुकिंग विभाग ने नवंबर में ही शुरू कर दिए हैं। इसकी धीमी गति देख जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टोरेट परिसर में 5 दिवसीय आवास मेला आयोजित किया है। इसका शुभारंभ सोमवार को किया गया। मेला के पहले दिन की खासियत यह रही कि यहां बनने वाले 380 मकानों व 20 दुकानों के लिए दिन भर में 400 से अधिक लोगों ने मौके पर पहुंचकर इन्क्वायरी की, जबकि 5 लोगों ने मेला में मौजूद छग गृह निर्माण विभाग के कर्मचारियों के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग कराई।

हाउसिंग बोर्ड कोरबा के ईई योगेश कुमार पटेल ने कहा, आवास मेला के साथ 30 तक मकानों की बुकिंग कराने पर लागत राशि का एक प्रतिशत राशि देकर बुकिंग कराया जा सकता है। एलआईजी के जो मकान 28.80 लाख के हैं, उनकी बुकिंग राशि सवा 3 लाख होती है। बुकिंग करने पर व्यक्ति को 28800 रुपए देने होंगे। 50 हजार बुकिंग अमाउंट वाले एलआईजी मकानों के एवज में 20 हजार जमा करने होंगे। 9.95 लाख वाले ईडब्ल्यूएस के मकान, जिसकी बुकिंग 25 हजार में होती है, उसके लिए 9950 रुपए देने पड़ेंगे।

हितग्राही को देनी होगी मकान की पूरी लागत हाउसिंग बोर्ड द्वारा भले ही बुकिंग मकानों की बुकिंग 30 दिसंबर तक कराने पर 1 प्रतिशत राशि पर भवन का पंजीयन करने का आफर दिया है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि शेष बुकिंग की राशि माफ कर दी जाएगी। हाउसिंग बोर्ड को मकान की पूरी लागत राशि देनी होगी। बुकिंग अमाउंट की शेष राशि को मूल राशि में जोड़कर विभाग वसूल करेगा। चाहे यह राशि एक मुश्त दें या फिर बैंक से फाइनेंस कराकर। विभाग द्वारा कॉलोनी का निर्माण शुरू होने के 2 से ढाई साल बाद ही बुक किया हुआ मकान मिल पाएगा। 30 प्रतिशत मकानों की बुकिंग होने पर ही कॉलोनी का निर्माण शुरू होगा, ऐसा नियम है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

बिलासपुर जोन की 10 ट्रेनें कैंसिल:13-14 सितंबर को रायपुर-उरकुरा सेक्शन में काम, तीजा पर मायके जाने वाली महिलाओं की बढ़ी परेशानी

Published

on

बिलासपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ में तीज पर्व पर मायके जाने की तैयारी कर रही महिलाओं और दूसरे यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में उरकुरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा।

इसके चलते 13 और 14 सितंबर को रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड और इतवारी के बीच चलने वाली 10 ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं 2 मेमू ट्रेनों का परिचालन बिलासपुर तक सीमित रहेगा। रेलवे के मुताबिक यह काम उरकुरा-रायपुर स्टोर डिपो के बीच दोहरीकरण परियोजना के तहत उरकुरा स्टेशन के यार्ड रीमॉडलिंग के लिए किया जा रहा है।

यात्रियों के लिए जरूरी बात

तीजा पर्व के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और परिवार मायके आने-जाने के लिए ट्रेनों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में 13 और 14 सितंबर को यात्रा से पहले ट्रेन नंबर जरूर चेक कर लें। रद्द ट्रेन से यात्रा की योजना है तो वैकल्पिक ट्रेन या बस की व्यवस्था पहले कर लेना बेहतर होगा।

Continue Reading

कोरबा

बालको में सितंबर 2008 बैच का 18 साल पूरा, मिलन समारोह हुआ

Published

on

कोरबा/बालको नगर। बालको में सितंबर 2008 बैच के कर्मचारियों ने 18 वर्षों की सेवा पूरी होने पर वार्षिक मिलन समारोह का आयोजन किया। समारोह में बैच के 35 कर्मियों ने हिस्सा लिया और अपने बालको में बिताए 18 साल के अनुभव साझा किए। उपलब्धियां और चुनौतियों को सामने रखा। बालको कर्मियों ने अपने सेवाकाल के कई यादगार किस्से सुनाए। पुराने साथियों से मिलकर माहौल उत्साह से भरा रहा।

इस आयोजन से कर्मियों के बीच आपसी स्नेह, सौहार्द, भाईचारा, एकजुटता मजबूत हुई। समारोह में राजशेखर साहू, गगन गुप्ता, टिकेश्वर चेलक, अमित शर्मा, कमलेश बोहरपी, ज्ञानेंद्र, सुमन यादव, देवेंद्र प्रताप, सुमित सोनी, कुंदन, आशीष शुक्ला, आशीष दुबे, मधुरेश श्रीवास्तव, संजय न नारवानी, जितेंद्र द्विवेदी, अभिषेक साहू, दुर्गेश साहू, पूर्णानंद साहू, केशव साहू, हेमंत वर्मा, अरविंद, विकास गुरुदीवान, लेखराज लोधी, प्रकाश ठाकुर, प्रकाश रघुवंशी समेत अन्य उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

तेल से भरे टैंकर में लगी आग आसपास के घर खाली कराए

Published

on

कोरबा/कटघोरा। पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में गुरुवार को आग की लपटें उठी तो विस्फोट की आशंका पर आसपास घरों को खाली कराया गया। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। लेकिन कटघोरा- अंबिकापुर हाइवे पर लगभग 2 घंटे आवाजाही थमी रही।

कोरबा से तेल से भरी टैंकर कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाइवे के रास्ते से वाड्रफनगर जाने रवाना हुआ। बांगो थाना क्षेत्र के गुरसिया ढाबा के पास टैंकर चालक ने खाना खाने वाहन रोका। कुछ देर बाद वहां से चालक आगे बढ़ने टैंकर स्टार्ट किया, तभी बैटरी में चिंगारी उठी और केबिन तक आग की लपटें उठने लगी। संभवत: शार्ट सर्किट से आग वाहन तक फैली होगी। टैंकर में 12 हजार लीटर तेल भरने की कैपिसिटी है। सूचना पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हाइवे पर आवाजाही को रोकवाया। साथ ही आसपास के घरों को खाली कराया गया। इस तरह सुरक्षा के जरूरी ऐहतियात बरते गए।

सूचना पर बांगो, कटघोरा नगर पालिका, सीएसईबी कोरबा की दमकल टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद दमकल कर्मियों ने पानी और फोम से आग बुझाई। इसमें करीब दो घंटे लग गए। आग पर काबू पा लेने के बाद हाइवे पर आवाजाही सामान्य हुई। एनएएआई की टीम को सूचना देने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची। कटघोरा-अंबिकापुर हाइवे के साथ बायपास पर दो साल के भीतर वाहनों में आग लगने की यह तीसरी घटना है। इसी महीने कटघोरा-बायपास के हुकरा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार 407 वाहन रोड किनारे पेड़ से टकराया। इसके बाद वाहन में आग लगने की घटना सामने आई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई थी। साल 2024 में 28-29 दिसंबर की रात अंबिकापुर-कटघोरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बांगो थाना क्षेत्र के चोटिया टोल प्लाजा के पास ट्रक और कार में भिड़ंत हो गई थी। इस दुर्घटना में ट्रक पलट गया, वहीं कार सवार दो युवकों की वाहन में आग लगने पर जलकर मौत हो गई।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677