Connect with us

खेल

बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल पति से अलग हुईं:बोलीं- बहुत सोचने के बाद हम दोनों ने फैसला लिया, 7 साल पहले लव मैरिज की थी

Published

on

नई दिल्ली,एजेंसी। भारतीय बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल ने रविवार देर रात अपने पति और बैडमिंटन प्लेयर पारुपल्ली कश्यप (पी. कश्यप) से अलग होने की जानकारी दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी में लिखा, ‘बहुत सोच-विचार के बाद, कश्यप और मैंने अलग होने का फैसला किया है।’

साइना ने लिखा, ‘जिंदगी कभी-कभी हमें अलग-अलग दिशाओं में ले जाती है। हम एक-दूसरे के लिए शांति, तरक्की और उबरना चुन रहे हैं। मैं उनके साथ सभी यादों के लिए आभारी हूं और आगे के लिए शुभकामनाएं देती हूं। हमारी निजता को समझने और उसका सम्मान करने के लिए धन्यवाद।’

साइना ने रविवार रात करीब 11 बजे इंस्टाग्राम पर पति से अलग होने की जानकारी दी।

साइना ने रविवार रात करीब 11 बजे इंस्टाग्राम पर पति से अलग होने की जानकारी दी।

7 साल पहले हुई थी शादी, ट्रेनिंग के दौरान मिले थे

साइना नेहवाल ने 14 दिसंबर, 2018 को कश्यप पारुपल्ली के साथ लव मैरिज की थी। दोनों 2007 से रिलेशनशिप में थे। हालांकि, 2005 से एक-दूसरे को जानते थे। अपने करियर के शुरुआती दिनों में दोनों हैदराबाद के पुलेला गोपीचंद एकेडमी में एक साथ ट्रेनिंग करते थे।

एकेडमी में ट्रेनिंग के दौरान ही दोनों मिले थे। दोनों इस खेल में काफी आगे बढ़े। लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 2018 में दोनों ने शादी की थी। हालांकि, शादी तक दोनों के रिलेशनशिप के बारे में लोगों को भनक भी नहीं थी।

साइना नेहवाल ने कश्यप पारुपल्ली के साथ 14 दिसंबर 2018 में शादी की थी।

साइना नेहवाल ने कश्यप पारुपल्ली के साथ 14 दिसंबर 2018 में शादी की थी।

साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप 16 दिसंबर 2018 को हैदराबाद के नोवोटेल होटल में एक रिसेप्शन दिया था।

साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप 16 दिसंबर 2018 को हैदराबाद के नोवोटेल होटल में एक रिसेप्शन दिया था।

साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप रिसेप्शन के समय अपने परिवार के साथ।

साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप रिसेप्शन के समय अपने परिवार के साथ।

कश्यप ने साइना के साथ 17 मार्च को आखिरी पोस्ट की थी

पारुपल्ली कश्यप ने साइना नेहवाल के साथ इंस्टाग्राम में आखिरी पोस्ट इसी साल 17 मार्च को पोस्ट की थी। हालांकि साइना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से सभी फोटो डिलीट कर दी हैं।

पारुपल्ली कश्यप ने साइना नेहवाल के साथ इंस्टाग्राम में आखिरी पोस्ट इसी साल 17 मार्च को पोस्ट की थी। हालांकि साइना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से सभी फोटो डिलीट कर दी हैं।

साइना ओलिंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी

हरियाणा की रहने वाली साइना नेहवाल ओलिंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। उन्होंने लंदन ओलिंपिक-2012 में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया था। वे 2015 में विमेंस सिंगल्स रैंकिंग में वर्ल्ड नंबर -1 प्लेयर रह चुकी हैं।

साइना बैडमिंटन में वर्ल्ड नंबर-1 रैंक हासिल करने वाली एकमात्र महिला भारतीय खिलाड़ी हैं। वे 3 ओलिंपिक गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। साइना ने 2010 और 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था।

साइना ने 2008 में बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) विश्व जूनियर चैंपियनशिप जीतकर सुर्खियां बटोरी थीं। उसी साल उन्होंने पहली बार ओलंपिक में हिस्सा लिया। वह ओलिंपिक क्वार्टर-फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

उन्होंने हॉन्गकॉन्ग की तत्कालीन वर्ल्ड नंबर-5 खिलाड़ी वांग चेन को हराया था, लेकिन इंडोनेशिया की मारिया क्रिस्टिन युलियांती से हार गईं। 2009 में, साइना BWF सुपर सीरीज प्रतियोगिता जीतने वाली पहली भारतीय बनीं। साइना को 2009 में अर्जुन अवॉर्ड और 2010 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कश्यप 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीते

पारुपल्ली कश्यप तेलंगाना के हैदराबाद के रहने वाले हैं। उन्होंने 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। यह 32 सालों में किसी भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी का कॉमनवेल्थ गेम्स में पहला मेडल था।

कश्यप ने पूर्व ऑल-इंग्लैंड चैंपियन प्रकाश पादुकोण और पुलेला गोपीचंद, दोनों के स्टूडेंट रहे हैं। वह 2012 में ओलिंपिक के क्वार्टर-फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी भी हैं।

2013 में कश्यप वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर-6 थे। यह उनके करियर की सबसे ऊंची रैंक थी। हालांकि, लगातार चोटों के कारण लंबे समय तक इस पोजिशन पर नहीं टिक सके।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

नितेश कुमार स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में पुलिस लाईन विजेता और सकरेली रनरअप

Published

on

खेल प्रतियोगिताओं से शारीरिक विकास के साथ बढ़ती है एकता और सद्भाव- डॉ. पवन सिंह


कोरबा/मड़वारानी। नितेश कुमार मेमोरियल टूर्नामेंट का आज फायनल रोमांचक मैच नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा के विशाल खेल मैदान में खेला गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, विशिष्ट अतिथि संजय राठौर, विद्यालय के चेयरमेन लायन राजकुमार अग्रवाल सहित अतिथियों, ग्रामीणों, अभिभावकों एवं विद्यालय के बच्चों ने फायनल मैच देखा। एक पखवाड़े से चल रही क्रिकेट टूर्नामेंट का आज समापन हो गया और इस रोमांचक मुकाबले में पुलिस लाईन ने फायनल मैच अपने नाम कर लिया।


फायनल मैच पुलिस लाईन और सकरेली के बीच खेला गया, जिसमें सकरेली ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग करने का फैसला किया। 10 ओवर के इस मैच में पुलिस लाईन ने 156 रन बनाए और केवल 4 विकेट खोए। पुलिस लाईन टीम के बेट्समेन संजय ने शानदार 59 रनों की पारी खेली और पुलिस लाईन टीम को विजयश्री दिलाने में अहम भूमिका निभाई। संजय को मेन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। पुलिस लाईन टीम को विजेता का आवर्ड दिया गया। सकरेली टीम 6 विकेट खो कर 72 रन ही बना पाई।


24 दिसम्बर को नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा में आयोजित वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह में विजेता टीम पुलिस लाईन को 11 हजार नकद पुरस्कार एवं रनरअप सकरेली टीम को 5100 का नकद पुरस्कार से नवाजा जाएगा।


नितेश कुमार स्मृति क्रिकेट स्पर्धा के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे जिला पंचायत कोरबा के अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल को खेल भावना से ही खेलना चाहिए। हार-जीत लगी रहती है। विजेता टीम को बधाई और रनरअप को अपना प्रयास लगातार जारी रखना चाहिए और कमियों को ढूंढ कर और मेहनत करें, ताकि आगामी खेलों में और बेहतर प्रदर्शन करे और विजयश्री हासिल करे। डॉ. पवन सिंह सहित अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। डॉ. पवन सहित अन्य अतिथियों ने विद्यालय का भी निरीक्षण किया और विद्यालय की गतिविधियों से परिचित हुए। विद्यालय में आवश्यक संसाधनों, विद्यार्थियों की गतिविधियों को देखकर काफी प्रभावित हुए और विद्यालय के प्राध्यापकों सहित प्रबंधन की जमकर प्रशंसा की और कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह का विद्यालय जिले के लिए गौरव की बात है। विद्यालय के चेयरमेन पीएमजेएफ लायन राजकुमार अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल स्पर्धाओं से जहां शारीरिक क्षमता का विकास होता है, वहीं सद्भाव और एकता को बल मिलता है। कार्यक्रम में भाजपा नेता विष्णु यादव, विवेक मारकंडेय, लायन दर्शन अग्रवाल, लायन मनोज गुप्ता आदि भी उपस्थित थे। सभी ने मैच का आनंद लिया।
कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन प्राचार्य श्रीमती शोमा सोनी ने किया।

विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी विद्यार्थियों की प्रतिभा
आनंद मेला में स्वादिष्ट व्यंजनों का भी उठाया लुफ्त


23 दिसम्बर को एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा विद्यालय प्रांगण में विज्ञान प्रदर्शनी एवं आनंद मेला का आयोजन किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों की वैज्ञानिक प्रतिभा दिखी। बच्चों की विज्ञान प्रदर्शनी का निरीक्षण डॉ. पवन सहित अन्य अतिथियों ने किया और बच्चों की प्रतिभा देखकर काफी प्रभावित हुए। आनंद मेला में बच्चों द्वारा तैयार किया गया स्वादिष्ट व्यंजनों का अतिथियों, गणमान्य नागरिकों, विद्यालय प्रबंधन के सदस्य, अध्यापकगण एवं बच्चों ने लुफ्त उठाया।

Continue Reading

कोरबा

एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा (मड़वारानी) में कल आनंद मेला एवं खेल प्रतियोगिता का समापनविज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन

Published

on

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन होंगे मुख्य अतिथि
कोरबा/मड़वारानी।
कोरबा जिले का सर्वोत्कृष्ट सीबीएसई अंग्रेजी माध्यम का विद्यालय नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा में कल 23 दिसम्बर को आनंद मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। स्व. नितेश कुमार स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का फायनल मैच के साथ खेल प्रतियोगिता भी सम्पन्न होगी। उक्ताशय की जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक एवं विद्यालय के चेयरमेन पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि 23 दिसम्बर 2025 दिन मंगलवार को प्रात: 10 बजे से पखवाड़े भर से चल रहा स्व. नितेश कुमार स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का फायनल मैच के साथ खेल प्रतियोगिता का समापन भी होगा।
डॉ. पवन होंगे मुख्य अतिथि
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह सभी कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। गेस्ट ऑफ आर्नर के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी टी पी उपाध्याय शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सहायक परियोजना अधिकारी-समग्र शिक्षा विभाग कोरबा कृष्ण गोपाल भारद्वाज भी उपस्थित होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य श्रीमती शोमा सोनी करेंगे। कार्यक्रम संयोजक लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने पूरी तैयारी की समीक्षा की।

Continue Reading

खेल

केजरीवाल्स तृतीय छत्तीसगढ़ राज्य मास्टर्स रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता- संपन्न 

Published

on

रजनीश ओबेराय, राजेश लुनिया,  संजय लहेजा, के. रविशंकर, के.बी. सिंह (पुरुष वर्ग) तथा  दिव्या आमदे, प्रमिला ठाकुर, ईरा पंत (महिला वर्ग) विजेता बने 
रायपुर।
छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की छत्तीसगढ़ वेटरन्स टेबल टेनिस समिति द्वारा सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, रायपुर में कल दिनांक 21/12/2025 को आयोजित “केजरीवाल्स तृतीयछत्तीसगढ़ राज्य मास्टर्स रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2025”  संपन्न हुयी। उक्त प्रतियोगिता  के सम्बन्ध में  प्रतियोगिता के आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े ने जानकारी दी की प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि रायपुर महानगर टेबल टेनिस संघ के सचिव शकील साजिद थे। कार्यक्रम  की अध्यक्षता  छत्तीसगढ़ वेटरन्स टेबल टेनिस समिति के सचिव प्रेमराज जाचक ने किया तथा विशेष अतिथि प्रतियोगिता के मुख्य प्रायोजक एवं मास्टर्स राष्ट्रीय खिलाड़ी विनय केजरीवाल एवं छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के सचिव सार्थक शुक्ला थे। मंच पर छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े एवं मुख्य निर्णायक प्रदीप जोशी उपस्थित थे।    प्रतियोगिता  के अंतिम परिणाम निम्नानुसार है :-


पुरुष एकल (आयु वर्ग 40):-     विजेता –     रजनीश ओबेराय(दुर्ग),   उपविजेता-  निशांत क़ानूगा (रायपुर)    2-0                                                    तृतीय –    शैलेश डागा (रायपुर)  

पुरुष एकल (आयु वर्ग 50):-    विजेता –  राजेश लुनिया (रायपुर),  उपविजेता-  राजेश अग्रवाल (रायपुर)  2-1                                                 तृतीय –   राजेश शेखर शर्मा (रायपुर महानगर)       ,                                                    पुरुष एकल (आयु वर्ग 60):-   विजेता –  संजय लहेजा (बिलासपुर),  उपविजेता-   गिरिराज बागड़ी (रायपुर) 2-0                                              तृतीय –  अरविंद कुमार शर्मा (रायपुर महानगर)  

पुरुष एकल (आयु वर्ग 65):-    विजेता –   के. रविशंकर  (बिलासपुर),  उपविजेता-  अजीत बेनर्जी (रायपुर)   2-0                                                  तृतीय – एस.व्ही पेंढारकर (रायपुर महानगर)
पुरुष एकल (आयु वर्ग 70):-    विजेता –   के.बी. सिंह (रायपुर), उपविजेता-  के.वेंकट प्रसाद(बिलासपुर)   2-0                                               तृतीय – सुरजीत सेनगुप्ता (बिलासपुर) 
महिला एकल (आयु वर्ग 40):- विजेता – सुश्री दिव्या आमदे (रायपुर महानगर), उपविजेता- डा. स्वाति बांठिया (रायपुर)  2-0  तृतीय – सुश्री मोनिका दीवान (बिलासपुर) 

महिला एकल (आयु वर्ग 50):-  विजेता – सुश्री प्रमिला ठाकुर (रायपुर महानगर),  उपविजेता-  सुश्री रेणुका सुब्बा (रायपुर)  2-1 तृतीय –  सुश्री गीता पंडित (रायपुर)

महिला एकल (आयु वर्ग 65):-  विजेता –  सुश्री ईरा पंत (रायपुर),  उपविजेता-  सुश्री गौरी डे (बिलासपुर)  2-0                                                 तृतीय –  सुश्री सरबरी मोइत्रा (बिलासपुर)      

प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय अंपायर प्रदीप जोशी एवं सहायक मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय अंपायर  प्रवीण निरापुरे, अभिनव शर्मा थे | 

उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्रतियोगिता के आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े ने दी।

Continue Reading
Advertisement

Trending