Connect with us

छत्तीसगढ़

बैज, बघेल और महंत दिल्ली में:संगठन में नई नियुक्ति और जोगी कांग्रेस के विलय को लेकर हाईकमान से होगी चर्चा

Published

on

रायपुर ,एजेंसी। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत इस समय दिल्ली दौरे पर हैं। यहां वे कांग्रेस के नए मुख्यालय के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए हैं। इसके बाद प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात और बैठक भी होगी।

ऐसे में जोगी कांग्रेस के विलय, निष्कासितों की वापसी और संगठन में नियुक्तियों को लेकर चर्चा फिर तेज हो गई है। रेणु जोगी का आवेदन मिलने के बाद बैज दो बार दिल्ली जाकर प्रदेश प्रभारी और दूसरे नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं। लेकिन कोई सहमति अब तक नहीं बन पाई है। वहीं दूसरे बागियों की वापसी को लेकर भी संशय की स्थिति है।

नई नियुक्तियों को लेकर बैज ने AICC को सौंपी लिस्ट

इसके अलावा संगठन में नियुक्तियों से लेकर नेताओं की वापसी जैसे बड़े काम इस वक्त अटके हुए हैं। AICC ने भी केवल 3 ही जिलाध्यक्षों की सूची जारी की है। जबकि बैज पूरी लिस्ट दिल्ली में सौंपकर आए हैं। ऐसे में यहां होने वाली चर्चा महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि बड़े नेताओं के भविष्य के फैसले से लेकर बैज की नई टीम का फैसला भी होना है।

क्योंकि पार्टी के 3 बड़े नेता एक साथ मौजूद रहेंगे। ऐसे में संगठन में होने वाले बदलाव से लेकर नेताओं की वापसी जैसे मसलों पर चर्चा हो सकती है।

कांग्रेस ने फिलहाल तीन जिलाध्यक्षों की ही नियुक्ति की है।

कांग्रेस ने फिलहाल तीन जिलाध्यक्षों की ही नियुक्ति की है।

AICC फिलहाल बड़ा बदलाव नहीं चाहती

प्रदेश कांग्रेस कमेटी में नई नियुक्तियों को लेकर साल भर से एक्सरसाइज चल रही है। लेकिन अब तक न जिला अध्यक्ष तय हो पाए और न ही पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। इस बीच लोकसभा और रायपुर दक्षिण का उपचुनाव भी हो गया। लेकिन बैज अपनी नई टीम नहीं बना पाए।

जिस तरह से AICC ने केवल 3 ही जिला अध्यक्षों की सूची जारी की है। इसके बाद से ये माना जा रहा है कि केवल आंशिक परिवर्तन ही पार्टी में दिखाई देंगे, क्योंकि AICC इस समय बड़े बदलाव के मूड में नहीं है।

कई जिलाध्यक्षों का कार्यकाल पूरा, कई निष्क्रिय

कांग्रेस में कई जिला अध्यक्षों का कार्यकाल पूरा हो गया है। दूसरी ओर बदलाव की संभावना को देखते हुए पुराने जिला अध्यक्ष निकाय चुनाव की तैयारियों में रुचि नहीं ले रहे हैं। जिसका सीधा असर निकाय चुनाव की तैयारियों में दिखाई पड़ता दिख रहा है।

अब तक कांग्रेस ने जिलों में बैठकें नहीं की है। निकायों में दावेदार जरूर सक्रिय हैं, लेकिन संगठन की तरफ से 9 जनवरी को पर्यवेक्षकों की ही नियुक्ति की गई है। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज नई नियुक्तियों की लिस्ट दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान को सौंप चुके हैं। जिस पर प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट की भी मंजूरी मिल गई है। लेकिन अब तक वहां से नई टीम का ऐलान नहीं किया गया है।

बीजेपी में नए जिलाध्यक्षों ने पदभार भी ग्रहण कर लिया है।

बीजेपी में नए जिलाध्यक्षों ने पदभार भी ग्रहण कर लिया है।

बीजेपी पूरी लिस्ट जारी कर चुनावी तैयारियों में जुटी

सत्ता पक्ष नई नियुक्तियों के मामले में कांग्रेस से काफी आगे है। यहां मंडल अध्यक्षों से लेकर जिला अध्यक्षों की नियुक्ति हो गई है। और अब नए नियुक्त पदाधिकारी निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं।

18 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होने के बाद ये माना जा रहा है कि कभी भी चुनाव के तारीखों का ऐलान किया जा सकता है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

स्व ओम प्रकाश शर्मा स्मृति प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य मास्टर्स रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन कल

Published

on

रायपुर। छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की छत्तीसगढ़ वेटरन्स टेबल टेनिस समिति द्वारा कल दिनांक 13 सितंबर, 2026 को “स्व. ओम प्रकाश शर्मा स्मृति” प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य मास्टर्स रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2026″ का आयोजन सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, रायपुर में किया जा रहा है, जिसमें पुरुष एकल (आयु वर्ग 40), पुरुष एकल (आयु वर्ग 50), पुरुष एकल (आयु वर्ग 60), पुरुष एकल (आयु वर्ग 65), पुरुष एकल (आयु वर्ग 70), पुरुष एकल (आयु वर्ग 75) एवं महिला एकल (आयु वर्ग 40), महिला एकल (आयु वर्ग 50), महिला एकल (आयु वर्ग 65) कुल मिलाकर 09 वर्गों में आयोजित की जा रही है, जिसके लिए प्रतियोगिता स्थल एवं समस्त प्रतिभागियों हेतु सभी तैयारिया पूर्ण कर ली गई है। उक्त प्रतियोगिता के सम्बन्ध में  छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के सचिव सार्थक शुक्ला ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में राज्य के सभी जिलों से कुल मिलाकर लगभग 150 खिलाड़ी एवं ऑफिसियल्स भाग ले रहे हैं एवं प्रतियोगिता लीग पद्धति में खेली जायेगी |                         प्रतियोगिता के उदघाटन  समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के रिटायर्ड डायरेक्टर जनरल संजय पिल्ले (आई.पी.एस.) होंगे। प्रतियोगिता के मैच कल प्रात: 09.30 बजे से खेले जायेंगे। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक प्रवीण निरापुरे हैं | उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्रतियोगिता के आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े ने दी।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

सिंगल यूज प्लास्टिक…मोबाइल एप से होगी जांच और शिकायतों की निगरानी

Published

on

जांजगीर। सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक को लेकर ​नगरीय निकायों में अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक के साथ 120 माइक्रोन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक कैरी बैग के उपयोग पर भी विशेष नजर रखी जाएगी।

अब अभियान में फील्ड अधिकारियों को एसयूपी (फील्ड इंस्पेक्शन मोबाइल एप) के माध्यम से निरीक्षण करना होगा। इसे जिले के 11 नगरीय निकायों में लागू किया जाएगा। टीम द्वारा शहर में हुए निरीक्षण की रिपोर्ट तत्काल पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। पोर्टल पर विक्रेताओं, उपयोगकर्ताओं, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से संबंधित जानकारी भी दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही आम नागरिकों से एसयूपी एप के माध्यम से फीडबैक भी लिया जाएगा। इसके जरिए सिंगल यूज प्लास्टिक से जुड़ी शिकायतें भी दर्ज की जा सकेंगी। संबंधित स्थानीय निकाय को उनका निराकरण करना होगा।

Continue Reading

कोरबा

बिलासपुर जोन की 10 ट्रेनें कैंसिल:13-14 सितंबर को रायपुर-उरकुरा सेक्शन में काम, तीजा पर मायके जाने वाली महिलाओं की बढ़ी परेशानी

Published

on

बिलासपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ में तीज पर्व पर मायके जाने की तैयारी कर रही महिलाओं और दूसरे यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में उरकुरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा।

इसके चलते 13 और 14 सितंबर को रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड और इतवारी के बीच चलने वाली 10 ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं 2 मेमू ट्रेनों का परिचालन बिलासपुर तक सीमित रहेगा। रेलवे के मुताबिक यह काम उरकुरा-रायपुर स्टोर डिपो के बीच दोहरीकरण परियोजना के तहत उरकुरा स्टेशन के यार्ड रीमॉडलिंग के लिए किया जा रहा है।

यात्रियों के लिए जरूरी बात

तीजा पर्व के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और परिवार मायके आने-जाने के लिए ट्रेनों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में 13 और 14 सितंबर को यात्रा से पहले ट्रेन नंबर जरूर चेक कर लें। रद्द ट्रेन से यात्रा की योजना है तो वैकल्पिक ट्रेन या बस की व्यवस्था पहले कर लेना बेहतर होगा।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677