कोरबा
श्री सीमेंट लिमिटेड को फ्लाई ऐश की आपूर्ति के लिए बालको ने किया एमओयू
बालकोनगर ।
भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने श्री सीमेंट लिमिटेड के साथ समझौता (एमओयू) किया है। यह साझेदारी कम कार्बन वाले सीमेंट का उत्पादन करने के लिए बालको द्वारा श्री सीमेंट तक फ्लाई ऐश भेजने की सुविधा देगी। समझौते में श्री सीमेंट को 90 हजार मीट्रिक टन फ्लाई ऐश की आपूर्ति किया जाना है। इससे सीमेंट उद्योग में फ्लाई ऐश के सस्टेनेबल उपयोग के लिए महत्वपूर्ण सहयोग तथा सर्कुलर इकोनॉमी में बढ़ोत्तरी होगी।
फ्लाई ऐश थर्मल पावर उत्पादन का उप-उत्पाद है जिसमें विभिन्न उद्योगों में पुन: उपयोग की महत्वपूर्ण क्षमता है। सीमेंट निर्माण में फ्लाई ऐश का उपयोग करने से लगभग 500 किलोग्राम कार्बन उत्सर्जन, 3.2 मिलियन गीगा जूल ऊर्जा और प्रति टन 250 लीटर पानी बचाया जा सकता है। इससे सीमेंट उद्योग के भीतर सस्टेनेबल तरीकों को अपनाने में योगदान मिला है। ऐसे उद्योगों में फ्लाई ऐश के प्रबंधन के लिए एक सहयोगात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा मिला है।
फ्लाई ऐश का उपयोग ईंट निर्माण, सडक़ निर्माण, इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट और कृषि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में किया जाता है। बालको के ट्रांसफार्म द प्लेनेट की प्रतिबद्धता के अनुरूप कंपनी विभिन्न उद्योगों को फ्लाई ऐश की आपूर्ति कर रही है जिसमें ईंट एवं सीमेंट संयंत्र, सडक़ तथा इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट और माईंस शामिल हैं। वित्तीय वर्ष 2024 में बालको ने इन क्षेत्रों को 4 मिलियन मीट्रिक टन से अधिक फ्लाई ऐश की आपूर्ति की है। इस पहल से 141त्न राखड़ का उपयोग हमारे रिसोर्स एफिशिएंसी और एनवायरमेंटल सस्टेनेबिलिटी को अधिकतम करने की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।
बालको से साझेदारी हमारी कार्यप्रणाली के अनुरूप-मेहता
श्री सीमेंट लिमिटेड के मुख्य खरीद अधिकारी संजय मेहता ने एमओयू के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए इसके पारस्परिक लाभ को बताया। उन्होंने कहा कि बालको के साथ साझेदारी सस्टेनेबल कार्यप्रणाली के प्रति हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप है। सीमेंट उत्पादन में फ्लाई ऐश का उपयोग सीमित रूप से उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों पर दबाव कम कर कार्बन उत्सर्जन में कटौती करता है तथा सर्कुलर इकोनॉमी को बढ़ावा देता है। यह साझेदारी हमारे लिए वैकल्पिक रॉ मटेरियल की स्ठायी आपूर्ति के हमारे प्रयासों को बढ़ावा देगी। हमारा लक्ष्य भविष्य में ऐसे सहयोगात्मक प्रयासों का विस्तार करना है।
औद्योगिक अपशिष्टों में कमी लाने बालको प्रतिबद्ध-राजेश कुमार
बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार ने श्री सीमेंट के साथ हुए एमओयू पर कहा कि कंपनी में हम औद्योगिक अपशिष्टों में कमी लाने और अनेक नए प्रयोगों के जरिए उन्हें नागरिकों और पर्यावरण के लिए लाभकारी बनाने के उद्देश्य से बालको ने अपने प्रचालन में अत्याधुनिक तकनीकों को स्थान दिया है। हम उद्योगों में सस्टेनेबल व्यवसाय की बढ़ती मांग को पहचानते हैं। फ्लाई ऐश कई उद्योगों के लिए एक सस्टेनेबल रॉ मटेरियल के रूप में सामने आया है। रॉ मटेरियल के रूप में हमारे फ्लाई ऐश को पुनर्निर्देशित कर आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा। यह समझौता सस्टेनेबिलिटी के प्रति हमारी साझा जिम्मेदारी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
कोरबा
कोरबा में 3 दिन से मौसम खराब:तेज बारिश, आंधी-तूफान से कार्यक्रम और बिजली सप्लाई प्रभावित, तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव
कोरबा। कोरबा जिले में पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। कभी धूप तो कभी काली घटा के साथ अचानक तेज बारिश, आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिल रहा है। इस खराब मौसम के कारण कई कार्यक्रम प्रभावित हुए हैं। बैनर-पोस्टर फट गए और बिजली सप्लाई भी बाधित हुई है।

दरअसल, शनिवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में भारी बारिश और आंधी-तूफान चली। रविवार सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद दोपहर में तेज धूप निकलने से उमस बढ़ गई। वहीं, सोमवार सुबह लगभग 5 बजे अचानक झमाझम बारिश हुई। जिससे सड़कों पर पानी भर गया।

तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव
दोपहर होते-होते फिर धूप निकली और कुछ देर बाद दोबारा बारिश शुरू हो गई, जिससे तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव बना रहा। शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस का एहसास हो रहा है। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने और बीच-बीच में धूप व बादलों की आवाजाही जारी रहने का अनुमान है।

चौक-चौराहों पर लगे कई बैनर-पोस्टर फटे
रुक-रुक कर हो रही बारिश, आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली के कारण शहर के चौक-चौराहों पर लगे कई बैनर-पोस्टर फट गए या उड़ गए हैं। शादी-विवाह के कार्यक्रम भी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। मानिकपुर एसईसीएल जीआरसी और सीआरसी क्लब में आयोजित शादी समारोह में आंधी-तूफान और बारिश के चलते पंडाल व सजावट उड़ गए, जिससे पार्टी कार्यक्रम बाधित हुआ।


कोरबा
सरपंच की पिटाई से अस्पताल कर्मचारी की मौत:इलाज के दौरान दम तोड़ा; परिजन और स्टाफ ने किया विरोध, गिरफ्तारी की मांग
कोरबा। कोरबा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक बुजुर्ग कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोप है कि 30 मार्च को एक सरपंच ने कर्मचारी से मारपीट की थी। इस घटना के बाद मृतक के परिजन और अस्पताल कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। वे आरोपी सरपंच की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और पोस्टमार्टम कक्ष पर ताला लगा दिया है।

यह घटना 30 मार्च को सामने आई थी। एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई थी, जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के मर्चुरी लाया गया था। वहां पहुंचे सरपंच ने कर्मचारियों से जल्द पोस्टमार्टम करने की जिद की। जब एक बुजुर्ग कर्मचारी ने व्यस्तता का हवाला देते हुए इंतजार करने को कहा, तो सरपंच तैश में आ गया और उसने कर्मचारी की पिटाई कर दी, साथ ही उसका सिर दीवार में पटक दिया।



गंभीर रूप से घायल कर्मचारी आईसीयू वार्ड में जिंदगी और मौत से जूझ रहा था, जहां सोमवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की बड़ी बेटी लक्ष्मी ने बताया कि उनके पिता बालकृष्ण चनईया के साथ ड्यूटी के दौरान मारपीट की गई, जिसके कारण उनकी मौत हुई।
परिजन और अस्पताल के कर्मचारी आरोपी सरपंच, बेन्द्रकोना निवासी जयवीर सिंह ठाकुर की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पोस्टमार्टम करने वाले कर्मचारियों ने विरोध करते हुए पीएम कक्ष और मुख्य गेट पर ताला लगा दिया है और पोस्टमार्टम करने से इनकार कर रहे हैं। इस कारण पीएम कक्ष में रखे अन्य शवों का भी पोस्टमार्टम नहीं हो पा रहा है।
जिला मेडिकल कॉलेज के संयुक्त संचालक गोपाल कंवर ने बताया कि इस मामले में घटना के दिन ही पुलिस को सूचित कर दिया गया था और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं और इस संबंध में बातचीत जारी है।
घटना की जानकारी मिलने पर कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे और पुलिस बल भी तैनात किया गया है। सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कोरबा
कोरबा से प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी पीएमजेएफ लायन डाॅ. राजकुमार अग्रवाल हुये परम विभूषण सेवा रत्न सम्मान से सम्मानित
कोरबा। भारत सरकार द्वारा सूक्ष्म, लघु औंर मध्यम उद्यम (एमएसएमई) सहायक इकाइयों के रूप में उद्योगों का समर्थन करते है, जिससे देश के समग्र औद्योगिक विकास में भारी योगदान मिलता है। जिसका पूर्ण नियंत्रण एवं संचालन भारत सरकार की प्रशासनिक मंत्रालय द्वारा की जाती है। भारत सरकार द्वारा एमएसएमई काउंसिल इंडिया के केन्द्रिय अध्यक्ष द्वारा कोरबा जिले के प्रसिद्ध एवं समाजसेवी व्यक्तित्व पीएमजेएफ लायन डाॅ.राजकुमार अग्रवाल को एमएसएमई का केन्द्रिय सदस्य का कार्यभार सौपा गया है। पीमएजेएफ लायन डाॅ. राजकुमार अग्रवाल द्वारा एमएसएमई के केन्द्रिय सदस्य के रूप में दिये गये अपने दायित्वों एवं लक्ष्यों को बेहतरीन रूप से संपन्न किया और इस विशेष योगदान के लिए नीति आयोग एवं जीवन जागृति सेवा संस्थान द्वारा पीमएजेएफ लायन डाॅ. राजकुमार अग्रवाल को परम विभूषण सेवा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया है।

कल 5 अप्रैल 2026 को होटल ब्लू डायमंड कोरबा में आयोजित रीजन कान्फ्रेंस में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन विजय अग्रवाल, रीजन चेयरमेन पीएमजेएफ लायन कैलाश गुप्ता एवं सम्मानीय पूर्व प्रान्तपालों व लायन सदस्यों की उपस्थिति में पीएमजेएफ लायन डाॅ. राजकुमार अग्रवाल को नीति आयोग एवं जीवन जागृति सेवा संस्थान द्वारा प्रदत्त परम विभूषण सेवा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस पर पीएमजेएफ लायन डाॅ. राजकुमार अग्रवाल ने सभी लायन सदस्यो एवं नीति आयोग, जीवन जागृति सेवा संस्थान को इस सम्मान के लिए धन्यवाद व्यक्त करते हुये कहा कि समाज सेवा मेरे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। मुझे जो भी जिम्मेदारी एमएसएमई के केन्द्रिय सदस्य के रूप में सौपी गई है मै उसका निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करता रहूॅगा।
उक्त समारोह में रीजन 1 के सभी क्लबों के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित समस्त लायन सदस्य उपस्थित थे। जिन्होने पीएमजेएफ लायन डाॅ. राजकुमार अग्रवाल को इस उपलब्धि के लिए बधाईयाॅ व शुभकामनाए दी।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
