छत्तीसगढ़
बालोद के लाल को मिलेगा ‘शौर्य चक्र’:मणिपुर में गोली लगने के बाद भी आतंकियों को खदेड़ने वाले भोजराम साहू को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित
बालोद, एजेंसी। बालोद जिले के डौंडी विकासखंड के ग्राम ढोर्रीठेमा निवासी असम राइफल्स के जवान भोजराम साहू को उनकी वीरता और कर्तव्यपरायणता के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान 8 जून को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु देंगी।

भोजराम साहू को साल 2025 में मणिपुर के टेंगनौपाल क्षेत्र में आतंकियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान दिखाए गए अदम्य साहस के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है। अभियान के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर घात लगाकर हमला कर दिया था।
चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच भोजराम साहू ने अपनी जान की परवाह किए बिना आगे बढ़कर मोर्चा संभाला और नजदीक से जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान उन्हें गोली भी लगी, लेकिन इसके बावजूद वे अपनी जिम्मेदारी पर डटे रहे और अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बालोद जिले में हर्ष का माहौल
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिला अध्यक्ष नंदकिशोर साहू ने बताया कि, भोजराम साहू की इस उपलब्धि से पूरे जिले में गौरव का माहौल है। उन्होंने पूर्व सैनिकों और सैनिक परिवारों की ओर से उन्हें अग्रिम बधाई दी। साथ ही गृह ग्राम लौटने पर उनके सम्मान में कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी भी की जा रही है।
शौर्य चक्र मिलने की खबर से ग्राम ढोर्रीठेमा में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को बधाई दी और मिठाई बांटकर खुशी मनाई। परिजनों ने कहा कि भोजराम साहू ने अपने साहस और समर्पण से न केवल गांव, बल्कि पूरे बालोद जिले और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है।
कोरबा
विभिन्न पुरस्कारों हेतु 05 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित
कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन,खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों/निर्णायकों को शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद विनोद चौबे सम्मान, शहीद पंकज विक्रम सम्मान, मुख्यमंत्री ट्रॉफी पुरस्कार, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त खिलाड़ियों तथा अन्य को नगद राशि पुरस्कार, खेल वृत्ति एवं खेल संघों को प्रेरणा निधि प्रदान करने हेतु निर्धारित प्रपत्र में आवेदन 05 अगस्त तक आमंत्रित किया गया है। आवेदन प्रारुप संचालनालय के विभागीय वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट स्पोर्टसवाईडब्ल्यू डाट सीजी डाट जीओवी डाट इन पर देखे जा सकते हैं।
विस्तृत जानकारी हेतु आवेदक खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जिला कार्यालय में कार्यालयीन अवधि में सम्पर्क कर सकते हैं।
कोरबा
481.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
कोरबा। कोरबा जिले में एक जून से 24 जुलाई तक कुल 481.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई।
अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील कोरबा में 499.3 मिलीमीटर, अजगरबहार 340.8, भैंसमा, 428.2, करतला 438.6, बरपाली 523.5, कटघोरा 485.7, दीपका 518.1, दर्री 598.6, पाली 517.4, हरदीबाजार 408, पोंड़ी-उपरोड़ा 506, और पसान तहसील में 511.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
कोरबा
स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजन के संबंध में बैठक 28 जुलाई को
कोरबा। कोरबा जिले में 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमा पूर्वक मनाये जाने तथा उक्त आयोजन के सफलतापूर्वक संचालन हेतु कलेक्टर कुणाल दुदावत के अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन 28 जुलाई को दोपहर 12 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में रखा गया है। सर्व विभाग प्रमुखों को उक्त बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करने कहा गया है।
-
Uncategorized10 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
Uncategorized11 months agoबाँकी कॉलोनी के दुर्गा भवन क्लब का होगा नवनिर्माण, नपा अध्यक्षा ने दिया आश्वाशन….देखे पूरी खबर
-
बाँकी मोगरा10 months agoथाना बाँकी–दर्री के सीमा सुमेधा पुल पर हुई लूट कांड, प्रार्थी तीन दिनों से भटक रहा, अब तक नहीं हुई शिकायत दर्ज…..।
-
कोरबा6 months agoकोरबा बांकीमोंगरा क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म – मुख्य आरोपी तरुण व एक सहयोगी हिरासत में। अन्य की तलाश जारी…..देखे पूरी खबर…।
-
कोरबा2 years agoमहतारी वंदन योजना से महिलाएं परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने सहित समाज की प्रगति में दे रही योगदान’
-
कोरबा12 months agoबांकीमोंगरा सड़क निर्माण गुणवत्ताहीन की शिकायत पर पहुंची न.प्रशा. विकास विभाग परीक्षण टीम, नवनिर्माण सीसी सड़क का किया कोर कटिंग परीक्षण…देखे पूरी खबर
-
कोरबा11 months agoअंकित सिंह बने श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला उपाध्यक्ष
-
Uncategorized1 year agoबाकी मोगरा में गूंजी या अली या हुसैन की सदाएं, मुहर्रम ताजिया जुलूस व झांकी निकाल इमाम हुसैन को याद कर मनाया मुहर्रम पर्व…..।
