छत्तीसगढ़
फ्लाईओवर के लिए 6 गांवों में भूमि खरीद-बिक्री पर रोक:रेलवे ने की थी मांग, ज्यादा मुआवजे के लिए माफिया हो गए थे एक्टिव
बिलासपुर, एजेंसी। बिलासपुर जिले में दगोरी-बिल्हा के बीच फ्लाईओवर निर्माण के लिए 6 गांवों में भूमि की खरीद-बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। प्रतिबंधित क्षेत्र में बिलासपुर जिले के बिल्हा तहसील के बिल्हा, दगोरी, गोढ़ी, उटगन, किरारीगोढ़ी और भैंसबोड़ गांव शामिल हैं।
यह कदम फ्लाईओवर के एलाइन्मेंट क्षेत्र में आने वाली भूमि की अवैध और अनाधिकृत लेन-देन को रोकने के लिए उठाया गया है।
भू-माफिया हो गए थे एक्टिव
रेलवे द्वारा भू-अर्जन की प्रक्रिया शुरू होते ही भूमाफिया सक्रिय हो गए थे। वे अधिक मुआवजा पाने के लिए जमीन को छोटे-छोटे टुकड़ों में बांटकर नामांतरण और बंटाकन कराने में जुट गए थे।
इस मामले में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन के उप मुख्य अभियंता (निर्माण) ने 3 जून को शासन को पत्र लिखा था। उन्होंने प्रस्तावित फ्लाईओवर के एलाइन्मेंट में आने वाले क्षेत्रों में भूमि की अवैध गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की थी। इसके बाद शासन ने यह कार्रवाई की है।
कोरबा
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन और महापौर संजू देवी राजपूत ने किया 3.08 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन
निगम के वार्ड 56, 19, 22, 24 और 21 को मिली विकास कार्यों की सौगात
कोरबा। नगर पालिका निगम कोरबा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत की अध्यक्षता में विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया।
इस अवसर पर कुल 3 करोड़ 8 लाख रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों का श्रीफल तोड़कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 56 में लगभग 2 करोड़ 33 लाख रुपए की लागत से दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 19, 22, 24 एवं 21 में लगभग 75 लाख रुपए की लागत से चार विकास कार्यों का भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को विकास की सौगात दी गई। नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र के दर्री जोन अंतर्गत वार्ड क्र.56 में 01करोड़ 60लाख रुपए के लागत से 32 शासकीय स्कूलों में बालक – बालिका शौचालय निर्माण कार्य, 21शासकीय स्कूलों में किचन शेड का निर्माण कार्य, इसी प्रकार वार्ड 19 अंतर्गत सीएसईबी सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के पास 25लाख रुपए के लागत से भवन निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 22 में वार्ड क्रमांक 22 में आरा मशीन शिव मंदिर के पास 10लाख रुपए के लागत से शेड निर्माण व निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 24नेहरू नगर मेन रोड में ग्रीनवेल्ट का विकास कार्य, वार्ड क्रमांक 21गायत्री यज्ञ पीठ सीएसईबी कॉलोनी अतिरिक्त भवन निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्य।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि प्रदेश सरकार और नगर निगम द्वारा शहर के सभी वार्डों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इन विकास कार्यों से नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

अध्यक्षता कर रही महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के सभी वार्डों में सड़क, नाली, सामुदायिक भवन सहित विभिन्न विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है, ताकि नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के अध्यक्ष नानजी भाई पटेल, विद्या भारती के जुड़ावन सिंह व्यवस्थापक अशोक तिवारी, कैलाश नाहक, सूर्यकमार पांडे भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, सभापति नूतन सिंह ठाकुर, पार्षद अशोक चावलानी, विनम्र तिवारी, नरेंद्र देवांगन, मुकुंद कंवर, रामकुमार साहू, फिरतराम साहू, किशन केवट, सरोज शांडिल्य, पंकज देवांगन, चंद्रलोक सिंह, अजय गोंड, प्रताप सिंह कंवर, श्रीमती ममता यादव, मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे, पूर्व मंडल अध्यक्ष ईश्वर साहू ,जनप्रतिनिधि, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
कोरबा
कृषि विज्ञान केंद्र कटघोरा में ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार के बजट में कृषि एवं ग्रामीण विकास से जुड़े प्रावधानों की जानकारी दी गई। वेबिनार का प्रसारण सुबह 11ः30 बजे से शाम 5ः30 बजे तक किया गया, जिसमें क्षेत्र के प्रगतिशील किसान तथा महिला स्व-सहायता समूहों की सक्रिय सहभागिता रही।

वेबिनार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। उन्होंने अपने संदेश में कृषि क्षेत्र में तकनीक के बढ़ते उपयोग, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए बजट में किए गए महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में आधुनिक तकनीक और नवाचार किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र कटघोरा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. एस. पी. सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि बजट की नई नीतियों का लाभ तभी मिल सकेगा, जब किसान इन योजनाओं और तकनीकों के प्रति जागरूक होकर उन्हें अपनाएंगे। उन्होंने किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों ने भी किसानों का मार्गदर्शन किया। मत्स्य विज्ञान की विशेषज्ञ श्रीमती सुलोचना भुइयां ने मछली पालन और नील क्रांति की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। मृदा वैज्ञानिक डी. के. तँवर ने मिट्टी परीक्षण और संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में बताया। कीट वैज्ञानिक एम. एस. उर्रे ने फसलों को कीट एवं रोगों से बचाने के वैज्ञानिक उपायों की जानकारी दी, वहीं उद्यानिकी विशेषज्ञ श्रीमती अर्चना कुर्रे ने किसानों को फल एवं सब्जियों की उच्च मूल्य वाली खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कोरबा
राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न
मसाहती ग्रामों के सर्वेक्षण कार्य में तेजी लाने के निर्देश, लापरवाही पर 01 राजस्व निरीक्षक एवं 14 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर ओंकार यादव एवं प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख टी. आर. भारद्वाज भी उपस्थित रहे। बैठक में जिले में संचालित मसाहती सर्वेक्षण कार्यों सहित विभिन्न राजस्व संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान जिला कोरबा में चल रहे कुल 113 मसाहती ग्रामों की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों को बताया गया कि इन 113 मसाहती ग्रामों में से 08 ग्रामों का अंतिम प्रकाशन तथा 12 ग्रामों का प्रारंभिक प्रकाशन किया जा चुका है, जबकि शेष ग्रामों में मसाहती सर्वे का कार्य प्रगति पर है। समीक्षा के दौरान उपस्थित राजस्व निरीक्षकों एवं हल्का पटवारियों को ग्रामवार खसरों का सत्यापन, प्रारंभिक प्रकाशन एवं अंतिम प्रकाशन की प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने तथा राजस्व अभिलेखों की स्वच्छ प्रति तैयार करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।

बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि मसाहती ग्रामों के सर्वेक्षण कार्य की प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा कलेक्टर द्वारा की जाएगी। सर्वेक्षण कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं पाए जाने पर एक राजस्व निरीक्षक तथा 14 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस (एससीएन) जारी किया गया है।
बैठक में इसके अतिरिक्त डीसीएस के अंतर्गत रबी फसल सर्वेक्षण, सातवीं लघु सिंचाई संगणना, डिजिटल किसान किताब, सीमांकन कार्यों की प्रगति, वन अधिकार अधिनियम के तहत पट्टा नामांतरण, स्वामित्व योजना, नक्शा बटांकन एवं नवीनीकरण से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गई तथा सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
