Connect with us

धार्मिक

बाँकी मोगरा ~ कुदरी पारा दुर्गा पंडाल में विराजमान हुईं मां दुर्गा…भव्य रैली निकाल की गई स्वागत, आज से शुरू होगी नवरात्र पर्व….देखे पूरी खबर

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

बाँकी मोगरा :– आज से दुर्गा पूजा उत्सव नवरात्र का पहला दिन शुरू हो रहा है। बीते कल रविवार को क्षेत्र के सभी पंडालों समेत कुदरी पारा के दुर्गा पंडाल में मां भगवती विराजमान हो गईं है।

विधि-विधान से आंख से पट्टिका हटाकर मां भगवती की आराधना आज से शुरू हो जाएगी। यह नवरात्र की नवमी तिथि तक चलेगा। दशहरा के दिन देवी प्रतिमाएं विसर्जित की जाएंगी।

बाँकी मोगरा क्षेत्र के कुदरी पारा दुर्गा पूजा समिति द्वारा पंडाल में देवी की प्रतिमा विराजमान कराने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण का भव्य रैली निकाल देवी की प्रतिमा का स्वागत करते हुए बड़े हर्ष के साथ प्रतिमा विराजमान कराया गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

श्री गजानन प्राकट्य दिवस समारोह में शामिल हुए पूर्वमंत्री जयसिंह अग्रवाल

Published

on

स्वयं अपने हाथों से भोग-प्रसाद बांटा
कोरबा। बुधवारी महाराणा प्रताप नगर चौक के पास स्थित श्री गजानन सांई मंदिर परिसर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी संयुक्त महाराष्ट्र सेवा मंडल एवं गणेश सेवा समाज के तत्वावधान में श्री गजानन महाराज प्राकट्य दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया ।

श्री गजानन महाराज प्रकट दिवस समारोह में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी पहुँचे । इन्होंने गजानन महाराज जी सहित मंदिर में स्थापित सभी देवी देवताओं की विधि विधान के साथ पूजा – अर्चना करते हुए कोरबावासियों के वैभव, ऐश्वर्य, उन्नति, प्रगति, स्वास्थ्य, सुख – शांति एवं समृद्धि के लिए कामना की।

इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा कि श्री गजानन विजय ग्रंथ अपने आप में एक सिद्ध ग्रंथ है, जिसका पारायण करने से मनोरथ पूरी होती है । श्री अग्रवाल ने कहा कि संयुक्त महाराष्ट्र सेवाएं मंडल, गणेश सेवा समाज के द्वारा प्रतिवर्ष श्री गजानन महाराज प्रकट दिवस समारोह मनाया जाता है, जहॉं मुझे आने का अवसर मिलता है । मैं संयुक्त महाराष्ट्र सेवा मंडल एवं गणेश सेवा समाज के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ ।
इस मौके पर श्री अग्रवाल ने भण्डारे में प्रसाद वितरण किया और प्रसाद ग्रहण भी किया ।

Continue Reading

देश

मकर संक्रांति- प्रयागराज में 91 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया:PM ने अपने आवास पर गायों को चारा खिलाया, पतंगबाजी से दो दिनों में 17 लोगों की मौत

Published

on

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ,एजेंसी। देशभर के कई हिस्सों में गुरुवार को भी मकर संक्रांति मनाई जा रही है। संक्रांति को लेकर गंगा, यमुना और नर्मदा जैसी प्रमुख नदियों के तटों पर लाखों लोग सुबह से डुबकी लगा चुके हैं। प्रयागराज माघ मेले में आज मकर संक्रांति का स्नान पर्व है। संगम में शाम बजे तक 91 लाख श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। आज करीब डेढ़ करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है।

पतंगबाजी से 17 लोगों की मौत

मकर संक्रांति पर पतंगबाजी के दौरान लगातार हादसे भी सामने आ रहे हैं। बीते दो दिनों में गुजरात में में 9 और राजस्थान में 6, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में 1-1 लोगों की मौत हो चुकी है।

यूपी के वाराणसी के गंगा घाट और पश्चिम बंगाल के गंगासागर में स्नान के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी है। पंजाब के अमृतसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सचखंड श्री दरबार साहिब में पवित्र स्नान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मकर संक्रांति के अवसर पर अपने आवास पर गायों को चारा खिलाया।

उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल का तिल के तेल से अभिषेक हुआ। भस्म आरती में भी तिल चढ़ाया गया और तिल के लड्डुओं का भोग लगा।

PM आवास पर दुर्लभ पुंगनूर नस्ल की छोटी-छोटी गायें हैं, जिन्हें मोदी हर साल मकर संक्रांति पर खिली धूप में हरा चारा खिलाते हैं।

PM आवास पर दुर्लभ पुंगनूर नस्ल की छोटी-छोटी गायें हैं, जिन्हें मोदी हर साल मकर संक्रांति पर खिली धूप में हरा चारा खिलाते हैं।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मकर संक्रांति के अवसर पर गंगा घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पवित्र स्नान करने के लिए जमा हुए।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मकर संक्रांति के अवसर पर गंगा घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पवित्र स्नान करने के लिए जमा हुए।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह खिचड़ी चढ़ाकर मकर संक्रांति की शुरुआत की।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह खिचड़ी चढ़ाकर मकर संक्रांति की शुरुआत की।

Continue Reading

कोरबा

मकर संक्रांति पर साईं मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण, महापौर संजू देवी राजपूत रहीं उपस्थित

Published

on

कोरबा। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आज 14 जनवरी को कोरबा नगर निगम अंतर्गत वार्ड क्रमांक 01 में स्थित साईं मंदिर रामसागर पारा के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम में कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने साईं बाबा की विधिवत पूजा-अर्चना कर भोग अर्पित किया तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण में सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी जय सिंह नेताम ने तीन वृद्ध माता को साल एवं श्रीफल देकर किया, जिनके द्वारा मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में पूरी-सब्जी एवं तिल के लड्डू का प्रसाद तैयार कर वार्डवासियों एवं श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, महिलाएं एवं वरिष्ठजन शामिल हुए और साईं बाबा के जयकारों के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं।

इस अवसर पर महापौर संजू देवी राजपूत ने वार्डवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर निगम द्वारा वार्ड की मूलभूत समस्याओं के निराकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में वार्डवासियों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान वार्डवासियों ने विद्युत लाइन के खंभों में लाइटिंग की समस्या महापौर के समक्ष रखा। इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए महापौर श्रीमती राजपूत ने संबंधित विभाग से समन्वय कर शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया, जिससे वार्डवासियों में संतोष और विश्वास का वातावरण बना।

प्रसाद वितरण कार्यक्रम में मनोज राजपूत, हितेश तिवारी, इतवारा महंत, सिसौत्र मधु,लक्ष्मी चौहान, श्याम बाई नेताम, विमल जगत, जगबाई, मंजू मरावी, लक्ष्मी विश्वकर्मा, इतवारा महंत, वृंदा, मधु, बबीता गुप्ता, रचना गुप्ता, सपना गुप्ता, संजना पटेल, मालती तिवारी, अनीता तिवारी, श्वेता राठौर, विपेंद्र कुमार साहू, लक्ष्मी राठौर, रामा, अनिल गिरी, संतोष गुप्ता, विष्णु पटेल, चंद्रिका सोनी, हर्ष शेखर, परदेसी केसवानी, संतोष केसरवानी, पवन विश्वकर्मा, संदीप, बृजेश सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ, जहां सभी ने मकर संक्रांति के पर्व को सामाजिक एकता और आपसी सहयोग के संदेश के साथ मनाया।

Continue Reading

Trending