कोरबा
घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर कटघोरा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, चार ठिकानों से सिलेंडर जब्त
कोरबा। कटघोरा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत घरेलू एलपीजी. सिलेंडरों के अवैध भंडारण और उनके व्यावसायिक उपयोग के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया गया। तहसीलदार कटघोरा सूर्यप्रकाश केशकर, खाद्य निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार लॉझी और हल्का पटवारी के संयुक्त जांच दल द्वारा क्षेत्र के विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें चार प्रमुख स्थानों पर घरेलू गैस सिलेंडरों का नियम विरुद्ध उपयोग पाया गया।
निरीक्षण के दौरान जांच दल ने अंबिकापुर रोड स्थित मो. जिशान सिद्दीकी के पास से 02 नग घरेलू सिलेंडर बरामद किए। इसी प्रकार बिलासपुर रोड स्थित पनेसर बॉडी एण्ड इंजीनियरिंग वर्क्स (संचालक गुरूदेव सिंह पनेसर) और पनेसन बॉडी बिल्डर्स एवं ऑटोलेट वर्क्स (संचालक हरबंस सिंह पनेसर) से क्रमशः 01-01 नग घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए। इसके अतिरिक्त, बस स्टैंड स्थित विष्णु होटल के संचालक अनिल साहू के पास से भी 01 नग घरेलू एल.पी.जी. सिलेंडर व्यावसायिक उपयोग करते हुए पाया गया, जिसे तत्काल प्रभाव से जब्त कर लिया गया।

उल्लेखनीय है कि यह पूरी कार्रवाई द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय और वितरण विनियमन) आदेश 2000 एवं गैस सिलेंडर नियम 2016 के उल्लंघन के तहत की गई है। प्रशासनिक दल द्वारा मौके पर ही विधिवत पंचनामा तैयार कर कुल 05 नग सिलेंडरों को सुरक्षित रूप से निकटतम गैस एजेंसी, मेसर्स सेवा इण्डेन, कटघोरा की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया है। तहसीलदार कार्यालय द्वारा इस संबंध में विस्तृत प्रतिवेदन अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं जिला कलेक्टर (खाद्य शाखा) को आगामी वैधानिक कार्रवाई हेतु प्रेषित कर दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह की जांच निरंतर जारी रहेगी ताकि घरेलू गैस के दुरुपयोग को रोका जा सके।

कोरबा
कोरबा में रंगमंच के पुनर्जागरण का शंखनादः 21 मार्च को होगा सुप्रसिद्ध नाटक “मैं अनिकेत हूँ” का भव्य मंचन
रोटरी क्लब कोरबा & महाराष्ट्र मंडल कोरबा
“मैं अनिकेत हूँ”
कोरबा। औद्योगिक नगरी कोरबा, जो कभी रंगमंच की गतिविधियों का गढ़ माना जाता था, एक बार फिर अपनी सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित करने के लिए तैयार है। रोटरी क्लब कोरबा और महाराष्ट्र मंडल कोरबा के संयुक्त तत्वाधान में आगामी 21 मार्च 2026 (शनिवार) को प्रदेश का प्रसिद्ध हिंदी नाटक “मैं अनिकेत हूँ का मंचन राजीव गांधी ऑडिटोरियम (इंदिरा गांधी स्टेडियम) में शाम 7:00 बजे किया जाएगा।
सांस्कृतिक पुनरुत्थान और युवाओं को प्रोत्साहन छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों जैसे दुर्ग-भिलाई, रायपुर और बिलासपुर में रंगमंच की गतिविधियां निरंतर फल-फूल रही हैं। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ से युवा इस विधा में डिग्रियां प्राप्त कर रहे हैं, लेकिन कोरबा में पिछले कुछ वर्षों से इस क्षेत्र में एक रिक्तता महसूस की जा रही थी। पूर्व में विद्युत मंडल, बालको और कॉलरी कॉलोनियों में नाटकों का शानदार माहौल रहता था। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य इसी माहौल को वापस लाना और युवाओं को रंगमंच में करियर बनाने के लिए प्रेरित करना है।
अद्वितीय अनुभव और कुशल निर्देशन – महाराष्ट्र मंडल रायपुर द्वारा तैयार इस नाटक का निर्देशन सुप्रसिद्ध दिग्दर्शक शशि वरवंडकर ने किया है। आयोजकों का विश्वास है कि यह मंचन कोरबा के सांस्कृतिक इतिहास में एक मील का पत्थर’ साबित होगा। इसकी भव्यता और कलाकारों का जीवंत अभिनय दर्शकों को अंत तक बांधे रखेगा। यह मात्र एक नाटक नहीं, बल्कि एक ऐसा अनुभव होगा जिसे आने वाले कई वर्षों तक याद रखा जाएगा।

कला के माध्यम से सेवा- शिक्षा के लिए समर्पित आय इस आयोजन का सबसे प्रेरक और गरिमामयी पहलू इसका सामाजिक उद्देश्य है। रोटरी क्लब और महाराष्ट्र मंडल ने निर्णय लिया है कि इस चैरिटी शो से प्राप्त होने वाली संपूर्ण धनराशि मेधावी एवं निर्धन छात्रों के अध्ययन और उच्च शिक्षा पर खर्च की जाएगी। नगर के दानदाताओं और कला प्रेमियों का इसे भरपूर सहयोग मिल रहा है।
आयोजन समिति की सक्रियता – इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एक सशक्त टीम जुटी हुई है। इसमें रोटरी क्लब से रोटे. पारस जैन (प्रोजेक्ट चेयरमैन), रोटे. नितिन चतुर्वेदी (अध्यक्ष), रोटे. संतोष जैन (सचिव) और महाराष्ट्र मंडल की ओर से सुधीर रेगे, हेमंत माहलीकर, प्रवीण जाखड़ी, आलोक दिवाटे, राजेंद्र पागे एवं श्रीमती स्नेहल ओत्तलवार पूरी निष्ठा से प्रयासरत हैं।
कोरबावासियों से अपील- आयोजन समिति ने समस्त कोरबावासियों, कला प्रेमियों और प्रबुद्ध नागरिकों से अपील की है कि वे शनिवार, 21 मार्च को शाम 7:00 बजे राजीव गांधी ऑडिटोरियम पहुँचकर इस गौरवशाली पल का हिस्सा बनें। याद रखें, यह शाम दोबारा नहीं आएगी और इस अद्वितीय अनुभव से वंचित रहना एक मलाल की तरह रहेगा।

कोरबा
19 अप्रैल को एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल के स्थापना दिवस समारोह हेतु श्रीमती साय से पीएमजेएफ लायन अग्रवाल की मुलाकात
कोरबा। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 19 अप्रैल 2026 दिन रविवार को कोरबा जिला के धार्मिक ग्राम माॅ मड़वारानी में संचालित सीबीएसई मान्यता प्राप्त विद्यालय नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल में स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया जायेगा। जिसमें फिल्म जगत की प्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीमती मंदाकिनी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगी।

विद्यालय के चेयरमेन पीएमजेएफ लायन डाॅ.राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्यक्रम में उन महिलाओ´, गणमान्य नागरिको´, समाजसेवियो´ का सम्मान किया जायेगा जिनके सराहनीय एवं उल्लेखनीय कार्यो से समाज को प्रेरणा एवं गौरव प्राप्त हुआ है। श्री अग्रवाल ने बताया कि विद्यालय के 10वें स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के लिए हमारे क्षेत्र छ.ग. राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशिल्या देवी साय (राष्ट्रीय अध्यक्ष-आदिवासी कंवर समाज, समाजसेविका एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री) से सहमति लेने के लिए उनके निवास स्थान पर पहुॅचे। जहाॅ उन्हो´ने श्रीमती कौशिल्या देवी साय से कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुये अपने क्षेत्र के महिलाओ´ एवं गणमान्य नागरिको´ के उल्लेखनीय कार्यो की जानकारी दी। जिस पर श्रीमती कौशिल्या देवी साय ने श्री अग्रवाल एवं उनकी टीम को इस प्रकार के सम्मान समारोह आयोजन के लिए बधाई देते हुये कहा कि ग्रामीण अंचल में रह रहे बच्चो को अंग्रेजी माध्यम में उन्नत शिक्षा प्रदान करना बहुत बड़ा संकल्प है। आज देश निर्माण एवं विकास में शिक्षा का विशेष महत्व है। उन्होंने श्री अग्रवाल को कहा कि अन्य सामाजिक बैठको´ एवं आयोजनो´ की रूपरेखा देखते हुये वे इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति के संबंध में जल्द ही अवगत करायेंगी।

विद्यालय के 10वे´ स्थापना दिवस समारोह में विद्यालय के बच्चो´ द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ साथ सम्मान समारोह भी आयोजित किया जायेगा। इस पर पीएमजेएफ लायन डाॅ. राजकुमार अग्रवाल ने समस्त ग्रामवासियो´ एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिको´ को आमंत्रित किया है। श्री अग्रवाल के साथ लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल के आगामी अध्यक्ष लायन दर्शन अग्रवाल और गोवर्धन सिंह कँवर (पूर्व भाजपा मंत्री अनुसूचित जनजाति मौर्चा) थे।

कोरबा
अब संपूर्ण न्यूरो केयर एक ही छत के नीचे, NKH में शुरू हुई एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी
कोरबा। जिले के प्रमुख सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल न्यू कोरबा हॉस्पिटल में स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में अस्पताल के न्यूरो केयर विभाग को और मजबूत करते हुए अब न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, न्यूरो-साइकेट्री और न्यूरो फिजियोथैरेपी की संपूर्ण सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे नसों से जुड़ी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को बड़ी राहत मिल रही है।
अस्पताल में न्यूरोसर्जन डॉ. शिवानी द्वारा अत्याधुनिक मिनिमली इनवेसिव (दूरबीन) तकनीक से स्पाइन सर्जरी की सुविधा भी शुरू की गई है। इस तकनीक के माध्यम से बिना बड़े चीरे के रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन किया जा रहा है, जिससे मरीज को कम दर्द होता है और सर्जरी के बाद कुछ ही दिनों में मरीज को डिस्चार्ज भी कर दिया जाता है। अस्पताल में 24 घंटे आपातकालीन सेवा भी उपलब्ध है, जहां देर रात गंभीर मरीज आने पर भी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम तत्काल उपचार शुरू कर देती है।
अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. एस. चंदानी ने बताया कि न्यूरो संबंधी बीमारियों के इलाज के लिए अब कोरबा के मरीजों को बड़े शहरों की ओर जाने की आवश्यकता नहीं है। एनकेएच में ही उच्चस्तरीय उपचार मिलने से मरीजों और उनके परिजनों के समय, खर्च और परेशानी तीनों में कमी आ रही है।

कोरबा में पहली बार एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी
न्यू कोरबा हॉस्पिटल (NKH) में पहली बार एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी की सुविधा शुरू की गई है। इस आधुनिक तकनीक में दूरबीन की सहायता से रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन किया जाता है, जिससे मरीज को कम दर्द, कम समय में रिकवरी और जल्दी सामान्य जीवन में लौटने का लाभ मिलता है।
आयुष्मान सहित सभी बीमा सुविधाएं उपलब्ध
अस्पताल में आयुष्मान कार्ड के अलावा सभी प्रमुख निजी हेल्थ कार्ड और बीमा योजनाएं भी स्वीकार की जाती हैं, जिससे मरीजों को आर्थिक राहत मिलती है।
न्यूरो-साइकेट्रिक रोगों का उपचार प्रांरभ
अहमदाबाद की अनुभवी मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. रजनी वर्मा द्वारा मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का आधुनिक और प्रभावी इलाज संभव हो रहा है। जिलों के मरीजों के लिए भी काफी लाभकारी साबित हो रही है।
न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, न्यूरो-साइकेट्रिक और फिजियोथैरेपी में अंतर
अक्सर दिमाग और नसों से जुड़ी बीमारियों में न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, न्यूरो-साइकेट्रिक और फिजियोथैरेपी को एक ही समझ लिया जाता है, जबकि ये चारों अलग-अलग चिकित्सा विशेषज्ञताएँ हैं और प्रत्येक की भूमिका अलग होती है।
न्यूरोलॉजी दिमाग, रीढ़ की हड्डी और नसों से जुड़ी बीमारियों का बिना ऑपरेशन इलाज करने वाली चिकित्सा शाखा है। न्यूरोलॉजिस्ट रोग की पहचान कर दवाओं के माध्यम से उपचार करते हैं। सरल शब्दों में, नसों की बीमारी का दवा से इलाज न्यूरोलॉजी में किया जाता है। न्यूरोसर्जरी उन रोगों का इलाज करती है, जिनमें सर्जरी की आवश्यकता होती है। न्यूरोसर्जन दिमाग और रीढ़ की हड्डी की सर्जरी करते हैं। ब्रेन ट्यूमर, सिर की गंभीर चोट, ब्रेन ब्लीड, स्लिप डिस्क, स्पाइनल स्टेनोसिस, स्ट्रोक में खून का थक्का निकालना, ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया, हाइड्रोसेफेलस और एन्यूरिज्म जैसी जटिल समस्याओं का सर्जिकल उपचार इसी विभाग में किया जाता है। न्यूरो-साइकेट्रिक उस क्षेत्र में काम करते हैं जहाँ ऐसी मानसिक बीमारियां जिनका कारण मस्तिष्क की शारीरिक खराबी (brain disease) हो, जैसे व्यवहार में अचानक बदलाव, डिमेंशिया के साथ व्यवहारिक लक्षण, मिर्गी के साथ मनोविकृति (psychosis), या स्ट्रोक के बाद अवसाद (depression) को ठीक करता है। फिजियोथैरेपी बीमारी या सर्जरी के बाद मरीज को दोबारा सामान्य जीवन में लौटाने में मदद करती है। फिजियोथैरेपिस्ट व्यायाम और विशेष थेरेपी के माध्यम से ताकत, संतुलन और चलने-फिरने की क्षमता बढ़ाते हैं। न्यूरोसर्जरी के बाद तथा मांसपेशियों की कमजोरी के मामलों में फिजियोथैरेपी बेहद जरूरी होती है। सरल भाषा में कहें तो न्यूरोलॉजिस्ट दवा से इलाज करते हैं, न्यूरोसर्जन सर्जरी करते हैं, न्यूरो-साइकेट्रिक मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को दूर करती है और फिजियोथैरेपिस्ट मरीज को फिर से सामान्य चलने-फिरने लायक बनाते हैं।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
