Connect with us

देश

रेलवे का बड़ा बदलाव, तत्काल टिकट के लिए नया Token System लागू

Published

on

कोटा, एजेंसी। रेलवे स्टेशनों पर तत्काल टिकट लेने के दौरान होने वाली भीड़, धक्का-मुक्की और अनियमितता को रोकने के लिए भारतीय रेलवे ने एक नया कदम उठाने जा रही  है दरअसल,  पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) के कोटा रेल मंडल ने अपने सभी स्टेशनों पर तत्काल टिकट बुकिंग के लिए टोकन सिस्टम लागू कर दिया है। इस नई व्यवस्था का मकसद टिकट प्रक्रिया को ज्यादा पारदर्शी बनाना, लाइन में लगने की परेशानी कम करना और आम यात्रियों को आसानी से टिकट दिलाना है।

कैसे काम करेगा Token System  
अब तत्काल टिकट लेने के लिए यात्रियों को सीधे लंबी कतार में नहीं लगना पड़ेगा। प्रक्रिया को कुछ आसान चरणों में बांटा गया है:

1. निर्धारित समय पर पहुंचना:
यात्री अपनी क्लास (AC या Sleeper) के हिसाब से तय समय पर बुकिंग ऑफिस पहुंचेंगे।

2. टोकन लेना:
काउंटर से यात्रियों को एक नंबर वाला टोकन दिया जाएगा, जो उनकी बारी तय करेगा।

3. इंतजार करना:
अब लाइन में खड़े रहने की जरूरत नहीं होगी। सभी यात्रियों को उनके टोकन नंबर के अनुसार बुलाया जाएगा।

4. टिकट बुकिंग:
जब आपका नंबर आएगा, तब आप PRS काउंटर पर जाकर तत्काल टिकट बुक कर सकेंगे।

टोकन वितरण का समय (AC और Sleeper अलग-अलग)
रेलवे ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अलग-अलग समय तय किया है:

AC क्लास (1AC, 2AC, 3AC): सुबह 9:00 बजे से 9:25 बजे तक टोकन मिलेंगे
Sleeper और Non-AC क्लास: सुबह 9:30 बजे से 9:55 बजे तक टोकन दिए जाएंगे
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय पर पहुंचें ताकि टोकन व्यवस्था सुचारु रूप से चल सके।

तत्काल टिकट बुकिंग का नियम
AC टिकट की बुकिंग सुबह 10:00 बजे शुरू होती है
Sleeper टिकट की बुकिंग सुबह 11:00 बजे शुरू होती है
यात्री टिकट IRCTC वेबसाइट या मोबाइल ऐप से भी बुक कर सकते हैं
ऑनलाइन बुकिंग के लिए Aadhaar authentication जरूरी हो सकता है

रेलवे चार्ट तैयार करने का नया नियम
भारतीय रेलवे ने ट्रेन के रिजर्वेशन चार्ट बनाने के समय में भी बदलाव किया है:
सुबह 5:01 से दोपहर 2:00 बजे तक चलने वाली ट्रेनों का पहला चार्ट एक दिन पहले रात 8:00 बजे तक तैयार होगा।
बाकी ट्रेनों का चार्ट ट्रेन के चलने से कम से कम 10 घंटे पहले तैयार किया जाएगा।

Continue Reading

देश

अब बैंक, बीमा और म्यूचुअल फंड के लिए एक ही कस्टमर ID, अगस्त से शुरू हो सकता है नया सिस्टम

Published

on

अब बैंक, बीमा और म्यूचुअल फंड के लिए एक ही कस्टमर ID, अगस्त से शुरू हो सकता है नया सिस्टम

देश के वित्तीय क्षेत्र में ग्राहकों की सुविधा बढ़ाने के लिए सरकार कॉमन कस्टमर ID सिस्टम लागू करने की तैयारी कर रही है। इस व्यवस्था के तहत बैंक, बीमा और भविष्य में म्यूचुअल फंड जैसी सभी वित्तीय सेवाओं के लिए अलग-अलग कस्टमर ID की जरूरत नहीं होगी। शुरुआती चरण में बैंक और बीमा कंपनियां अगस्त से इस सिस्टम को अपनाने की तैयारी कर रही हैं, जबकि बाद में एसेट मैनेजमेंट कंपनियों को भी इससे जोड़ा जाएगा।

नए सिस्टम का आधार सेंट्रल नो योर कस्टमर (CKYC) होगा। इसके जरिए ग्राहक की सहमति मिलने पर एक बार सत्यापित की गई जानकारी का उपयोग विभिन्न वित्तीय संस्थानों में किया जा सकेगा। इससे बार-बार KYC दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता कम होगी और ग्राहक अपने रिकॉर्ड भी आसानी से देख सकेंगे।

जानकारों के मुताबिक, इस व्यवस्था पर करीब एक दशक से काम चल रहा है। इसका उद्देश्य सिंगापुर और यूरोपीय देशों की तरह एकीकृत डिजिटल पहचान ढांचा तैयार करना है, जिससे सभी वित्तीय उत्पादों तक पहुंच आसान और तेज हो सके।

नियामकों का मानना है कि कॉमन कस्टमर ID सिस्टम वित्तीय धोखाधड़ी की पहचान और रोकथाम में भी मदद करेगा। अगले चरण में म्यूचुअल फंड और ब्रोकरेज कंपनियों को भी इस प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा। इस परियोजना पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI), सेबी (SEBI) और इरडा (IRDAI) मिलकर काम कर रहे हैं, ताकि देश में वित्तीय सेवाओं की पहुंच और उपयोग दोनों को बढ़ाया जा सके।

Continue Reading

देश

NTPC के निदेशक मंडल ने 12,000 करोड़ रुपए तक के NCD जारी करने को मंजूरी दी

Published

on

सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी के निदेशक मंडल ने गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) जारी कर 12,000 करोड़ रुपए तक की राशि जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (एनटीपीसी) ने शुक्रवार शाम शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसके निदेशक मंडल ने 24 जुलाई को हुई अपनी बैठक में घरेलू बाजार में निजी नियोजन के जरिए एक या अधिक किस्तों में 12,000 करोड़ रुपए तक के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

कंपनी ने कहा कि एनसीडी जारी करने की अवधि विशेष प्रस्ताव पारित होने की तारीख से शुरू होगी और यह एक वर्ष पूरा होने अथवा वित्त वर्ष 2027-28 की अगली वार्षिक आम बैठक (एजीएम) की तारीख, जो भी पहले हो, तक प्रभावी रहेगी। नियामकीय सूचना के मुताबिक, प्रत्येक किस्त अथवा श्रृंखला के लिए निर्गम का आकार, अवधि, सूचीबद्धता का विवरण (बीएसई-एनएसई), कूपन अथवा ब्याज दर, प्रतिभूति तथा अन्य शर्तें निर्गम के समय तय की जाएंगी।

एनटीपीसी ने एक अन्य सूचना में कहा कि 30 जून, 2026 तक उसके समूह की स्थापित विद्युत उत्पादन क्षमता बढ़कर 90,904 मेगावाट हो गई, जो एक वर्ष पहले इसी अवधि में 82,646 मेगावाट थी। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एनटीपीसी समूह की क्षमता में 1,796 मेगावाट की वृद्धि हुई।

Continue Reading

देश

एस्टर डीएम क्वालिटी केयर 1,315 करोड़ रुपए का कर्नाटक में करेगी निवेश

Published

on

अस्पतालों का संचालन करने वाली कंपनी एस्टर डीएम क्वालिटी केयर ने कर्नाटक में स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के लिए 1,315 करोड़ रुपए के दीर्घकालिक निवेश की प्रतिबद्धता जताई है। कंपनी ने शनिवार को एक बयान में कहा कि एस्टर डीएम क्वालिटी केयर के कार्यकारी चेयरमैन आजाद मूपेन और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के बीच हुई बैठक के दौरान यह निवेश प्रतिबद्धता जताई गई।

मूपेन ने कहा, “भारत में एस्टर की वृद्धि में कर्नाटक की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और यह हमारे लिए सबसे रणनीतिक बाजारों में से एक बना हुआ है। राज्य स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में नवाचार के मामले में अग्रणी है। यहां पर 1,315 करोड़ रुपए का प्रस्तावित निवेश कर्नाटक के प्रति हमारे दीर्घकालिक भरोसे को दर्शाता है।” उन्होंने कहा कि कंपनी स्वास्थ्य बुनियादी ढांचा को मजबूत करने, उन्नत चिकित्सा सेवाओं तक लोगों की पहुंच बढ़ाने, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान को प्रोत्साहन देने और राज्य के लोगों के स्वास्थ्य संबंधी परिणामों में सुधार के लिए कर्नाटक सरकार के साथ साझेदारी को लेकर प्रतिबद्ध है।

एस्टर डीएम क्वालिटी केयर 10,600 से अधिक बिस्तरों की क्षमता वाले कुल 39 अस्पतालों का संचालन करती है। इनमें से चार अस्पताल कर्नाटक में हैं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677