Connect with us

कोरबा

हाइवा की टक्कर से बाइक चालक की मौत हुई, 6 घंटे तक चक्काजाम

Published

on

कोरबा। बलगी रोड पर तेज रफ्तार हाइवा की ठोकर से बाइक में घर जा रहे युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। वाहन मालिक से तत्कालिक सहायता राशि मिलने पर 6 घंटे बाद माहौल शांत हुआ। घटना रविवार की सुबह करीब 9 बजे बांकीमोंगरा थाना अंतर्गत बलगी रोड पर शराब दुकान के पास हुई।

जहां पर तेज रफ्तार हाइवा सीजी-12-सी-3312 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सामने से आ रही बाइक को ठोकर मारा। घटना में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और उसे चला रहे युवक की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान समीपस्थ क्षेत्र सुमेधा सलिहाभांठा निवासी रामेश्वर दास (36) के रूप में हुई। आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम किया।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रशासनिक अधिकारी भी वहां पहुंचे। परिजनों समेत लोगों से चर्चा करने पर उन्होंने मामले मेंे आरोपी हाइवा चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मुआवजे की मांग की। करीब 6 घंटे तक बातचीत के बाद शासन की ओर से परिजन को 25 हजार रुपए व वाहन मालिक की ओर से डेढ़ लाख रुपए तत्कालिक सहायता राशि दी गई। जिसके बाद परिजन समेत अन्य लोग माने और चक्काजाम समाप्त किया गया।

Continue Reading

कोरबा

सरपंच की पिटाई से अस्पताल कर्मचारी की मौत:इलाज के दौरान दम तोड़ा; परिजन और स्टाफ ने किया विरोध, गिरफ्तारी की मांग

Published

on

कोरबा। कोरबा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक बुजुर्ग कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोप है कि 30 मार्च को एक सरपंच ने कर्मचारी से मारपीट की थी। इस घटना के बाद मृतक के परिजन और अस्पताल कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। वे आरोपी सरपंच की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और पोस्टमार्टम कक्ष पर ताला लगा दिया है।

यह घटना 30 मार्च को सामने आई थी। एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई थी, जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के मर्चुरी लाया गया था। वहां पहुंचे सरपंच ने कर्मचारियों से जल्द पोस्टमार्टम करने की जिद की। जब एक बुजुर्ग कर्मचारी ने व्यस्तता का हवाला देते हुए इंतजार करने को कहा, तो सरपंच तैश में आ गया और उसने कर्मचारी की पिटाई कर दी, साथ ही उसका सिर दीवार में पटक दिया।

गंभीर रूप से घायल कर्मचारी आईसीयू वार्ड में जिंदगी और मौत से जूझ रहा था, जहां सोमवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की बड़ी बेटी लक्ष्मी ने बताया कि उनके पिता बालकृष्ण चनईया के साथ ड्यूटी के दौरान मारपीट की गई, जिसके कारण उनकी मौत हुई।

परिजन और अस्पताल के कर्मचारी आरोपी सरपंच, बेन्द्रकोना निवासी जयवीर सिंह ठाकुर की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पोस्टमार्टम करने वाले कर्मचारियों ने विरोध करते हुए पीएम कक्ष और मुख्य गेट पर ताला लगा दिया है और पोस्टमार्टम करने से इनकार कर रहे हैं। इस कारण पीएम कक्ष में रखे अन्य शवों का भी पोस्टमार्टम नहीं हो पा रहा है।

जिला मेडिकल कॉलेज के संयुक्त संचालक गोपाल कंवर ने बताया कि इस मामले में घटना के दिन ही पुलिस को सूचित कर दिया गया था और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं और इस संबंध में बातचीत जारी है।

घटना की जानकारी मिलने पर कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे और पुलिस बल भी तैनात किया गया है। सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा से प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी पीएमजेएफ लायन डाॅ. राजकुमार अग्रवाल हुये परम विभूषण सेवा रत्न सम्मान से सम्मानित

Published

on

कोरबा। भारत सरकार द्वारा सूक्ष्म, लघु औंर मध्यम उद्यम (एमएसएमई) सहायक इकाइयों के रूप में उद्योगों का समर्थन करते है, जिससे देश के समग्र औद्योगिक विकास में भारी योगदान मिलता है। जिसका पूर्ण नियंत्रण एवं संचालन भारत सरकार की प्रशासनिक मंत्रालय द्वारा की जाती है। भारत सरकार द्वारा एमएसएमई काउंसिल इंडिया के केन्द्रिय अध्यक्ष द्वारा कोरबा जिले के प्रसिद्ध एवं समाजसेवी व्यक्तित्व पीएमजेएफ लायन डाॅ.राजकुमार अग्रवाल को एमएसएमई का केन्द्रिय सदस्य का कार्यभार सौपा गया है। पीमएजेएफ लायन डाॅ. राजकुमार अग्रवाल द्वारा एमएसएमई के केन्द्रिय सदस्य के रूप में दिये गये अपने दायित्वों एवं लक्ष्यों को बेहतरीन रूप से संपन्न किया और इस विशेष योगदान के लिए नीति आयोग एवं जीवन जागृति सेवा संस्थान द्वारा पीमएजेएफ लायन डाॅ. राजकुमार अग्रवाल को परम विभूषण सेवा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया है।

कल 5 अप्रैल 2026 को होटल ब्लू डायमंड कोरबा में आयोजित रीजन कान्फ्रेंस में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन विजय अग्रवाल, रीजन चेयरमेन पीएमजेएफ लायन कैलाश गुप्ता एवं सम्मानीय पूर्व प्रान्तपालों व लायन सदस्यों की उपस्थिति में पीएमजेएफ लायन डाॅ. राजकुमार अग्रवाल को नीति आयोग एवं जीवन जागृति सेवा संस्थान द्वारा प्रदत्त परम विभूषण सेवा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।

इस पर पीएमजेएफ लायन डाॅ. राजकुमार अग्रवाल ने सभी लायन सदस्यो एवं नीति आयोग, जीवन जागृति सेवा संस्थान को इस सम्मान के लिए धन्यवाद व्यक्त करते हुये कहा कि समाज सेवा मेरे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। मुझे जो भी जिम्मेदारी एमएसएमई के केन्द्रिय सदस्य के रूप में सौपी गई है मै उसका निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करता रहूॅगा।
उक्त समारोह में रीजन 1 के सभी क्लबों के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित समस्त लायन सदस्य उपस्थित थे। जिन्होने पीएमजेएफ लायन डाॅ. राजकुमार अग्रवाल को इस उपलब्धि के लिए बधाईयाॅ व शुभकामनाए दी।

Continue Reading

कोरबा

छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर को तीर्थ धाम यात्रा से लौटे टीपी नगर में भव्य स्वागत

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर के तीर्थ धाम यात्रा से लौटने पर टीपी नगर सेंटर में वितरकों द्वारा उनका माला एवं श्रीफल भेंट कर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित वितरकों ने उनका आत्मीय अभिनंदन करते हुए उनके स्वस्थ एवं सफल यात्रा की शुभकामनाएं भी दीं।

कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने अपने परिवार सहित पशुपतिनाथ, वाराणसी, गया जी सहित अनेक प्रमुख तीर्थ धामों की यात्रा की। उन्होंने कहा कि यह यात्रा आध्यात्मिक रूप से अत्यंत सुखद एवं संतोषजनक रही और विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन से उन्हें मानसिक शांति प्राप्त हुई। यात्रा के दौरान उन्होंने विभिन्न धार्मिक परंपराओं एवं संस्कृतियों का भी अनुभव किया।

टीपी नगर सेंटर में आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सक्रिय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विपेंद्र कुमार साहू, सचिव जय सिंह नेताम, संयोजक तपेश्वर राठौर, सह सचिव राय सिंह कंवर, रामा, राजकुमार पटेल, अनिल गिरी दिलीप यादव तथा कृष्ण कुमार निर्मलकर सहित अन्य वितरक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने कोषाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उनके अनुभवों को सुना और भविष्य में संघ की गतिविधियों को और सशक्त बनाने पर भी चर्चा की गई। स्वागत कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677