Connect with us

छत्तीसगढ़

रामगढ़ पर अध्ययन के लिए भाजपा ने बनाई समिति:कहा- विपक्ष फैला रहा भ्रम, TS सिंहदेव ने सीएम को लिखी है 6 पन्नों की चिट्ठी

Published

on

सरगुजा,एजेंसी। सरगुजा जिले के उदयपुर स्थित ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाले रामगढ़ पर्वत के अध्ययन के लिए भाजपा ने तीन सदस्यीय समिति बनाई है। यह समिति एक सप्ताह में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव सिंह को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। रामगढ़ के संरक्षण के लिए पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। उन्होंने रामगढ़ से सटे हसदेव के जंगल में कोल ब्लॉक में हो रही ब्लास्टिंग के कारण रामगढ़ के ऐतिहासिक धरोहर पर मंडरा रहे खतरे को लेकर चिंता जताई है।

रामगढ़ पर अध्ययन के लिए भाजपा की ओर से बनाई गई समिति में पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह और भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी शामिल हैं। पूर्व डिप्टी सीएम ने 2 सितंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को 6 पन्नों की चिट्ठी खिली थी।

भाजपा ने बनाई तीन सदस्यीय टीम

भाजपा ने बनाई तीन सदस्यीय टीम

इसमें पूर्व डिप्टी सीएम ने वर्तमान में संचालित कोल ब्लॉक में किए जा रहे विस्फोट के कारण रामगढ़ पहाड़ी की दरकने और लैंड स्लाइडिंग पर चिंता जताई है। इससे रामगढ़ पर्वत पर खतरा मंडरा रहा है। यहीं एक अन्य कोल ब्लॉक केते एक्सटेंशन को मंजूरी देने की प्रक्रिया सरकार ने शुरू कर दी है।

रामगढ़ की पहाड़ी पर स्थित है पुरातन राम मंदिर

रामगढ़ की पहाड़ी पर स्थित है पुरातन राम मंदिर

भगवान राम के वनवास काल से जुड़ी है मान्यताएं

सरगुजा का ऐतिहासिक रामगढ़ पहाड़ रामवन गमन परिपथ से जुड़ा है। मान्यता है कि यहां भगवान राम ने अपने वनवास काल का कुछ समय गुजारा था। यहां ऐतिहासिक और प्राचीन नाट्यशाला भी है। पूरा रामगढ़ पहाड़ और प्राचीन राम मंदिर एएसआई की ओर से ऐतिहासिक धरोहर घोषित किया गया है।

सिंहदेव ने पत्र में लिखा है कि खदान से रामगढ़ पर्वत और राममंदिर की दूरी नहीं नापी गई है। वनविभाग ने वनभूमि के डायवर्सन के लिए दी गई अनापत्ति में सीता बेंगरा से खदान सीमा की दूरी 11 किलोमीटर बताई है, लेकिन यह दूरी भी 10 किलोमीटर से कम है। खदान क्षेत्र में 4.5 लाख पेड़ काटे जाने का अनुमान है।

भ्रम फैला रहा है विपक्ष- भाजपा

भाजपा ने समिति का गठन करते हुए कहा कि रामगढ़ पर्वत को लेकर विपक्ष जनता के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है। इसलिए वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने के लिए पार्टी प्रतिनिधि स्थल का दौरा करेंगे और जमीनी हकीकत से अवगत कराएंगे। भाजपा प्रदेश महामंत्री पवन साय की ओर से गठित समिति में पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा को संयोजक बनाया गया है।

विपक्ष भाजपा पर अडाणी समूह को संरक्षण देने का आरोप लगा रहा है, जबकि भाजपा का कहना है कि तथ्यों के आधार पर ही आगे की रणनीति तय की जाएगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु पोंड़ी उपरोड़ा में प्रशिक्षण का आयोजन 13 फरवरी को

Published

on

कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों  पर भर्ती हेतु 27 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र  आमंत्रित किये गये हैं।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in   में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।

Continue Reading

कोरबा

शासकीय महाविद्यालय पाली में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का हुआ गठन

Published

on

रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में  आज 11 फरवरी  को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया।
इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।


इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप  नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending